Blog

  • पंजाबः दूध की फैक्टरी में पुलिस की रेड, दो काबू

    पंजाबः दूध की फैक्टरी में पुलिस की रेड, दो काबू

    लहरागागाः जिले में पुलिस ने दूध फैक्ट्री पर रेड की है। यह छापेमारी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर की थी। इस दौरान स्थानीय पुलिस ने एक दूध फैक्ट्री पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में नकली दूध, केमिकल, रिफाइंड, पाउडर और कच्चे माल के साथ दो लोगों को काबू किया है। डीएसपी पुष्पिंदर सिंह ने बताया कि सिटी प्रभारी कश्मीर सिंह पुलिस पार्टी सहित खेल स्टेडियम में मौजूद थे। इस दौरान उन्हें मुखबिर ने सूचना दी कि दूध की फैकटरी में नकली दूध का काम चल रहा है।

    पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फैक्टरी से 28 हजार लीटर नकली दूध, 8 से 10 क्विंटल नकली दूध तैयार करने के लिए दो वाहन व कच्चा माल समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि डेयरी मालिक फरार हो गया है। डीएसपी पुष्पिंदर सिंह ने कहा है कि पुलिस ने उक्त व्यक्तियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर दूध के नमूने लिए हैं और उन्हें परीक्षण के लिए लैब में भेज दिया है।

  • सरकारी स्कूल में कराई जा रही प्रार्थना को लेकर दर्ज हुआ केस, हिंदू संगठनों ने की शिकायत

    सरकारी स्कूल में कराई जा रही प्रार्थना को लेकर दर्ज हुआ केस, हिंदू संगठनों ने की शिकायत

    बरेली : बरेली से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां एक सरकारी स्कूल में इस्लामिक विधि से प्रार्थना कराने पर दो टीचरों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। स्कूल में ‘मेरे अल्लाह बुराई से बचाना’ प्रार्थना का वीडियो वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों ने केस दर्ज कराया है। संगठनों का आरोप है कि मुस्लिम टीचर हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाने का काम कर रहे है। प्रार्थना का वीडियो वायरल होने के बाद दोनों आरोपी टीचरों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी गई है। वहीं बीएसए ने आरोपी टीचर को निलंबित कर दिया है।

    मामला थाना फरीदपुर के कमला नेहरू स्कूल का है। स्थानीय हिंदू संगठनों ने आरोप लगाया है कि अध्यापक नायक सिद्दीकी और शिक्षामित्र वजरूद्दीन जानबूझकर हिन्दूओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने की नियत से सुबह छात्र-छात्राओ को इस्लामिक विधि से प्रार्थना करवा रहे हैं। यही नही बच्चों को धमकाया जा रहा है कि यही प्रार्थना करनी है। बच्चों में इस प्रार्थना से धर्मान्तरण करवाने की तैयारी की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि एक स्कूल में प्रार्थना का वीडियो वायरल हुआ था। मामले में शिकायत मिलने के बाद आरोपी शिक्षकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच में जो भी तथ्य निकलकर सामने आएगा उसके मुताबिक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

  • फिर आमने-सामने हुए किसान और पुलिस, लगाया धरना 

    फिर आमने-सामने हुए किसान और पुलिस, लगाया धरना 

    पंचकूलाः पुलिस और किसानों एक बार फिर से आमने-सामने हो गए है। दरअसल,  पंचकूला से शहीद भगत सिंह भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले सैकड़ों किसान वीरवार को अपनी मांगों को लेकर हरियाणा विधानसभा का घेराव करने के लिए चले थे। पंचकूला पुलिस ने चंडीगढ़ पंचकूला बॉर्डर पर बैरिकेडिंग कर सभी किसानों को रोक दिया है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात की गई है। बॉर्डर की दूसरी तरफ चंडीगढ़ पुलिस द्वारा भी भारी बैरिकेडिंग की गई है। पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर उनका रास्ता रोका तो किसान वहीं सड़कों पर धरना लगाकर बैठक गए हैं। किसानों के प्रदर्शन के कारण शहर की सड़कों पर भी जाम के हालात हैं। 

    उन्होंने कहा है कि ज्यादा से ज्यादा किसान इस आंदोलन में जुड़े हैं। वीरवार को सभी किसान गुरुद्वारा श्री नाडा साहिब से हरियाणा विधानसभा को घेरने निकले हैं। फिलहाल सभी किसान चंडीगढ पंचकूला बॉर्डर के पास धरने पर बैठ गए हैं। मौके पर पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी मौजूद हैं। इस पर प्रदर्शन में प्रदेश भर से सैकड़ों किसान एकत्रित हुए। प्रदर्शन के दौरान शहर की सड़कों पर जाम स्थिति भी बनी रही।

    धर्मवीर ढींडसा ने बताया कि किसानों ने अपनी मांगों को लेकर पैदल यात्रा मंगलवार को शुरू की थी। उसका दूसरा पड़ाव गांव मौली से पैदल यात्रा करते हुए किसान नाडा साहिब गुरुद्वारा में पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि हरियाणा में जुमला, मुश्तरका की जमीनों को लेकर लूट शुरू की गई है। हरियाणा के किसानों के अधिकार के प्रति सरकार की बेरुखी उसको लेकर यह यात्रा शुरू की गई है।

  • जालंधरः जन्मदिन पर दोहते ने नानी को दी खौफनाक सजा

    जालंधरः जन्मदिन पर दोहते ने नानी को दी खौफनाक सजा

    जालंधर/वरुण: थाना सदर के अधीन आते गांव अस्मानपुर में रिश्तों को तार-तार करने का मामला सामने आया है। दरअसल, गांव में नानी के जन्मदिन पर दोहते ने उनको खौफनाक सजा देते हुए उनका कत्ल कर दिया। पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए आरोपी मां प्रतिमा ने बताया उसकी मां विजय छाबड़ा का जन्मदिन था, जिसके चलते वह अपनी डयूटी के बाद मां के घर गांव अस्मानपुर में आ गई थी।

    इस दौरान उसने देखा कि उसका बेटा रक्षय घर से निकल रहा था और जब उसने उसे आवाज लगाई तो वह अपने दो और साथियों के साथ बाइक पर सवार होकर फरार हो गया। मामले को लेकर डीसीपी इन्वेस्टिगेशन जसकिरणजीत सिंह तेजा, एसीपी जालंधर कैंट बबनदीप सिंह व थाना सदर के एसएचओ इंस्पेक्टर सुखबीर सिंह और फतेहपुर (प्रतापपुरा) पुलिस चौकी के प्रभारी एसआई रणजीत सिंह ने रक्षय नामक 20 साल के दोहते द्वारा कत्ल की गई 73 वर्षीय नानी विजय छाबड़ा का शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की। 

    प्रतिमा ने कहा कि रक्षय ने ही अपने साथियों के साथ मिलकर अपनी नानी को मौत के घाट उतारा है। अब तक की जांच में पता चला है कि विजय छाबड़ा का कत्ल शॉल से गला घोंटकर किया गया है। हालांकि कत्ल कैसे किया गया इसका पूरा खुलासा पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद किया जाएगा। इंस्पैक्टर सुखबीर सिंह ने बताया कि रक्षय और उसके साथियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग पुलिस टीमों द्वारा छापेमारी की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा। वहीं दोहते द्वारा नानी का कत्ल किए जाने का यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। 

  • जनवरी 2023 में छुट्टियां ही छुट्टियां, जानिए कितने दिन बंद रहेंगे बैंक

    जनवरी 2023 में छुट्टियां ही छुट्टियां, जानिए कितने दिन बंद रहेंगे बैंक

    नई दिल्ली: जनवरी 2023 में बैंक छुट्टियों को लेकर जानकारी सामने आ गई है। जानकारी होने से आप अपने जरूरी काम भी पहले निपटा सकेंगे। जनवरी में 14 दिन ऐसे हैं जब सप्ताहांत सहित अतिरिक्त बैंक अवकाश के कारण कई निजी और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक बंद रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के दिशानिर्देशों के अनुसार बैंक जनवरी 2023 में दूसरे और चौथे शनिवार और रविवार सहित 14 दिनों के लिए बंद रहेंगे। 

    जनवरी 2023 के महीने में 14 बैंक अवकाश हैं, जो नए साल 2023 से 1 जनवरी (रविवार) को शुरू होते हैं, 2 जनवरी को मिजोरम , 11 जनवरी  मिशनरी दिवस, 12 जनवरी  स्वामी विवेकानंद जयंती, 14 जनवरी  को महीने के दूसरे शनिवार के चलते पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे। 16 जनवरी  को उझावर थिरुनाली, 23 जनवरी जनवरी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती , 25 जनवरी  को राजत्व दिवस , 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस, 28 जनवरी को महीने के चौथे शनिवार, 31 जनवरी को मी-दम-मी-फी के दिन असम में बैंक बंद रहने वाले हैं। इसके अलावा महीने में चार रविवार भी पड़ते है।

    लोगों को बैंक से जुड़े काम में कोई परेशानी नहीं होगी क्योंकि एटीएम, कैश डिपॉजिट, ऑनलाइन बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग काम करते रहेंगे। ये छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग हो सकती हैं क्योंकि छुट्टियों का निर्धारण स्थानीय त्योहारों को ध्यान में रखकर किया जाता है। 

  • गृह मंत्रालय का बड़ा एक्शन! जेल के पूर्व डीजी संदीप गोयल सस्पेंड

    गृह मंत्रालय का बड़ा एक्शन! जेल के पूर्व डीजी संदीप गोयल सस्पेंड

    नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली के पूर्व जेल प्रमुख संदीप गोयल को गृह मंत्रालय ने निलंबित कर दिया। उनके तबादले के एक महीने बाद यह कार्रवाई की गई और उन्हें दिल्ली पुलिस मुख्यालय में रिपोर्ट करने को कहा गया है। गृह मंत्रालय की तरफ से उनके निलंबन का आदेश अचानक कल (21 दिसंबर) रात को जारी किया गया। गृह मंत्रालय की यह कार्रवाई ऐसे समय हुई है जब सुकेश चंद्रशेखर ने पिछले महीने सनसनीखेज दावा किया था कि उसने गोयल को मंडोली जेल में उसकी सुरक्षा के लिए 12.5 करोड़ रुपये “संरक्षण धन” के रूप में दिए थे।

    उसका दावा था कि उसने कुल 10 करोड़ रुपये सत्येंद्र जैन को और 12.50 करोड़ रुपये डीजी जेल संदीप गोयल को दिए थे। चंद्रशेखर ने अपने पत्र में दावा किया था कि जैन ने तिहाड़ जेल में उससे मुलाकात की थी, जब वह 2017 में जेल में बंद था। इसके बाद 2019 में फिर से सत्येंद्र जैन और उनके सचिव ने मुलाकात कर सुविधाएं और सुरक्षा बनाए रखने के लिए हर महीने सुकेश से 2 करोड़ रुपये देने के लिए कहा था। इसके साथ ही संदीप गोयल को 1.50 करोड़ रुपये देने के लिए भी कहा, जो जैन के वफादार सहयोगी थे। सुकेश ने अपने दावे में यह भी कहा कि लगातार दबाव बनाकर उससे 10 करोड़ रुपये लिए गए और 12.50 करोड़ रुपये डीजी जेल संदीप गोयल को दिए गए।

    मामला सामने आने के बाद, 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी संजय बेनीवाल को गोयल की जगह दिल्ली की तिहाड़ जेल का महानिदेशक (जेल) नियुक्त किया गया। मनी लॉन्ड्रिंग और भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना को पत्र लिखकर आरोप लगाया था कि उसे आम आदमी पार्टी को 10 करोड़ रुपये की “संरक्षण राशि” देने के लिए मजबूर किया गया था। उसने यह भी दावा किया कि वो पार्टी मंत्री सत्येंद्र जैन को 2015 से जानता था। चंद्रशेखर ने यह भी आरोप लगाया कि उसे भ्रष्टाचार और जबरन वसूली को लेकर मंत्री सत्येंद्र जैन और दिल्ली के तत्कालीन जेल महानिदेशक संदीप गोयल के दबाव में धमकियां मिल रही हैं।

  • साइकिल रिपेयरिंग वाले की बेटी के साथ शादी करने ऑस्ट्रेलिया से आया दूल्हा, शादी में जमकर नाचे विदेशी

    साइकिल रिपेयरिंग वाले की बेटी के साथ शादी करने ऑस्ट्रेलिया से आया दूल्हा, शादी में जमकर नाचे विदेशी

    नई दिल्ली : हमने सुना है कि प्यार जात पात या ऊंच-नीच नहीं देखता, ना ही देखता है कोई सीमाएं. इसे ऑस्ट्रेलिया के एक लड़के ने सच कर दिखाया। 10,000 किलोमीटर का सफर तय कर वो हिंदुस्तान अपनी दुल्हन को लेने आया और बैंड बाजे के साथ खुशियां मनाते हुए अपनी दुल्हन को अपने साथ ले गया। ये शादी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है।

    ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन के रहने वाले ऐश हॉन्सचाइल्ड ने मध्य प्रदेश के धार की रहने वाली तबस्सुम हुसैन से इंडिया आकर शादी की। तबस्सुम के पिता साइकिल रिपेयरिंग का काम करते हैं। जिनकी बेटी का विदेशी दूल्हा देख इलाके के लोग दंग थे। हर तरफ ऑस्ट्रेलिया आए दूल्हे की चर्चा आम थी दोनों की मुलाकात ऑस्ट्रेलिया में ही हुई थी जिसे इन्होंने शादी कर मुकम्मल किया।

  • विदेश मंत्रालय के अधिकारी से मांगी 10 लाख की फिरौती, कहा- नहीं तो घर के सदस्यों को जान से मार देंगे

    विदेश मंत्रालय के अधिकारी से मांगी 10 लाख की फिरौती, कहा- नहीं तो घर के सदस्यों को जान से मार देंगे

    समस्तीपुरः जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कर्पूरीग्राम गांव में विदेश मंत्रालय लंदन में कार्यरत लक्ष्मण प्रसाद सिंह के घर पर बदमाशों ने मंगलवार रात 10 लाख रुपए रंगदारी दिए जाने का पर्चा चिपका दिया। घर में उनकी बहू और बेटी रहती है। दिन में जब घर के लोग बाहर निकले तो दरवाजे पर रंगदारी से संबंधित चिपकाया गया पर्चा देखा तो सहम उठे। डरे सहमे श्री सिंह की बहू शिवानी कुमारी ने मामले की जानकारी वैशाली जिले के रहने वाले अपने बहनोई संजय कुमार सिंह को दी। मामले की जानकारी पर संजय करपुरीग्राम पहुंचे तो पूरे मामले की जानकारी मुफस्सिल थाने को दी। मामले की जानकारी के बाद मुफस्सिल थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

    बताया गया है कि गत नवंबर माह में इनके घर पर बदमाशों ने फायरिंग भी की थी। जिससे संबंधित आवेदन परिवार के लोगों ने थाने को दिया था। हालांकि उस मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। घटना के संबंध में बताया गया है कि विदेश मंत्रालय लंदन में कार्यरत श्री सिंह के घर पर उनकी बहू शिवानी के अलावा उनकी बेटी अपने दो बच्चों के साथ रहती है । श्री सिंह का बेटा दीपक कुमार सिंह भी लंदन में उनके साथ ही रहता है। उनकी बेटी का बच्चा यहां पढ़ाई लिखाई करता है। देर रात उनके दरवाजे पर किसी ने रंगदारी से संबंधित पर्चा सांप दिया।

    श्री सिंह के दामाद संजय बताते हैं कि गत 20 नवंबर को बदमाशों ने उनके घर पर फायरिंग भी की थी। दरवाजे पर से बरामद खोखा मुफस्सिल थाने को सौंपा गया था। घटना को लेकर एक आवेदन भी दिया गया था इस मामले में अब तक पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई अब रात पुनः पर्चा चिपकाया गया है। उधर घटना की जानकारी के बाद इंस्पेक्टर अरुण कुमार के नेतृत्व में मुफस्सिल थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। परिवारिक सदस्यों से पूछताछ के अलावा उन्होंने घर में लगे सीसीटीवी फुटेज भी लिया है सीसीटीवी फुटेज में पर्चा चिपका ता हुआ युवक भी दिखाई पड़ा है।

    उधर मुफस्सिल थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह घटना परिवारिक सदस्यों को डराने के लिए किया जाना संभव हो सकता है। चुकी यहां सिर्फ महिलाएं रहती हैं। उन्होंने इसे नक्सली कार्रवाई से इंकार किया है। चिपकाए गए पर्चे पर लाल रंग से लिखा गया है 10 लाख दो नहीं तो घर के सभी सदस्यों को जान से मार देंगे। अगला सिर्फ हवाई फायरिंग नहीं होगा। पर्चा लिखने वाले ने अपना नाम नीचे राणा खान लिखा हुआ है।

  • कार्यक्रम के दौरान 2 छात्रों ने की आपत्तिजनक हरकत, पढें पूरी खबर 

    कार्यक्रम के दौरान 2 छात्रों ने की आपत्तिजनक हरकत, पढें पूरी खबर 

    बेंगलुरु : कर्नाटक में दो छात्रों को एक सार्वजनिक समारोह में गले लगाने और चुंबन करने के लिए निलंबित कर दिया गया है। दोनों छात्रों को निलंबित करने का मामला तब तूल पकड़ा जब सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा होने लगी। बताते चले कि लड़का मुस्लिम और लड़की के हिंदू होने के कारण सोशल मीडिया पर इस मामले की चर्चा होने के बाद इस घटना ने सांप्रदायिक रंग ले लिया।

    जानकारी के अनुसार हिंदू कार्यकर्ताओं ने ‘लव जिहाद’ का आरोप लगाया है। कार्यकर्ता लड़के से हिंदू लड़की के साथ रोमांस करने को लेकर पूछताछ कर रहे हैं। मामले के सांप्रदायिक रंग लेने पर एक निजी कॉलेज के प्रबंधन ने बेल्थंगडी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इसके साथ ही उन्होंने छात्रों के खिलाफ आनलाइन अभियान चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

    कालेज ने अपने बयान में कहा कि घटना की जानकारी होने के बाद दोनों छात्रों को कॉलेज से निलंबित कर दिया गया है। जानकारी के आनुसार छात्रों ने उस समय रोमांस किया जब विपक्ष के नेता सिद्धारमैया ने पिछले सप्ताह बेलथांगडी शहर में एक पुस्तक विमोचन समारोह में भाग लिया था। हालांकि, हिंदू कार्यकर्ता आरोप लगा रहे थे कि केवल हिंदू छात्रा को ही कालेज से निलंबित किया गया था। पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है।

  • अस्पताल में डबल मर्डरः अलमारी में बेटी का शव, बिस्तर के नीचे मां की मिली लाश

    अस्पताल में डबल मर्डरः अलमारी में बेटी का शव, बिस्तर के नीचे मां की मिली लाश

    अहमदाबादः गुजरात के अहमदाबाद में एक निजी अस्पताल में डबल मर्डर से हड़कंप मच गया है। अहमदाबाद के भुलाभाई पार्क के एक अस्पताल में एक महिला और उसकी बेटी का शव मिला है। महिला का शव अस्पताल में बेड के नीचे मिला है, जबकि उसकी बेटी का शव ऑपरेशन थियेटर की अलमारी से बरामद हुआ। बताया जा रहा है कि मां-बेटी अस्पताल में इलाज के लिए आए थे। मां-बेटी की हत्या की वजह का पता नहीं चल सका है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुट गई है। संदिग्ध से पूछताछ की जा रही है। 

    जानकारी के मुताबिक अहमदाबाद के कागडापीठ पुलिस थाने की सीमा के भीतर भूलाभाई पार्क के पास स्थित अस्पताल के अंदर से बहुत दुर्गंध आ रही थी। इसके बाद अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर के अंदर एक अलमारी को अस्पताल के कर्मचारियों द्वारा खोला गया। अलमारी खुलते ही सभी के होश उड़ गए। अंदर जो नजारा था वह भयावह था। दरअसल, उस अलमीरा में एक 30 साल की महिला का शव रखा हुआ था। 

    हिरासत में एक शख्स

    एसीपी मिलाप पटेल ने इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी है। अस्पताल में डबल मर्डर का मामला सामने आने के बाद इसकी जांच शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि ऑपरेशन थियेटर से पहले महिला का शव बरामद हुआ था। जांच के दौरान उसकी मां का शव भी मिला। पुलिस ने इस सिलसिले में अस्पताल में कार्यरत मनसुख नाम के एक शख्स को हिरासत में लिया है।

    बिस्तर के नीचे मां का शव मिला

    इसके बाद जब आसपास और भी जांच की गई तो वहीं बिस्तर के नीचे एक और महिला का शव मिला जो कि उस महिला की मा बताई जा रही है। घटना सामने आने के बाद अस्पताल स्टाफ ने पुलिस को सूचना दी। वारदात की जानकारी होने पर स्थानीय थाने का अमला अस्पताल पहुंचा। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस को हत्या के आधार पर कार्यवाही को आगे बढ़ा रही है।

    इंजेक्शन देकर की गई है दोनों की हत्याः एफएसएल टीम 

    एफएसएल की जांच के मुताबिक, दोनों की हत्या इंजेक्शन देकर की गई है। हालांकि दोनों के अस्पताल में आने के बाद करीब एक घंटे तक सीसीटीवी भी बंद था। एसीपी मिलाप पटेल के मुताबिक, मनसुख नाम का शख्स भारती वाला नाम की महिला के पति का दोस्त है। महिला उसे अच्छी तरह जानती थी। पुलिस जांच कर रही है कि जिस वक्त ये पूरा मामला हुआ, तब डॉक्टर कहां थे। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।