Blog

  • पंजाब आ रही 29 लकड़ी की गाड़ियां पकड़ी, देखें वीडियो

    पंजाब आ रही 29 लकड़ी की गाड़ियां पकड़ी, देखें वीडियो

    वन विभाग ने भी 8 गाडीयां पकड़ी
    ऊना/ सुशील पंडित: गगरेट पुलिस के एसएचओ अशोक कुमार की अगुवाई में शिववाड़ी में पुलिस ने नाकाबंदी कर 20 गाड़ियां पकड़ी, जवकि 9  लकड़ी से लोड गाड़ियां सड़क पर छोड़ ड्राइवर भाग गए। प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस डीजीपी संजय कुंडू ने बताया की मुख्यमंत्री के आदेश अनुसार गगरेट में लकड़ी चोरी की सूचनाएं प्राप्त हो रही थी। जिस पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देशानुसार कल से ही डीजीपी स्वयं चिंतपूर्णी क्षेत्र  में पहुंचे हुए थे। लकड़ी तस्करों को पकड़ने के लिए  प्लान तैयार किया गया जिसमें एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ,एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर द्वारा विभिन्न पुलिस टीमें गठित कर लकड़ी तस्करों पर शिकंजा कसा गया जिसमें 29 गाड़ियां अवैध लकड़ी ले जाती हुई पकड़ी गई है। डीजीपी संजय कुंडू ने बताया कि होशियारपुर में लकड़ी मंडी में जाकर भी वेरीफाई किया जाएगा कि यह लकड़ी कहां सप्लाई हो रही है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार गगरेट पुलिस ने नाका लगाकर अवैध रूप से लकड़ी ले जाने वाली छोटी बड़ी 29 गाड़िया जब्त की हैं। यह गाड़िया जिला कांगड़ा और हमीरपुर के क्षेत्रों से आ रही थी । सुबह करीब 4 बजे पुलिस ने अलग अलग जगहों पर नाकेबंदी की और इन्हें जब्त कर लिया गया। इन गाड़ियों में ईंधन लकड़ी की आढ़ में इमारती लकड़ी ले जाई जा रही थी। पुलिस ने जब इन गाड़ियों से दस्तावेज मांगे तो ये दस्तावेज दिखाने में असफल रहे ।
    कुछ गाड़ियों में ईंधन की लकड़ी थी, लेकिन उनके पास से भी वैध दस्तावेज बरामद नही किए गए । इस से पहले भी पुलिस ने 13 गाड़ियां जब्त की थी। ऊना में गगरेट का पंजाब-हिमाचल बॉर्डर इन तस्करों के लिए वरदान सिद्ध हो रहा है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के अंतर्गत 41 लोगों पर मामला दर्ज किया है।
    वन विभाग ने भी पकड़ी अवैध लकड़ी ले जा रही 8 गाडीयां
    वहीं वन विभाग ने भी बीती रात 8 अवैध लकड़ी से भरी हुई गाड़ियां पकड़ी है। वन विभाग की टीम ने जिले के अलग-अलग हिस्सों से अवैध रूप से लकड़ी ले जा रही गाड़ियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है यह सभी गाड़ियों को बन विभाग की टीमों ने अलग अलग जगह से पकड़ा है इनमें से पकड़ी गई सभी गाड़ियों के पास कोई भीं सही कागजात नहीं मिला है बन विभाग ने इन गाड़ियों को अपने कब्जे में ले लिया है और आगामी जांच शुरू कर दी है।
  • पंजाब: पुलिस टीम पर हमला कर आरोपी हुए फरार 

    पंजाब: पुलिस टीम पर हमला कर आरोपी हुए फरार 

    5 पर मामला दर्ज कर की जा रही छापेमारी

    बठिंडाः जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां गांव सेलबराह की नशा रोकू कमेटी की तरफ से शक के आधार पर पकड़े गए 5 युवकों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस दौरान आरोपी उनकी गाड़ी से छलांग लगाकर फरार हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपियों ने एक पुलिस कर्मी का गला घाेंटा, तो दूसरे पुलिस कर्मी से उसकी राइफल छीनने की कोशिश की। जिसके बाद वह पुलिस की गाड़ी का दरवाजा खाेलकर मौके से फरार हो गए। जिसके बाद मामले में अब पुलिस ने 2 सगे भाइयों व 3 अज्ञात लोगों पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    मामले की जानकारी देते हुए थाना फूल के इंचार्ज व इंस्पेक्टर कृष्ण सिंह ने बताया कि बीते दिन पुलिस टीम को सूचना मिली कि गांव सेलबराह की नशा रोकू कमेटी ने कुछ अज्ञात युवकों को शक के आधार रोककर अपनी हिरासत में लिया हुआ है और वह हंगामा कर रहे है। इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार के मुताबिक वह 2 पुलिस मुलाजिमों को अपने साथ लेकर गांव सेलबराह पहुंचे और कमेटी की तरफ से पकड़े गए युवकों की तलाशी ली गई, तो उनके पास से नशीला पदार्थ तो बरामद नहीं हुआ, लेकिन उनके पास तेजधार हथियार बरामद हुए। जिसके बाद उन्होंने 5 युवकों को पुलिस की गाड़ी में बिठा लिया और पूछताछ करने के लिए वह थाने लेकर आने लगे। जब वह गांव सिधाणा की नहर पटरी के पास पहुंचे, तो पीछे बैठे आरोपियों में से एक ने एक पुलिस कर्मी का गला घोंट लिया, तो दूसरे पुलिस मुलाजिम से सरकारी राइफल छीने की कोशिश की।

    जब उन्होंने आरोपियों के चुंगल से अपने पुलिस मुलाजिमों को छुड़वाने की कोशिश की, तो उक्त लोग गाड़ी का दरवाजा खाेलकर मौके से फरार हो गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि अंधेरा होने के कारण वह नहर के किनारे बनी झाड़ियों में छिपकर भगाने में सफल रहे। जिसके बाद उन्होंने मामले की जानकारी थाने में दी और पुलिस फोर्स बुलाकर उनकी तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल अभी तक उनके बारे में कुछ पता नहीं चल सका है। इंस्पेक्टर कृष्णा सिंह ने बताया कि जांच पड़ताल करने पर पता चला कि उनपर पहले भी मामले दर्ज है। इसके चलते पुलिस ने आरोपित अमनदीप सिंह, उसके भाई अमरीक सिंह निवासी गांव सिधाणा और 3 अज्ञात युवकों समेत पांच पर मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

  • जालंधर : अवैध शराब सहित 2 गिरफ्तार

    जालंधर : अवैध शराब सहित 2 गिरफ्तार

    जालंधर : थाना फिल्लौर की पुलिस ने 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मंदीप सिंह उर्फ रोली निवासी मोहल्ला सतोखपुरा फिल्लौर और मुकेश कुमार उर्फ मनी निवासी मोहल्ला रविदासपुरा के तौर पर हुई है। आरोपियों के कब्जे से 300 बोतलें अवैध शराब की बरामद की है।

    थाना प्रभारी इंस्पेक्टर हरजिंदर सिंह ने बताया कि उनकी टीम के एसआई हरभजन लाल ने गुप्त सूचना के आधार पर स्पेशल नाकेबंदी के दौरान मंदीप सिंह और मुकेश कुमार को 300 बोतलें अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में यह सामने आया कि दोनों आरोपित अपने आस पास के इलाकों में लुक छिप में शराब सप्लाई का कारोबार कर रहे थे। आरोपियों पर एक्साइज़ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शरू कर दी है।

  • पंजाबः IAS और PCS के अधिकारियों के हुए तबादलें, देखें लिस्ट

    पंजाबः IAS और PCS के अधिकारियों के हुए तबादलें, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़ः पंजाब में पुलिस अधिकारियों के तबादलों का दौर लगातार जारी है। वहीं सरकार द्वारा जारी आदेशों के मुताबिक 29 अफसरों का तबादले किए गए है। आदेशों के मुताबिक 16 IAS और 13 PCS अफसर के तबादलें किए गए हैं। इसमे कई डीसी स्तर के अधिकारी का तबादला शामिल हैं।

  • ਪੰਜਾਬ : ਕਬੱਡੀ ਖਿਡਾਰੀ ਉੱਤੇ ਹੋਇਆ ਜਾਨਲੇਵਾ ਹਮਲਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਕਬੱਡੀ ਖਿਡਾਰੀ ਉੱਤੇ ਹੋਇਆ ਜਾਨਲੇਵਾ ਹਮਲਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ : ਬਟਾਲਾ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਪਿੰਡ ਕੋਟ ਟੋਡਰ ਮੱਲ ਚ ਕਬੱਡੀ ਖਿਡਾਰੀ ਗੁਰਦੀਪ ਸਿੰਘ ਮੱਤਾ ਦੀ ਪਿੰਡ ਦੇ ਹੀ ਕੁਝ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਨਾਲ ਕਹਾ ਸੁਣੀ ਹੋ ਗਈ ਸੀ। ਜੋ ਕਿ ਪਿੰਡ ਵਾਲਿਆਂ ਨੇ ਵਿੱਚ ਪੈ ਕੇ ਗੱਲ ਨੂੰ ਰਫ਼ਾ ਦਫ਼ਾ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਸੀ।ਪਰ ਅਗਲੇ ਦਿਨ ਜਦੋਂ ਗੁਰਦੀਪ ਸਿੰਘ ਮੱਤਾ ਆਪਣੇ ਪਿੰਡ ਦੇ ਅੱਡੇ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਦੁਕਾਨ ਤੇ ਆਪਣਾ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਠੀਕ ਕਰਵਾ ਰਿਹਾ ਸੀ ਤਾਂ ਉੱਥੇ ਹੀ ਦੂਜੀ ਧਿਰ ਵੱਲੋਂ ਉਸ ਉੱਤੇ ਤੇਜ਼ਧਾਰ ਹਥਿਆਰਾਂ ਨਾਲ ਉਸ ਉੱਤੇ ਹਮਲਾ ਕਰਕੇ ਉਸ ਨੂੰ ਗੰਭੀਰ ਜ਼ਖ਼ਮੀ ਕਰ ਦਿੱਤਾ । ਜਿਥੋਂ ਉਸਨੇ ਭੱਜ ਕੇ ਆਪਣੀ ਜਾਨ ਬਚਾਈ । ਮੌਕੇ ਤੇ ਮੌਜੂਦ ਦੁਕਾਨਦਾਰਾ ਵਲੋਂ ਕਿਹਾ ਗਿਆ ਕਿ ਇਸ ਤਰਾਂ ਕਬੱਡੀ ਖਿਡਾਰੀ ਉੱਤੇ ਹਮਲਾ ਕਰਨਾ ਬਹੁਤ ਹੀ ਮਾੜੀ ਗੱਲ ਹੈ ਕਬੱਡੀ ਖਿਡਾਰੀ ਗੁਰਦੀਪ ਸਿੰਘ ਮੱਤਾ ਵੱਲੋਂ ਇਨਸਾਫ਼ ਦੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ।

    ਉਥੇ ਹੀ ਜਦੋਂ ਦੂਜੀ ਧਿਰ ਨਾਲ ਗੱਲ ਕੀਤੀ ਗਈ ਤਾਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਾਡੀ ਗੁਰਦੀਪ ਸਿੰਘ ਨਾਲ ਕਹਾ ਸੁਨੀ ਹੋਈ ਸੀ ਪਰ ਉਹ ਗੱਲ ਖਤਮ ਹੋ ਗਈ ਸੀ ਪਰ ਜਦੋਂ ਅਗਲੇ ਦਿਨ ਅਸੀਂ ਪਿੰਡ ਦੇ ਅੱਡੇ ਤੇ ਗਏ ਤਾਂ ਮੱਤੇ ਵੱਲੋਂ ਸਾਡੇ ਉੱਤੇ ਹਮਲਾ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ।ਸਾਡੀ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਤੋਂ ਮੰਗ ਹੈ ਕਿ ਸਾਨੂੰ ਇਨਸਾਫ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇ। ਦੋਨੇ ਧਿਰਾਂ ਇਸ ਸਮੇਂ ਬਟਾਲਾ ਸਰਕਾਰੀ ਹਸਪਤਾਲ ਜੇਰੇ ਇਲਾਜ ਹਨ। ਉੱਥੇ ਜਦੋਂ ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਥਾਣਾ ਕਾਦੀਆਂ ਦੇ ਡੀਐਸਪੀ ਰਾਕੇਸ਼ ਕੱਟੜ ਨਾਲ ਇਸ ਬਾਰੇ ਗੱਲਬਾਤ ਕੀਤੀ ਤਾਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਦੋਸ਼ੀਆ ਉਤੇ ਪਰਚਾ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਕੱਟ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ ਬਾਕੀ ਦੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ।

  • पंजाबः युवकों ने घर के बाहर खड़ी नई गाड़ी को लगाई आग

    पंजाबः युवकों ने घर के बाहर खड़ी नई गाड़ी को लगाई आग

    पटियालाः जिले की मशहूर सर्वेंट कॉलोनी से बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक पुरानी रंजिश के चलते युवकों ने घर के बाहर खड़ी नई कार को आग लगा दी है। पीड़ित का कहना हैकि कुछ दिन पहले युवक आपस में तरह लड़ रहे थे। इस दौरान उनमें से एक अपनी जान बचाने के लिए सामने एक घर में भाग गया, जहां घर के मालिक ने उसकी जान बचाने के लिए उसे अपने घर के अंदर ही रखा। पीड़ित का आरोप है कि इसी बात की खुन्नस के चलते आरोपी ने पहले घर के बाहर गालियां दी और फिर कुछ देर बाद घर के बाहर खड़ी मकान मालिक की नई गाड़ी में आग लगा दी। जिससे गाड़ी पूरी तरह जलकर राख हो गई। घटना संबंधी शिकायत पुलिस को दे दी गई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्होंने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

  • जालंधरः इस मामले को लेकर किसान यूनियन करेगी SDM दफ्तर का घेराव, देखें वीडियो

    जालंधरः इस मामले को लेकर किसान यूनियन करेगी SDM दफ्तर का घेराव, देखें वीडियो

    अकाली नेता पर लगाए ये गंभीर आरोप

    जालंधर : भारतीय किसान यूनियन दोआबा ने जालंधर के प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता की और इस दौरान उन्होंने 2  मुद्दों पर पत्रकारों को जानकारी दी। भारतीय किसान यूनियन दोआबा के अध्यक्ष ने जालंधर के एक अकाली नेता पर आरोप लगाया की उसने जालंधर के पास जमीन खरीद कर वहां पर अवैध माइनिंग शुरू कर दी है। उनका आरोप है कि किसी भी जमीन में 7 फुट गहरी माइनिंग नहीं की जा सकती लेकिन उस नेता ने 35 फुट के करीब माइनिंग कर ली है। यही नहीं उनका कहना है कि एक कानून है कि नाले के पास या किसी छोटी नदी के पास 180 फीट के दायरे में माइनिंग नहीं की जा सकती है। इसको लेकर उन्होंने प्रशासन, कैबिनेट मंत्री और आम आदमी पार्टी के कई नेताओं को कंप्लेंट भी की लेकिन ठेकेदार के खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद उन्होंने प्रशासन को 10 दिन का समय दिया है और कहा की अगर अवैध माइनिंग नहीं रोकी गई तो उन्होंने बड़ा प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।

    दूसरे मुद्दे पर बोलते हुए भारतीय किसान यूनियन का कहना है कि गन्ने की बकाया राशि को लेकर वह कल फगवाड़ा में एसडी एम का घेराव करेंगे। उन्होंने बताया की बकाया राशि को लेकर पिछले 5 साल से सरकार को कह रहे हैं लेकिन उनकी बकाया 43 करोड़ की राशि अभी तक जारी नहीं की गई । इसको लेकर पंजाब सरकार ने कहा कि शुगर मिल की जमीन को अटैच कर लिया गया है। लेकिन भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष मनजीत सिंह राय का आरोप है कि शुगर मिल की काफी जमीन सरकारी अधिकारियों की मिलिभुगत से बेच दी है। जिसको लेकर बुधवार को सुबह वह फगवाड़ा में एसडीएम दफ्तर का घेराव करेंगे।

  • पंजाब : क्रांतिकारी किसान यूनियन ने लगाया धरना, देखें वीडियो

    पंजाब : क्रांतिकारी किसान यूनियन ने लगाया धरना, देखें वीडियो

    मोगा : किसानों ने अपनी मांगो को लेकर संयुक्त किसान यूनियन की ओर से बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा दिलाने के लिए चंडीगढ़ में पंजाब सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन करने के लिए इकट्ठ किया जा रहा था। लेकिन पंजाब पुलिस ने किसानों को थाने में बंद कर दिया था। वही आज सुबह से किसानों ने पूरे पंजाब में धरने प्रदर्शन करने शुरू कर दिए। किसानों ने मोगा लुधियाना और मोगा फिरोजपुर रोड पर धरना लगा दिया।

    जिससे आम जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वही किसानों ने कहा की बाढ़ के कारण किसानों की सारी फसल खराब हो गई है, कई मकान गिर गए है। सरकार ने अभी तक गरदावरी भी नहीं करवाई। सरकार ने जो जो वायदे किए वह पूरे नही किए। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ में आज धरना लगाना था लेकिन किसान भाइयों को चंडीगढ़ जाने नहीं दिया जा रहा। वही किसानों ने रास्ते को जाम कर धरना लगा दिया है।

  • Jalandhar: BN Overseas में पढ़ने आए छात्र की बाइक चोरी, देखें CCTV

    Jalandhar: BN Overseas में पढ़ने आए छात्र की बाइक चोरी, देखें CCTV

    जालंधर, ENS: शहर में लूटपाट और चोरी की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। वहीं दिन दहाड़े BN Overseas की पार्किंग में बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित छात्र सौरव भाटिया पुत्र गुरदीप सिंह निवासी बूटा मंडी ने बताया कि वह वहां पर आइलट्स कर रहा है। रोजाना की तरह वह आज भी वहां पर अपनी क्लास लगाने गया हुआ था। जब वह दोपहर को क्लास लगाकर बाइक लेने के लिए पार्किंग में पहुुंचा तो वहां पर बाइक मौजूद नहीं थी।

    इस दौरान उसने वहां लगे सीसीटीवी कैमरे चैक किए तो पता चला वहां से दोपहर को लुटेरा पार्किंग से बाइक लेकर जा रहा था। पीड़ित सौरव ने बताया कि उसने किश्तों पर अपनी स्पेलंडर बाइक पीबी 09 के 8572 ली थी। अभी उसकी किश्तों पूरी हुई ही थी कि आज दिन दहाड़े उसकी बाइक चोरी हो गई। घटना संबंधी शिकायत सौरव ने बस स्टैंड चौकी पर दे दी है। वहीं थाना प्रभारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ग्रामीण क्षेत्र की कृषि सहकारी सभाओं के लिए क्रांतिकारी निर्णय लिए: राजेंद्र राणा 

    सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ग्रामीण क्षेत्र की कृषि सहकारी सभाओं के लिए क्रांतिकारी निर्णय लिए: राजेंद्र राणा 

    ऊना/सुशील पंडित: भारत सरकार के नवगठित सहकारिता मंत्रालय ने प्रथम सहकारिता मंत्री अमित शाह द्वारा ग्रामीण क्षेत्र की कृषि सहकारी सभाओ के लिये क्रांतिकारी निर्णय लिए है। अब देश में एक लाख प्राथमिक कृषि सहकारी सभाएं अपने ग्रामीण क्षेत्रों में पट्रोल पम्प, रसोई गैंस की ऐजंसी, सुविधा केंद्र, जनऔषधि केंद्र, कृषि के उपयोग में आने वाले संयंत्रों को सर्विस के लिए उपलब्ध करवाने आदि अन्य कई व्यवसायों को शुरू करनें के लिए अधिकृत किया हैं। इन सहकारी सभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर करोड़ों रुपये की लागत से कम्प्यूटरीकृत किया जा रहा हैं ताकि सभाओं की सारी कार्यप्रणाली सहकारिता विभाग की नजर में रहेगी तथा पारदर्शिता से आम जन का विश्वास भी अर्जित होगा। 

    आज ऊना विकास खण्ड के अंतर्गत ऊनकोफैड व हिमकोफैड शिमला द्वारा बहडाला गांव में  सहकारी सभाओं के लिए आयोजित कार्यक्रम में ऊना जिला सहकारी विकास संघ ( ऊनकोफैड) के चेयरमैन राजेन्द्र शर्मा ने उपरोक्त जानकारी सभाओ सें साझां की तथा सभाओं से उपरोक्त कार्यों को शुरू करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इन कार्यों से जहां सहकारी सभा के कारोबार में विस्तार होगा वहीं दूसरी तरफ सभा के माध्यम से रोजगार के अवसर भी सर्जित होगें। सभा के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों की आर्थिकी में भी समुचित वृद्धि होगी। 
    हिमकोफैड शिमला के अनुदेशक बलवंत कुमार ने अपने सम्बोधन में सहकारी सभा की संरचना, कार्यप्रणाली व प्रबंधकीय व्यवस्था व  उद्देश्यों पर विस्तार से चर्चा करते हुए प्रबंधक कमेटी को अपने उत्तरदायित्वों बारे बताया व  उनको  निभाने का मार्गदर्शन दिया । उन्होंने प्रबंधक कमेटी को उनके कर्तव्यों व अधिकारों सें अवगत करवाकर प्रशिक्षित किया। उन्होंने बताया कि सभा की प्रबंधक कमेटी सभा के सचिव के साथ कानून के अंतर्गत सभा के दैनिक कारोबार का निष्पादन सुनिश्चित करें। क्योंकि सभा के किसी भी कार्य के लिए सभा की प्रबंधक कमेटी ही उत्तरदायी होती है।  प्रबंधक कमेटी सभा के किसी भी कार्य के बारे अपने को अनभिज्ञता का तर्क नही दे सकती। 
    एकीकृत सहकारी विकास परियोजना के महाप्रबंधक एवं सहायक पंजीयक सहकारी सभाएं ऊना विक्रमजीत ने सभाओं को अपने भवन निर्माण, कार्यलाय के फर्नीचर, भवन की मुरम्मत, पशुआहार बनाने व हल्दी पाऊडर बनाने का यूनिट लगाने  व कारोबार के विस्तार के लिए पैसा ले सकती हैं। इन योजनाओं पर 20 प्रतिशत की सब्सिडी का भी प्रवाधान हैं। उन्होंने सहकारी सभा की कार्यप्रणाली को संचालित करने के लिए प्रबधंक कमेटी व सचिव को पारदर्शिता से कार्य करनें बारे बड़ी बारीकी से समझाया। खण्ड निरीक्षक राजीव कुमार ने सभाओं में आ रही दिक्कतों को सुना व उनके समाधान बारें अपना मार्गदर्शन दिया। 
    अंत में ऊनकोफैड के सचिव अंकित बाली ने सहकरिता विभाग के अधिकारियों व सभाओं से आए प्रबंधक कमेटियों का आभार प्रगट किया और स्थानीय सभा बहडाला के प्रधान रमन राणा व सचिव प्रमोद सिंह के विशेष सहयोग के प्रति साधुवाद दिया ।