Blog

  • Ludhiana : Ashoka Hardware & Mill Store मे लगी भीषण आग, देखे Video

    Ludhiana : Ashoka Hardware & Mill Store मे लगी भीषण आग, देखे Video

    लुधियाना: आरती चौक के नजदीक स्थित Ashoka Hardware & Mill Store में भीषण आग लगने की खबर है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग की लपटे और धुआँ दूर से दिखाई दे रहा है। स्टोर में लगी आग से सारा सामान जल कर रख हो गया।

    जानकारी मुताबिक Ashoka Hardware Kitchen Showroom में दोपहर करीब 3:30 pm शार्ट सर्कट से दूसरी मंजिल में आग लग गई। आग इतनी भयावक थी कि आरती चौक धुंए से भर गया। आग लगने से दूसरी मंजिल बुरी तरह से राख हो गई। देखते ही देखते आग ग्राउंड फ्लोर तक पहुंच गई। थाना डिवीजन 8 की पुलिस मौके पर पहुंची।

    फायर ब्रिगेड के अधिकारी रजिंद्र कुमार ने कहा कि उन्हें दोपहर 3:30 pm आग लगने की सूचना मिली। वह कुछ ही समय में घटना स्थल पर पहुंच गए। फिलहाल 5 से अधिक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई है। विशेष 150 फीट से अधिक सीढ़ी वाली गाड़ी को घटना स्थल पर बुलाया है। बिल्डिंग ऊंची होने के कारण विशेष गाड़ी की मदद से आग पर कंट्रोल करने की कोशिश की जा रही है।

  • डाइट में शामिल करें ये 5 foods, शुगर रहेगा अंडर कंट्रोल

    डाइट में शामिल करें ये 5 foods, शुगर रहेगा अंडर कंट्रोल

    Health Tips – डायबिटीज एक साइलेंट किलर डिसीज है। यह चुपके से दस्तक देता है और शरीर को खोखला करना शुरू कर देता है। जब तक इस रोग का पता चलता है तब तक ये आपके शरीर को तोड़ देता है। वैसे तो डायबिटीज का कोई खास इलाज नहीं है। हालांकि0 अच्छी लाइफस्टाइल और हेल्दी डाइट के जरिए डायबिटीज के जरिए ब्लड शुगर को लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है।  अगर आप वक्त रहते हुए आपने खानपान और लाइफस्टाइल संयमित नहीं किया तो डायबिटीज का असर किडनी, फेफड़े, हार्ट और आंखों जैसे शरीर के बेहद जरूरी अंगों पर भी पड़ सकता है ऐसे में हम आपको 6 फूड्स के बारे में बता रहे हैं जिसे अपनी डाइट में शामिल कर इस गर्मी के सीजन में डायबिटीज को कंट्रोल कर सकते हैं

    अगर आप वक्त रहते हुए आपने खानपान और लाइफस्टाइल संयमित नहीं किया तो डायबिटीज का असर किडनी, फेफड़े, हार्ट और आंखों जैसे शरीर के बेहद जरूरी अंगों पर भी पड़ सकता है ऐसे में हम आपको 6 फूड्स के बारे में बता रहे हैं जिसे अपनी डाइट में शामिल कर इस गर्मी के सीजन में डायबिटीज को कंट्रोल कर सकते हैं टमाटर में लाइकोपीन नाम का एंटी ऑक्सीडेंट पाया जाता है यह बॉडी में इंसुलिन सेंसिटिविटी को बढ़ाने में मदद करता है जिससे आपके शरीर के शुगर लेवल में इजाफा नहीं होगा साथ ही इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी काफी कम होता है बता दें कि कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले सब्जियों और फलों का सेवन करने से शुगर लेवल बढ़ने की संभावनाएं बेहद कम हो जाती हैएवोकैडो में मोनोअनसैचुरेटेड फैट, फाइबर और पोटेशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है. इसके सेवन से भी बॉडी के इंसुलिन सेंसिटिविटी में इजाफा होता है, जो शुगर लेवल को कंट्रोल रखने में शरीर की मदद करता है

    इस फल में मौजूद हेल्दी फैट आपके पेट भरा-भरा महसूस कराते है इससे आपके अंदर अनहेल्दी और हाई शुगर फूड्स के खाने की क्रेविंग कम हो जाती है खीरे में कार्बोहाइड्रेट और कैलोरी कम होती है लेकिन पानी और फाइबर अधिक होता हैइसके सेवन से आप गर्मियों हाईड्रेटेड फील करते हैं खीरे में मौजूद फाइबर कार्बोहाइड्रेट के पाचन को स्लो करता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल को स्टेब्लाइज करने में आसानी होती है हरी बीन्स में  कार्बोहाइड्रेट और कैलोरी कम होती है लेकिन फाइबर, विटामिन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में होता है इनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है

    साथ ही इसके सेवन से बॉडी के इंसुलिन सेंसिटिविटी के स्तर में भी सुधार होने की संभावना बढ़ सकती है इस हरी सब्जी को अपनी डाइट में शामिल कर आप शुगर लेवल को कंट्रोल कर सकते हैं। ज़ुकिनी में फाइबर, विटामिन और मिनरल्स खूब पाए जाते हैं इसके सेवन से बॉडी को भरपूर इम्यूनिटी मिलती है कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होने के चलते शुगर  मरीजों के लिए यह सब्जी बढ़िया विकल्प है इसके अलावा इस सब्जी में कार्बोहाइड्रेट और कैलोरी भी कम होती है जो ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करती है

  • अस्थियां विसर्जित करने गए 3 युवक डूबे, मौ’त

    अस्थियां विसर्जित करने गए 3 युवक डूबे, मौ’त

    फरीदाबाद : यमुना नदी में 3 युवकों के डूबने का मामला सामने आया है।जानकारी के अनुसार  दादी की अस्थियां विसर्जित करने गए 3 युवक यमुना नदी में डूब गए जिन्हें कड़ी मेहनत मशक्कत के बाद पुलिस ने नदी से बाहर निकाला। इनमें एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान दीपक के तौर पर हुई है। यमुना नदी में डूबने वाले बाकि दो युवकों की पहचान सुमित और अमित के तौर पर हुई है। यह घटना दिल्ली से सटे फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में छायंसा गांव स्थित यमुना नदी के घाट की है। 

    थाना प्रभारी रणवीर सिंह की मानें तो फरीदाबाद की इंदिरा कॉलोनी से एक परिवार के लगभग 12 लोग बल्लभगढ़ के छायंसा यमुना घाट पर गए थे। इनमें से तीन युवक अस्थियां विसर्जित करने के बाद यमुना नदी में नहाने लगे और गहरे पानी में चले गए। देखते ही देखते यह तीनों युवक नदी में डूब गए। परिवार के लोगों के चिल्लाने पर आसपास के लोग इकट्ठे हो गए और उन्होंने तीनों युवकों को नदी से निकलना शुरू कर दिया। कड़ी मशक्कत के बाद लगभग 6 घंटे में तीनों को नदी से बाहर निकला गया। इनमें से एक युवक की मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

  • तिहाड़ जेल जाने से पहले CM केजरीवाल हुए Live

    तिहाड़ जेल जाने से पहले CM केजरीवाल हुए Live

    नई दिल्लीः नई दिल्ली : दिल्ली के cm अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल जाने से पहले पार्टी ऑफिस से लाइव हुए। केजरीवाल ने कहा कि वह जेल जा रहे है उन्हें नहीं पता कि इस बार उनके साथ क्या होगा। इसलिए वह पहले राजघाट गए और उसके बाद कनॉट प्लेस स्थित  हनुमान मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। बजरंगबली उनकी मदद करेंगे।

    केजरीवाल ने कहा कि उनके जिस्म और खून का हर कतरा देश के नाम है। एक्सिस्ट पोल के आंकड़ों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह माइंड गेम खेली जा रही है। इस बार सरकार की हार होगी। जमानत के 21 दिनों के बारे मे बताते हुए कहा कि देश की जनता ने उन्हें बहुत प्यार दिया। इसके वह सदैव आभारी रहेंगे।

  • रेल ट्रैक पर हुआ हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी, देखें Video

    रेल ट्रैक पर हुआ हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी, देखें Video

    फतेहपुर : उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में मालगाड़ी के डिरेल होने का मामला सामने आया है। दिल्ली-हावड़ा रूट पर जा रही मालगाड़ी डाउन लाइन पर डिरेल हो गई। दरअसल मालगाड़ी का पहिया निकलकर बाहर आ गया। इसके बाद ट्रेन की बोगियां एक-दूसरे से टकराने लगी। इस हादसे में किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं है। एक्सिडेंट के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। मालगाड़ी का पहिया निकलने के कारण डाउनलाइन पर रेल ट्रैफिक प्रभावित हुआ है।

    दुर्घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे के अधिकारी मौके पर रवाना हो गए हैं। मालगाड़ी के डिरेल होने का यह मामला काटोघन रेलवे स्टेशन के पास आया है। मालगाड़ी की डाउनलाइन बाधित होने की स्थिति को देखते हुए ट्रैक को जल्द से जल्द खाली कराने और ट्रैफिक को रिस्टोर करने की कोशिश की जा रही है। डीएफसीसी लाइन पर रविवार की सुबह मालगाड़ी बेपटरी हो गई।

    दुर्घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित विभागों के अफसर मौके पर पहुंचे और लाइन दुरुस्त कराना शुरू किया। अधिकारियों के अनुसार, लाइन पर ट्रैफिक शुरू करने में 12 घंटे का समय लग सकता है। मिली जानकारी के अनुसार डीएफसीसी के कटोघन रेलवे स्टेशन पर डाउन लाइन से जा रही मालगाड़ी का एक वैगन सुबह पटरी से उतर गया। ब्रेकवान (गार्ड वाला कोच) से 34वें वैगन के बेपटरी होने अन्य ट्रेनों को उनके स्टेशनों पर रोका गया।  

  • Arvind kejriwal सरेंडर के लिए निकले, तिहाड़ से देखेंगे चुनावी नतीजे, देखें वीडियो

    Arvind kejriwal सरेंडर के लिए निकले, तिहाड़ से देखेंगे चुनावी नतीजे, देखें वीडियो

    जेल जाने से पहले परिवार को मिलकर हुए भावुक

    नई दिल्ली : आप पार्टी के सुप्रीमो और दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल रविवार को तिहाड़ जेल के लिए निकल चुके है। सुप्रीम कोर्ट ने 10 मई को चुनाव प्रचार के लिए उन्हें अंतरिम जमानत दी थी। वह सरेंडर करने से पहले अपनी पत्नी के साथ राजघाट पहुंचे। जहा उन्होंने महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इसके बाद वह  कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर में दर्शन करने पहुंचे।

    इससे पहले केजरीवाल ने अपने आवास पर माता पिता का आशीर्वाद लिया और बच्चों से मिले। उनके साथ घर की लॉबी से पंजाब के CM भगवंत मान और कैबिनेट मंत्री भी मौजूद थे। भगवान के दर्शनों के उपरांत वह आम आदमी पार्टी  के ऑफिस जाएंगे। वहां पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं मिलेंगे। फिर तिहाड़ के लिए रवाना होंगे। 

    केजरीवाल ने अपने X अकाउंट पर लिखा कि वह सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मैं 21 दिन चुनाव प्रचार के लिए बाहर आया। इसके लिए सुप्रीम कोर्ट का बहुत बहुत आभार। केजरीवाल 10 मई को 39 दिन बाद तिहाड़ जेल से बाहर आए थे। ED ने उन्हें 21 मार्च को गिरफ्तार किया था।

  • Dumper और bike में हुई भीषण टक्‍कर, लगी आग

    Dumper और bike में हुई भीषण टक्‍कर, लगी आग

    टोंक : जिले के उनियारा थाना इलाके के पलाई टोल प्लाजा का बेरिकेट्स तोड़कर भाग रहे डंपर ने सामने खड़ी बाइक से टक्‍कर मार दी। इससे बाइक की टंकी फटने से डंपर और बाइक में आग लग गई। डंपर ड्राइवर मौका पाकर भाग छूटा। यह हादसा रविवार सुबह करीब 5 बजे हुआ। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस और दमकल मौके पर पहुंची और करीब आधा घंटे में आग पर काबू पाया गया। इस हादसे से करीब एक घंटे तक यातायात व्यवस्था बाधित रही।

    उनियारा DSP सलेह मोहम्मद ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने डंपर के ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि रविवार सुबह करीब 5 बजे एक डंपर अलीगढ़ से पलाई की ओर आ जा रहा था। इस दौरान उसके ड्राइवर ने लापरवाही बरतते हुए पलाई टोल प्लाजा पर बिना टोल दिए बेरिकेट्स लगी लेन से गुजरने की कोशिश की। इस प्रयास में उसने बेरिकेट्स तोड़ते हुए वहां टोल कर्मचारी की खड़ी बाइक को टक्कर मार दी।

    डंपर करीब 10 फ़ीट तक बाइक को घसीटते हुए ले गया। इस दौरान डंपर के टायर के नीचे बाइक आने से उसकी टंकी टूट गई। उसके बाद निकले पेट्रोल से बाइक और डंपर में आग लग गई,  डंपर ड्राइवर मौका पाकर फरार हो गया। हादसे और आगजनी की घटना से टोल कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और दमकल को बुलाया गया। करीब साढ़े 5 बजे दमकल और पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। 

  • ऊना कालेज में 3 जून से दाखिला शुरू, 23 जुलाई से नियमित चलेंगी कक्षायें

    ऊना/ सुशील पंडित : राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना में 2024 -25 के नए सत्र में दाखिला प्रक्रिया 3 जून से आरंभ होने जा रहा है। महाविद्यालय की प्राचार्या श्रीमती (डॉ.) मीता शर्मा ने बताया कि विद्यार्थी महाविद्यालय की वेबसाइट https://govtpgcollegeuna.in पर जाकर 3 जून से 15 जुलाई तक आनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। विद्यार्थी अपने मनपसंद विषय लेकर कला स्नातक (बीए), वाणिज्य स्नातक (बीकॉम) तथा विज्ञान स्नातक (बीएससी) मेडिकल और नॉन-मेडिकल के प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं।

    प्रथम वर्ष, द्वितीय वर्ष और तृतीय वर्ष के विद्यार्थी अपनी फीस आनलाइन माध्यम से 19 जुलाई तक जमा करवा सकते हैं। द्वितीय वर्ष तथा तृतीय वर्ष के विद्यार्थी छह जून से 15 जुलाई तक रोल-आन आधार पर प्रवेश ले सकते हैं। 

    23 जुलाई से महाविद्यालय में नियमित कक्षाएं प्रारंभ होंगी।
    प्राचार्या ने ऊना और आसपास के क्षेत्रों के निवासियों से आग्रह किया है कि वे अपने बच्चों का दाखिला जिले के सबसे बड़े और प्राचीन उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना में करवाकर अपने बच्चों के भविष्य को संवारने का लाभ उठाएं।
  • Jalandhar : इस्तीफा वापस लेने के बाद पहली बार Sheetal Angural का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar : इस्तीफा वापस लेने के बाद पहली बार Sheetal Angural का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: वेस्ट हल्के से आप पार्टी के विधायक शीतल अंगुराल विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था और वह भाजपा में शामिल हो गए थे। वही आज  शीतल अंगुराल ने पत्र जारी कर इस्तीफा वापस लेने की स्पीकर से अपील की है। इस दौरान उनकी एक वीडियो भी सामने आई है जिसमें विरोधियों पर तंज कर रहे हैं।

    वह कह रहा है कि वे इतनी कच्चे खिलाड़ी नहीं है। शीतल ने कहा कि हलके में लोग उनके इस्तीफा मंजूर होने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन वह लोगों की सेवाएं लिए  बिना इस्तीफा नहीं देंगे।