Blog

  • Jalandhar News: युवक ने लड़की के घर के बाहर किया हंगामा, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Jalandhar News: युवक ने लड़की के घर के बाहर किया हंगामा, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    जालंधर (Ens): बशीरपुरा इलाके में आज दोपहर एक युवक ने लड़की के घर के बाहर आकर हंगामा शुरु कर दिया। हंगामे के दौरान इलाके की महिलाएं इकट्ठी हो गई। सभी महिलाओं ने युवक की पकड़कर धुनाई के बाद थाना रामामंडी की पुलिस के हवाले कर दिया।

     

    थाना रामामंडी की पुलिस युवक को पकड़कर थाने में ले गई और जांच में जुट गई है। बशीरपुरा की रहने वाली लड़की ने आरोप लगाया है कि वह चंडीगढ़ में किसी काम के सिलसिले में ऑनलाइन टैक्सी के जरिए युवक के साथ परिवार सहित गई थी।

    वहां से दोनों दोस्त बन गए और तभी से युवक उसको बाहर मिलने को लेकर तंग करने लगा। इसी के चलते आज उसने घर में आकर हंगामा कर दिया जिसके बारे में उसने परिवार वालों को बताया। परिवार वाले सदस्य गुस्से में आ गए और उन्होंने युवक को पकड़ कर थाना रामामांडी की पुलिस के हवाले कर दिया।

    मामले की जानकारी देते हुए थाना रामामंडी के जांच अधिकारी एएसआई बलकरण सिंह ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी कि कोई युवक बशीरपुर में लड़की के घर के बाहर हंगामा कर रहा है। इसके बाद वह मौके पर टीम के साथ पहुंचे और माहौल को शांत करवाया।

    युवक को हिरासत में लेकर थाने ले गए हैं। उन्होंने लड़की परिवार को थाने में बुलाया है। उनके बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

     

     

     

     

  • रुस में भारतीय छात्रों पर हमला, दो पुलिसकर्मी भी हुए जख्मी, देखें वीडियो

    रुस में भारतीय छात्रों पर हमला, दो पुलिसकर्मी भी हुए जख्मी, देखें वीडियो

    नई दिल्ली : रुस के बश्कोर्तोस्तान गणराज्य में स्थित एक स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में शनिवार को एक सनसनीखेज हमला हुआ है। विदेशी छात्रों के लिए बने हुए इस हॉस्टल में 15 साल के किशोर ने अचानक चाकू से हमला कर दिया है। इसमें चार भारतीय छात्रों सहित कम से कम छह लोग घायल हो गए हैं। इस हमले में दो पुलिसकर्मी भी जख्मी हुए हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हमलावर किशोर ने हमला करते समय होलोकॉस्ट से जुड़े राष्ट्रवादी और घृणास्पद नारे लगाए। रुसी मीडिया चैनल के अनुसार, आरोपी एक हिंसक नव नाजी संगठन से जुड़ा हुआ था जो चरमपंथी विचारधारा को बढ़ावा देता है। इस संगठन को रुस के सुप्रीम कोर्ट ने साल 2021 में आतंकी संगठन घोषित किया था।

    इस संगठन से जुड़ा था आरोपी

    रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है कि आरोपी नेशनल सोशलिज्म/व्हाइट पावर क्रू नाम के संगठन से जुड़ा हुआ था। इसको स्पैरोस क्रू के नाम से भी जाना जाता है। यह संगठन पहले बी पत्रकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं पर हमलों से जुड़ा हुआ है। चर्चित रुसी पत्रकार अन्ना पोलितकोव्सकाया पर हुए हमले से भी इस ग्रूप का नाम जोड़ा गया था।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    घटना का जो वीडियो सामने आया है इसमें हॉस्टल की दीवार पर बना स्वास्तिक चिन्ह भी दिखाया गया है। इसके बारे में दावा किया जा रहा है कि वह एक पीड़ित के खून से बनाया गया था। इस दृश्य ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी और विश्वविद्यालय प्रशासन में हड़कंप मच गया। रुस के गृह मंत्रालय के मुताबिक, आरोपी ने हॉस्टल में कई छात्रों पर चाकू से हमला भी किया। जब पुलिस ने उसको गिरफ्तार करने की कोशिश की तो उसने विरोध भी किया। इस दौरान दो पुलिस अधिकारियों को भी चाकू मार दिया। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता के अनुसार, आरोपी ने खुद को भी गंभीर चोटें पहुंचाई है।

    अस्पताल में करवाया गया भर्ती

    रुसी संघीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि घायलों में से एक की हालत गंभीर है वहीं तीन अन्य की स्थिति स्थिर है। हमलावर किशोर को भी गंभीर हालात में स्थानीय बच्चों के अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। यह घटना ऊफा शहर में हुई जो कि मॉस्को से लगभग 1200 किलोमीटर पूर्व में स्थित है और बश्कोर्तोस्तान गणराज्य की राजधानी है। स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने मामले की उच्चस्तरीय जांच भी शुरु कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि हमले के पीछे की कट्टरपंथी सोच और विदेशी छात्रों की सुरक्षा से जुड़े सभी पहलुओं की गहराई से जांच की जाएगी।    
  • Punjab News: इस इलाके से पाकिस्तानी जासूस काबू, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके से पाकिस्तानी जासूस काबू, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब में देश की सुरक्षा से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने इंडियन आर्मी से संबंधित संवेदनशील इंटेलिजेंस जानकारी पाकिस्तानी हैंडलर तक पहुंचाने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हरपाल सिंह, निवासी अजनाला के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी के पास से आर्मी से जुड़े इंटेलिजेंस डेटा वाली एक सीडी और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि इन डिवाइसों में सेना से संबंधित महत्वपूर्ण और गोपनीय जानकारी मौजूद थी, जिसे आरोपी लगातार पाकिस्तानी हैंडलर को भेज रहा था। पुलिस ने बताया कि इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया, जिसके तहत आरोपी को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ में यह खुलासा हुआ है कि हरपाल सिंह पिछले करीब एक साल से पाकिस्तानी हैंडलर के संपर्क में था और नियमित रूप से आर्मी से जुड़ा डेटा साझा कर रहा था। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि यह मामला जासूसी और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों से जुड़ा हो सकता है। फिलहाल पुलिस और अन्य केंद्रीय एजेंसियां यह जांच कर रही हैं कि आरोपी को यह इंटेलिजेंस जानकारी कहां से मिल रही थी, क्या वह किसी बड़े नेटवर्क का हिस्सा है, और इस पूरे मामले में और कौन-कौन लोग शामिल हो सकते हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और डिजिटल सबूतों की फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद और भी गिरफ्तारियां संभव हैं।      
  • चार्जिंग में लगी E-Rickshaw में हुआ ब्लास्ट, नवजात बच्चे सहित 5 घायल, देखें वीडियो

    चार्जिंग में लगी E-Rickshaw में हुआ ब्लास्ट, नवजात बच्चे सहित 5 घायल, देखें वीडियो

    बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में ब्लास्ट होने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार चार्जिंग पर लगी ई रिक्शा की बैटरी में विस्फोट हो गया। हादसे में एक ही परिवार के 5 लोग जख्मी हो गए। घटना को लेकर लोगों में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां घायलों का उपचार चल रहा है।

    घायलों की पहचान रोशन लाल, हिमांशु, मीनाक्षी,अंजली, रोहित और एक नवजात शिशु के रूप में हुई है। लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस जांच कर रही है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए पवन ठाकुर ने बताया कि घर में ई रिक्शा बैटरी को चार्जिंग पर लगा कर रखा हुआ था। इस दौरान अचानक बैटरी में विस्फोट हो गया और घर में आग लग गई। इस घटना में परिवार के पांच लोग घायल हो गए, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

     

     

     

  • Punjab News: DGP Gaurav Yadav का आप्रेशन प्रहार 2.0 को लेकर आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: DGP Gaurav Yadav का आप्रेशन प्रहार 2.0 को लेकर आया बयान, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः पंजाब पुलिस ने गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ एक बार फिर सख्त रुख अपनाते हुए “ऑपरेशन प्रहार 2.0” की शुरुआत कर दी है। इस बड़े अभियान की जानकारी खुद डीजीपी गौरव यादव ने लाइव आकर दी। उन्होंने बताया कि यह ऑपरेशन कल से अगले 72 घंटे तक लगातार चलाया जाएगा, जिसमें प्रदेश भर में ताबड़तोड़ कार्रवाई की जाएगी।

    डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि इस बार ऑपरेशन को और ज्यादा प्रभावी बनाने के लिए फील्ड लेवल पर सीनियर अधिकारियों की सीधी निगरानी रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि खुद सभी जिलों के एसएसपी ग्राउंड पर उतरेंगे और चल रही कार्रवाई का मौके पर जाकर जायजा लेंगे।

    डीजीपी के मुताबिक, ऑपरेशन प्रहार 2.0 के तहत गैंगस्टरों, उनके सहयोगियों, शेल्टर देने वालों और अवैध नेटवर्क पर एक साथ कार्रवाई की जाएगी। संदिग्ध ठिकानों पर रेड, नाकाबंदी, सर्च ऑपरेशन और इंटेलिजेंस आधारित कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जेल में बंद गैंगस्टरों के नेटवर्क पर भी कड़ी नजर रखी जाएगी।

    लाइव संबोधन में डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने आम जनता से अपील की कि पुलिस को सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाने या हेल्पलाइन पर दें।

     

     

     

  • ATITHI Residency में Police की Raid, युवक-युवतियां काबू, देखें वीडियो

    ATITHI Residency में Police की Raid, युवक-युवतियां काबू, देखें वीडियो

    बुलंदशहरः उत्तरप्रदेश के बुलंदशहर से बड़ी खबर आई है। जहां एक बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। मिली जानकारी अनुसार नेशनल हाईवे पर स्थित होटल में सेक्स रैकेट पकड़ा गया। हैरान करने वाली बात है कि कई कॉलेज की लड़कियां भी इसमें शामिल थीं। इस कार्रवाई के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं, पुलिस ने छापामारकर कई युवतियों, युवकों और होटल संचालकों को दबोच लिया।

    कोतवाली देहात क्षेत्र की पुलिस के अनुसार, रेसीडेंसी की आड़ में लंबे समय से देह व्यापार का अवैध और अनैतिक कार्य किया जा रहा था। पुलिस की तफ्तीश में पता चला कि होटल में कई युवतियां और युवक आपत्तिजनक हालत में पाए गए। स्थानीय पुलिस ने बताया कि यह सेक्स रैकेट सालों से संचालित हो रहा था और इसका नेटवर्क शहर में कई स्थानों तक फैला हुआ था। छापेमारी के दौरान होटल में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कई लोगों को गिरफ्तार किया।

    होटल को सील कर दिया गया है। पुलिस अधिकारीयों ने बताया कि यह पूछताछ चल रही है कि इस रैकेट को किसकी सहमति से और किन लोगों की मदद से संचालित किया जा रहा था। अतिथि रेसीडेंसी की आड़ में यह सेक्स रैकेट कई वर्षों से सक्रिय था और इसका संचालन बेहद सावधानीपूर्वक किया जा रहा था। अधिकारियों के अनुसार, होटल में आने-जाने वाले ग्राहकों और यहां कार्यरत कर्मचारियों से पूछताछ जारी है। इस रैकेट की तह तक पहुंचने के लिए पुलिस ने विशेष टीम का गठन किया है और आगे की जांच में अन्य संलिप्त लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। इस छापेमारी के बाद बुलंदशहर में हड़कंप मचा हुआ है।

     

  • Live-In में रह रही Girlfriend की संदिग्ध हालत में मौत, Boyfriend पर लगे गंभीर आरोप

    Live-In में रह रही Girlfriend की संदिग्ध हालत में मौत, Boyfriend पर लगे गंभीर आरोप

    भिलाईः लिव इन रिलेशनशिप में रह रही गर्लफ्रेंड की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि वह लिव-इन पार्टनर के साथ शराब पी रही थी। इस दौरान गर्लफ्रेंड के नाक से खून निकलने लगा। हालत बिगड़ने पर बॉयफ्रेंड उसे अस्पताल ले गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

    जानकारी के मुताबिक, युवती की पहचान राजिंदर कौर (35) के रूप में हुई है। वह लिव-इन पार्टनर राजा नाथ (नाग) के सेक्टर-2, स्ट्रीट-12 में 3 साल से रह रही थी। राजिंदर शादीशुदी थी और उसके 2 बच्चे भी हैं, लेकिन वह पति को छोड़कर बॉयफ्रेंड के साथ रह रही थी। जांच में सामने आया है कि गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड में अक्सर विवाद होता था। ऐसे में राजिंदर के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, इस पूरे मामले में भिलाई भट्टी थाना पुलिस ने शनिवार को केस दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है।

    दरअसल, राजिंदर कौर का राजा नाथ के साथ प्रेम संबंध था। दोनों साथ रहते थे। 5 फरवरी की रात दोनों शराब पी रहे थे। इस दौरान अचानक राजिंदर के नाक से ब्लड आने लगा। किसी तरह उन्होंने ब्लड रोकने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी और राजिंदर की हालत बिगड़ने लगी। इसके बाद राजा नाथ की मां ने राजिंदर को जिला अस्पताल दुर्ग लेकर पहुंचा। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 6 फरवरी को मौत की पुष्टि हुई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। बाद में शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।

     

  • Punjab News: हमलावरों ने रिटायर्ड फौजी और बेटे के साथ की मारपीट, इलाके में दहशत का माहौल, देखें CCTV

    Punjab News: हमलावरों ने रिटायर्ड फौजी और बेटे के साथ की मारपीट, इलाके में दहशत का माहौल, देखें CCTV

    चंडीगढ़: डेराबस्सी-मुबारकपुर रोड़ पर स्थित वीआईपी इंक्लेव में उस समय दहशत का माहौल बन गया। जब पांच छह युवकों ने एक सेवानिवृत्त फौजी पर लाठियों के साथ हमला कर दिया। इस हमले में एक रिटायर्ड फौजी जर्नाधन और उनका बेटा गंभीर तौर पर घायल हो गए हैं। दोनों को इलाज के लिए तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायल रिटायर्ड फौजी जर्नाधन ने बताया कि बीते कुछ दिनों से उनकी सोसायटी के कुछ लोगों के साथ विवाद चल रहा था जो बुधवार को हिंसक रुप ले लिया। उन्होंने बताया कि अचानक पांच-छह युवक हथियारों के साथ उनके घर के पास आए और उन पर लाठियों के साथ हमला कर दिया। जब उनका बेटा बीच-बचाव के लिए आया तो हमलावरों से उसको भी नहीं छोड़ा और उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। इस हमले के दौरान सोसायटी में अफरा-तफरी मच गई और लोगों में डर का माहौल बन गया है। यह पूरी घटना सोसायटी में लगे हुए सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि हमलावर कैसे रिटायर्ड फौजी और उसके बेटे पर लाठियों से हमला कर रहे हैं। इस घटना के बाद इलाका निवासियों ने गंभीर चिंता जताई है। लोगों का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। रिटायर्ड फौजी पर जैसे हमला हुआ है वो सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है। पीड़ित पक्ष की ओऱ से मामले की शिकायत भी पुलिस को दे दी गई है। जब इस बारे में मुबारकपुर पुलिस चौकी इंचार्ज कुलवंत सिंह से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों को चौकी में बुलाया गया है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।  
  • Punjab News: शाही इमाम समेत 3 लोगों पर हुए हमले की CCTV फुटेज आई सामने

    Punjab News: शाही इमाम समेत 3 लोगों पर हुए हमले की CCTV फुटेज आई सामने

    लुधियाना: जामा मस्जिद जेल रोड के बाहर शाही इमाम समेत 3 लोगों पर 3 व्यक्तियों ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज में साफ हाथापाई देखने को मिल रही है। हमलावरों ने शाही इमाम मौलाना मोहम्मद उसमान रहमानी लुधियानवी, मस्जिद कार्यालय प्रबंधक और एक अन्य व्यक्ति पर ईंटें उड़ाकर हमला किया। घटना के पीछे मस्जिद परिसर में बनी दुकानों को लेकर चल रहा विवाद बताया जा रहा है। थाना डिवीजन नंबर-2 पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान उबेद-उर-रहमान, उसके बेटे अतिक-उर-रहमान और मोहम्मद अहमद के रूप में की गई है। मामले की शिकायत मस्जिद कार्यालय इंचार्ज मोहम्मद मुजाहिद ने दर्ज करवाई है। उन्होंने बताया कि जामा मस्जिद का नवीनीकरण चल रहा है, जिसकी निगरानी खुद शाहि इमाम कर रहे हैं। 1 फरवरी को जब शाही इमाम मस्जिद पहुँचे तो आरोपियों वहां आए और गाली‑गलौज करने लगे। इसके बाद उन लोगों ने ईंट से हमला कर दिया। शिकायतकर्ता के अनुसार, जब उन्होंने और शाह नवाज़ ने बीच बचाव किया तो आरोपियों ने उनकी भी पिटाई की। जब घटना स्थल पर आसपास के लोग इकट्ठे हुए तो आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि मस्जिद परिसर में कुछ व्यावसायिक दुकानें हैं, जिन पर आरोपी अपना मालिकाना हक जता रहे थे। पूरे परिसर के नवीनीकरण के चलते दुकानों को लेकर विवाद बढ़ गया। पहले दोनों पक्षों में समझौते की कोशिश की गई, लेकिन सहमति न बनने पर पुलिस ने केस दर्ज किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ BNS की धाराएं 115 (2) (जान बूझकर चोट पहुंचाना), 126 (2) (गलत तरीके से रोकना), 332-सी (घर में घुसपैठ), 3(5) (सामूहिक मंशा) और 351(2) (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।    
  • अश्लील कंटेट से बच्चे रहेंगे दूर, Parents अपनाएं ये तरीका

    अश्लील कंटेट से बच्चे रहेंगे दूर, Parents अपनाएं ये तरीका

    लाइफस्टाइलः आज के टेक्नोलॉजी वाले जमाने में स्मार्टफोन होना बहुती जरूरी है। बच्चे भी बिना स्मार्टफोन के अच्छे से पढ़ नहीं पाते हैं, लेकिन इनकी वजह से बच्चे अडल्ट और आपत्तिजनक कॉन्टेंट तक भी आसानी से पहुंच रहे हैं। पैरंट्स 24 घंटे तो इनकी निगरानी नहीं कर सकते और न ही यह कहकर अपनी जिम्मेदारी से छुटकारा पा सकते हैं कि इन्हें ज्यादा यूज मत करो। कई सारे प्लेटफार्म में आजकल अश्लील कंटेट आसानी से मिल जाता है। यहां तक कि ऑनलाइन गेम्स के भीतर चैट फीचर, कस्टम अवतार और थर्ड-पार्टी लिंक के जरिए अश्लील भाषा और कॉन्टेंट तक पहुंच बन जाती है, जिस पर पैरंट्स का ध्यान कम ही जाता है। पैरंट्स अक्सर यह मान लेते हैं कि बच्चों को सख्त शब्दों में मना कर देने से प्रॉब्लम खत्म हो जाएगी, लेकिन आज के डिजिटल दौर में यह तरीका न तो कारगर है और न ही प्रैक्टिकल। इसलिए बच्चों को कुछ सावधानियां बरतकर इस तरह के कॉन्टेंट से दूर रखा जा सकता है।

    Google Family Link बच्चे के मोबाइल में निगरानी रखने वाला बहुत ही अच्छा एप्प है। अगर बच्चे की उम्र 13 साल से कम है और वह अलग मोबाइल फोन इस्तेमाल करता है तो उसकी निगरानी के लिए यह मददगार साबित होगा। इसमें बच्चे का Gmail अकाउंट बनाना होता है, जिसके साथ पैरंट के Gmail अकाउंट की भी जानकारी डालनी होती है। बच्चा कौन-कौन से ऐप यूज़ करे, साथ ही रात में कितने बजे के बाद उसका फोन लॉक हो जाए, यह सब इस ऐप के जरिए तय कर सकते हैं।

    इसी के साथ Watcher-Parental Control ऐप पैरंट्स के लिए बहुत ही सहायक है। बच्चे के स्मार्टफोन को रिमोटली मॉनिटर और कंट्रोल करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लाइव स्क्रीन शेयरिंग, फोटो और विडियो गैलरी तक एक्सेस, लाइव लोकेशन ट्रैकिंग, कॉल रिकॉर्डिंग और फाइल ट्रांसफर जैसे फीचर्स से उनके मोबाइल की पूरी निगरानी कर सकते हैं। यह केवल एंड्राइड के लिए है।

    वहीं ScrinTrim; Break Screen-Time भी बहुत ही लाभदायक है। अगर बच्चा छोटा है और वह पैरंट्स का ही स्मार्टफोन इस्तेमाल करता है तो यह ऐप उसे ज्यादा मोबाइल के इस्तेमाल से रोकेगा। इसमें टाइम सेट किया जा सकता है। उतने टाइम के बाद मोबाइल फोन की ब्राइटनेस अपने आप बंद हो जाएगी और नोटिफिकेशन पैनल नीचे आ जाएगा। बच्चे को लगेगा कि फोन सही से काम नहीं कर रहा और वह इसे वापस कर देगा।

    FlashGet Kids: parental control ऐप से बच्चे के फोन की रीयल-टाइम निगरानी के साथ मोबाइल इस्तेमाल को सीमित किया जा सकता है। दूसरे शब्दों में कहें तो वह कहां है, उसके फोन के कैमरे के सामने क्या है, उसके आस-पास क्या आवाजें आ रही हैं, ये सब आप इस ऐप से पता लगा सकते हैं। इस ऐप के जरिए पैरंट्स तय कर सकते हैं कि बच्चा अपने मोबाइल फोन में कौन-कौन से ऐप यूज़ कर सकता है।

    Screen Time एप्प आईफोन यूजर के लिए बहुत ही अच्छा है। बच्चों को मोबाइल फोन से दूर रखना चाहते हैं तो उसमें Screen Time मददगार साबित होगा। यह Apple का फीचर है, न कि कोई अलग से ऐप। यह स्क्रीन टाइम घटाने में मदद करता है। एंड्रॉइड में इसी तरह का फीचर Digital Wellbeing नाम से आता है। इसमें हर दिन की टाइम लिमिट सेट कर सकते हैं।