Home Punjab>Amritsar Punjab News: सांसद अमृतपाल सिंह की कोर्ट में पेशी, Advocate का आया बयान, देखें वीडियो

Punjab News: सांसद अमृतपाल सिंह की कोर्ट में पेशी, Advocate का आया बयान, देखें वीडियो

0
Punjab News: सांसद अमृतपाल सिंह की कोर्ट में पेशी, Advocate का आया बयान, देखें वीडियो

अमृतसरः जिला अदालत में आज खड़ूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी हुई। सुनवाई के दौरान उन्हें जेल से वीडियो के जरिए अदालत से जोड़ा गया। इस मौके पर उनके वकील एडवोकेट रतू राज सिंह संधू ने मीडिया से बातचीत करते हुए केस की कार्रवाई के बारे में जानकारी दी। वकील ने बताया कि पिछली सुनवाई 30 तारीख को अजनाला में हुई थी, जहां चालान पेश किया गया था।

उसके बाद केस को सेशन कोर्ट में भेजा गया और आज अतिरिक्त सेशन जज के सामने पेशी हुई। उन्होंने कहा कि आज अदालत में चार्जों से संबंधित कार्रवाई हुई, लेकिन बचाव पक्ष द्वारा चालान पढ़ने और आपत्ति दर्ज करने के लिए समय मांगा। एडवोकेट संधू ने दावा किया कि अमृतपाल सिंह पर लगाए गए चार्ज बेबुनियाद हैं और केस में कोई ठोस सबूत सामने नहीं आया। उन्होंने कहा कि न तो कोई हथियार बरामद हुए हैं और न ही कोई ऐसा सबूत मिला है जो दोष साबित करे।

उनका कहना था कि पहले रिमांड लेने के लिए विभिन्न आधार प्रस्तुत किए जाते रहे, लेकिन अब तक कोई बड़ा सबूत सामने नहीं आया। उन्होंने बताया कि अभी अमृतपाल सिंह जेल हिरासत में हैं और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ही पेशियां हो रही हैं। पंजाब लाने संबंधी सवाल पर उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट के आदेशों के अनुसार ट्रायल वहां चल रहा है, लेकिन आने वाले समय में उन्हें पंजाब लाने के लिए हाईकोर्ट में अपील करने की तैयारी पर विचार किया जा रहा है। मामले की अगली सुनवाई अब मंगलवार के लिए निर्धारित की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here