एटीएम कार्ड बदल कर उड़ाये 42 हजार 

ऊना/ सुशील पंडित: जिला मुख्यालय के अंतर्गत आते रक्कड़ स्तिथ एटीम में कार्ड बदल कर शातिरों ने 42 हजार रुपए उड़ा लिए।

पुलिस को दी शिकायत में राज कुमार पुत्र दुनी चन्द निवासी गांव व ड़ाकघर भट्टू समुला, पालमपुर जिला कांगड़ा  हाल रिहाइश रक्कड़ कलोनी ने बताया कि यह रक्कड़ कलोनी में  स्थित एटीएम  से पैसे निकाल रहा था तो दो अज्ञात व्यक्ति एटीएम के अन्दर आ गए। उन्होने इसका एटीएम कार्ड़ बदल कर इसके खाते से करीब 42,000/- रू. निकाल लिए।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ धारा 318(4),3(5) BNS के तहत थाना ऊना में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *