Blog

  • पूर्व MP को Gang-rape की धमकी, 10 करोड़ की मांगी फिरौती

    पूर्व MP को Gang-rape की धमकी, 10 करोड़ की मांगी फिरौती

    नई दिल्लीः महाराष्ट्र के अमरावती से पूर्व सांसद और भाजपा नेता नवनीत राणा को धमकी भरा लेटर मिला है। लेटर में नवनीत को गैंगरेप की धमकी दी गई है। साथ ही कहा कि, उनके घर के सामने गाय को काटा जाएगा। पत्र भेजने वाले ने खुद का नाम आमिर बताया है। उसने 10 करोड़ की फिरौती भी मांगी है। साथ ही पाकिस्तान जिंदाबाद भी लिखा। आरोपी ने लेटर में अपना फोन नंबर भी लिखा है।

    लेटर में नवनीत राणा को लेकर कई और आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही उनके पति रवि राणा के लिए अभद्र बातें लिखी गईं। रवि राणा के निजी सहायक विनोद गुहे ने राजापेठ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। नवनीत राणा एक फिल्म एक्ट्रेस और राजनेता हैं। साल 2014 में एनसीपी के टिकट से अमरावती से लोकसभा चुनाव लड़ा, लेकिन जीत हासिल नहीं कर पाईं।

  • Women T-20 World Cup: Australia से भिड़ेगी भारत की टीम, मुकाबला अहम

    Women T-20 World Cup: Australia से भिड़ेगी भारत की टीम, मुकाबला अहम

    नई दिल्लीः भारतीय महिला टीम को विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए यह मुकाबला हर हाल में जीतना होगा। टीम अपने आखिरी ग्रुप मुकाबले में रविवार, 13 अक्टूबर को मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी। ऑस्ट्रेलिया मौजूदा चैंपियन होने के साथ-साथ टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम है। टीम ने 6 बार टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है। ऑस्ट्रेलिया विमेंस टी-20 क्रिकेट और वर्ल्ड कप दोनों में भारत पर हावी रहा है। टी-20 वर्ल्ड कप में दोनों के बीच 6 मैच खेले गए हैं। इसमें ऑस्ट्रेलिया ने 4 और भारत ने 2 जीते हैं। ऑस्ट्रेलिया ने जो 4 मैच जीते हैं, इसमें 3 नॉकआउट (2010 सेमीफाइनल, 2020 फाइनल और 2023 सेमीफाइनल) मुकाबले शामिल हैं। ऐसे में भारतीय टीम को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।

    विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। 5-5 टीमों को 2 ग्रुप में बांटा गया है। भारतीय टीम ग्रुप-ए में है। भारत के अलावा, इस ग्रुप में न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान और श्रीलंका हैं। एक टीम ग्रुप स्टेज में 4 मैच खेलेगी। ग्रुप स्टेज खत्म होने के बाद पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहने वाली 2-2 टीमें सेमीफाइनल में एंट्री करेंगी।

    दोनों टीमों का इस वर्ल्ड कप में आखिरी ग्रुप मैच होगा। भारत को सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए ऑस्ट्रेलिया को हराना ही होगा। अगर भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया और जीत का अंतर ज्यादा नहीं रहा तो भी दिक्कत होगी। भारत को जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया के नेट रन रेट को क्रॉस करना होगा। इसके लिए टीम इंडिया को बड़ी जीत दर्ज करनी होगी। अगर ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में भारत को हराया तो फिर दिक्कत बढ़ जाएगी। ऐसी स्थिति में भारत को न्यूजीलैंड-पाकिस्तान के मैच पर निर्भर रहना होगा। श्रीलंकाई टीम पहले ही टॉप-4 की रेस से बाहर हो चुकी है।

  • Baba Siddique की हत्या से छाया मातम : Salman Khan, Sanjay Dutt सहित कई नेता पहुंचे अस्पताल, देखें वीडियो

    Baba Siddique की हत्या से छाया मातम : Salman Khan, Sanjay Dutt सहित कई नेता पहुंचे अस्पताल, देखें वीडियो

    नई दिल्ली : पॉलिटीशियन  बाबा सिद्दीकी को लेकर 12 अक्टूबर की शाम एक ऐसी घटना सामने आई जिसने पूरी मुंबई सहित देश को हिलाकर रख दिया। मुंबई में शनिवार को बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. बाबा सिद्दीकी फिलहाल एनसीपी अजित गुट के नेता था और लंबे समय तक कांग्रेस में रहे थे. राजनीति के साथ-साथ बॉलीवुड और मुंबई में रहने वाले फिल्मी सितारों से उनके अच्छे ताल्लुकात थे।

     उनकी हत्या के बाद बॉलीवुड में उनक करीबी सदमे में हैं, कई स्टार्स ने पोस्ट करके ना सिर्फ अपना दुख व्यक्त किया है बल्कि ऐसा करने वालों को सजा देने की मांग की है। बांद्रा के खेर वाड़ी सिग्नल के पास उनके बेटे जीशान सिद्दीकी के ऑफिस के बाहर बाबा सिद्दीकी के ऊपर 3 गोलियां चलाई गईं। घटना के बाद तुरंत बाबा सिद्दीकी को अस्पताल ले जाया गया, जहां रात 11:30 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया और फिर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए कूपर अस्पताल भेज दिया गया।

     इस घटना की जानकारी से पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री में मातम पसर गया है। बाबा सिद्दीकी सिर्फ राजनीति जगत में ही नहीं बल्कि फिल्मी दुनिया में भी वर्चस्व रखते थे। बॉलीवुड के कई बड़े सितारों के साथ उनका उठना-बैठना था। जिनमें शाहरुख खान, सलमान खान और संजय दत्त जैसे सितारे भी शामिल हैं।

    ये भी देखें:
  • मालगाड़ी को पटरी से उतारने की साजिश, रेलवे ट्रैक पर मिला गैस सिलेंडर

    मालगाड़ी को पटरी से उतारने की साजिश, रेलवे ट्रैक पर मिला गैस सिलेंडर

    नई दिल्ली : इन दिनों देश में रेल पटरियों पर अवरोधक या फिर गैस सिलेंडर रखकर ट्रेनों को पलटाने की साजिश हो रही है। रुड़की में एक बड़ी साजिश का पर्दाफाश हुआ, जब रेलवे ट्रैक पर गैस सिलेंडर रखा मिला। घटना उस समय हुई जब सेना के सामान को ले जा रही मालगाड़ी का मूवमेंट इसी ट्रैक से होना था।

    स्थानीय प्रशासन और रेलवे अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर सिलेंडर हटाया और जांच शुरू कर दी है। यह घटना पहली बार नहीं है। एक महीने पहले कानपुर में भी इसी तरह की साजिश नाकाम हुई थी, जब लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर मालगाड़ी को दुर्घटनाग्रस्त होने से बचा लिया था। प्रयागराज की ओर जा रही उस मालगाड़ी के ट्रैक पर भी गैस सिलेंडर रखा गया था।

    अब उत्तराखंड के रुड़की में रेल ट्रैक पर गैस सिलेंडर मिला। जानकारी के मुताबिक मालगाड़ी को पलटाने की साजिश के तहत रेल ट्रैक पर गैस सिलेंडर रखे गए थे। जिस ट्रैक पर गैस सिलेंडर मिला उससे सेना के समान को ले जा रही मालगाड़ी का मूवमेंट होना था। लोको पायलट की सतर्कता के चलते एक बड़ा हादसा टल गया।

  • Punjab News : भीषण सड़क हादसे में कारोबारी की मौत, अन्य गंभीर घायल, क्रेटा कार चकनाचूर, देखें वीडियो

    Punjab News : भीषण सड़क हादसे में कारोबारी की मौत, अन्य गंभीर घायल, क्रेटा कार चकनाचूर, देखें वीडियो

    लुधियाना : बीती रात करीब 11 बजे कोचर मार्केट के पास एक क्रेटा कार रॉन्ग साइड आ रही सेंटरो कार से खुद का बचाव करते समय खंभे से टकरा गई। लोगों ने कड़ी मुशक्कत के बाद कार ड्राइव कर रहे व्यक्ति और उसके परिवार के सदस्यों को बाहर निकाला। इस हादसे में कार सवार व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान सतपाल छाबड़ा (58) निवासी न्यू मॉडल टाउन है। जानकारी के अनुसार सतपाल दूध कारोबारी था और वह हंबड़ा रोड पर डेयरी चलाते है। हादसा इतना भयावक था कि क्रेटा कार बुरी तरह से चकनाचूर हो गई।

    हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। राकेश कालड़ा और रमेश कालड़ा ने कहा कि उनके मामा सतपाल छाबड़ा परिवार के साथ किसी शादी समारोह में गए हुए थे। समारोह से वापस आते समय उनकी कार एक अन्य कार से बचाव करते समय गाड़ी खंभे से टकरा गई। लोगों ने उनके मामा, बहु और बच्चों को डीएमसी पहुंचाया। रमेश मुताबिक उन्हें अस्पताल से सूचना मिली है कि सतपाल छाबड़ा की मौत हो गई है। वहीं सेंटरो कार चालक अभी फरार है। इलाका निवासी मानव ने कहा कि क्रेटा कार में दो महिलाएं और बच्चे सवार थे।

    गाड़ी पूरी तरह से पलट गई थी। लोगों की मदद से गाड़ी को सीधा किया। जिसके बाद ड्राइवर सीट पर स्टेयरिंग के बीच फंसे सतपाल छाबड़ा को बाहर निकाला। मिली जानकारी के अनुसार हादसे के समय कार का बेलून नहीं खुला। घटना की सूचना थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस को दी गई। घटना स्थल पर SHO विजय कुमार पहुंचे। जिन्होंने कहा कि हादसे की सीसीटीवी चैक करवाई जाएगी। उसके बाद हादसे के असल कारणों का पता चल पाएगा। जानकारी के मुताबिक दोनों कारों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

  • आज का राशिफल, 13 अक्टूबर 2024

    आज का राशिफल, 13 अक्टूबर 2024

    आज आश्विन शुक्ल पक्ष की उदया तिथि दशमी और रविवार का दिन है। दशमी तिथि आज सुबह 9 बजकर 9 मिनट तक रहेगी, उसके बाद एकादशी तिथि लग जाएगी। आज देर रात 2 बजकर 52 मिनट तक धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा। आज दोपहर 3 बजकर 44 मिनट से पंचक प्रारंभ हो जाएंगे। इसके अलावा आज सुबह 6 बजे शुक्र वृश्चिक राशि में प्रवेश कर चुके हैं।

    मेष राशि-आज का दिन खुशियों भरा रहेगा। आपके व्यापार में दो गुना वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। लवमेट के साथ आज मूवी का प्लान बन सकता है। आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज किसी विशेष कार्य के प्रति चल रहे प्रयासों के आज बेहतर परिणाम मिलेंगे। लेकिन अपने उसूलों के साथ आप किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेंगे। आज समाज में आपका उचित सम्मान बना रहेगा। आज किसी के साथ भी व्यर्थ के वाद विवाद में नही पड़ेगे। आज किसी उलझे हुए मामले को सुलझाने के लिए बहुत अधिक धैर्य की जरूरत है।

    वृष राशि-आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आपके नए विचार और जागरूकता आपके आत्मविश्वास और आत्मबल को बढ़ाएंगे। आज कोई रुका हुआ या उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आज किसी भी स्थिति में घबराने के बजाय उनका समाधान ढूंढने की कोशिश करेंगे तो आपको सोल्यूशन मिल जायेगा। बिजनेस के सिलसिले में आपकी आज विदेश यात्रा भी हो सकती है। आज आप कोई इलेक्ट्रनिक समान खरीद सकते हैं। आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा।

    मिथुन राशि- आज का दिन उत्तम बना रहेगा।संतान सुख की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और अनुशासित दिनचर्या रखने से आप स्वयं में ताजगी व ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। जिससे घर में छोटी-सी पार्टी हो सकती है। अपने करियर को लेकर आप थोड़ा उलझन में होंगे। आप अपने गुरु से करियर के बारे में परार्मश ले सकते हैं।दाम्पत्य जीवन खुशनुमा बना रहेगा। आज कार्यस्थल के कामों में उलझनें आएंगी, लेकिन समस्याओं से निजात पाने का रास्ता भी ढूंढ लेंगे। नौकरी में कार्यभार संबंधित कुछ दिक्कतें आएंगी।

    कर्क राशि-आज का दिन परिवार वालों के साथ बितेगा। आज आपको जो अच्छा लगता है, उस काम में समय बीताएं। इससे आपको शांति और ऊर्जा मिलेगा। अपने कामों को बहुत सावधानी और कुशलता से करेंगे। संतान की ओर से सुख की प्राप्ति होगी। आज की गई मेहनत के भविष्य में बेहतरीन परिणाम मिलने वाले हैं। दांपत्य जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। घर के बुजुर्गों का स्नेह एवं आशीर्वाद आपके मनोबल को बनाकर रखेगा। आज आप अपने पिता के साथ मार्केट भी जा सकते हो।

    सिंह राशि- आज ऑफिशियल मामलों में चापलूस प्रवृत्ति के लोगों से सावधान रहें। आज का दिन सफलता मिलने वाला है। इंजीनियरिंग करने वाले छात्रों के लिए आज जॉब के अच्छे ऑफर मिल सकते है। आज दिखावे की प्रवृत्ति की वजह से बेवजह के कामों में खर्च हो सकता है, अपने बजट को नजरअंदाज ना करें, वरना मुश्किल में पड़ जाएंगे। आज बातचीत करते समय उचित शब्दों का प्रयोग करेंगे तो रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। आज बिजनेस में किसी खास काम में और अनुभव लेने की जरूरत है।

    कन्या राशि -आज का दिन अच्छा रहेगा।आज पारिवारिक रिश्तों के बीच सामंजस्य बनाने में आप सफल रहेंगे। स्वास्थय आज पहले से फिट रहेगा।आपको बिजनेस में कोई बड़ी डील मिल सकती है। इससे आपको धनलाभ हो सकता है। किसी शुभ समाचार के मिलने का योग नजर आ रहा है।आज बातचीत के माध्यम से कुछ महत्वपूर्ण कार्य भी संपन्न होंगे। आज आपकी मेहनत और सूझबूझसे आपकी उम्मीदें और आशाएं पूरी होगी। मनपसंद कामों में दिलचस्पी रहेगी। आज आपको आनंद महसूस होगा। सामाजिक गतिविधियों में भी योगदान रहेगा।

    तुला राशि-आज आपकी नये कार्यों में रुचि बढ़ेगी जिससे आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। आज आर्थिक पक्ष पहले से अधिक मजबूत रहेगा। ऑफिस में आज एक्सट्रा वर्क करने से रुका हुआ काम जल्दी पूरा हो जाएगा। आज कोई अच्छी सुचना मिलने से मन खुश रहेगा। आज परिवार के साथ शॉपिंग आदि में भी बेहतरीन समय बीतेगा। आज कोई लक्ष्य हासिल करने में किसी अनुभवी व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। आप अपने ईगो और गुस्से पर कंट्रोल रखेंगे, आज बेवजह के खर्च से बच जायेंगे। आज रुके हुए कार्यों में गति आएगी।

    वृश्चिक राशि-आज कोई भी बड़ा फैसला ना ले। आज अपने भविष्य और करियर के साथ किसी भी प्रकार का समझौता ना करें। आज का दिन दोस्तों के साथ बितेगा।आज अपने बड़े-बुजुर्ग का आर्शीवाद लेकर नया बिजनेस शुरू करें तो फायदा होना तय है।आज पिछले कुछ समय से चल रही कड़ी मेहनत के आज उचित परिणाम मिलने वाले हैं। आपको अपनी छवि और अधिक बेहतर बनाने का मौका भी मिलेगा। किसीसमस्या का समाधान मिलने में किसी प्रिय मित्र का विशेष सहयोग रहेगा।

    धनु राशि-आज का दिन आपके लिए उत्तम है।परिवार में पिछले जिस गलतियों की वजह से आपके रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे वो आज जीवनसाथी की मदद से ठीक हो जाएगें।आज सभी काम आपके मन के मुताबिक पूरे होंगे।स्टूडेंट को आज अपनी पढ़ाई में बदलाव करने के लिए टाइम-टेबल में चेंजेस करने की जरूरत है। ऑफिस में आज कुछ सहकर्मी आपके काम को लेकर आपकी तारीफ कर सकते है। आज आपके सकारात्मक विचारों से खुश होकर बॉस आपको उपहार स्वरूप कोई उपयोगी वस्तु गिफ्ट कर सकते हैं।

    मकर राशि-आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आज किसी काम में जीवनसाथी और परिवार जनों का पूरा सहयोग मिलेगा।किसी नई जमीन से संबंधित कोई लेन-देन करने जा रहे हैं तो पहले उसकी अच्छे से जांच-पड़ताल जरूर कर लें।आप भी अपनी व्यस्ततम दिनचर्या में से घर परिवार के लिए समय जरूर निकालेंगे। आज बेवजह की नोकझोंक और वाद-विवाद से दूर रहेंगे तो आपका मानसिक सुकून बना रहेगा। अपनी व्यवसायिक पार्टियों के साथ संपर्क में रहें। अपने कामों से संबंधित जानकारी बढ़ाएंगे, इससे जल्द ही आपको कुछ उपलब्धियां हासिल होगी।

    कुंभ राशि-आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपको कई दिनों से रूके हुए काम में सफलता मिल सकती है।इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए भी आज का दिन अच्छा है, पढ़ाई में मन लगेगा। किसी नये कोर्स को ज्वाइन करने के लिए आज का दिन शुभ है।परिवार में किसी विशेष कार्य को लेकर आपसी वार्तालाप होगा। आपके निर्णय को विशेष प्राथमिकता भी मिल सकती है। आज आपको मेहनत के उचित परिणाम मिलने से प्रसन्नता रहेगी और मनोबल भी बढ़ेगा।

    मीन राशि-आज का दिन स्टूडेंट के लिए अच्छा रहेगा। आज आपको व्यापार में अचानक धनलाभ का अवसर प्राप्त हो सकता है । नियमित योग करने से आपका स्वास्थ्य फिट रहेगा। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर डिनर पर जा सकते हैं। दोनों के बीच में सामांजस्य बना रहेगा। आज आपकी मुलाकात किसी मित्र से हो सकती है। जो आगे चलकरआपके लिए फायदेमंद होगी। लवमेट के लिए आज रिश्तों में मिठास भरने का दिन है।

  • Punjab News: पंजाब सरकार की बड़ी कार्रवाई, अवैध खनन पर शिकंजा कसते हुए Ajnala में छापेमारी

    Punjab News: पंजाब सरकार की बड़ी कार्रवाई, अवैध खनन पर शिकंजा कसते हुए Ajnala में छापेमारी

     

    चंडीगढ़, 12 अक्टूबर, 2024: पंजाब सरकार ने अवैध खनन गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए एक कठोर कार्रवाई शुरू की है। खनन और भूविज्ञान मंत्री बारिंदर कुमार गोयल द्वारा कार्यालय संभालने के तुरंत बाद, एक संयुक्त टास्क फोर्स का गठन किया गया, जिसमें खनन विभाग के अधिकारी और स्थानीय पुलिस शामिल हैं। इस टास्क फोर्स ने Amritsar जिले के Anjala क्षेत्र में एक बड़े पैमाने पर ऑपरेशन चलाया।

    मंत्री गोयल ने कहा कि खनन विभाग ने अवैध खनन के खिलाफ शून्य सहिष्णुता नीति अपनाई है, जो मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार है। इस छापेमारी में, टीम ने गांव धिंगाई में एक अवैध खनन स्थल का पता लगाया, जहां हाल ही में बिना अनुमति की खुदाई के प्रमाण मिले।

    मंत्री ने बताया कि टीम ने साइट पर काम कर रही मशीनरी, जिसमें एक पोकलेन खुदाई मशीन शामिल थी, को जब्त किया। छापेमारी के दौरान, दो व्यक्तियों, हरप्रीत सिंह और जसबीर सिंह के बीच एक संदिग्ध समझौते का भी पता चला, जो मिट्टी की खुदाई की अनुमति देता था। इस समझौते की वैधता की जांच की जा रही है।

    मंत्री गोयल ने स्पष्ट किया, “ऐसी अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हम अपने प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं और कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करेंगे।” उन्होंने पुलिस विभाग को निर्देश दिया है कि तुरंत दोनों खुदाई करने वालों और भूमि मालिक के खिलाफ FIR दर्ज की जाए। साथ ही, अवैध खनन ऑपरेशन में शामिल सभी मशीनरी को जब्त कर पुलिस हिरासत में रखा गया है।

    मंत्री गोयल ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने आसपास संदिग्ध खनन गतिविधियों की सूचना तुरंत अधिकारियों को दें। उन्होंने कहा कि अवैध खुदाई के खिलाफ यह अभियान नए उत्साह के साथ जारी है।

    खास बात यह है कि छापेमारी की निगरानी अधिकारियों के वर्दी में लगे बॉडी कैमरों के माध्यम से की गई। ये कैमरे लाइव फुटेज सीधे चंडीगढ़ में राज्य मुख्यालय को भेजते रहे, जिससे सरकारी अधिकारियों को कार्रवाई की वास्तविक समय में निगरानी करने की सुविधा मिली। यह नवाचार पारदर्शिता सुनिश्चित करता है और प्रशासन के उच्चतम स्तरों से तुरंत निगरानी की अनुमति देता है।

  • Jalandhar News: शरारती अनसरों ने रावण के पुतले पर लिखा श्री राम, गरमाया मामला

    Jalandhar News: शरारती अनसरों ने रावण के पुतले पर लिखा श्री राम, गरमाया मामला

    जालंधर, ENS: दमोरिया पुल के पास कुछ शरारती तत्वों द्वारा पुतले के ऊपर भगवान राम का नाम लिख कर जलाने की कोशिश की गई। दमोरिया पुल के पास लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिस दौरान वहां मौजूद हिन्दू नेताओं ने विरोध करना शुरू कर दिया। काफी समय तक माहौल तनावपूर्ण हो गया, जिसके जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने कंट्रोल रूम पर सूचना दी।

    वहीं मौके पर पहुंची संबंधित थाने की पुलिस ने माहौल को शांत करवाया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने शरारती तत्वों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दियां। कार्रवाई के दौरान कई भागने में सफल हो गए। उन्होंने ने पुलिस से गुहार लगाई कि दोषियों की पहचान कर इनके खिलाफ सख्त कार्यवाई करे।

  • Jalandhar News: टेंट हाउस के मालिक पर बदमाशों ने किया तेजधार हथियार से हमला

    Jalandhar News: टेंट हाउस के मालिक पर बदमाशों ने किया तेजधार हथियार से हमला

    जालंधर, ENS: शहीद बाबू लाभ सिंह नगर में शनिवार सुबह टेंट हाउस के मालिक पर बदमाशों ने तेजधार हथियारों के साथ हमला कर दिया। हमले के दौरान टेंट हाउस का मालिक गंभीर रूप से ज़ख़्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए पीड़ित परिवार ने सिविल अस्पताल में पहुंचाया और थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस को सूचित किया।

    आशु टेंट हाउस के मालिक शाम लाल ने बताया कि जागरण पर टेंट लगाने के लिए वह लेबर के साथ जा रहा था कि उसी दौरान मोहल्ले के पंकज और उसके भाई ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमाले के दौरान वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसके बाद परिवार ने इलाज के लिए उसे सिविल अस्पताल में पहुंचा।

  • Jalandhar: दशहरे पर्व पर युवक का SHO से हुआ विवाद, निकाली गालियां, देखें वीडियो

    Jalandhar: दशहरे पर्व पर युवक का SHO से हुआ विवाद, निकाली गालियां, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: देशभर में आज दशहरा पर्व का आयोजन किया गया। इस दौरान घास मंडी में दशहरे पर्व पर थाना प्रभारी भूषण का कमेटी प्रधान के करीबी रिश्तेदार के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि युवक पर प्रभारी ने गालियां निकालने के आरोप लगाए। किस घटना की वीडियो भी सामने आई है जिसमें देखा जा सकता है कि विवाद ज्यादा बढ़ जाने के बाद युवक को अन्य युवक मौके से लेकर जा रहे हैं।

    इस दौरान थाना प्रभारी बिल्ला नामक युवक पर गालियां निकालने के आरोप लगा रहे हैं। दूसरी और इस मामले को लेकर जब उच्च अधिकारी से थाना प्रभारी को गालियां निकालने के बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि अभी उनकी थाना प्रभारी से इस मामले को लेकर बातचीत नहीं हुई है। थाना प्रभारी से बात करने के बाद ही उचित कार्रवाई की जाएगी।