अमृतसरः शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी आज श्री अकाल तख्त साहिब के सचिवालय पहुंचे। जहां श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघवीर सिंह के साथ मीटिंग कर रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार दोनों में पिछले आधे घंटे से मीटिंग चल रही है। बताया जा रहा हैकि सुखबीर बादल पर हुए हमले की चर्चा पर बात हो सकती है और जल्द सुरक्षा को लेकर कोई फैसला लिया जा सकता है।