Blog

  • पंजाब: पाक से आए जत्थे में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, नाम रखा बॉर्डर-2

    पंजाब: पाक से आए जत्थे में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, नाम रखा बॉर्डर-2

    अमृतसरः पाकिस्तान से भारत में हिंदू तीर्थ स्थलों की यात्रा के लिए आए हिंदू श्रद्धालुओं में शामिल एक महिला ने अमृतसर के सिविल अस्पताल में बच्चे का जन्म दिया है। डिलीवरी के बाद बच्चा और मां डेला पूरी तरह स्वस्थ हैं। बच्चे के पिता कैलाश ने बताया कि वह हिंदू तीर्थ यात्रियों के जत्थे के साथ पाकिस्तान से भारत आए हैं। उसकी गर्भवती पत्नी डेला की हालत अचानक खराब हो गई। प्रशासन के अधिकारियों के आदेशों पर डेला को अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां नॉर्मल डिलीवरी से उसने बेटे को जन्म दिया। 

    कैलाश ने कहा कि उसे पता चला है कि पहले भी पाकिस्तान से आई एक महिला ने अटारी बॉर्डर के पास बच्चे को जन्म दिया था। उसका नाम बॉर्डर रखा गया था। उसकी पत्नी ने भी बॉर्डर जिले अमृतसर में बच्चे का जन्म दिया है। इस लिए वह भी अपने बच्चे का नाम बॉर्डर-2 रखेगा। कैलाश का कहना है कि पाकिस्तान से जत्थे के साथ 50 श्रद्धालु जयपुर जाने के लिए भारत आए है। भारत पाक सीमा अटारी में उसकी पत्नी को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई थी। जिसके चलते उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया। उसकी पत्नी ने सोमवार देर शाम बच्चे को अस्पताल में जन्म दिया है।

  • कोर्ट कॉम्प्लेक्स में बम मिलने से मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    कोर्ट कॉम्प्लेक्स में बम मिलने से मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः 26 जनवरी से पहले चंडीगढ़ के सेक्टर 43 कोर्ट में बम की सूचना मिली है।बम की सूचना मिलने से परिसर में हड़कंप मच गया। जिसके सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कोर्ट को खाली करवाया गया है। इस घटना के बाद कोर्ट के बाहर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।

    जिसके बाद ऑपरेशन सेल के कमांडो, डॉग स्क्वायड, बम डिस्पोजल टीम और रिजर्व फोर्स कोर्ट में पहुंची है। पूरा इलाका सील कर दिया है। सर्च ऑपरेशन चलाकर बम को ढूंढा जा रहा है। यहां पर कोर्ट स्टाफ और चैंबर्स से वकीलों को बाहर निकाल लिया गया है और चेकिंग अभियान जारी है। सेक्टर 36 पुलिस थाने से भी फोर्स यहां पर पहुंची हुई है।

  • जांलधरः दुकान के बाहर से बाइक ले फरार हुए चोर

    जांलधरः दुकान के बाहर से बाइक ले फरार हुए चोर

    जालंधर,हर्ष कुमारः थाना पांच के अंतर्गत आते बस्ती दानिशमंदा में दिनदहाड़े दुकान के बाहर खड़ा मोटरसाइकिल चोर लेकर रफूचक्कर हो गए। घटना वाहन नजदीक लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई मोटरसाइकिल मालिक मिट्ठू बस्ती निवासी राहत ने बताया कि वह बेग की दुकान पर किसी काम के लिए आया हुआ था और उसने बताया कि उसे 2 मिनट का काम था।

    इसलिए वह मोटरसाइकिल से चाबी निकाली भूल गया। उसने वापस आकर देखा तब उसका मोटरसाइकिल वहां पर नहीं था। सीसीटीवी कैमरे चेक किए तब उसे पता चला कि दो एक्टिवा सवार युवक उसके मोटरसाइकिल के पास आए और उसमें से एक युवक एक्टिवा से उतर कर उसका मोटरसाइकिल स्टार्ट करके वहां से उसका मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गया, जिसके बाद उसने घटना के संबंधी थाना पांच की पुलिस को शिकायत दे दी है।

  • जालंधरः हाईवे पर पलटी जीप, सड़क पर तैरती दिखीं मछलियां, देखें तस्वीरें

    जालंधरः हाईवे पर पलटी जीप, सड़क पर तैरती दिखीं मछलियां, देखें तस्वीरें

    जालंधर/हर्ष कुमारः महानगर के परागपुर हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। आज सुबह परागपुर हाईवे पर मछलियों से भरी जीप पलट गई। स्थानीय लोगों के अनुसार जीप चालक तेज रफ्तार से गाड़ी चला रहा है। जिससे जीप अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गई।

    गनीमत यह रही कि हादसे में जीप चालक बाल-बाल बच गया। जिसे स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्त के बाद जीप से बाहर निकाला।लेकिन इस हादसे में हाईवे पर मछलियां बिखर गई। जिससे चालक का काफी नुकसान हुआ है। 

  • बीच सड़क पत्नी पर कई बार चाकू से किए वार, हुई मौत

    बीच सड़क पत्नी पर कई बार चाकू से किए वार, हुई मौत

    वेल्लोर : तमिलनाडु के वेल्लोर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सोमवार को एक बेरहम पति ने अपनी पत्नी को बीच सड़क पर चाकू से लगातार कई बार चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी। हैरानी की बात यह है कि आसपास के लोग खड़े होकर  तमाशा देखते रहे। घटना इलाके में लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गई। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

    जानकारी के अनुसार पीड़िता एक निजी जूता कंपनी में काम करती थी। देर शाम वह काम करके वापस घर लौट रही थी। तभी बीच सड़क पर उसके पति जयशंकर ने उसे रोक लिया और किसी बात को लेकर उससे झगड़ा शुरू कर दिया।  पीड़िता वहां से लगातार जाने की कोशिश कर रही थी और जयशंकर बार-बार उसे रोक रहा था। इसके बाद जयशंकर ने अपनी जेब से चाकू निकाला और एक के बाद एक उसने पुनीता पर 7 बार हमला किया। सड़क से गुजर रहे लोग भी ये नजारा देखकर भौचक रह गए। किसी ने रोकने की हिम्मत नहीं दिखाई। हालांकि एक महिला ने उसे रोकने की कोशिश की लेकिन तब तक काफी देर हो गई थी। 

  • जालंधरः उपचुनाव को लेकर पार्टियों में मंथन शुरू, आप और कांग्रेस के लिए बड़ी चुनौती

    जालंधरः उपचुनाव को लेकर पार्टियों में मंथन शुरू, आप और कांग्रेस के लिए बड़ी चुनौती

    जालंधर/वरुणः महानगर में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व दिग्गज नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान शहर के विधायक चौधरी संतोख सिंह का निधन हो गया था। उनके निधन के बाद से उपचुनाव को लेकर सभी पार्टियों में चर्चा शुरू हो गई है। इस बार जालंधर का उपचुनाव काफी दिलचस्प होगा। क्योंकि सीएम भगवंत मान के लिए यह चुनाव एक चुनौती के रूप में होगा, वहीं कांग्रेस को अपनी सीट बचाकर रखने के लिए ताकत झोंकनी होगी। संगरूर उपचुनाव में हार के बाद सीएम मान के लिए जालंधर के चुनाव एक बड़ी परीक्षा होगी।

    कांग्रेस की तरफ से चौधरी संतोख सिंह की पत्नी डॉ. कर्मजीत कौर चौधरी मैदान में उतर सकती हैं। अगर वह मैदान में आती हैं तो बाकी पार्टियों के लिए काफी परेशानी हो सकती है क्योंकि जालंधर में पहली बार कांग्रेस किसी महिला को टिकट देगी, ऐसे में महिलाओं का 50 फीसदी वोट बाकी पार्टियों का गणित खराब कर सकता है। कांग्रेस की तरफ से आदमपुर से विधायक सुखविंदर कोटली पर भी दांव खेला जा सकता है, जो बसपा का वोट बैंक तोड़ने में चाणक्य माने जाते हैं। उनके साथ संत समाज भी है और दलित लीडरशिप का उभरता चेहरा है। कोटली पहले बसपा में थे और पिछले लोकसभा चुनावों में जालंधर में बसपा को दो लाख वोट पड़े। कांग्रेस का एक धड़ा यह भी तैयारी कर रहा है कि बसपा के दो लाख वोट को कैसे कांग्रेस की तरफ लाना है, इसमें कोटली का गणित काम आ सकता है। पिछले लोकसभा चुनाव चौधरी संतोख सिंह 18 हजार मतों के अंतर से ही जीते थे।

    वहीं, आम आदमी पार्टी की तरफ से इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं, ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि अप्रैल में लोकसभा उपचुनाव हो सकते हैं। हाल ही में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संदीप पाठक ने दिल्ली में एक मीटिंग कर इस पर मंथन किया है। पार्टी की तरफ से विचार किया जा रहा है कि मौजूदा विधायक शीतल अंगुराल को मैदान में उतारा जाए, तो रविदासिया समाज का बहुसंख्यक वोट मिल सकता है। जालंधर में 42 फीसदी वोट दलित समाज का है, जिसमें बहुसंख्यक वोट रविदासिया समाज के हैं। जालंधर में नौ में से चार विधानसभा हलके दलितों के लिए आरक्षित हैं।

    इन चारों सीटों पर जीत हार का फैसला रविदासिया समाज का वोट करता है। आप ने अपनी यह रणनीति भी बनानी शुरू कर दी है कि विधायक शीतल अंगुराल की पत्नी नीतू अंगुराल को टिकट दिया जाए। ऐसे में महिलाओं का आपस में मुकाबला होने पर सीट फंस सकती है। नीतू अंगुराल पति के विधायक बनने के बाद से ही लगातार अपने पति का कार्यालय संभाल रही हैं। आप की तरफ से अपना सर्वे करवाने की तैयारी की जा रही है। आप में चार अन्य लोगों के नाम भी पार्टी हाईकमान के पास गए हैं, जिनमें एक रिटायर एसएसपी भी हैं।

    वहीं भाजपा की तरफ से यह सीट चुनौती से भरी होगी क्योंकि अगले साल लोकसभा चुनाव हैं और अगर यह सीट हार जाती है तो इसका प्रभाव अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों पर पड़ सकता है। ऐसे में भाजपा की तरफ से दमदार चेहरे को मैदान में उतारा जा सकता है। पार्टी की तरफ से मिशनरी नेता की पीठ थपथपाई जा रही है, जिस पर आरएसएस का पूरा हाथ है।

    वहीं अकाली दल की तरफ से पार्टी के उस नेता की तलाश की जा रही है जो उनकी डूबती नैया को पार लगा सके। इसके लिए दलितों के नेता पवन टीनू को मैदान में उतारा जा सकता है। टीनू आदमपुर से विधायक रह चुके हैं और जालंधर में लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं। तमाम पार्टियां रविदासिया समाज पर ही दांव खेलने की तैयारी कर रही हैं। पिछली बार 2019 में जालंधर में लोकसभा चुनाव लोकसभा अकाली दल की टिकट पर चरणजीत सिंह अटवाल ने लड़ा था और चौधरी संतोख सिंह के हाथों हार गए थे।

  • पंजाबः आज बारिश व ओलावृष्टि के आसार, येलो अलर्ट जारी

    पंजाबः आज बारिश व ओलावृष्टि के आसार, येलो अलर्ट जारी

    चंडीगढ़ः पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में मंगलवार को बारिश के साथ ओलावृष्टि के आसार हैं। मौसम विभाग ने आगामी तीन दिनों तक येलो अलर्ट जारी किया है। दोनों राज्यों के कई हिस्सों में बीते दिन ठंड का प्रकोप बना रहा। रूपनगर में न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब में रूपनगर सबसे ठंडा स्थान रहा। वहीं, राज्य के अन्य स्थानों में पटियाला में भी रात में 6.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

    मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार लुधियाना का न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अमृतसर में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, पठानकोट का न्यूनतम तापमान 7.3, जबकि बठिंडा में भी रात में 6.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

    हरियाणा के झज्जर में कड़ाके की ठंड पड़ी, जहां न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अंबाला में न्यूनतम तापमान 7.6, कुरुक्षेत्र में 7.7 और करनाल में 7 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी तरह भिवानी और सिरसा में क्रमश: न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस और 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

  • पंजाबः ED का बड़ा एक्शन, तस्करों की करोड़ों रुपए की संपत्ति की जब्त

    पंजाबः ED का बड़ा एक्शन, तस्करों की करोड़ों रुपए की संपत्ति की जब्त

    चंडीगढ़ः प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पंजाब में मादक पदार्थों की तस्करी के दो मामलों की जांच के सिलसिले में धन शोधन रोधी कानून के तहत 7.90 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की गयी है। यह मनी लॉन्ड्रिंग का मामला पंजाब पुलिस द्वारा गुरदीप सिंह रानो और राजेश कुमार के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट (एनडीपीएस) की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज अलग-अलग प्राथमिकी से बहार आया है। ईडी ने मामला धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की आपराधिक धाराओं के तहत दर्ज किया है।

    बता दें कि कुर्क की गई संपत्तियों में गुरदीप सिंह रानो और उनके परिवार के सदस्यों की पंजाब में 16 अचल संपत्तियां और राजेश कुमार और उनके परिवार के सदस्यों की 11 अचल संपत्तियां शामिल हैं। जांच एजेंसी ने एक बयान में कहा कि संपत्ति में बैंक खातों में शेष राशि, नकदी और सोने के गहने जैसी चल संपत्ति भी शामिल है।

    ईडी ने पुलिस की प्राथमिकी का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि रानो के विदेश में रह रहे संदिग्ध ड्रग तस्करों सिमरनजीत सिंह और तनवीर बेदी के साथ संबंध थे। इसमें कहा गया है कि राजेश कुमार अपने द्वारा चलाए जा रहे मेडिकल स्टोर की आड़ में नशीला पदार्थ बेच रहा था। इन दोनों ही मामलों में ईडी ने कहा कि ज्यादातर अचल संपत्तियां नकद में खरीदी गई थी और आरोपित नकदी खरीदी गई संपत्ति के कोई दस्तावेजी सबूत पेश नहीं कर पाया।

  • जालंधरः आप पार्टी के समारोह में माइक छीनने बाद एक और वीडियो हुई वायरल

    जालंधरः आप पार्टी के समारोह में माइक छीनने बाद एक और वीडियो हुई वायरल

    जालंधर, वरुण/हर्षः आप पार्टी में समारोह दौरान आप नेताओ में खींचातानी देखने को मिली। दरअसल, इस समरोह में आप विधायको ने अलग-अलग पार्टी के नेताओं को आप में शामिल करवाना था। इस समारोह में कैबिनेट मंत्री डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर की मौजूदगी में विधायक और कैंट के हलका इंचार्ज सोढी के बीच माईक पर बोलने को लेकर  खींचातानी हो गई। बता दें कि आप विधायको द्वारा कांग्रेस और अकाली दल के नेताओं को पार्टी में जॉइन करवाने के लिए रखे गए कार्यक्रम के दौरान उम्मीदवारों के नाम अनाउंस किए जा रहे थे।

    शायद कैंट के कुछ आम आदमी पार्टी में शामिल हुए नेताओं का नाम नहीं लिया। इसलिए हाथ में लिस्ट पकड़े जालंधर कैंट के प्रभारी हॉकी ओलिंपियन सुरिंदर सिंह सोढी विधायक के पास आ गए। उन्होंने सीधे विधायक से माईक छीनने की कोशिश की। इसी बीच आप के एक तीसरे नेता ने पीछे से हाथ डालकर कर माईक छीन लिया। 

    मामला यही नहीं खत्म हुआ, इसके बाद कांग्रेस के नेताओं को जब कार्यक्रम में आप में शामिल करवाया गया तो कांग्रेस के नेता अपने साथ बड़ा हार लेकर आए थे, लेकिन हार इतना भी बड़ा नहीं था कि उसमें मंच के सारे लोग समा जाते। इस दौरान कैबिनेट मंत्री निज्जर के सामने हार पहनाने दौरान अपना-अपना सिर फंसाने के लिए भी काफी संघर्ष हुआ। कैंट के प्रभारी की हार में पगड़ी नहीं फंसी तो उन्होंने हार के पीछे से ही अपना चेहरा दिखा कर फोटो करवाई। इस दौरान भी विधायक और कैंट हलका इंचार्ज में संघर्ष देखने को मिला।

  • जालंधरः घर से निकलने से पहले पढ़े ये ख़बर, 3 दिन तक ये रास्ते रहेंगे बंद

    जालंधरः घर से निकलने से पहले पढ़े ये ख़बर, 3 दिन तक ये रास्ते रहेंगे बंद

    जालंधर/वरुणः अगर आप भी जरूरी काम से निकल रहे है तो यह खबर आपके लिए अहम है। दरअसल पुलिस ने गणतंत्र दिवस समारोह की रिहर्सल के लिए कुछ रास्तों को सुबह से लेकर दोपहर तक बंद कर दिया है। ऐसे में लोगों को परेशान का सामना करना पड़ सकता है। मिली जानकारी के मुताबिक गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर ट्रैफिक पुलिस द्वारा गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम रोड 3 दिन के लिए सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगी।

    वहीं सविधान चौक (बीएमसी) से कूल रोड को पूरी तरह बंद कर दिया है। ऐसे में गुरु नानक मिशन चौक और सविधान चौक पर भारी जाम की स्थिति बनी हुई है। हालांकि इस जाम से निजात दिलाने के लिए ट्रैफ़िक पुलिस कर्मी खुद इन चौक पर तैनात है और ट्रैफिक निकालने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे है, लेकिन इसके बावजूद वहां पर काफी समय से लोग जाम में फंसे हुए है।