Home Punjab>Amritsar Punjab News: 44 डिग्री पहुंचा पारा, डॉक्टर ने की लोगों से खास अपील, देखें वीडियो

Punjab News: 44 डिग्री पहुंचा पारा, डॉक्टर ने की लोगों से खास अपील, देखें वीडियो

0
Punjab News: 44 डिग्री पहुंचा पारा, डॉक्टर ने की लोगों से खास अपील, देखें वीडियो

अमृतसरः पंजाब में पिछले कुछ दिनों से तेज़ गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है। तेज गर्मी ने लोगों की ज़िन्दगी को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। हीट वेव के कारण मौसम में बड़ा बदलाव दिख रहा है और शहर का तापमान आज 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में गर्मी और बढ़ने की सम्भावना जताई है, जिससे लोगों में चिंता का माहौल बना हुआ है।

दोपहर के समय सड़कों पर कम आवागमन देखा गया। खासकर दोपहिया वाहन चालकों को भयानक गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी से बचने के लिए लोग पूरी बाजू वाले कपड़े पहनकर घरों से बाहर निकल रहे हैं और अपने साथ पानी की बोतलें भी रख रहे हैं। कई लोग समय-समय पर पानी पी कर खुद को डिहाइड्रेशन से बचाने की कोशिश कर रहे हैं। लू के खतरे को देखते हुए लोग सिर्फ़ जरूरी कामों के लिए ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। शहर के कई स्थानों पर नींबू पानी, शरबत और तरबूज़ की दुकानों पर भीड़ देखी जा रही है। लोग गर्मी से राहत पाने के लिए ठंडे पदार्थों का सहारा ले रहे हैं।

स्थानीय निवासी लवप्रीत सिंह ने बताया कि गर्मी के कारण दिन के समय घर से बाहर निकलना बहुत मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि बिना पानी के घर से बाहर जाना सम्भव नहीं है। डॉ. हरजाप सिंह ने लोगों को सलाह दी कि तेज धूप में बाहर जाने से परहेज़ किया जाए और अधिक से अधिक तरल पदार्थों का सेवन किया जाए ताकि शरीर में पानी की कमी न हो। वहीं मनदीप सिंह और राहुल ने कहा कि दुपहर के समय सड़कों पर चलना भी मुश्किल हो गया है और लोग गर्मी से बचने के लिए विभिन्न तरीके अपना रहे हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here