Blog

  • Punjab: MBBS छात्र व ASI के बेटे की हुई मौत 

    Punjab: MBBS छात्र व ASI के बेटे की हुई मौत 

    अमृतसरः एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे अबोहर के एक युवक की देर रात करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान पवनदीप उर्फ ​​दीपू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आज शाम उसका शव अबोहर लाया जाएगा। जानकारी के मुताबिक एसपीएच रीडर एएसआई और मामूखेड़ा निवासी कुंदन लाल का एक बेटा और एक बेटी है। दोनों एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं। लड़का पवनदीप उर्फ ​​दीपू अमृतसर में रहकर एमबीबीएस कर रहा है। जिसकी पढ़ाई पूरी होने में छह महीने बाकी थे।

    आज पवनदीप के मामा-मामी उससे मिलने अमृतसर गए थे, जिसकी तैयारी के लिए वह कल शाम को ही कमरे की सफाई कर रहा था। फर्श धोते समय अचानक उसका पैर फिसल गया और वह वहां रखे इनवर्टर पर गिर गया, जिससे उसे करंट लग गया। करंट लगने के दौरान पास में रहने वाले उसके दोस्त जब उसकी चीख सुनकर वहां पहुंचे तो उसकी मौत हो चुकी थी। इस घटना के बाद मामूखेड़ा गांव में शोक की लहर दौड़ गई और पुलिस अधिकारियों तथा समाज सेवी संस्थाओं के लोगों ने पवनदीप उर्फ ​​दीपू की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

  • यातायात नियमों की अवहेलना करने पर काटे 99 चालान

    ऊना/ सुशील पंडित : जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 99 वाहनों के चालान काटे गए व जुर्माने के रूप में 13,600/- रूपये वसूल किये गए हैंI वहीं सार्वजनिक स्थान पर धुम्रपान करने पर 01 व्यक्ति का चालान धुम्रपान निषेध अधिनियम के अंतर्गत किया गया व जुर्माने के रूप में 100/- रूपए वसूल किए गए।
  • लव मैरिज से नाराज लड़की के परिजनों ने पिता और भाई को दी खौफनाक सजा

    लव मैरिज से नाराज लड़की के परिजनों ने पिता और भाई को दी खौफनाक सजा

    अलवर : भतीजी की लव मैरिज से गुस्साए चाचा ने उसे भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई और उसके पिता की हत्या कर दी। आधी रात में पिता अपने छोटे बेटे के साथ बस स्टैंड से घर लौट रहे थे। तभी घात लगाकर बैठे बदमाशों ने दोनों पर फरसे से हमला बोल दिया। पुलिस ने इस मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। मामला अलवर सदर इलाके का हैअलवर एसपी आनंद शर्मा ने बताया कि हत्या के मामले में पड़ोसी पहाड़ी बास कारौली के दयाल कुमार (25) समेत 4 को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी दयाल ने हत्या की बात कबूल ली है। बुधवार देर रात सवा 1 बजे दयाल के पड़ोस में रहने वाले सूरज (50) निवासी पहाड़ी वास कारौली और उनके बेटे रॉबिन (27) पुत्र सूरज की हत्या कर दी गई।

     रात करीब सवा बजे रॉबबिन के जीजा पवन कुमार ने सूचना दी थी कि उसके ससुर सूरज व साले रॉबिन पर पड़ोसी दयाल कुमार व उनके परिवार वालों ने हमला कर दिया है।.रिपोर्ट में बताया कि रॉबिन और उसका बड़ा भाई गुड़गांव में रहकर फिश एक्वेरियम की दुकान पर काम करते हैं। रॉबिन बुधवार को ही गुड़गांव से लौटा था। ससुर सूरज उसे लेने बस स्टैंड गए थे। यहां घर से 50 मीटर दूर ही दयाल कुमार और उसके परिवार वालों ने फरसे से दोनों पर हमला कर दिया। दोनों सड़क पर ही गिर गए। किसी ने घर पर आकर बताया कि वहां रॉबिन और उसके पिता सूरज को मार दिया है। इनको जिला अस्पताल लेकर आए। यहां दोनों की मौत हो गई। 

    पवन ने बताया- दयाल कुमार झुंझुनूं में मैरिज गार्डन में मैनेजर है। वह दो-तीन दिन पहले ही छुट्टी आया था। उसकी भतीजी स्नेहा से रॉबिन के बड़े भाई शुभम ने 14 मई को ही कोर्ट में लव मैरिज की थी। इसके बाद शुभम गुड़गांव शिफ्ट हो गया था। इसी रंजिश के चलते हत्या की गई है।इसी गांव के निवासी मनप्रीत ने भी मई के महीने में ही दयाल सिंह की भांजी बेबी से लव मैरिज की थी। इस कारण मनप्रीत व शुभम के परिवार से दयाल के परिवार की दुश्मनी हो गई थी। मनप्रीत ने बताया कि उसने पुलिस से प्रोटेक्शन मांगा है। गुरुवार की रात करीब 9 बजे आरोपियों से सूरज (मृतक) की लड़ाई हुई थी। मनप्रीत ने इसकी सूचना सदर थाना पुलिस को दी थी। पुलिस गांव में आई भी थी, फिर चली गई। इसके बाद रात के करीब एक बजे सूरज और उनके बेटे को आरोपियों ने मार डाला। रात को घटना के बाद गांव में पुलिस फोर्स तैनात की गई थी। 

  • ऊना जिले में सघन डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा 15 जून से

    ऊना जिले में सघन डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा 15 जून से

    5 साल तक के 39205 बच्चों को दिए जाएंगे ओआरएस के पैकेट-जिंक की गोलियां


    ऊना/ सुशील पंडित : ऊना जिले में 15 से 30 जून तक सघन डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा मनाया जाएगा। इस दौरान जिलेभर में 5 साल एवं उससे कम आयु के 39205 बच्चों को ओआरएस के पैकेट और जिंक की गोलियां दी जाएंगी। अतिरिक्त उपायुक्त ऊना महेंद्र पाल गुर्जर ने गुरुवार को यहां डायरिया नियंत्रण को लेकर गठित जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक के उपरांत यह जानकारी दी।

    अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि सघन डायरिया नियंत्रण पखवाड़े के दौरान आशा वर्कर 5 साल की आयु तक के बच्चों के घर-घर जाकर ओआरएस पैकेट और जिंक की गोलियां वितरित करेंगी। साथ ही वे क्षेत्र में किसी भी स्तर पर डायरिया रोग से ग्रस्त बच्चों को उचित निदान के लिए स्वास्थ्य केन्द्रों में ले जाने के लिए प्रेरित करेंगी तथा शारीरिक रूप से कमजोर बच्चों की पहचान करेंगी।

    उन्होंने कहा कि इस पखवाड़े में स्वास्थ्य विभाग अन्य विभागों के सहयोग से जिले में अभिभावकों को बच्चों की देखभाल से जुड़ी अन्य स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां भी प्रदान करेगा। उन्हें बच्चों के दूध की बोतल को अच्छी तरह उबाल कर इस्तेमाल में लाने, अपने एवं बच्चों के हाथों को साबुन व पानी से अच्छी तरह धोकर ही उन्हें आहार देने को लेकर शिक्षित करने तथा अन्य खान-पान और टीकाकरण संबंधी जानकारी भी दी जाएंगी।

    पंचायती राज संस्थाओं की सहभागिता हो सुनिश्चित
    अतिरिक्त उपायुक्त ने पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों से इस पखवाड़े की सफलता में अपना सक्रिय सहयोग देने का आग्रह किया ताकि जिला की प्रत्येक पंचायत को डायरिया से सुरक्षित रखा जा सके। उन्होंने बैठक में जिला पंचायत अधिकारी को अभियान में पंचायतों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षा तथा बाल विकास विभागों के अधिकारियों को स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में शतप्रतिशत कवरेज तय बनाने को कहा।

    जल स्त्रोतों की साफ सफाई व क्लोरीनेशन
    श्री गुर्जर ने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को सभी पेयजल योजनाओं तथा जल स्त्रोतों की साफ सफाई व क्लोरीनेशन जारी रखने के निर्देश दिए, ताकि प्रदूषित जल की सम्भावनाओं को कम करके जल जनित रोगों पर नियंत्रण रखा जा सके। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को स्कूलों में बच्चों को स्वच्छता, शारीरिक सफाई और हाथों को साबुन और पानी से अच्छी तरह धोने के महत्व बारे जागरूक करने पर विशेष ध्यान देने को कहा।

    इस मौके अतिरिक्त उपायुक्त ने जिले वासियों से जल जनित रोगों से बचाव के लिए दूषित पेयजल के सेवन से बचने और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि दूषित पेयजल के सेवन से डायरिया जैसी बीमारियों के फैलने की संभावना बढ़ जाती है, जिससे बच्चे अधिक प्रभावित होते हैं।

    स्थापित किए जाएंगे ओआरएस-जिंक कॉर्नर
    बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस.के. वर्मा ने कहा कि सघन डायरिया नियंत्रण पखवाड़े के दौरान जिले में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, सिविलि/क्षेत्रीय अस्पताल में ओआरएस एवं जिंक कॉर्नर स्थापित किए जाएंगे। इन कॉर्नर पर डायरिया/डी हाईड्रेशन के रोगों का निदान किया जाएगा। वहीं आंगनबाड़ी केंद्रों में भी ओआरएस एवं जिंक कॉर्नर बनाए जाएंगे।

    बैठक में एमओएच डॉ. सुखदीप सिंह, डायरिया नियंत्रण अभियान की जिला प्रभारी डॉ. रिचा, जिला पंचायत अधिकारी नीलम कटोच, समस्त खण्ड चिकित्सा अधिकारियों सहित जिला स्तरीय टास्क फोर्स के सदस्य उपस्थित रहे।
  • Film Industry में शोक की लहर, मशहूर अभिनेता का हुआ निधन

    मुंबईः मशहूर मराठी अभिनेता प्रदीप पटवर्धन का मंगलवार की सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 65 वर्ष के थे। अभिनेता विजय पाटकर ने उनके निधन की पुष्टि की। पटवर्धन को ‘चश्मे बहादुर’, ‘एक शोध’ और ‘मी शिवाजीराजे भोंसले बोल्तॉय’ जैसी फिल्मों में उनके बेहतरीन अभिनय के लिए पहचाना जाता है। दक्षिणी मुंबई के गिरगांव इलाके स्थित आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली।

    पाटकर ने मीडिया से कहा कि गिरगांव स्थित अपने आवास पर आज सुबह करीब 7 से 8 बजे के बीच दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। उन्हें स्वास्थ्य संबंधी कुछ गंभीर समस्याएं थीं, लेकिन वह पांच साल पहले की बात है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ वह फिल्म उद्योग में लगातार काम कर रहे थे। यह काफी स्तब्ध करने वाली और दुखद खबर है।’ पाटकर ने फिल्म ‘लावु का लाथ’ और ‘चश्मे बहाद्दर’ में प्रदीप पटवर्धन के साथ काम किया है। 

    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पटवर्धन के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि मराठी सिनेमा ने आज एक ‘‘महान कलाकार’’ खो दिया। मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘ मराठी सिनेमा में अपने शानदार अभिनय से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले अभिनेता प्रदीप पटवर्धन के निधन की खबर दुखद है। उनके निधन से मराठी सिनेमा ने एक महान कलाकार खो दिया।’’ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) सुप्रिया सुले और अभिनेता रेणुका शहाणे ने भी अभिनेता के निधन पर शोक व्यक्त किया। पाटकर ने बताया कि पटवर्धन का अंतिम संस्कार गिरगांव शमशान घाट में दोपहर करीब तीन बजे किया जाएगा। पटवर्धन के परिवार में उनकी पत्नी और एक बेटा है।

  • तलमेहडा बाजार चौंक पर युवाओं ने किया भंडारे का आयोजन

    तलमेहडा बाजार चौंक पर युवाओं ने किया भंडारे का आयोजन

    ऊना/ सुशील पंडित : उपमंडल बंगाणा क्षेत्र की कुटलैहड़ विधानसभा व चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के मध्य स्थित तलमेहडा बाजार चौंक पर वीरवार को तलमेहडा युवक मंडल के सदस्यों द्वारा प्रचंड गर्मी से राहत दिलाने के लिए सुबह से शाम तक ठंडे मिट्ठे पानी की छवील लगाई।तथा साथ में ही मिष्ठान के भंडारे का आयोजन भी करवाया गया।

    इस मौके पर सैंकड़ों राहगीरों तथा स्थानीय लोगों स्कूली महाविद्यालय आईटीआई छात्र छात्राओं द्वारा भी इस भंडारे का प्रशाद ग्रहण किया। इस भंडारे में टैंट कुर्सी टेवल का प्रबंध करने वाले मुनीश शर्मा, गाड़ियों में ठंडा पानी प्राकृतिक जल स्त्रोतों से भर कर लाने का काम विजय ठाकुर उर्फ रागी तथा शिवा ट्रैवल उर्फ दलू, मिष्ठान का भंडारा, लक्की शर्मा वांटी शर्मा,अशोक शर्मा,ठंडे मिट्ठे पानी की छवील का प्रबंध करने वाले,रधुवीर सिह संगम,बिंदू ठाकुर,ललित साहनी,विजय रजादा, काकू बार्बर, रणवीर सिंह, बैलू राम,राज कुमार, ठाकुर हार्डवेयर विशाल शर्मा सवल शर्मा,सहित अन्य समाजसेवियों ने अपना-अपना सहयोग दिया।
  • Jalandhar: NEET परीक्षा को लेकर प्रोफैसर ने किए चौकाने वाले खुलासे, देखे वीडियो

    Jalandhar: NEET परीक्षा को लेकर प्रोफैसर ने किए चौकाने वाले खुलासे, देखे वीडियो

    जालंधर, ENS: NEET परीक्षा के स्कैम को लेकर मामला लगातार गरमाता हुआ दिखाई दे रहा है। वहीं यह मामला अब सुप्रीम कोर्ट में पहुंच गया है, दूसरी ओर बच्चों सहित अभिवावकों में काफी रोष पाया जा रहा है। वहीं 1563 छात्रों की NEET की परीक्षा दोबारा की जाने का सुप्रीम कोर्ट की ओर से बात सामने आई है। वहीं इस मामले को लेकर प्रोफेसर एमपी सिंह ने बच्चों को एग्जाम को लेकर चौकाने वाले खुलासे किए है। एमपी सिंह का कहना है कि यह बुहत बड़ा स्कैम है। उन्होंने कहाकि अगर सरकार स्कैम की गहनता से जांच करे तो कई बड़े खुलासे हो सकते है।

    वहीं प्रोफेसर ने इस परीक्षा को लेकर खुलासे करते हुए कहा कि कुछ बच्चे ऐसे है जिन्होंने NEET की परीक्षा में 720 से 720 नंबर आए है लेकिन उन्हें एम्स में नौकरी नहीं मिल रही है। प्रोफेसर का कहना हैकि वह 20 साल से NEET से जुड़े हुए है और बच्चों को पढ़ा रहे है। उन्होंने कहा कि यह देश के बच्चों से जुड़ा हुआ मसला है। उन्होंने कहा कि वह काफी समय से कहते आ रहे है कि जो एजुकेशन लैवल का ग्राफ काफी समय से नीचे गिरता जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह कहीं ना कहीं एमबीबीएस मुन्ना भाई वाला मसला दिखाई दे रहा है, जिसकी अगर सरकार गहनता से जांच करें तो चौकाने वाले खुलासे सामने आ जाएंगे।

    प्रोफेसर का कहना है कि गुजरात से कुछ ऐसे बच्चे भी है जो स्कूल लैवल पर फेल है लेकिन NEET की परीक्षा में उनके 720 में से 720 नंबर आए है। उन्होंने कहा कि उन बच्चों के स्कूल लैवल में कैमिस्टरी और फिजिक्स में 21-21 नंबर आए हुए है, लेकिन NEET  में पूरे नंबर आ रहे है। उनका कहना है कि NEET की परीक्षा स्कूल की परीक्षा से काफी मुश्किल है। इस मामले में एमपी सिंह ने कहा कि एनटीए के हैड से इस मामले की गहनता से जांच की जानी चाहिए। प्रोफेसर का कहना है कि बिहार में भी कुछ समय पहले पेपर लीक होने का मामला सामने आया था।

    उस दौरान बच्चे पेपर लेकर बाहर भी आ गए थे। जिसकी अभी तक गहनता से जांच नहीं की गई। वहीं प्रोफेसर का आरोप है कि राजस्थान में कुछ पेड बच्चे पकड़े गए थे, जो कि पैसे लेकर परीक्षा में किसी अन्य बच्चों की जगह पर बैठ रहे थे। प्रोफेसर ने कहा कि देश की हेल्थ के साथ जुड़ा मसला है। अब सुप्रीम कोर्ट पर इस मामले को लेकर निगाहें टिकी हुई है। वहीं उन्होंने कहा कि जैसे जेई में दो परीक्षा दी जाती है, ऐसे ही NEET की परीक्षा भी दो बार कर देनी चाहिए। 

  • विस्फोट बनाने वाली फैक्ट्री में हुए धमाके से 5 की मौत, कई घायल

    विस्फोट बनाने वाली फैक्ट्री में हुए धमाके से 5 की मौत, कई घायल

    नागपुरः शहर के पास आज दोपहर में एक विस्फोटक निर्माण कारखाने में धमाका होने की खबर मिली है। इस घटना में 5 लोगों की मौत हो गई। जबकिक 5 लोग घायल हो गए। इनमें से 3 की हालत गंभीर हैं। ये हादसा नागपुर से करीब 25 किलोमीटर दूर हिंगना पुलिस थाना क्षेत्र के धमना गांव में चामुंडी एक्सप्लोसिव प्राइवेट लिमिटेड में हुआ।

    एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि विस्फोट दोपहर करीब एक बजे हुआ जब श्रमिक विस्फोटक सामग्री पैक कर रहे थे। नागपुर पुलिस कमिश्नर ने कहा कि धमना में विस्फोटक बनाने वाली फैक्ट्री में हुए विस्फोट में 5 लोगों की मौत हो गई है और 5 लोग घायल हो गए हैं, पुलिस टीम मौके पर पहुंच रही है।

    घटनास्थल पर मौजूद एनसीपी (एसपी) नेता अनिल देशमुख ने कहा कि धामना गांव के पास बारूद बनाने वाली फैक्ट्री में विस्फोट की यह घटना हुई है। फैक्ट्री के मैनेजर और मालिक फरार हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। एक्सप्लोसिव डिपार्टमेंट की एक टीम मौके पर तैनात है. मामले की जांच जारी है।

  • Punjab : नशा तस्कर की 20 लाख की प्रॉपर्टी की सीज, देखें वीडियो

    Punjab : नशा तस्कर की 20 लाख की प्रॉपर्टी की सीज, देखें वीडियो

    मोगा : पंजाब में नशा तस्करों की अब खैर नहीं है। पकड़े जाने पर जहा सख्त सजा मिल रही है वही अब उनकी नशा बेच कर कमाई गई प्रॉपर्टी भी सरकार जब्त कर रही है। ऐसा ही मामला मोगा से सामने आया है। जहां पुलिस ने नशा तस्कर की प्रॉपर्टी को सीज किया है। पुलिस ने कस्बा फतहगढ़ पंजतुर के गुरदयाल सिंह की प्रापर्टी जिसकी कीमत करीब 20 लाख बताई जा रही है, को सीज कर दिया है। 

    गुरदयाल सिंह नशा तस्करी के आरोप में जेल में दस साल की सजा काट रहा है। वही सीज करने की कार्रवाही मोगा जिला के एसपीडी डाक्टर बाल कृष्ण सिंगला ने पुलिस पार्टी के साथ मिलकर की ओर गुरदयाल सिंह की प्रापर्टी के बाहर दीवार पर नोटिस चिपकाया।

  • Punjab: NRI के घर पर हमलावारों ने चलाई गोलियां, मामला दर्ज

    Punjab: NRI के घर पर हमलावारों ने चलाई गोलियां, मामला दर्ज

    लुधियानाः जगरांव के कच्चा मलक रोड पर स्थित एनआरआई की कोठी पर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। जहां देर रात व्यक्ति द्वारा गोलियां चलाई गई। पुलिस ने घटना स्थल से खोल बरामद करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं इस घटना के बाद परिवार समेत आस पास के रहने वाले लोगों में डर का माहौल बन गया।  घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई है। पुलिस घटना स्थल पर जांच करने पंहुची और गोलियों के दो खोल बरामद कर एक अज्ञात समेत दो आरोपियों के खिलाफ थाना सिटी में मामला दर्ज कर लिया। एक आरोपी की पहचान तरुण कुमार निवासी रामपुरा दोराहा के रूप में हुई है। 

    एएसआई नरिंदर शर्मा ने बताया कि पीड़ित महिला ने पुलिस को दर्ज कार्रवाई शिकायत में बताया। कि उसकी छोटी बहन लुधियाना में रहती है। आरोपी ने पिछले साल 2023 में उसकी बहन की अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी थी। जिसको लेकर उसकी बहन ने लुधियाना पुलिस को शिकायत दर्ज कार्रवाई थी। उसी दिन से आरोपी उनको फोन पर धमकियां दे रहा था। पीड़ित महिला ने बताया कि उसके पिता की मौत होने के कारण वह हर साल कनाडा से धान व गेहूं के सीजन में कारोबार को देखने के लिए अपने पति के साथ जगरांव आती है। वह पिता के घर पर रुकी थी। आरोपी को पता चल गया कि वह जगरांव में रुकी हुई है।

    आरोपी रात के अंधेरे में बाइक पर सवार होकर उन की गली में आया और घर का दरवाजा खटखटाने लगा। जब दरवाजा नहीं तो खोला तो फिर घंटी बजाई। फिर भी जब दरवाजा नहीं खुला तो आरोपी ने बाइक में छुपा कर रखी रिवाल्वर निकाल कर 2 से 3 फायर घर की तरफ किए और फिर बाइक लेकर मौके से फरार हो गया। पीड़िता ने बताया कि वह घर पर अकेली थी। रात ज्यादा होने के कारण उसने इस घटना के बारे में पुलिस को सुबह सूचित किया। पुलिस ने मौके पर जाकर गोलियों के खोल बरामद कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। जांच अधिकारी ने बताया कि एक आरोपी की पहचान हो गई है। पुलिस जल्द ही आरोपी को पकड़ कर दूसरे आरोपी को भी पकड़ लेगी।