Home Punjab>Amritsar Punjab News: बिजली घर में हाई वोल्टेज तारों में लगी भीषण आग, आपूर्ति प्रभावित, देखें वीडियो

Punjab News: बिजली घर में हाई वोल्टेज तारों में लगी भीषण आग, आपूर्ति प्रभावित, देखें वीडियो

0
Punjab News: बिजली घर में हाई वोल्टेज तारों में लगी भीषण आग, आपूर्ति प्रभावित, देखें वीडियो

अमृतसरः अजनाला शहर के बिजली घर में कोहराम मच गया, जब हाई वोल्टेज तारों में अचानक भयानक आग लग गई। घटना को लेकर कर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। कर्मियों द्वारा तुरंत फायर बिग्रेड के अधिकारियों को सूचना दी गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने के कारण आसपास के कई गांवों की बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई।

मामले की जानकारी देते हुए एसडीओ कुलविंदर सिंह ने बताया कि बिजली में शॉर्ट सर्किट होने के चलते यह भयानक आग लगी। उन्होंने कहा कि आग लगने से काफी व्यापक नुकसान हुआ है और आसपास के गांवों की बिजली भी प्रभावित हुई है। उन्होंने बताया कि अब बिजली आपूर्ति को पुनः चालू करने के लिए काम किया जा रहा है। वहीं फायरमैन ने बताया कि उन्हें फोन आया था कि बिजली घर में आग लगी है, जिसके बाद वे तुरंत मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने की कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here