Blog

  • पंजाबी युवक की विदेश में गो+लियां मारकर ह+त्या, कुछ दिन बाद होनी थी शादी 

    होशियारपुरः अमेरिका में एक पंजाबी युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक युवक की पहचान गुरप्रीत सिंह गोगा होशियारपुर निवासी गांव अट्टोवाल के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार गुरप्रीत सिंह की 20 मई को शादी होने वाली थी। इस घटना के बाद गांव में शोक की लहर फैल गई। परिजनों ने गोगा के शव को वापस लाने के लिए पंजाब और केंद्र सरकार से मदद अपील की है। गुरप्रीत की विधवा मां सुखविंदर गुरप्रीत गोगा कौर ने रोते हुए बताया कि हमने अपने बेटे गुरप्रीत की शादी 20 मई को तय की है।

    अभी 2 दिन पहले ही उसने फोन पर बताया था कि वह अगले हफ्ते तक गांव लौट आएगा, लेकिन हमें क्या पता था हमें अपने बेटे के आने की नहीं बल्कि उसकी हत्या की खबर मिलेगी। गुरप्रीत के मामा सतनाम सिंह ने बताया कि गुरप्रीत अपने बड़े भाई हरप्रीत के साथ उसका ट्रक चलाता था। मामूली विवाद में साइड मांगने से नाराज दूसरे ट्रक ड्राइवर ने गुरप्रीत की पीठ में 7 गोलियां मार दीं और मौके से फरार हो गया। अमेरिकी जांच अधिकारी बांबी हारिंग ने बताया कि फरार आरोपी ट्रक ड्राइवर की तलाश जारी है।

    जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 200 मीटर पीछे बड़ा भाई भी ट्रक चला रहा था। ट्रक जाम में फंस गया। गुरप्रीत की ट्रक चालक से बहस हो गई। अमेरिकी ट्रक ड्राइवर ने पिस्तौल निकाल ली। पिस्तौल देख गुरप्रीत ट्रक से उत्तर बचाव के लिए मौके से भागने ही लगा, लेकिन अमेरिकी ने गुरप्रीत की पीठ में एक साथ 7 गोलियां मार दीं और भाग गया। गुरप्रीत के भाई हरप्रीत ने आसपास के लोगों के साथ मिलकर उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की कोशिश की लेकिन गुरप्रीत की मौके पर ही मौत हो गई।

  • पंजाबः भाजपा-अकाली दल को बड़ा झटका, आप पार्टी में शामिल हुए ये 2 नेता

    चंडीगढ़ :  लोकसभा चुनावों को लेकर पंजाब में बीजेपी और अकाली दल को बड़ा आप पार्टी ने बड़ा झटका दिया हैं। दरअसल, बीजेपी ओबीसी मोर्चा के सचिव कुलदीप सिंह आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। वहीं अकाली दल के एससी विंग के दोआबा महासचिव गुरदर्शन लाल को भी आप पार्टी ने सीएम भगवंत मान ने शामिल करवाया है। इस दौरान सीएम मान के साथ नार्थ से दिनेश ढल्ल, राजविंदर थियारा और पवन टीनू मौजूद रहे। 

  • निर्माणाधीन इमारत के टॉप फ्लोर पर भीषण आग लगने से मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    नोएडाः नोएडा कोतवाली सेक्टर-58 क्षेत्र के सेक्टर-62 स्थित एक निर्माणाधीन भवन में शनिवार सुबह अचानक आग लग गई। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि सेक्टर-62 में बहुमंजिला इमारत का निर्माण किया जा रहा है। निर्माणाधीन भवन के टॉप फ्लोर पर शनिवार सुबह कामगार काम कर रहे थे। उसके ऊपर एक और मंजिल बनाने के लिए लकड़ी की शटरिंग लगाई गई थी।

    शटरिंग के ऊपर लोहे की सरिया बिछाई जा रही थी। इसी दौरान मिस्त्री द्वारा लोहे की सरिया पर वेल्डिंग का काम किया जा रहा था। वेल्डिंग से निकली चिंगारी ने लकड़ी की शटरिंग में आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने पूरी शटरिंग को अपनी चपेट में ले लिया। बहुमंजिला इमारत होने के चलते कई किलोमीटर दूर से आग और धुंआ दिखाई दे रहा था। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे से गुजरने वाले और नोएडा-गाजियाबाद में रहने वाले लोग देखकर आश्चर्यचकित थे। दमकल विभाग के मुताबिक आग पर काबू पा लिया है। हादसे में कोई जनहानि नहीं है।

  • पंजाबः अब इस इलाके में व्यक्ति का श+ व हुआ बरामद

    अमृतसरः पंजाब में युवा नशे की दलदल में धंसते जा रहे है। रोजाना किसी न किसी घर का चिराग बुझ रहा है। वहीं जिले दाना मंडी भगतां वाले के पास गांव मुले चक में शनिवार सुबह एक युवक का शव बरामद हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उन्हें पता चला है कि मृतक नौजवान पिछले एक-दो दिनों से नशे की हालत में इलाके में घूम रहा था।

    पुलिस ने कहा कि कोई नहीं जानता कि मृतक कहां का रहने वाला है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसके हाथ पर रवि का नाम लिखा हुआ है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर 72 घंटे के लिए शवगृह में रखवा दिया है ताकि उसकी पहचान हो सके और बाद में मृतक का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। बता दें कि इससे पहले जालंधर के अलावपुर में व्यक्ति की सिर कटी लाश बरामद हुई थी।

  • बड़ी खबरः यात्रियों से भरी बस में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    मुंबईः महाराष्ट्र के मुंबई-पुणे एक्सप्रेस पर शनिवार सुबह एक निजी बस में भीषण आग लग गई। बस में 36 यात्री सवार थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुंबई पुणे एक्सप्रेस हाईवे से यह बस जैसे ही वडगांव पुलिस थाना क्षेत्र के आड़े गांव में दाखिल हुई वैसे ही उसका टायर फट गया। इसकी वजह से बस में शॉर्ट सर्किट की वजह से देखते ही देखते भीषण आग लग गई लेकिन गनीमत रही के कोई बड़ा हादसा हो इससे पहले ही सभी 36 यात्रियों को सही सलामत बस से बाहर निकाला गया।

    बस में भीषण आग लगने की जानकारी पता चलते ही पुलिस, देवदूत यंत्रणा, डेल्टा फोर्स, वडगाव ट्रैफिक पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। जब तक दमकलकर्मी आग पर काबू पाते तब तक बस पूरी तरह से जल चुकी थी। इसकी वजह से मुंबई पुणे एक्सप्रेस हाईवे पर यातायात को रोक दिया गया था। अभी हाल में ही मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर खोपोली इंटरचेंज के पास आधी रात को एक बस में आग लग गई थी।

    घटना में कोई घायल नहीं हुआ था। बस में आग लगने के बाद 42 यात्री तुरंत नीचे उतर गए और एक बड़ा हादसा टल गया था। आग से बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई थी। आधी रात करीब ढाई बजे यात्रियों को लेकर एक निजी बस एक्सप्रेस-वे से पुणे के लिए जा रही थी।  बस में आग लगने के बाद कुछ देर के लिए घाट में यातायात रोक दिया गया था।

  • पंजाबः रेलवे ट्रैक पर बैठे किसानों का आज खत्म होगा सरकार को दिया अल्टीमेटम

    परेशान व्यापारियों ने बुलाई बैठक, जानें क्या होगी अगली किसानों की रणनीति

    चंडीगढ़ः संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) और किसान-मजदूर मोर्चा के आह्वान पर किसान 11 दिनों से पंजाब के शंभू रेलवे स्टेशन के ट्रैक पर डेरा लगाकर बैठे हुए हैं। किसानों का सरकार को दिया अल्टीमेटम आज खत्म हो रहा है। जींद के खटकड़ गांव में हुई महापंचायत में किसान संगठनों ने हरियाणा सरकार को 27 अप्रैल तक का अल्टीमेटम दिया था। हालांकि, किसान पहले भी 4 बार अल्टीमेटम दे चुके हैं,लेकिन सरकार की तरफ से कोई संज्ञान नहीं लिया गया।

    वहीं युवा किसान नेता नवदीप सिंह समेत 3 किसानों की रिहाई न होने तक प्रदर्शनकारियों ने आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया हुआ है। दूसरी ओर शंभू बॉर्डर बंद होने की वजह से अंबाला के व्यापारियों को भी खासा नुकसान झेलना पड़ रहा है। इसी सिलसिले में आज व्यापारियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। दरअसल, किसान आंदोलन के चलते रेलवे पर असर पड़ रहा है। रेलवे ने 28 अप्रैल तक 73 ट्रेनों को कैंसिल किया है।

    यही नहीं, कई अन्य ट्रेनों के रूट डायवर्ट किए तो कई ट्रेनों का शॉट टर्मिनेट करना पड़ा। वहीं किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि 22 मई को मोर्चे को 100 दिन होंगे। उस दिन 22 मई को शंभू, खनौरी और डबवाली बॉर्डर पर लाखों की संख्या में किसान एकजुट होंगे। हरियाणा,पंजाब, हिमाचल और यूपी के किसानों से अभी से तैयारी करने की अपील की है। पंधेर ने कहा कि 1 मई को बॉर्डर पर मजदूर दिवस मनाया जाएगा।

  • पंजाब की महिला ठग गिरफ्तार, विदेश में नौकरी का झांसा देकर सैकड़ों लोगों से करोड़ो रुपए ठगे 

    नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली पुलिस ने विदेश में नौकरी लगवाने का झांसा देकर सैकड़ों लोगों से ठगी करने वाले गैंग का भंडाफोड़ किया है। गैंग की सरगना महिला को पंजाब के जीरकपुर से गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि महिला ने नौकरी की तलाश कर रहे नेपाल और भारत के कई पीड़ितों से करोड़ों रुपये की ठगी की है। आरोपी महिला ने पीड़ितों को कनाडा में नौकरी दिलाने का वायदा करके धोखा दिया। आरोपी लगातार पीड़ितों से बचने के लिए बठिंडा से लेकर दिल्ली और फिर चंडीगढ़ तक कार्यालय बदलती रही।

    आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) को दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, तमिलनाडु सहित पूरे भारत से 23 पीड़ितों से एक संयुक्त शिकायत मिली थी। इसके बाद 29 नेपाली पीड़ितों से एक और संयुक्त शिकायत मिली। जिसमें एक महिला पर धोखाधड़ी के आरोप लगाए गए थे।आरोपी महिला की पहचान दीपिका (बदला हुआ नाम) के तौर पर हुई है। आरोपी महिला अपने साथियों के साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से कनाडा में नौकरी लगवाने का झांसा देती थी।

    अभी तक लगभग पीड़ितों से 5 करोड़ की ठगी कर चुकी है। सूत्रों के मुताबिक महिला राजस्थान के हनुमानगढ़ इलाके की है। आरोप है कि महिला लोगों को कनाड़ा में अच्छे पैकेज पर नौकरी का झांसा देती थी। इसके एवज में पीड़ितों से लाखों रुपये लिए गए। दिल्ली पुलिस की ईओडब्ल्यू के डीसीपी विक्रम पोरवाल की ओर से मामले की पुष्टि की गई है। उन्होंने बताया कि कई राज्यों के लोगों को निशाना बनाया गया है। आरोपी महिला से पूछताछ की जा रही है। उससे चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं।

  • AAP विधायक को लेकर कोर्ट का आया फैसला 

    नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने शनिवार (27 अप्रैल) को आम आदमी पार्टी (आप) विधायक अमानतुल्लाह खान को बड़ी राहत दी। दिल्ली वक्फ बोर्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस के आरोपी अमानतुल्लाह को 15 हजार रुपये के निजी मुचलके पर जमानत मिली है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समन पर आप विधायक के पेश नहीं होने पर कोर्ट से शिकायत की गई थी, जिसके बाद अदालत से जारी समन पर वह पेशी के लिए पहुंचे थे। सुनवाई के दौरान अदालत ने अमानतुल्लाह को जमानत दी गई। कोर्ट में मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े इस मामले पर अब अगली सुनवाई 9 मई को होने वाली है।

    अमानतुल्लाह खान दिल्ली की ओखला विधानसभा सीट से विधायक हैं। 2015 और 2020 में हुए विधानसभा चुनाव में अमानतुल्लाह ने ओखला सीट से चुनाव जीता। वह अक्सर ही विवादों में रहते हैं। उत्तर प्रदेश के मेरठ में जन्मे अमानतुल्लाह अपने बयानों की वजह से हमेशा विरोधियों के निशाने पर रहते हैं। वहीं, पिछले हफ्ते प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अमानतुल्लाह खान से लगभग 13 घंटे तक पूछताछ की थी। ईडी ने उनकी अध्यक्षता के दौरान दिल्ली वक्फ बोर्ड में अनियमितताओं से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सवाल जवाब किए।

    अमानतुल्लाह 18 अप्रैल की सुबह 11 बजे ईडी के दफ्तर पहुंचे और अपना बयान दर्ज करवाया। वहीं, जब अमानतुल्लाह पूछताछ के लिए ईडी दफ्तर पहुंचे थे और संजय सिंह जैसे वरिष्ठ आप नेताओं ने दावा किया था कि उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि, समाचार एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए जांच एजेंसी के अधिकारियों ने बताया था कि लगभग 13 घंटे की पूछताछ के साथ अमानतुल्लाह खान को जाने दिया गया। समाचार एजेंसी के मुताबिक, ईडी दफ्तर से बाहर आने के बाद खुद अमानतुल्लाह ने कहा था, “मुझे ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया था। सुप्रीम कोर्ट ने भी मुझे पेशी का निर्देश दिया था, इसलिए मैं सुबह 11 बजे यहां आया था. मुझसे सवाल हुए और मेरे बयान रिकॉर्ड किए गए, अब मैं जा रहा हूं।”

  • पंजाबः सरकारी अस्पताल का डायरेक्टर ने किया अचानक दौरा, अधिकारियों की लगाई क्लास, देखें वीडियो

    मोगाः पंजाब सरकार मरीजों को सरकारी अस्पतालों में सभी तरह की सुविधाएं देने के लिए वचनवध है, उसी की जांच करने के लिए पंजाब हेल्थ सिस्टम कॉरपोरेशन के डायरेक्टर अनिल गोयल ने सरकारी अस्पताल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं का जायजा लिया। जहां उन्होंने क्लास फोर के कर्मचारियों से अस्पताल की सफाई करवाई और सभी स्टाफ के कर्मियों को काम को लेकर हिदायते दी। इस दौरान वहां एक एक्सीडेंट केस को लेकर सड़क सुरक्षा फोर्स के कर्मचारी मरीज को अपनी गाड़ी में लेकर आए थे।

    जहां अनिल गोयल ने उनकी खूब क्लास लगाई। दरअसल, हादसे को लकर सुरक्षा फोर्स के कर्मियों ने 108 पर फोन नहीं किया था। वहीं अनिल गोयल ने उस कर्मचारी को 108 पर फोन लगा कर सूचित करने की हिदायत दी। इस दौरान उन्होंने सभी वार्डो का दौरा करते हुए मरीजों को मिल रही दवाईयों को लेकर पूछताछ की। उन्होंने कहा कि अस्पताल में रोजाना 10 से 15 महिलाओं की डिलीवरी हो रही है और महिलाओं को सभी प्रकार की सहूलते भी अस्पताल की ओर से मुहैय्या करवाई जा रही है। उन्होंने कहा की सरकार वचन वध है और इसी तरह की जांच आगे भी जारी रहेगी।

  • बड़ी खबरः बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, कई बच्चे घायल, देखें वीडियो

    रांची: मांडर थाना क्षेत्र के ब्रांबे स्थित वाटर पार्क के पास एक स्कूल बस पलट गई। इस हादसे में एक दर्जन बच्चे घायल हो गये हैं। जानकारी के मुताबिक, बस सेंट मारियस स्कूल की है. मांडर थाना प्रभारी राहुल कुमार स्थानीय लोगों के साथ बच्चों को बस से निकालकर अस्पताल ले गए हैं। खलारी डीएसपी रामनरायण चौधरी ने बताया कि सभी बच्चे सुरक्षित हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि सेंट मारियस स्कूल की बस बच्चों को लेकर स्कूल की ओर जा रही थी, इसी दौरान एक तीखे मोड़ पर बस अनियंत्रित हो गयी और सड़क किनारे एक खेत में पलट गयी। बस पलटते ही बच्चे चिल्लाने लगे। बस दरवाजे से दाहिनी ओर मुड़ गई थी इसलिए कोई भी बच्चा चाहकर भी बस से बाहर नहीं निकल पा रहा था।

    इसी बीच मामले की जानकारी स्थानीय लोगों को हुई, जिसके बाद मांडर थाने को भी हादसे की जानकारी दी गयी। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और मांडर पुलिस के साथ मिलकर बस का पिछला शीशा तोड़कर सभी बच्चों को बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलते ही एंबुलेंस भी तुरंत मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद मांडर थाना प्रभारी राहुल कुमार व स्थानीय लोगों ने बस का शीशा तोड़कर सभी घायल बच्चों को बस से बाहर निकाला और एंबुलेंस और पुलिस वाहन में डालकर तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। मामले की जानकारी मिलते ही खलारी डीएसपी रामनारायण चौधरी भी अस्पताल पहुंचे।

    मांडर थाना प्रभारी और खलारी डीएसपी ने सभी घायल बच्चों का अपनी निगरानी में इलाज कराया। सबसे राहत की बात यह है कि बस में 16 बच्चे सवार थे और सभी सुरक्षित हैं। हादसे में स्कूल बस के चालक व खलासी भी घायल हो गये। एक बच्चे का सीटी स्कैन कराया गया है। खलारी के डीएसपी रामनारायण चौधरी ने बताया कि “बस में 16 बच्चे सवार थे, जिनमें से 15 बच्चे पूरी तरह खतरे से बाहर हैं। एक बच्चे के सिर में चोट लगी है, इसलिए एहतियात के तौर पर उसका सीटी स्कैन कराया जा रहा है, ताकि अगर कुछ गंभीर हो तो दूसरे अस्पताल में इलाज कराया जा सके।”