Blog

  • Punjab : बिजली और पानी की समस्या से जूझ रहे लोगों ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    Punjab : बिजली और पानी की समस्या से जूझ रहे लोगों ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    लुधियाना : जिले में इस समय भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। भीषण गर्मी के चलते बिजली और पानी की समस्या से लोग परेशान नजर आ रहे है। जिससे लोग हलकान नजर आ रहे हैं। लुधियाना के गोपाल नगर चौक पर बिजली और पानी की समस्या से लोग परेशान है। मूलभूत सुविधाओं से परेशान इलाकानिवासियों ने सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया।

    इलाकानिवासी ने जानकारी देते हुए बताया कि 7 महीने से हम लोग बिजली और पानी की समस्या से परेशान है। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग को भी शिकायत दी। लेकिन समस्या का कोई समाधान नही हुआ। इलाकानिवासी ने कहा कि विधायक को भी इस बारे में  शिकायत दे चुके है। इस दौरान लोगों ने सरकार से जिले में बिजली-पानी की समस्या दूर करने की मांग की है। लोगों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस दौरान भारी संख्या में लोगों ने सड़कों पर उतर पर प्रदर्शन किया। 

  • चुनाव खत्म होते ही पड़ी महंगाई की मार, बढ़ा टोल टैक्स

    चुनाव खत्म होते ही पड़ी महंगाई की मार, बढ़ा टोल टैक्स

    लखनऊ: लोकसभा चुनाव खत्म होते ही हाइवे पर सफर करने वाले वाहन चालकों की जेब ढीली होने वाली है। 2 जून की रात 12 बजे से देश भर के सभी हाईवे और एक्‍सप्रेसवे का टोल टैक्‍स बढ़ने जा रहा है। भारतीय राष्‍ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने कार, बस और ट्रक के लिए पांच से 25 रुपये तक टोल टैक्‍स बढ़ा दिया है। टोल प्‍लाजा पर नई रेट सूची चिपका दी गई है। एनएसएआई ने यूपी में कानपुर-प्रयागराज हाइवे का टोल सबसे ज्‍यादा बढ़ाया है। कार से जाने पर फतेहपुर के बड़ौरी टोल प्‍लाजा में 55 रुपये और कटोघन टोल प्‍लाजा में 40 रुपये ज्‍यादा देने पड़ेंगे। 

    गौरतलब है कि इससे पहले एनएचएआई ने गत 1 अप्रैल से टोल टैक्‍स की दरें बढ़ा दी थीं पर लोकसभा चुनाव को देखते हुए आदेश स्‍थगित कर दिया गया था। 1 जून को मतदान खत्‍म होने के बाद इस आदेश का प्रभावी कर दिया गया है। मेरठ-बागपत नैशनल हाइवे पर सबसे कम टोल 45 रुपये और सबसे अधिक टोल 295 रुपये वसूला जाएगा। दिल्‍ली-सहारनपुर नैशनल हाइवे पर जिवाना टोल पर सबसे कम 90 रुपये और सबसे अधिक 890 रुपये टोल वसूला जाएगा। झांसी-कानपुर हाइवे के रास्‍ते झांसी आने वाले वाले वाहनों को सेमरी टोल प्‍लाजा पर 5 से 1500 रुपये अधिक चुकाने होंगे।

    गाजियाबाद के लोगों पर अधिक टोल टैक्स की मार पड़ सकती है। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (DME) और हापुड़ में छिजारसी की ओर से सफर करने वाले लोगों को 3 जून से 5 प्रतिशत तक अधिक टोल देना पड़ सकता है। अभी तक सराय काले खां से लेकर मेरठ तक कार से जाने वाले लोगों को 160 रुपये टोल देना पड़ता था। अब यह बढ़कर 165 रुपये हो गया है। दिल्ली से मेरठ जाते समय भोजपुर उतरने पर अब 140 रुपये और रसूलपुर सिकरोड़ पर उतरने पर 110 रुपये टोल देना होगा। ऐसे ही हल्के कमर्शल, बस-ट्रक के हिसाब से टोल के रेट को बढ़ाया जा सकता है। वहीं, एनएच-9 से हापुड़ की तरफ जाने वाले लोगों से छिजारसी टोल पर 165 के बजाय 170 रुपये टोल देना होगा। इसके अलावा ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के अलावा अन्य टोल पर भी 3 जून से पांच फीसदी की बढ़ोतरी कर दी गई है।

  • Punjab : शादी के बंधन में बंधने जा रही कैबिनेट मंत्री 

    Punjab : शादी के बंधन में बंधने जा रही कैबिनेट मंत्री 

    मोहाली : पंजाब कैबिनेट का एक और मंत्री शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। जानकारी के लिए बता दें कि पर्यटन मंत्री अनमोल गगन मान के विवाह की खबर सामने आई है। वह जल्द ही विवाह के बंधन में बंधने जा रही है। सूत्रों के मुताबिक अनमोल गगन मान का विवाह 16 जून को तय हुआ है। उनकी शादी एक वकील से होने जा रही है जो मलोट का रहने वाला बताया जा रहा है। मान का विवाह जीरकपुर के एक पैलेस में होगा।

    अनमोल गगन मान साल 2022 में खरड़ विधानसभा से चुनाव जीतकर विधायक बनी थीं। राज्य में आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार बनते ही उन्हें कैबिनेट मंत्री का पद दिया गया।

    वह टूरिज्म विभाग संभाल रही हैं। उन्होंने पहली बार पंजाब में टूरिज्म समिट कराई थी। जिसमें कई निवेशकों ने पंजाब में निवेश करने में दिलचस्पी दिखाई है। उनके प्रचार के लिए सीएम भगवंत मान के अलावा आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल खुद आए थे। राजनीति में आने से पहले वह पॉलीवुड में काम कर रही थीं। पंजाब में उनकी कई एल्बम रिलीज हो चुकी हैं।

  • Punjab : अनियंत्रित Car पेड़ से टकरा कर पलटी,  घायल

    Punjab : अनियंत्रित Car पेड़ से टकरा कर पलटी, घायल

     गुरदासपुर : एक सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार गुरदासपुर से बटाला जा रही एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के बाद कार खेतों में पलट गई। इस हादसे का कारण कार चालक को नींद आना बताया जा रहा है। कार चालक की पत्नी और 2 छोटे बच्चे घायल हो गए।

    जिसके बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कार से सभी लोगों को बाहर निकाला। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे में घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। अभी हादसे का कारण पता नहीं चला है।

  • BJP कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या

    BJP कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या

    पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल में आखिरी फेज के मतदान खत्म होने के दौरान फिर हिंसा हुई। बंगाल के नादिया में बीजेपी कार्यकर्ता हाफिजुल शेख की गोली मारकर हत्या कर दी गई। ये पूरी वारदात नादिया के चांदपुर इलाके में हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हफीजुल ने हाल ही में बीजेपी की सदस्यता ली थी। उनके परिजनों ने दावा किया है कि इसी वजह से उनकी हत्या कर दी गई। उधर, बीजेपी ने इस घटना के पीछे विपक्षी दलों को जिम्मेदार ठहराया है।

    फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि हाफिजुल की हत्या शनिवार शाम को की गई, जब वह अपने चाय की दुकान पर था। दो हमलावर आए और ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। फिलहाल, अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है। मुख्य आरोपी की पहचान हो गई है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

  • Punjab: Bank और प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर में लगी आग

    Punjab: Bank और प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर में लगी आग

    मोहाली: वीआईपी सिटी मोहाली में आज एक निजी बैंक और प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर में अचानक आग लग जाने से काफी नुकसान हो गया। फायर विभाग ने तीन घंटे में चार गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया। हालांकि रविवार की छुट्टी होने के चलते वहां पर स्टाफ नहीं आया था।

    इस वजह से किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ। मंडल अफसर जसविंदर सिंह ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। किसी तरह का जानी नुकसान नहीं है। हालांकि बैंक व रियल एस्टेट कारोबारी का दफ्तर पूरी तरह से जलकर खाक हो गया है।

    दफ्तर में आग लगने के बाद एकदम से चारों तरफ दुआ फैल गया। इससे पूरे बाजार में अफरा तफरी मच गई। दूर-दूर तक धुएं के गुब्बार देखे जा सकते थे। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने फायर ब्रिगेड को फोन किया। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है।

    लेकिन फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर अभी भी मौजूद है। शोरूम का तापमान कम होने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम इस शोरूम का निरीक्षण करेगी। इसके बाद ही आग के कारणों का पता चल पाएगा।

  • Punjab  : पूर्व भाजपा MLA के बेटे पर FIR

    Punjab : पूर्व भाजपा MLA के बेटे पर FIR

    लुधियाना : भाजपा के पूर्व विधायक स्व. हरीश बेदी के बेटे हितेश बेदी (हनी) पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। हनी बेदी पर आरोप है कि उसने चुनाव आयोग के नियमों की अवहेलना की है। उसने वोट डालते समय EVM मशीन से फोटो ली है। इसके बाद उसने सोशल मीडिया फेसबुक पर उसे अपलोड किया है ऐसा करके हनी ने चुनाव आयोग के नियमों को ताक पर रखा है। थाना डिवीजन नंबर 2 की पुलिस हितेश बेदी पर धारा 128,131 The Representation Of The People Act 1951,188 IPC के तहत मामला दर्ज किया है।

    पुलिस को PRO बूथ नंबर 142 हलका-63 सेंट्रल के प्रीजाइडिंग अधिकारी किशोर कुमार ने बयान दिए है कि 1 जून को लोकसभा चुनाव वाले दिन वह अपनी डयूटी पर तैनात थे। बूथ के वोटर नंबर 469 आरोपी हितेश बेदी ने वोट डालते समय स्टाफ और पुलिस से छिपाकर मोबाइल बूथ कंपार्टमेंट में वोट डालते समय का बैलट यूनिट 1 की फोटो खींच कर अपने फेसबुक पेज पर शेयर की है। ऐसा करके हितेश बेदी ने चुनाव आयोग के नियमों की अवहेलना की है। इस मामले की जांच जनक पुरी चौकी इंचार्ज कपिल कर रहे है।

  • Punjab: मशहूर कबड्डी खिलाड़ी की हुई मौत

    लुधियाना: मातृ खेल कबड्डी के जांबाज रेडर नानक और एकम के बड़े भाई निर्भय हठूरवाला ने आज दुनिया को अलविदा कह दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त खिलाड़ी को सोते समय दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद निर्भय हठूर की मौत हो गयी। यहां बता दें कि डेढ़ दशक पहले मालवे इलाके के ये तीनों भाई दो जाफी और निरभय रेडर इकट्ठे खेलते थे और फिर तथाकथित टीमों को हराकर घर लौटते थे। निर्भय शुरू से ही एक मजबूत रेडर था। 2007-10 वह समय भी था जब गभरू सिरे का खेलता था। बड़े-बड़े जाफी खूब पीटता था। निर्भय हठूर वाले का खेल देखने लायक होता था। उनके खेल को देखकर दर्शक उनसे प्यार करते थे। एक समय ये परिवार बुरे वक्त और गुरबत के चक्र में फंस गया था। उस समय किसी ने इस परिवार की सार नहीं ली और किसी ने हाथ नहीं पकड़ा।

    पिता का सिर पर साया न होने के कारण घर की कामकाज की जिम्मेदारी निर्भय ने अपने सिर ले ली।  एकम और नानक का पालन-पोषण अच्छे से हुआ और मेहनत से पढ़-लिखकर  सरकारी नौकरी भी हासिल कर ली। नानक वीर अक्सर कहा करते थे कि अगर निर्भय ने उन्हें न संभालता तो रुल जाते। घर के गुजारे के लिए कहीं दिहाड़ी कर रहे होते। तीनों भाइयों में आपस में बहुत प्यार था, लेकिन देर रात सोते समय अचानक दिल का दौरा पड़ने से निर्भय ने सभी को हमेशा के लिए छोड़ गया।

  • Train से गिरी महिला पुलिसकर्मी, मौ’त

    नई दिल्ली : यूपी के शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से उतरने के दौरान गिरने से एक महिला पुलिसकर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक महिला पुलिस कर्मी की पहचान किरण कटियार निवासी कानपुर जिले के गांव बिल्हौर के तौर पर हुई है। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीना ने रविवार को बताया कि चौक कोतवाली में तैनात महिला पुलिसकर्मी शनिवार को विसरा जांच के लिए नमूना जमा कराने के लिए मुरादाबाद गई थी।

     दस्तावेज में कुछ कमी के चलते जांच का नमूना जमा नहीं किया जा सका था। उन्होंने बताया कि महिला सिपाही मुरादाबाद से अमृतसर-सुपरफास्ट ट्रेन से शाहजहांपुर लौट रही थी। लेकिन शाहजहांपुर स्टेशन पर इस ट्रेन का ठहराव नहीं था। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षी ने चलती ट्रेन से रोजा स्टेशन पर उतरने का प्रयास किया और वह ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच में गिरकर घायल हो गईं। मीना ने बताया कि कटियार को तत्काल घायल अवस्था में मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

  • Punjab : मोबाइल टावर में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    Punjab : मोबाइल टावर में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    खन्ना : जरग गांव में रिहायशी इलाके के बीचोबीच लगे मोबाइल टावर में भीषण आग लग गई, जिससे मोबाइल टावर का काफी हिस्सा जल गया। इस दौरान लोगों के बीच अफरा तफरी मच गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंच स्थिति संभाली और इस दौरान बड़ा हादसा टला। अगर आग पूरे टावर में फैल जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे के बाद आसपास के इलाके में संबंधित कंपनी की मोबाइल सेवाएं ठप हो गई।

    जानकारी के अनुसार गांव में घरों के बीचोबीच मोबाइल कंपनी का टावर है। इसका लगातार लोग विरोध करते आ रहे हैं। टावर के पास खेत भी हैं और बाहर कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। आशंका है कि खेतों से या कूड़े से आग की चिंगारी टावर ऑपरेटिंग सिस्टम रूम तक पहुंची और यहां से आग फैल गई।  

    इस हादसे में इंडस टावर मैनेजमेंट की लापरवाही भी सामने आई। टावर ऑपरेशन सिस्टम रूम के बाहर कभी सफाई नहीं की गई थी। घास फूंस काफी ज्यादा था। जिससे आग ने भीषण रूप धारण किया। लोगों की मांग है कि टावर को रिहायशी इलाके से बाहर निकाला जाए।