Blog

  • आज का राशिफल, 22 जून 2025

    आज का राशिफल, 22 जून 2025

    आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि रविवार का दिन है। द्वादशी तिथि आज देर रात 1 बजकर 23 मिनट तक रहेगी। आज शाम 4 बजकर 57 मिनट तक सुकर्मा योग रहेगा। आज शाम 5 बजकर 39 मिनट तक भरणी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज रात 9 बजकर 32 मिनट पर बुध कर्क राशि में गोचर करेंगे। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 22 जून 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं।

    मेष राशि: आज का दिन लाभ देने वाला है। इस राशि के लोगों को आज धन की प्राप्ति हो सकती है। इस राशि वाली महिलाओं के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा है। उन्हें अपने ननिहाल या मायके की तरफ से खुशखबरी मिल सकती हैं। आज आपके विचारों को ऑफिस में सीनियर्स की तरफ से पॉजीटिव रिस्पॉन्स मिलेगा। आज आप भविष्य के लिए कोई खास निर्णय ले सकते हैं। जो आगे चलकर कारगर साबित होगा। आज आपको मिलने वाले प्रेम और सम्मान अन्य दिन की अपेक्षा अधिक मिलेगा।

    वृष राशि: आज का दिन बेहतरीन रहेगा। आज आपका कोई मित्र या रिश्तेदार आपसे मिलने आपके घर आ सकता है। इस राशि के लोग उधार लेने और देने से बचें। आज आपकी सारी इच्छाओं की पूर्ति हो सकती है। आज आपका धार्मिक कार्यों में रुझान बढ़ सकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा। आज जॉब सर्च करने वालों को किसी मल्टीनेशनल कंपनी से ऑफर मिल सकता है। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। स्टूडेंस पढ़ाई के लिए विदेश भी जा सकते है।

    मिथुन राशि: आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। आज आपके करीबी आपको अचानक से गिफ्ट देकर चकित कर सकते हैं। विवादों के मामलों में आज आपको सफलता हासिल होगी। आज आप शाम का समय अपने बच्चों के साथ व्यतीत कर सकते है। इस राशि के लोग आज बिजनेस में सोच-समझकर कर फैसला लें इससे आपको सफलता की प्राप्ति होगी।

    कर्क राशि: आज का दिन मनोकामना पूरी करने वाला है। आज आपको अपने लोगों के बीच अपनी छवि बनाने का पूरा मौका मिलेगा। आज आपके दुश्मन आपसे दूर ही रहेंगे। आज आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते है। आज नया इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीद सकते हैं। आज भाई आपसे पढ़ाई के विषय में जानकारी लेंगे। आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बनेगा , घर में ख़ुशी का माहौल रहेगा। आपका स्वास्थ्य आज रोज से बेहतर रहेगा।

    सिंह राशि: आज का दिन आपके लिये अच्छे परिणाम लेकर आएगा। यह परिणाम व्यवसाय से जुड़ा हो सकता है। आज आपके जीवन में खुशियों की बौछार होगी। आज एक से अधिक स्रोतों से आपकी आय में बढ़ोतरी होगी। आपकी तरक्की से आज घरवालों को आप पर गर्व होगा। मन में नए-नए विचार उत्पन्न होंगे घर के सुख-सौभाग्य में बढ़ोतरी होगी। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा , आप पहले से बेहतर महसूस करेंगे।

    कन्या राशि: आज का का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आज किसी काम को पूरा करने के लिए नये तरीकों पर विचार करेंगे। नए वाहन का सुख प्राप्त होगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा, घर पर सब लोग खुश रहेंगे। आज घर के कामों को करने के बाद हाउसवाईव्स फोन पर बातचीत करके अपना कुछ समय व्यतीत करेंगी। आज माता-पिता का सानिध्य व सहयोग मिलने से विद्यार्थी खूब मन लगाकर पढ़ाई करते हुए नजर आएंगे।

    तुला राशि: आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज आप जरूरतमंद व्यक्तियों की मदद करेंगे। आपको शासन व सत्ता का पूरा लाभ मिलेगा और आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। संतान की सफलता आपको प्रसन्न कर सकती है। इस राशि के लोगों के व्यापार में आज दो गुना वृद्धि हो सकती है। आप अगर घर में कुछ परिवर्तन संबंधी निर्णय लेना चाहते है तो आपके लिए अच्छा दिन है। परिवार का सहयोग बना रहेगा।

    वृश्चिक राशि: आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। व्यापार में रुकी हुई योजनाओं को शुरू करने से आपकी व्यस्तता बढ़ी रहेगी। आज आपकी कोई कार्य योजना सफल होगी। आज संतान की तरक्की से आपको बेहद ख़ुशी होगी। आपकी शादी की चल रही बात आज फाइनल हो जाएगी। वेब डिजाइनिंग के लोग जॉब के लिए अप्लाई कर सकते हैं , अच्छी कम्पनी में जॉब मिल सकती है। परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा।

    धनु राशि: आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहने वाला है। छात्र छात्राओं को अपने काम को कल पर नहीं टालना चाहिए, आपको जब भी खाली समय मिले अपने काम को पूरा कर ले। कुछ नए विषयों में आपकी रुचि बढ़ेगी , जिसमें गुरुजनों का साथ मिलेगा। मित्रों की सहायता से आपको आय के साधन मिलेंगे, जिनसे आप लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। आर्थिक स्थिति आपकी बेहतर रहेगी। आज आप काम के बाद कुछ समय लवमेट के साथ बिताएंगे , आपको अच्छा लगेगा।

    मकर राशि: आज का दिन आपके लिए मिला – जुला रहेगा। आज बेवजह की उलझन से दूर होकर आप किसी धार्मिक स्थल पर अपना खाली समय बिताएंगे। यात्रा पर भी जाने के योग बन रहे हैं, यात्रा आपके लिए सुखद रहेगी। अगर आपको लगता है कि आप दुनिया की भीड़ में कहीं खो गए हैं, तो अपने लिए वक्त निकाले और अपने व्यक्तित्व का आकलन करें। पुराने मित्रों का सहयोग मिलेगा, साथ ही कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपकी पुरानी यादें ताजा होंगी।

    कुम्भ राशि: आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आप किसी काम को लेकर उत्साहित होंगे, काम आसानी से व समय से पूरा हो जायेगा। आपके आय के नए स्रोत बनेंगे, आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। कला और साहित्य के क्षेत्र में रुझान रहेगा। आज प्रोजेक्ट कार्य में आपको अपने जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, जो आगे सफलता के लिए मददगार भी साबित होगा। आज कुछ ऐसे विचार आ सकते हैं जो वाकई जबरदस्त और सृजनात्मक होंगे।

    मीन राशि: आज का दिन आपके लिए बदलाव से भरा रहने वाला है। जो लोग पैतृक व्यवसाय कर रहे हैं, वो व्यवसाय में कुछ बदलाव के लिए अपने पिताजी से बातचीत करेंगे। आज पड़ोस में हो रहे भजन, कीर्तन में परिवार के साथ सम्मिलित होंगे। आज आपकी वाणी में मधुरता का भाव रहेगा , जिससे आपके रिश्ते में सौहार्द बना रहेगा। राजनीति में सफलता प्राप्त होगी, सभा को संबोधित करने का मौका मिलेगा।

  • Ludhiana News: Canada से लौटा ताया निकला हैवान, बच्चे को लगे 100 टांके, देखें वीडियो

    Ludhiana News: Canada से लौटा ताया निकला हैवान, बच्चे को लगे 100 टांके, देखें वीडियो

    लुधियाना: महानगर के इलाके मॉडल टाउन एक्सटेंशन में बच्चे के साथ बुरी तरह मारपीट करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार छोटे भाई के नए घर के उद्घाटन से एक दिन पहले कनाडा से लौटे बड़े भाई ने अपने ही 11 साल के भतीजे पर धारदार औजारों से वार कर घायल कर दिया। इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद भी जहरीला पदार्थ निगल लिया।

    इस मामले मे जानकारी देते हुए थाना प्रभारी बलविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी जसविंदर सिंह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ घर की पहली मंजिल और पीड़ित गगनदीप सिंह अपने परिवार के साथ ग्राउंड फ्लोर पर रहते है। आरोपी ने अपने भतीजे को पहली मंजिल पर बुला कर बुरी तरह पीटा। बच्चा किसी तरह अपनी जान बचा कर वहा से भाग निकला।

    बच्चे के गंभीर छोटे आई और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहा डॉक्टर के मुताबिक बच्चे को उपचार के दौरान 100 से ज्यादा टांके लगे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी जसविंदर सिंह कनाडा से हाल ही मे लौटा है। जहरीली चीज पीने के कारण उसका इलाज चल रहा है। जिसके बाद पुलिस उसे गिरफ्तार कर लेगी।

  • Punjab News: युवक ने Social Media पर Live होकर निगला जहर, मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: युवक ने Social Media पर Live होकर निगला जहर, मौत, देखें वीडियो

    अमृतसर: थाना राम बाग के अंतर्गत आते रेलवे क्वार्टरों में शनिवार दोपहर व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर लाइव होकर जहरीली दवा खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान गाँव खोख गुरदासपुर के रहने वाले 33 वर्षीय विक्रमजीत सिंह के रूप में हुई है। घटना सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। मृतक के पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि उन्होंने विक्रमजीत की सोशल मीडिया पर लाइव वीडियो देखी तो उन्होंने उसे काल की, तो उसने काल उठा कर कहा कि माँ-बाप के बिना कोई जिन्दगीनहीं होती, जिस कारण वह आत्महत्या कर रहा कर रहा है। उन्होंने उसे बहुत रोका, लेकिन वह नहीं माना उसने काल काट कर जहरीली दवा निगल ली। थाना राम बाग की पुलिस ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि रेलवे क्वार्टरों में एक युवक ने सोशल मीडिया पर लाइव होकर आत्महत्या की है। वह मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गए कि जहरीली दवा कौन सी थी। पुलिस जांच में सामने आया कि युवक का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था, जिस कारण उसने यह कदम उठाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
  • Punjab News: Handicapped Auto Driver से मारपीट का वीडियो वायरल, दो आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: Handicapped Auto Driver से मारपीट का वीडियो वायरल, दो आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    बठिंडा: रेलवे स्टेशन के पास एक हैंडीकैप्ट नौजवान ऑटो ड्राइवर के साथ मारपीट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ अन्य ऑटो चालकों ने सवारी को लज्जित करने के बहाने उस पर हाथ उठा दिया और थप्पड़ मारे। घटना के बाद पीड़ित ड्राइवर ने कपूराली पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई थी, जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

    साथ ही दो अज्ञात व्यक्तियों की तलाश जारी है। थाना कपूराली पुलिस ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई, जिसमें से दो को पकड़ लिया गया है और अन्य की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी जा रही हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किसी भी विकलांग या आम नागरिक के साथ ऐसी अमानवीय हरकत को बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आरोपियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: दुकान से कुलचे छोले लेकर पैसे न देने के चलते दुकानदार पर किया हमला, देखें CCTV

    Punjab News: दुकान से कुलचे छोले लेकर पैसे न देने के चलते दुकानदार पर किया हमला, देखें CCTV

    अमृतसर: रानी का बाग के इलाके कुलचे खाने के बाद पैसे देने को लेकर मारपीट होने का मामला सामने आया है हालांकि मारपीट होने की घटना दुकान के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसकी सूचना दुकान मालिक ने पुलिस को दी और पुलिस मामले की जांच में जुट गई। दुकान मालिक विजय शर्मा ने बताया कि वह रानी बाग में पिछले लंबे समय से दुकान को चला रहा है लेकिन इलाके का रहने वाले आरियन नामक युवक उसे परेशान करता है। वह अकसर उससे छोटी छोटी बात को लेकर झगड़ा करता है। उसने आरोप लगाते हुए कहा बीते दिनी वह दुकान पर समान लेने के लिए आया था और समान देने के बाद उसने पैसे की मांग की तो उसने मारपीट करनी शुरू कर दी, जिसकी शिकायत उसने संबंधी पुलिस को दी। वहीं इस घटना की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी का कहना है कि उन्हें शिकायत मिली है और वह सीसीटीवी कैमरों से आरोपियों के बारे में पता लगाने की कोशिस कर रहे है। वह शिकायत के आधार पर बनती कार्रवाई जरूर करेंगे।
  • Himachal News: बद्दी में धूमधाम से मनाया गया 11वा अंतरास्ट्रीय योग दिवस

    Himachal News: बद्दी में धूमधाम से मनाया गया 11वा अंतरास्ट्रीय योग दिवस

    बच्चे, बूढे व महिलाओं ने लिया बढ़चढ़ कर भाग 

    दून विद्यायक राम कुमार चौधरी रहे मुख्यातिथि

    बद्दी/सचिन बैंसल:  बद्दी के दशहरा मैदान में 11वा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस योग दिवस में बच्चे ,बूढ़े  व महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया व जीवन मे योग करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में दून के विधायक चौधरी रामकुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। विधिवत दीप जलाकर व मंत्र उच्चारण के बाद कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों को योग करवाए गए वह योग के महत्व के बारे में बताया गया ।इस मौके पर रामकुमार चौधरी ने कहा कि योग जीवन में  बीमारियों को दूर रखता है।

    यह केवल आज के दिन ही नहीं बल्कि हमें अपनी प्रतिदिन की दिनचर्या में अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा सुबह उठकर सबसे पहले 30 मिनट योग को देने चाहिए ताकि हमारा शरीर बीमारियों से दूर रहे । उन्होंने कहा कि पहली बार योग दिवस को बद्दी में सरकारी स्तर पर मनाया गया है। इसे हर वर्ष इसी यरह मनाया जाएगा।उन्होंने इस मौके पर कार्यक्रम में भाग लेने वाले लोगों को बधाई दी । कार्यक्रम के आयोजक आयुष विभाग व नगर निगम विभाग को सफल कार्यक्रम के आयोजन के लिए बधाई दी। इस मौके पर उन्होंने कार्यक्रम में भाग ले रहे स्कूली बच्चे ,आशा वर्कर्स सफाई कर्मचारी व रोजाना बिलावली में क्रिकेट खेलने वाली टीम को भी ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

    इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग बद्दी की ओर से  निशुल्क हेल्थ चेकअप कैंप भी लगाया गया जिसमें डॉक्टरो दवाई लोगों का स्वास्थ्य जांचा गया ओर उन्हें परामर्श दिए गए। इस मौके पर बीबीएनडीए की सीईओ सोनाक्षी तोमर, तहसीलदार  सतेंदर,सुमित आज़ाद, दिग्विजय ठाकुर, योगेश्वर नेगी, नितिन, अंकित, पूर्व पार्षद संजीव कुंडल्स, मनोनीत पार्षद कुलदीप, सुरेश शर्मा, आयुष विभाग के एसडीएमो डॉ नीरज जुल्का, वीरेंदर कौशल, अमरीक ठाकुर, अजय ,ड़ॉ सुनील, ड़ॉ सुनीला नेगी, डॉ बबिता, ड़ॉ सपना , हैप्पी समेत गणमान्य लोग मौजूद रहे।

  • Himachal News: वरिष्ठ पत्रकार राजेश पराशर के निधन पर जताया शोक

    Himachal News: वरिष्ठ पत्रकार राजेश पराशर के निधन पर जताया शोक

    ऊना/सुशील पंडित: गगरेट से अमर उजाला के वरिष्ठ पत्रकार राजेश पराशर के आकस्मिक निधन पर जिला प्रशासन ऊना और सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग ने गहरा शोक व्यक्त किया है। शनिवार को 54 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया। पराशर एक प्रतिबद्ध, संवेदनशील और जुझारू पत्रकार थे, जो जनहित के मुद्दों को निर्भीकता से उठाने के लिए जाने जाते थे।

    उपायुक्त जतिन लाल और सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के निदेशक राजीव कुमार, जिला लोक सम्पर्क अधिकारी कार्यालय ऊना के सभी अधिकारी-कर्मचारी तथा जिला प्रशासन ऊना के समस्त अधिकारियों ने इस दुखद समाचार पर शोक जताया है।सभी ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं प्रकट करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है।

  • Punjab News: जुए में हारी रकम छुपाने के लिए रचा 15 लाख की लूट का झूठा ड्रामा, पूर्व सैनिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: जुए में हारी रकम छुपाने के लिए रचा 15 लाख की लूट का झूठा ड्रामा, पूर्व सैनिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    बठिंडाः पूर्व सैनिक से हुई लुट के मामले में आया मौड़, बिते दिन हुई लूटी की वारदात टरेस कर लि गई है। बताया जा रहा है कि पूर्व सैनिक ने जुए में भारी रकम हारने के बाद अपने परिवार से सच्चाई छुपाने के लिए 15 लाख रुपये की लूट और ज़हर पिलाने का झूठा नाटक रचा। इस मामले में पुलिस ने पूर्व सैनिक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने अपनी गलती कबूल कर गहरा पछतावा जताया।

    घटना बठिंडा के कोटली खुर्द गांव की है, जहां पूर्व सैनिक अवतार सिंह ने एक फर्जी लूट की वारदात का ड्रामा रचा। वह हाल ही में 30 अप्रैल को सेना से रिटायर होकर अपने गांव लौटा था। अवतार सिंह ने बठिंडा के सरकारी अस्पताल में खुद को मरीज बताकर भर्ती करवाया और पुलिस को सूचना दी कि बैंक से 15 लाख रुपये निकालने के बाद उसके साथ पिस्टल की नोक पर लूट हुई है, यहां तक कि उसे ज़हर भी पिलाया गया है।

    अवतार सिंह ने पुलिस को बताया कि वह बैंक मोड़ मंडी से पैसे निकालकर लौट रहा था, जब कोटशमीर मेन रोड पर एक ऑल्टो कार में सवार लड़का और लड़की ने उसका पीछा किया और टी-पॉइंट पर उससे बैग और मोबाइल फोन छीन लिया।

    लेकिन जब पुलिस ने जांच की तो चौंकाने वाले खुलासे हुए। मौर थाना पुलिस ने संबंधित बैंक से जानकारी ली तो पता चला कि आरोपी के खाते में केवल 3 रुपये जमा हैं और किसी प्रकार का पैसा निकाला ही नहीं गया था। यहीं से पुलिस को शक हुआ और आगे की जांच में साफ हुआ कि यह पूरी कहानी झूठी है।

    पुलिस के अनुसार, अवतार सिंह कसीनो में जुआ खेलने का आदी है और अब तक करीब एक करोड़ रुपए हार चुका है। उसने अपनी रिटायरमेंट की राशि भी जुए में गंवा दी थी। इस हानि को परिवार से छुपाने के लिए उसने लूट का झूठा ड्रामा रचा।

    फिलहाल पुलिस ने अवतार सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी और झूठी रिपोर्ट देने का मामला दर्ज कर लिया है। पूछताछ में उसने अपनी गलती मानी और कहा कि वह जुए की लत से बर्बाद हो गया है।

  • Himachal News: बस की टक्कर से बाइक सवार घायल

    Himachal News: बस की टक्कर से बाइक सवार घायल

    ऊना/सुशील पंडित: पुलिस थाना बंगाणा के अंतर्गत आते जोगीपंगा में बस व बाइक के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक चालक पैट्रोल पंप कर्मी जख्मी हो गया है, जिसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया, जहां से उस की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार सुमित राणा निवासी गांव ककराणा जोगी पंगा स्थित पेट्रोल पंप से शनिवार सुबह डयूटी ऑफ कर बाइक पर सवार होकर घर जा रहा था। इसी दौरान बंगाणा की ओर से आ रही एक निजी बस ने टक्कर मार दी। हादसे में लहूलुहान सुमित राणा को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया, जहां से गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले को लेकर जांच कर रही है।

  • Himachal News: बद्दी के अग्निकांड के शिकार हुए प्रवासियों को बांटा राशन

    Himachal News: बद्दी के अग्निकांड के शिकार हुए प्रवासियों को बांटा राशन

    जीवन लक्ष्य संस्था ने लगाया जख्मों पर मरहम

    बच्चों को भूख से रोता बिलखता नहीं देख सकते

    बद्दी/सचिन बेंसल: बद्दी के निकट टोल बैरियर के नजदीक ऋषि अपार्टमेंट के पास प्रवासियों की झुग्गियों में हुए अग्रिकांड के बाद मदद को समाज सेवी संस्थाएं आगे आई है। बददी की महिला शक्ति द्वारा गठित जीवन लक्ष्य संस्था ने आज दो दर्जन प्रभावित परिवारों को राशन बांटा और उनके जख्मों पर मरहम लगाने का प्रयास किया।

    संस्था की संयोजक स्नेहलता, अनु गोयल व स्वाति बराहते ने बताया कि हमने आज सभी प्रभावित प्रवासी परिवारों को राशन की एक एक किट आंबटित की ताकि  उनका प्रारंभिक गुजर बसर हो सके। हम यह नहीं बर्दाशत कर सकते कि हम तो पक्के मकानों में रहें और बददी को बसाने वाले मजदूरों के सिर सिर पर झोपंडी भी न हो और उनके पास खाने के लिए राशन न हो। हम प्रवासियों को बच्चों को भूख से बिलखता नहीं देख सके क्योंकि प्रवासी परिवारो के लिए वो झोंपडी नहीं जली बल्कि पूरे जीवन की मेहनत की कमाई जली है।

    आज उनके पास पहनने को कपडे नहीं ,खाने को रोटी नहीं और सोने को बिस्तर तक नहीं है। स्नेह लता ने बताया कि मानवता की सेवा के तहत के  हमने यह छोटी सी मदद की है और आगे भी हमारा प्रयास रहेगा कि हम इन पीडीतों के लिए और भी कुछ करें।