Home Punjab>Amritsar Punjab News: एक बार फिर चौंकी के बाहर हुआ धमाका ! Police ने साधी चुप्पी, देखें वीडियो

Punjab News: एक बार फिर चौंकी के बाहर हुआ धमाका ! Police ने साधी चुप्पी, देखें वीडियो

0
Punjab News: एक बार फिर चौंकी के बाहर हुआ धमाका ! Police ने साधी चुप्पी, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले में कुछ दिन पहले इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) मिलने की घटना सामने आई थी। इस दौरान पुलिस प्रशासन को सीसीटीवी फुटेज भी मिली थी, जिसमें दो व्यक्तियों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया था। अभी यह मामला सुलझा नहीं है कि देर रात फिर से बंद गुरबख्श नगर चौंकी के बाहर धमाका होने की घटना सामने आई है। इलाका निवासियों का कहना है कि देर रात 3 बजे जोरदार धमाका हुआ है।

हालांकि इस मामले को लेकर पुलिस ने चुप्पी साधी हुई है। वहीं घटना को लेकर एसीपी जसपाल सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। एसीपी ने कहा कि हकीमा थाने की बारीकी से जांच की जाएंगी। धमाका इतना जबरदस्त था कि इसकी आवाज से पूरा इलाका सहम गया। लोग अपने घरों से बाहर गए। बताया जा रहा है कि थाना के पास जहां धमाका हुआ उसके एक तरफ मंदिर और दूसरी तरफ दरगाह है।

ये इलाका काफी व्यस्त है। वहीं लोगों का कहना है कि इस दौरान उनके घरों की खिड़कियों के शीश तक हिल गए।  बता दें कि इससे पहले बम मिलने के मामले में पुलिस ने जांच करते हुए पूरे इलाके को सील कर दिया था। हैरत की बात यह है कि दूसरी बार पुलिस स्टेशन के बाहर घटना होने का मामला सामने आया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here