Blog

  • आपदा प्रबंधन को लेकर मेगा मॉक ड्रिल 14 को

    ऊना/ सुशील पंडित : बाढ़-भूस्खलन, गैस रिसाव को लेकर अलर्ट करने के लिए 14 जून को यदि एंबुलेंस सायरन, खतरे से चेतावनी को घनघनाती घंटियां, हूटर बजाती प्रशासनिक अमले की गाड़ियां दौड़ती दिखें, तो घबराएं नहीं । ध्यान रहे, यह सचमुच की आपदा नहीं एक मॉक ड्रिल है। लेकिन आगामी मानसून सीजन को देखते हुए ऊना जिले में इस मॉक अभ्यास को बहुत गंभीरता से करने की तैयारी है।

    अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने कहा कि मेगा मॉक ड्रिल के जरिये जिला में आपदा प्रबंधन की तैयारियों व क्षमताओं का गहन आकलन एवं विश्लेषण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 14 जून शुक्रवार को राज्य मुख्यालय से बाढ़-भूस्खलन-गैस रिसाव की काल्पनिक सूचना मिलने पर जिले के प्रत्येक उपमंडल में निर्धारित स्थानों तथा संस्थानों में प्रतीकात्मक नुकसान मानकर मॉक अभ्यास किया जाएगा। यह मॉक ड्रिल सुबह 9 बजे से आरंभ हो जाएगी।

    उन्होंने बताया कि इस दिन उपमंडल गगरेट के टटेहड़ा गांव (स्वां नदी के समीप), बंगाणा उपमंडल के नलूट गांव (लठियाणी-बडसर रोड़), हरोली उपमंडल के तहत राजकीय प्राइमरी एंड मिडल स्कूल जननी, पोलियां बीत, अम्ब उपमंडल के पिंडी दास आश्रम और नेत्र चिकित्सालय अम्ब और ऊना के इंडियन ऑयल कारपोरेशन लिमिटेड, टर्मिनल के पेखूबेला को घटना स्थल मानकर मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। इसमें सेना, अर्धसैनिक बल, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल जैसी केन्द्रीय एजेंसियों के अलावा जिला एवं उपमंडलों के आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी हिस्सा लेंगे।
  • शिव स्वरूप मंदिर बद्दी का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

    शिव स्वरूप मंदिर बद्दी का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

    बद्दी/ सचिन बैंसल : शिव  मंदिर महाराणा प्रताप नगर वार्ड नंबर दो बद्दी का 5वां मूर्ति स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम समस्त ग्राम वासियों ने एकत्रित होकर सुबह 9 बजे से 11 बजे तक हवन का आयोजन किया। उसके बाद शाम को 5 बजे से शिव महिमा का गुणगान  सुखबीर सिंह, विचित्र सिंह पटियाल एंड पार्टी ने किया। महाराणा प्रताप नगर कालोनी में शाम को 6 बजे से लेकर 9 बजे भोले का अटूट लंगर आयोजित किया गया।   मंदिर से संस्थापक आर राणा ने बताया कि बस स्टैंड के निकट 12 जून  को शिव स्वरूप मंदिर की स्थापना ग्राम वासियों ने सामूहिक तौर पर मिलकर की थी। उसके बाद से हर साल इस दिन पूजन व हवन का आयोजन होता है।

    इस अवसर पर तरक्की लाल कौशल, कृष्ण कौशल, रमन कौशल, महेश, दीना नाथ कौशल, यशपाल ठाकुर, विकास ठाकुर, माया देवी, हंसराज भारद्वाज, मनोज कौशल, शिवम, राजेंद्र कुमार यादव, सुरेंद्र अत्री, नीलम कुमार, गोल्डी, शशि ठाकुर, दिनेश ठाकुर, सत्या प्रकाश, अलक्षेंद्र नाथ भारद्वाज, ऋषि ठाकुर, अंजना ठाकुर, नीमा ठाकुर, चंदन सिंह ठाकुर, लघु उद्योग संघ के राज्य अध्यक्ष अशोक राणा, उप निदेशक योगेश गुप्ता, सेवानिवृत एक्सईएन विनोद कुमार भटटी, रिमिका, दीपीका ठाकुर, अमर चंद शक्ति, लोक गाायक विचित्र सिंह पटियाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
  • IFM फिनकोच में भरें जाएंगे कासा सेल्ज़ अधिकारी और ब्रांच रिलेशन ऑफिसर के 150 पद

    साक्षात्कार 19 जून को जिला रोजगार कार्यालय ऊना में


    ऊना/ सुशील पंडित : आईएफएम फिनकोच द्वारा 19 जून को प्रातः 10 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है। साक्षात्कार में कासा सेल्ज़ अधिकारी के 100 पद और ब्रांच रिलेशन ऑफिसर के 50 पद भरे जाएंगे। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता ग्रेजुएशन पास और आयु सीमा 21 से 26 वर्ष होना अनिवार्य होगा। इसके अलावा चयनित अभ्यर्थियों को 20,000 प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।

    सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि योग्य तथा इच्छुक अभ्यार्थी अपनी योग्यता प्रमाण पत्र, जन्म तिथि, रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड, हिमाचली बोनाफाइड, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साईज़ फोटो, मूल प्रमाण पत्र एवं बायोडाटा की कॉपी सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। अधिकारी जानकारी के लिए 98157-03430 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
  • Jammu Terror Attack: आतंकवादियों की अब खैर नहीं, जम्मू आतंकी हमले पर PM MODI ने की हाईलेवल मीटिंग

    Jammu Terror Attack: आतंकवादियों की अब खैर नहीं, जम्मू आतंकी हमले पर PM MODI ने की हाईलेवल मीटिंग

    जम्मू। जम्मू-कश्मीर के रियासी इलाके में आतंकी हमले और कठुआ में सेना के साथ दहशतगर्दों की मुठभेड़ के बाद जम्मू-कश्मीर में हालात संवेदनशील बन गए हैं। सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है। जबकि बाकियों की तलाश जारी है। इसे लेकर जम्मू संभाग में चप्पे-चप्पे पर जवानों ने तलाशी अभियान चलाया हुआ है। वहीं, इसी बीच आज प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल और अन्य अधिकारियों के साथ जम्मू-कश्मीर की स्थिति की समीक्षा की। उन्हें जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा संबंधी स्थिति बारे सारी जानकारी दी गई। प्रधानमंत्री ने उनसे आतंकवाद रोधी क्षमताओं का पूरा इस्तेमाल करने को कहा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी फोन पर बात की व आंतकवाद गतिविधियों पर चर्चा की। इसके अलावा, प्रधानमंत्री ने जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा से भी बात की और मौजूदा हालातों का जायजा भी लिया। 

    जम्मू के इन-इन इलाकों में आतंकवादियों  ने किया था हमला
    जम्मू-कश्मीर में पिछले कुछ दिनों में कई आतंकी हमले हुए हैं। आतंकवादियों ने पिछले चार दिनों में रियासी, कठुआ और डोडा जिलों में चार स्थानों पर हमले किए हैं। जिमसें दस तीर्थयात्रियों की मौत हुई। साथ ही सीआरपीएफ का एक जवान भी शहीद हुआ। इसके अलावा, सात सुरक्षा कर्मी और कई अन्य घायल हुए हैं। 

    9 जून को आतंकवादियों ने बोला था हमला,  अंजाम देने वाले आतंकी पर 20 लाख का इनाम
    जम्मू-कश्मीर के रियासी इलाके में से गुजर रही श्रद्धालुओं से भरी बस पर आतंकवादियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिसमें 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। आतंकवादियों की फायरिंग में बस भी खाई में जा गिरी थी, इसके बावजूद आतंकी बस में मौजूद लोगों पर गोलियां बरसाते रहे। इस हमले ने देश भर के लोगों को गमगीन कर दिया। इस हमले को अंजाम देने वाले आतंकी पर 20 लाख का इनाम रखा गया है।

  • बड़ी खबरः पूर्व CM के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी 

    कर्नाटकः पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा के खिलाफ POCSO मामले में गैर-जमानती वारंट जारी किया गया है। मार्च 2024 में पीड़िता की मां ने नाबालिग लड़की पर यौन उत्पीड़न के मामले में बेंगलुरु के सदाशिवनगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। उस मामले के संबंध में पीड़िता के भाई ने राज्य पुलिस की निष्क्रियता को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था और गिरफ्तारी का आदेश मांगा था। पीड़िता के भाई की याचिका पर सुनवाई कर रही फर्स्ट फास्ट ट्रैक कोर्ट ने आज दोपहर आदेश दिया और आरोपी पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा की तत्काल गिरफ्तारी का निर्देश देते हुए गैर-जमानती वारंट जारी किया।

  • Punjab: तेज़ रफ्तार ट्रक और बाइक की टक्कर में एक की मौत, देखें वीडियो

    Punjab: तेज़ रफ्तार ट्रक और बाइक की टक्कर में एक की मौत, देखें वीडियो

    मोगाः कस्बा बाघा पुराना में एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से मोटर साइकिल सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर जख्मी हो गया। जिसे स्थानी लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं मामले की जानकारी देते हुए जांच अधिकारी जसविंदर सिंह ने कहा कि देर रात 12 बजे के करीब कोटकपूरा से मोगा की ओर जा रहे ट्रक ने बाइक सवार दो व्यक्तियों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया।

    पुलिस ने बताया कि ट्रक चालक ट्रैक्टर को ओवर टेक कर रहा था, इस दौरान आगे से आ रहे बाइक को ट्रक चालक ने चपेट में ले लिया। मृतक की पहचान 31 वर्षीय संदीप कुमार निवासी बाघा पुराना के रूप में हुई है। वहीं हादसे में घायल व्यक्ति की पहचान सुखविंदर सिंह निवासी गांव कोटला राय के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि ट्रक चालक मौके से ट्रक छोड़ कर फरार हो गया। वहीं थाना बाघा पुराना में मामला दर्ज़ कर आगे कारवाई शुरू कर दी गई है।

  • Jalandhar: Lovely के पास हुए सड़क हादसे में महिला की मौत 

    Jalandhar: Lovely के पास हुए सड़क हादसे में महिला की मौत 

    जालंधर, ENS: लवली के पास दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां एक्टिवा सवार महिला की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। महिला जा रहा है कि एक्टिवा पर 2 महिला एक्टिवा नंबर पर PB08 CF 1845 सवार होकर जा रही थी, इस दौरान सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार जालंधर जीटी रोड फ्लाईओवर के नजदीक एक्टिवा और ट्रक की टक्कर से दो महिलाओं में एक गंभीर रूप से घायल हो गई।

    जिसे उपचार के लिए फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में लाया गया, जहां एक महिला को इमरजेंसी ड्यूटी डॉक्टर की ओर से मृतक करार दिया गया। मृतक महिला की पहचान जगदीश कौर निवासी कोट काला जालंधर के रूप में हुई है। वहीं घायल महिला की पहचान कुलविंदर कौर निवासी गांव पंडोरी के रूप में हुई है। मौके पर पहुंचे थाना सदर के एएसआई ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों ही महिला एक्टिवा पर आ रही थी कि लवली के पास ट्रक से उनका एक्सीडेंट हो गया जिससे दोनों ही महिला जख्मी हो गई जिनका इलाज के लिए फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में लाया गया जहां डॉक्टर ने एक महिला को मृतक करार दिया, जबकि जख्मी महिला की हालत गंभीर होने के चलते उसकी हायर सेंटर जालंधर रेफर कर दिया गया।

  • अलग-अलग ट्रेनों में रखे मिले महिला के शव के टुकड़े !

    अलग-अलग ट्रेनों में रखे मिले महिला के शव के टुकड़े !

    उज्जैन : इंदौर में महू-नागदा पैसेंजर, इसके बाद ऋषिकेश में योग नगरी-ऋषिकेश एक्सप्रेस ट्रेन में 6 टुकड़ों में कटे मिले महिला के शव की मिस्ट्री में उज्जैन भी इनवॉल्व हो गया है। ये दोनों ट्रेनें एक ही समय में उज्जैन रेलवे स्टेशन पर ठहरी थीं। पुलिस को अब तक की जांच में आशंका है कि ट्रेनों में शव उज्जैन रेलवे स्टेशन पर ही रखे गए। गवर्नमेंट रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने उज्जैन में भी कई जगह महिला की पहचान के लिए पोस्टर लगाए हैं। जानकारी देने वाले को 10 हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की है। 8 जून की रात को इंदौर रेलवे स्टेशन के यार्ड में सफाई के दौरान ‎‎महू-नागदा पैसेंजर ट्रेन की एक बोगी में सीट के नीचे महिला की दो ‎‎हिस्सों में कटी लाश मिली थी। 

    एक‎ ट्रॉली बैग में महिला के धड़ का ऊपरी‎ हिस्सा था, हाथ नहीं थे। एक बोरी में धड़ के नीचे का हिस्सा‎ मिला था, इसमें घुटने के नीचे का‎ हिस्सा नहीं था। 9 जून की शाम को ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पर योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस के एस-1 और एस-2 की कपलिंग के बीच चावल की बोरी में दो हाथ दो पैर मिले थे। यह ट्रेन 8 जून की दोपहर 3.15 बजे लक्ष्मीबाई नगर (इंदौर) रेलवे स्टेशन से दूसरे दिन रविवार शाम ऋषिकेश पहुंची थी।

    8 जून को नागदा (उज्जैन) से महू (इंदौर) के लिए रवाना हुई पैसेंजर ट्रेन शाम 5.15 से 5.30 बजे तक उज्जैन स्टेशन पर थी। इसी दौरान लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन से ऋषिकेश के लिए रवाना हुई योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस 4.55 से 5.20 तक उज्जैन स्टेशन पर थी। दोनों ट्रेनें प्लेटफार्म नंबर 2 और 3 पर थीं। जीआरपी को इसी आधार पर शक है कि शव के हिस्सों को अलग-अलग बैग और बोरियों में भरकर उज्जैन रेलवे स्टेशन से इन दोनों ट्रेनों में रखा गया होगा। इंदौर में जिस बोरी में शव के टुकड़े मिले, वो चावल की थी, ब्रांड उज्जैन का है। जीआरपी का यह भी मानना है कि इस घटनाक्रम में एक से ज्यादा आरोपी भी हो सकते हैं, क्योंकि जो ट्रॉली बैग है, उसमें हैंडल नहीं था। ऐसे में एक व्यक्ति इसे आसानी से नहीं उठा सकता। 

    जिस समय नागदा-पैसेंजर, ऋषिकेश एक्सप्रेस खड़ी थीं। उस समय प्लेटफार्म नंबर 4 पर भोपाल – दाहोद भी खड़ी थी। आशंका है कि आरोपी इसी ट्रेन से भाग गए। जीआरपी यह भी शक जता रही है कि आरोपी नागदा से महू जाने वाली ट्रेन में उज्जैन के पहले कहीं से बैठा होगा। फिर उसने उज्जैन स्टेशन पर उतरकर ऋषिकेश वाली ट्रेन में एक बोरी रख दी होगी। इसके बाद भोपाल-दाहोद ट्रेन में बैठकर नागदा की तरफ चला गया।बुधवार को जीआरपी इंदौर से आए दल ने उज्जैन रेवले स्टेशन पर जांच की थी। 

    कुछ कैमरे बंद थे और उज्जैन के स्टेशन से आने-जाने वाले गेट पर संदिग्ध नहीं दिखा। दरअसल, उज्जैन स्टेशन का रिनोवेशन चल रहा है। प्लेटफार्म 2 और 3 के कैमरे भी बदले जा रहे हैं। इस वजह से कई जगह के सीसीटीवी फुटेज पुलिस को नहीं मिल पाए। ऋषिकेश में मिले हाथ पर हिंदी में मीराबेन और गोपालभाई गुदा हुआ है। जीआरपी का मानना है कि महिला गुजरात की रहने वाली हो सकती है। वह मजदूर परिवार की लग रही है। गुजरात में भी उसकी पहचान के लिए पोस्टर लगवाए गए है।

     

  • Punjab: MBBS छात्र व ASI के बेटे की हुई मौत 

    Punjab: MBBS छात्र व ASI के बेटे की हुई मौत 

    अमृतसरः एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे अबोहर के एक युवक की देर रात करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान पवनदीप उर्फ ​​दीपू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आज शाम उसका शव अबोहर लाया जाएगा। जानकारी के मुताबिक एसपीएच रीडर एएसआई और मामूखेड़ा निवासी कुंदन लाल का एक बेटा और एक बेटी है। दोनों एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं। लड़का पवनदीप उर्फ ​​दीपू अमृतसर में रहकर एमबीबीएस कर रहा है। जिसकी पढ़ाई पूरी होने में छह महीने बाकी थे।

    आज पवनदीप के मामा-मामी उससे मिलने अमृतसर गए थे, जिसकी तैयारी के लिए वह कल शाम को ही कमरे की सफाई कर रहा था। फर्श धोते समय अचानक उसका पैर फिसल गया और वह वहां रखे इनवर्टर पर गिर गया, जिससे उसे करंट लग गया। करंट लगने के दौरान पास में रहने वाले उसके दोस्त जब उसकी चीख सुनकर वहां पहुंचे तो उसकी मौत हो चुकी थी। इस घटना के बाद मामूखेड़ा गांव में शोक की लहर दौड़ गई और पुलिस अधिकारियों तथा समाज सेवी संस्थाओं के लोगों ने पवनदीप उर्फ ​​दीपू की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

  • यातायात नियमों की अवहेलना करने पर काटे 99 चालान

    ऊना/ सुशील पंडित : जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 99 वाहनों के चालान काटे गए व जुर्माने के रूप में 13,600/- रूपये वसूल किये गए हैंI वहीं सार्वजनिक स्थान पर धुम्रपान करने पर 01 व्यक्ति का चालान धुम्रपान निषेध अधिनियम के अंतर्गत किया गया व जुर्माने के रूप में 100/- रूपए वसूल किए गए।