Blog

  • Punjab News: ससुर अवैध संबंधों में रोड़ा बना तो बहू ने आशिक संग मिलकर कर दी हत्या, देखें वीडियो

    Punjab News: ससुर अवैध संबंधों में रोड़ा बना तो बहू ने आशिक संग मिलकर कर दी हत्या, देखें वीडियो

    फिरोजपुर। शहर के देहाती के गांव पंभालड़ा से बहू व उसके आशिक द्वारा ससुर की हत्या करने का मामला सामने आया है। जहां, बताया जा रहा है कि गांव के बलविंदर सिंह की बहू ने अपने आशिक और उसके साथी के साथ मिल कर अपने ही ससुर की हत्या कर दिया। जिसके बाद शव को नहर में फेंक दिया। इसके बाद उनका का कुछ पता न चला तो बलविंदर सिंह के भाई आत्मा सिंह ने पुलिस में लापता होना का शिकायत दर्ज करवाय। पुलिस ने मामला दर्ज कर जब जांच करनी शुरू की तो मामला कुछ और ही निकला।

    थाना घलखुर्द पुलिस ने इस मामले को लेकर जब गहराई से जांच की तो ये निकला कि लापता बलविंदर सिंह की बहू अमनदीप कौर के गौरव उर्फ गोरा के साथ नाजायज संबंध थे। जो फरीदकोट की जेल मैं बंद है। जेल में ही बैठ गौरव ने अपने साथी बोहड़ सिंह और प्रेमिका अमनदीप कौर के साथ मिल बलविंदर सिंह को मारने की साजिश रची। जिसके बाद उसकी हत्या कर दी और उसके शव को नहर में फेंक दिया।

    जिस पर कारवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी बहु अमनदीप कौर को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद पूछताछ करने के बाद सारे मामले का खुलासा हुआ। साह ही पुलिस ने जेल में बंद उसके साथी गौरव उर्फ गोरा और उसके साथी बोहड़ सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया है।

  • Pensioners के लिए महत्वपूर्ण जानकारी, समय रहते करले ये काम नहीं तो रुक जाएगा पैसा

    Pensioners के लिए महत्वपूर्ण जानकारी, समय रहते करले ये काम नहीं तो रुक जाएगा पैसा

    Life Certificate: सरकरा ने पेंशनधारकों के लिए जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की प्रक्रिया में बदलाव किया है। यदि आप पेंशनधारक है तो यह खबर आपके लिये बेहद जरूरी है। पेंशन को निरंतर बनाए रखने के लिए आपको हर साल एक जीवन प्रमाण पत्र या लाइफ सर्टिफिकेट (Life Certificate) जमा करना होता है। यह प्रमाण पत्र यह सुनिश्चित करता है कि पेंशनधारक जीवित है और उसे पेंशन का लाभ मिलता रहेगा।

    जीवन प्रमाण पत्र क्या है?
    जीवन प्रमाण पत्र एक आधिकारिक दस्तावेज होता है, जो यह दर्शाता है कि पेंशनधारक जीवित है। इसे हर साल एक निर्धारित समय सीमा के भीतर पेंशन वितरण अधिकारी या संबंधित बैंक में जमा करना आवश्यक होता है। इस प्रमाण पत्र के लिए बायोमेट्रिक-इनेबल्ड आधार-आधारित प्रणाली का उपयोग किया जाता है। पेंशनधारकों को अपना आधार नंबर और बायोमेट्रिक डेटा (जैसे कि अंगुली के निशान) प्रदान करना होता है, जिससे जीवन प्रमाण पत्र का निर्माण होता है।

    पेंशनधारकों के लिए समय सीमा
    सरकार ने 80 साल और उससे अधिक आयु के सीनियर सिटीजन के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। अब, इस आयु वर्ग के पेंशनधारकों को हर साल 1 नवंबर के बजाय 1 अक्टूबर से अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की अनुमति है। यह निर्णय उनके लिए अतिरिक्त समय प्रदान करता है, जिससे वे बिना किसी चिंता के अपनी पेंशन का लाभ ले सकें। वहीं, 80 साल से कम उम्र के पेंशनधारकों को 1 से 30 नवंबर के बीच अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा करना होगा। यह समय सीमा पेंशन की निरंतरता सुनिश्चित करने में मदद करती है।

    2019 में लिया गया निर्णय
    केंद्र सरकार ने 2019 में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया था जिसमें बैंकों से कहा गया था कि वे 80 वर्ष और उससे अधिक उम्र के वरिष्ठ पेंशनभोगियों को हर साल नवंबर के बजाय 1 अक्टूबर से अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की अनुमति दें। इस निर्णय का उद्देश्य वरिष्ठ पेंशनधारकों को सुविधा प्रदान करना था, ताकि वे समय पर अपनी पेंशन का लाभ उठा सकें।

    घर बैठे जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की सुविधा
    हाल ही में, केनरा बैंक ने एक नई सुविधा की घोषणा की है, जिसके तहत पेंशनधारक अब अपने जीवन प्रमाण पत्र को जमा करने के लिए बैंक जाने की जरूरत नहीं है। बैंक की वीडियो लाइफ सर्टिफिकेट सेवा के माध्यम से, पेंशनर्स अब केवल एक साधारण वीडियो कॉल के जरिए अपने घर बैठे ही जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं। इस सेवा का उपयोग करने के लिए, पेंशनधारकों को 1 अक्टूबर 2024 से अपने सुविधाजनक समय स्लॉट को बुक करने की आवश्यकता होगी। यह सुविधा पेंशनर्स को लंबी कतारों में खड़े होने और बैंक में समय बर्बाद करने से बचाती है।

    यदि आप एक पेंशनधारक हैं, तो सुनिश्चित करें कि आप समय पर अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा करें। यह प्रक्रिया न केवल आपकी पेंशन के लिए आवश्यक है, बल्कि यह आपके वित्तीय सुरक्षा को भी सुनिश्चित करती है। सरकार की इस नई पहल से पेंशनर्स को एक सहज और सरल अनुभव प्राप्त होगा, जिससे उन्हें अपनी पेंशन का लाभ बिना किसी परेशानी के मिल सकेगा। इसलिए, सभी पेंशनधारकों को इस नए प्रावधान का लाभ उठाना चाहिए और समय पर आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए।

  • Punjab News: नामी होटल के Mango Juice में निकला आपत्ति जनक चीज, मची खलबली, देखें वीडियो

    Punjab News: नामी होटल के Mango Juice में निकला आपत्ति जनक चीज, मची खलबली, देखें वीडियो

    मोगा। शहर के एक नामी होटल से जुड़ी खबर सामने आई है। जहां, बीती रात होटल में एक दंपती अपने बच्चे के साथ डिनर की लिए गया था। इस दैरान दंपती ने बच्चे के लिए मैंगो जूस पीने के लिए मंगवाया था तभी बच्चा जब जूस पी रहा था तो उसके स्ट्रॉप से जूस आना बंद हो गया जब उसके पिता वरिंदर पाल ने देखा कि स्ट्रोप में कुछ फसा हुआ है। जिसके बाद पाल ने गिलास पर नजर मारी तो कुछ आपत्ति जनक चीज दिखाई दी जिसको देखने के बाद होटल मे खलबली मच गई। इस पूरे घटना क्रम की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें में होटल कर्मचारी गलती मान कर माफी मांगते नजर आ रहे है।

    इधर, मामले को खाद्य सुरक्षा विभाग ने गंभीरता से लेते हुए हरकत में आय गया है। जिसके बाद फूड सेफ्टी ऑफिसर लवप्रीत सिंह ने कहा की होटल की चेकिंग की जहा कुछ खामियां भी पाई गई है हमने सैंपल ले लिया और टेस्टिंग के लिए लैब में भेज दिए है। रिर्पोट आने के बाद रिपोर्ट के आधार पर कारवाई की जाएगी।

    Mango Juice में निकला आपत्ति जनक चीज, देखें वीडियो:

  • भूकंपरोधी भवन बनाने को लेकर पूर्वी कला मंच के कलाकारों ने जगाई अलख

    भूकंपरोधी भवन बनाने को लेकर पूर्वी कला मंच के कलाकारों ने जगाई अलख

    ऊना और संतोषगढ़ में नुक्कड़-नाटकों के जरिए लोग किए जागरूक ऊनासुशील पंडित: आपदा जोखिम न्यूनीकरण और समर्थ कार्यक्रम 2024 के तहत सोमवार को ऊना उपमंडल के संतोषगढ़ और आइएसबीटी ऊना में लोगों को भूकंप सुरक्षित भवन निर्माण करने को लेकर जागरूक किया गया। इस दौरान सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग से संबद्ध फोक मीडिया गु्रप पूर्वी कला मंच जलग्रां टब्बा के कलाकारों ने लोगों को सुरक्षित भवन निर्माण के विभिन्न तौर तरीकों और मूलभूत ज्ञान से अवगत करवाया। कलाकारों ने बताया कि भवन चाहे अवासीय हों या गैर आवासीय उसका निर्माण भूकंपरोधी तरीके से किया जाना चाहिए ताकि किसी भी आपदा के समय जानमाल के नुकसान को रोका जा सके। भवनों में किसी भी प्रकार का संरचनात्मक बदलाव करने से पहले अभियंता से परामर्श अवश्य लें ताकि भूकम्प से होने वाले नुकसान को कम किया जा सके। कलाकारों ने लोगों को भूकंपरोधी भवन बनाने के लिए उत्तम सीमेंट मोर्टार, क्षैतिज भूकंपरोधी बैंडर्, इंट की दीवारों का सुदृढ़ीकरण, उद्धघाटनों के जांब्स में खड़ी सुदृढ़ीकरण और नींव बनाने में प्रयोग होने वाले आवश्यक तत्वों बारे भी जागरूक किया। इसके अलावा कलाकारों ने आपदा की रोकथाम के लिए पर्यावरण संतुलन के महत्त्व के विषय में कलाकारों द्वारा पेड़ लगाओ -पर्यावरण बचाओ समूह गान भी प्रस्तुत किया गया जिसमें पौधारोपण के महत्व तथा भूमि कटाव की रोकथाम बारे विशेष संदेश दिया गया।
    यहां-यहां होंगे कार्यक्रम इसी कड़ी में समर्थ 2024 कार्यक्रम के तहत 8 अक्तूबर को बस स्टैंड हरोली और ग्राम पंचायत बाथू में पूर्वी कला मंच, 9 अक्तूबर को तहसील घनारी(हेडक्वार्टर) और 10 अक्तूबर को ग्राम पंचायत सिद्ध चलेट में सुरभि कला मंच द्वारा लोगों को भूकंपरोधी भवन बनाने को लेकर लोगों को जागरूक किय जाएगा। इसके अतिरिक्त 10 अक्तूबर को ग्राम पंचायत धुंधला और ग्राम पंचायत रायपुर मैदान तथा 11 अक्तूबर को बस अड्डा चिंतपूर्णी और ग्राम पंचायत पंजोआ में आरके कला मंच द्वारा नुक्कड़ नाटकों के जरिए लोगों को भूकपं सुरक्षित भवन निर्माण के साथ-साथ आपदा जोखिमों और उपायों बारे जागरूक किया जाएगा।
  • मीराबाई के 525वें जन्मदिवस पर  ‘संगीत नाटक अकादेमी’ द्वारा,कला-प्रदर्शन का आयोजन

    मीराबाई के 525वें जन्मदिवस पर  ‘संगीत नाटक अकादेमी’ द्वारा,कला-प्रदर्शन का आयोजन

    ऊना/ सुशील पंडित: संत मीराबाई के 525वें जन्मवर्ष के उपलक्ष्य में प्रतिष्ठित राष्ट्रीय संस्था ‘संगीत नाटक अकादेमी’ द्वारा, देश भर में ‘कला धरोहर’ श्रंखला के अंतर्गत, मीरा के भजनों पर आधारित देश के प्रतिष्ठित कलाकारों द्वारा संचालित कार्यशालाओं एवं कला-प्रदर्शन का आयोजन किया जा रहा है।

    इसी क्रम में, हिमाचल प्रदेश के भाषा एवं संस्कृति विभाग के सहयोग से, आज उना के राजकीय उच्च माध्यमिक बालिका विद्यालय में प्रतिष्ठित संगीतज्ञ एवं दिल्ली विश्वविद्यालय के वरिष्ठ प्रोफेसर ओजेश प्रताप सिंह द्वारा एक सांगीतिक कार्यशाला संचालित की गई जिसमें उन्होंने विद्यार्थियों को संत मीराबाई के भजन सिखाए।

    इस कार्यशाला का उदघाटन प्रदेश के उच्च माध्यमिक शिक्षा विभाग के निदेशक अमरदीप शर्मा ने किया। दो दिवसीय इस कार्यशाला में आज प्रोफ़ेसर ओजेश ने मीराबाई के सुप्रसिद्ध पद ‘ पायो जी मैं तो राम रतन धन पायो’ तथा ‘हरि मेरो जीवन प्राण आधार’ बालिकाओं को सिखाए। समस्त बालिकाओं ने इस कार्यशाला में अत्यंत उत्साह के साथ भजन सीखे और गाये।

    उनके साथ ही विद्यालय के शिक्षकगण भी इस सांगीतिक कार्यशाला से लाभान्वित हुए। हारमोनियम पर डॉ. आशिक़ कुमार तथा तबले पर संगति सागर गुजराती ने की।

    यह कार्यशाला कल भी जारी रहेगी। जिसमें संत मीराबाई के अन्य कुछ भजन विद्यार्थियों को सीखने का अवसर प्राप्त होगा और अंत में, प्रोफ़ेसर ओजेश प्रताप सिंह के भजन प्रस्तुतियों के साथ ही इस कार्यशाला का समापन होगा।

  • पुलिस ने 490 चालान काटे करीब 95 हजार जुर्माना वसूला

    पुलिस ने 490 चालान काटे करीब 95 हजार जुर्माना वसूला

    ऊना/ सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 490 वाहनों के चालान काटे व जुर्माने के रूप में 94,700/- रूपये वसूल किए गए।

    वहीं सार्वजनिक स्थानों पर धुम्रपान करने पर 15 व्यक्तियों के चालान धुम्रपान निषेध अधिनियम के अंतर्गत काटे गए व जुर्माने के रूप में 1450/- रूपये वसूल किए गए।

    इसी कड़ी में जिला पुलिस द्वारा अवैध खनन अधिनियम के तहत अवैध खनन करने पर थाना टाहलीवाल व मैहतपुर के पुलिस मुलाजिमों द्वारा 04 वाहनों के चालान किए गए जुर्माने के रूप में 21,250/- रुपये वसूल किए गए।

    जिला ऊना में शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान शुरू किया गया है जिसमें ड्रंक एण्ड ड्राइव के सात चालान काटे गए हैं।

  • एटीएम कार्ड बदल कर उड़ाये 42 हजार 

    एटीएम कार्ड बदल कर उड़ाये 42 हजार 

    ऊना/ सुशील पंडित: जिला मुख्यालय के अंतर्गत आते रक्कड़ स्तिथ एटीम में कार्ड बदल कर शातिरों ने 42 हजार रुपए उड़ा लिए।

    पुलिस को दी शिकायत में राज कुमार पुत्र दुनी चन्द निवासी गांव व ड़ाकघर भट्टू समुला, पालमपुर जिला कांगड़ा  हाल रिहाइश रक्कड़ कलोनी ने बताया कि यह रक्कड़ कलोनी में  स्थित एटीएम  से पैसे निकाल रहा था तो दो अज्ञात व्यक्ति एटीएम के अन्दर आ गए। उन्होने इसका एटीएम कार्ड़ बदल कर इसके खाते से करीब 42,000/- रू. निकाल लिए।

    शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ धारा 318(4),3(5) BNS के तहत थाना ऊना में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • इन्नर व्हील क्लब ऊना ने एक बेटी की शादी में किया सहयोग

    इन्नर व्हील क्लब ऊना ने एक बेटी की शादी में किया सहयोग

    ऊनासुशील पंडित: इन्नर व्हील क्लब ऊना ने सोमवार को ऊना मुख्यालय पर एक मेहनतकश परिवार की बेटी की शादी में सहयोग करते हुए राशन,बर्तन व 5100 रूपए शगुन के रूप में भेंट किया। क्लब प्रधान रमा कंवर,सचिव शोभा सोनी,कैशियर रेखा शर्मा,आईएसओ सुमन पुरी,सदस्य पूजा कपिला,सुनीता शर्मा,अमरजीत बबली व अन्य सदस्यों ने क्षेत्र के एक परिवार की बेटी की शादी के लिए करीब पांच हजार रूपए का राशन,डिनर सेट,बर्तन व 5100 रूपए शगुन के रूप मेंं प्रदान किए।

    उन्होंने बेटी के उज्जवल भविष्य व सुखद दांपत्य जीवन के लिए भी शुभकामनाएं दी। क्लब प्रधान रमा कंवर व सचिव शोभा सोनी ने कहा कि इन्नर व्हील क्लब अपने सदस्यों के सक्रिय सहयोग से समाज सेवा के विभिन्न प्रकल्प चला रहा है। उन्होंने कहा कि इसके तहत मेधावी विद्यार्थियों को शिक्षा पुरी करने के लिए छात्रवृति, स्कूली बच्चों को पाठय सामग्री,चिक्तिसा शिविरों का आयोजन,पौधारोपण,विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

  • ऊना में होमगार्ड लगाएंगे एक हजार पौधे: विकास सकलानी

    ऊना में होमगार्ड लगाएंगे एक हजार पौधे: विकास सकलानी

    पर्यावरण संरक्षण को छेड़ी मुहिम

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना में पर्यावरण का संदेश देने के लिए गृहरक्षा वाहिनी ऊना द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत होमगार्ड कमाडेंट मेजर विकास सकलानी ने ऊना वाहिनी कार्यालय में पौधारोपण किया। उन्होंने पर्यावरण का संरक्षण करने के लिए पौधारोपण करने के लिए अधिकारियों को प्रेरित किया।

    उन्होंने कहा कि वन विभाग के सहयोग से होमगार्ड ट्रेनिंग सेंटर मुबारिकपुर, वाहिनी कार्यालय ऊना,  वाहिनी कंपनियों ऊना, गगरेट, अंब, हरोली, बंगाणा में विभिन्न किस्मों के औषधीय व अन्य पौधों को रोपित किया जा रहा है। इसी के साथ ही अग्रिशमन विभाग के अग्रिशमन केंद्र ऊना, फायर पोस्ट टाहलीवाल, सब-स्टेशन बंगाणा, फायर पोस्ट अंब में भी पौधारोपण किया जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि इस मुहिम के अंतर्गत आम, तुणी, जामुन, दरेक, गुलमोहर, बॉटल ब्रश, नीम, बहेड़ा, चीड़, आंवला, अमरूद, अर्जुन, कराल, सुखचैन आदि के पौधों को चरणबद्ध ढंग से रोपित किया जा रहा है, कंपनियों व स्टेशनों के इर्दगिर्द भी पौधा रोपण किया जाएगा। प्रथम स्तर के अभियान में 550 पौधे रोपित किए जा रहे हैं, जबकि वर्ष के अंत तक एक हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

    उन्होंने उपस्थित अधिकारियों से कहा कि वे पौधों को रोपित करने व पौधों के महत्व को लेकर अपने-अपने क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाएं ताकि पौधा रोपण मुहिम को बढ़ावा दिया जा सके और पौधों का संरक्षण हो सके और पर्यावरण संरक्षित रहे। इस मौका पर वाहिनी अधिकारी धीरज शर्मा, अधीक्षक सुशील शर्मा, अग्रिशमन अधिकारी ऊना नितिन धीमान सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • डगोली में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ शिविर आयोजित

    डगोली में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ शिविर आयोजित

    ऊना/सुशील पंडित: बाल विकास परियोजना ऊना के सौजन्य से वृत पर्यवेक्षिका सुमन लता द्वारा  वृत बरनोह के गांव डगोली में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का शिविर 07/10/2024 को  लगाया गया । जिसमें आँगनवाड़ी कार्यकर्ता नरेश कुमारी द्वारा बेटियों के वारे में विस्तारपूर्वक बताया गया। कि अगर आज बेटी नहीं बचाओगे तो कल वहू कहां से लाओगे । इस शिविर में पर्यवेक्षिका सुमन लता द्वारा कन्या पूजन भी किया गया। इस अवसर पर नरेश, शुभलता, सन्तोष, पूजा सिंह, मीना कुमारी द्वारा वेटियों पर रगोली भी बनाई गई। इस अवसर पर बरनोह सर्कल की सभी कार्यकर्ताए उपस्थित रही।