Blog

  • शर्मसार! किरायेदार की 4 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म

    मुजफ्फरपुरः बिहार के मुजफ्फरपुर में मानवता के शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां  पर मकान मालिक के बेटे ने किरायेदार की चार साल की मासूम के साथ दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है। पीड़िता को पुलिस ने मेडिकल जांच के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है। वहीं, आरोपी युवक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी कर ली गई है। मामला काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र का है।

    जानकारी के मुताबिक यहां किराए के मकान में रह रही 4 साल की मासूम बच्ची अकेले खेल रही थी। इस दौरान मकान मालिक के बेटे अफरोज ने बच्ची को लालच देकर 3 मंजिल मकान के एक कमरा में ले गया। इसके बाद मासूम बच्ची के गलत हरकत करनी शुरू कर दी।

    मासूम बच्ची की चीखने-चिल्लाने के आवाज पर बच्ची की मां मौके पर पहुंची। बच्ची की मां को देखते ही अफरोज मौके से फरार हो गया। इसके बाद बच्ची की मां ने आस-पास के लोगों की घटना की जानकारी दी। बच्ची की मां ने काजी मोहमदपुर थाना में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।

    मामले की जानकारी मिलने के बाद एएसपी भानु प्रताप सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। वहां उन्होंने मामले की जानकारी ली। इसके बाद पीड़िता बच्ची को मेडिकल जांच के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। वहीं, आरोपी को गिरफ्तारी कर लिया गया है।

    एएसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि इस मामले द्वारा बताया गया है कि उनकी चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया है। इस मामले एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। उसकी रिपोर्ट के अनुसार आगे की करवाई की जाएगी।

  • लुधियाना: मंच पर भिड़े BJP के वर्कर, चली टेबल कुर्सियां, देखे वीडियो 

    लुधियाना: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी द्वारा पायल इलाके मे रखी गई एक मीटिंग मे वर्करो का आपस में भिड़ने का मामला सामने आया है। इस दौरान वर्करो ने एक दूसरे मंच पर राखी टेबल कुर्सियां चला दी। इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। 

    बताया जा रहा है कि मंच पर एक नेता मीटिंग को संबोधित कर रहा था। इस दौरान उसका विरोध किया गया, जहा से इस मामले ने तूल पकड़ लिया। लड़ाई तीखी नोक झोक से शुरू होकर टेबल कुर्सी तक जा पहुंची। इसके बाद एक सीनियर नेता ने मौके पर पहुँच कर माहौल को शांत करवाया।

  • तीसरी शादी करने जा रहा था शख्स, SP ऑफिस पहुंची दोनों पत्नियां, फिर…

    बांदाः उत्तर प्रदेश के बांदा से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक युवक एक नहीं, दो नहीं, बल्कि तीसरी शादी करने वाला है। आरोप है कि शादी करने के चक्कर में उसने दो पत्नियों को मारपीट कर घर से निकाल दिया है। दोनों पत्नियों ने परेशान होकर अपने बच्चों के साथ पुलिस अधीक्षक के पास पहुंचकर शिकायत की है।

    जानकारी के अनुसार, यह मामला चिल्ला थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां रहने वाले एक शख्स पर आरोप है कि उसकी दो शादियां हो चुकी हैं। दो महिलाओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी शादी 2018 में हिंदू रीति रिवाज से हुई थी। इसके बाद पति मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगा और घर से निकाल दिया। अब वह तीसरी शादी करने जा रहा है।

    यह मामला कोर्ट में चल रहा है। आरोपी युवक ने पहली शादी की बात छिपाकर दूसरी शादी 2022 में बिहार में कर ली थी। इसके बाद करीब डेढ़ साल बाद आरोपी ने दूसरी पत्नी को भी मारपीट कर घर से निकाल दिया। दूसरी पत्नी को पहली पत्नी ने अपने घर में शरण दी। अब दोनों मजदूरी करके गुजारा कर रही हैं।

    दोनों पत्नियों को जब इस बात का पता चला कि उनका पति अब तीसरी शादी मुजफ्फरनगर में करने जा रहा है, तो वे शिकायत लेकर थाने पहुंच गईं, मगर सुनवाई नहीं हुई। अंत में उन्होंने पुलिस अधीक्षक ऑफिस पहुंचकर एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। एसपी ने इस मामले में थाना प्रभारी को जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

    डीएसपी अजय कुमार सिंह ने बताया कि थाना चिल्ला क्षेत्र की दो महिलाओं ने शिकायती पत्र दिया कि थाना चिल्ला के ही दीपक ने धोखा देकर दो शादियां कीं है। आरोपी दोनों पत्नियां को बंधक बनाकर मारपीट और शारीरिक शोषण करता था। मामले में थाना चिल्ला में केस दर्ज किया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

  • घरेलू विवाद को लेकर दो बहनों और भतीजी को मारी गोली

    घरेलू विवाद को लेकर दो बहनों और भतीजी को मारी गोली

    शिमलाः हिमाचल प्रदेश के किन्रौर इलाके में घरेलू विवाद को लेकर एक शख्स ने अपने परिवार की तीन महिलाओं पर गोली चला दी जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक घटना शुक्रवार को पुरबनी गांव में हुई।

    राज चंदर नाम के एक शख्स ने अपनी दो बहनों और एक भतीजी पर गोलियां चला दीं। इस दौरान परिवार चंदर के भतीजे की शादी की तैयारी कर रहा था। घायलों को शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज-अस्पताल ले जाया गया और बाद में रिकांग पियो जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

    पुलिस ने कहा कि दो बहनों में से एक कृष्ण लीला और भतीजी स्वीटी गंभीर रूप से घायल हैं जबकि दूसरी बहन भारती खतरे से बाहर बताई जा रही है। चंदर के खिलाफ आईपीसी की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि उसे शुक्रवार शाम को गिरफ्तार कर लिया गया।

    लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद आम जनता से अपने हथियार जमा कराने को कहा गया है। चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार किन्नौर जिले में कुल 1205 हथियार जमा कराए गए हैं।

  • पंजाब : बिजली और पानी की समस्या से जूझ रहे है लोग, देखें वीडियो

    पठानकोट : पहाड़ी क्षेत्र धार ब्लॉक की खूबसूरती के तो सभी दीवाने है। सरकार इस क्षेत्र को टूरिज्म स्थल के तौर पर डेवलप कर रही है। परंतु झील के किनारे बसे गांव की सच्चाई देखने हम निकले तो पाया कि गांव में तो पीने के पानी की ही किल्लत है। लोगों की प्यास बुझाने को सरकारी योजनाएं काफी नही है। घरों में पीने के पानी की सप्लाई केवल डेढ़ घंटा आती है जो झील से लिफ्ट करके और फिल्टर करके लोगों को दिया जाता है।

    वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे 

    अब रोजाना तूफान चलने का सीजन है और तूफान चलने के बाद बिजली सप्लाई ठप्प हो जाती है, जो कई घंटे तक नहीं आती। लोगों के मुताबिक कई बार तो 2-2 दिन भी बिजली नहीं आती। जब बिजली नहीं आती है तो पानी भी नहीं मिलता है। क्योंकि फिल्ट्रेशन प्लांट बिना बिजली के काम नहीं करते है, तो कई-कई दिन तक लोग गांव में पुराने बने कुएं और बोलियां पर निर्भर रहते है। ज्यादातर गांव झील के किनारे है। लेकिन फिर भी लोग प्यासे है।

    गांव के लोगों से जब हमने बातचीत की तो उन्होंने बताया कि पानी कैसे आएगा। जब कई-कई दिन बिजली ही नहीं आती है और कोई सुनने वाला नहीं है, पीने के पानी के लिए लोग गांव में बने कुओं पर निर्भर है। झील के किनारे बसे गांव की समस्या के बारे में डिप्टी कमिश्नर पठानकोट से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि इस समस्या का समाधान जरुर निकाला जाएगा।

  • पंजाब: मैदान में उतरे लक्खा सिधाना, इस सीट से लड़ेंगे चुनाव

    बठिंडा: लोकसभा चुनावों को लेकर लक्खा सिधाना भी मैदान में उतर आए हैं दरअसल , लोकसभा चुनाव में शिरोमणि अकाली दल (SAD) अमृतसर के अध्यक्ष सिमरनजीत सिंह मान ने उन्हें बठिंडा से अपना प्रत्याशी घोषित किया है। इससे पहले SAD अमृतसर 8 उम्मीदवारों के नाम पहले से ही घोषित कर चुकी है। भाना सिद्धू के खिलाफ आम आदमी पार्टी की सरकार के एक्शन में लक्खा सिधाना SAD अमृतसर के प्रमुख सिमरनजीत सिंह मान के साथ आए थे। इसके बाद भी उन्हें कई बार सिमरनजीत सिंह मान के साथ देखा गया। लक्खा सिधाना की राजनीति में एंट्री से बठिंडा सीट और रोचक हो गई है। 

    फिलहाल सभी का ध्यान अब शिरोमणि अकाली दल-बादल की तरफ है, कि बठिंडा से वे हरसिमरत बादल के नाम पर क्या निर्णय लेते हैं। लक्खा सिधाना कॉलेज पढ़ाई के समय यूथ पॉलीटिक्स में एक्टिव हुए थे। लेकिन उसके बाद से जुर्म की दुनिया में चले गए। शुरुआत में उनका नाम मामूली झगड़ों और बूथ कैप्चरिंग आदि में आया था। उन्हें अकाली दल के सिकंदर सिंह मलूका का करीबी कहा जाता था। पहली बार लक्खा सिधाना 2004 में सलाखों के पीछे गए और 2017 तक कई बार उनकी गिरफ्तारियां हुईं। 

    इस दौरान उन पर हत्या, फिरौती, लड़ाई झगड़े और हत्या का प्रयास के तकरीबन दो दर्जन के करीब मामले दर्ज हुए थे। लक्खा सिधाना 2020-21 के दौरान किसान आंदोलन में फिर चर्चाओं में आए। 26 जनवरी 2021 को ट्रैक्टर मार्च के दौरान हुई हिंसक घटनाओं में भी उनका नाम आया। लाल किला हिंसा में भी उनकी मौजूदगी रही। वहीं, इस दौरान उन पर भीड़ को उकसाने के भी आरोप लगे।

  • श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी: कल से अमरनाथ यात्रा का रजिस्ट्रेशन शुरू, इस दिन से होगी यात्रा

    चंडीगढ़ः इस साल अमरनाथ यात्रा 29 जून से शुरू हो रही है। 50 दिन की इस यात्रा के लिए पंजीकरण 15 अप्रैल यानी सोमवार से शुरू होगा। यात्रा 19 अगस्त 2024 को समाप्त होगी। जो भी श्रद्धालु इस यात्रा पर जाना चाहते हैं वो आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकरण करा सकते हैं।

    वार्षिक यात्रा दो मार्गों से होती है – अनंतनाग जिले में पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबा नुनवान-पहलगाम मार्ग और गांदरबल जिले में 14 किलोमीटर छोटा और संकरा बालटाल मार्ग। यात्रा का आयोजन जम्मू-कश्मीर सरकार और श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड के संयुक्त सहयोग से किया जाता है।

    अमरनाथ मंदिर को हिंदुओं के सबसे पवित्र मंदिरों में से एक माना जाता है और इसके साथ कई किंवदंतियां जुड़ी हुई हैं। इस मंदिर को 51 शक्तिपीठों (वे स्थान जहां देवी सती के शरीर के अंग गिरे थे) में रखा गया हैं। साथ ही इसे उस स्थान के रूप में भी वर्णित करते हैं जहां भगवान शिव ने देवी पार्वती को जीवन और अनंत काल का रहस्य सुनाया था। इस मंदिर का अधिकांश भाग सालों भर बर्फ से घिरा रहता है। गर्मी के मौसम में मंदिर को बहुत कम समय के लिए खोला जाता है।

    भक्तों को 40 मीटर ऊंची इस गुफानुमा मंदिर तक पहुँचने के लिए लगभग 35 से 48 किमी की यात्रा करनी पड़ती हैं, इस गुफा में गिरते पानी की बूंदों से शिवलिंग बनता है। अमरनाथ मंदिर की गुफा 12,756 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। यह तीर्थयात्रा अपने जगह और पर्यावरण के कारण एक कठिन ट्रैक है।

    मंदिर के दर्शन करने के इच्छुक भक्तों को ऊंचाई और दूरी को तय करने के लिए अच्छी सेहत में होना जरुरी है। पिछले कुछ वर्षों में, अमरनाथ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु तीर्थ के लिए पहुंचे हैं, जिसकी वजह से इसे उग्रवादियों के लिए एक प्रमुख लक्ष्य बना दिया है।

  • पंजाब : मामूली बात को लेकर 2 पक्षों में हुआ खूनी विवाद, देखें वीडियो

    फिरोजपुर : मोगा रोड पर स्थित गांव बजीदपुर साहब में मामूली बात को लेकर 2 पक्षों में झड़प होने का मामला सामने आया है। इस दौरान एक विधवा महिला रमन कौर घायल हो गई। इस झड़प की वीडियो भी सामने आई है। हमलावरों ने तेजधार हथियारों के साथ एक-दूसरे पर हमला किया।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click करें

    इस हमले में एक महिला घायल हुई है, उसको इलाज के लिए फिरोजपुर सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायल महिला रमन कोर ने बताया कि कल शाम को जब वह अपने घर वापस आ रही थी कि उसके पड़ोसियों ने रास्ते में गाली-गलौच किया। जिसके बाद सुबह वह कुछ लोग इकट्ठे होकर मेरे घर पर आकर मेरे साथ मारपीट करने लगे। इसके बाद मैने अपने भाई को  इस झगड़े के बारे में सूचना दी और उसने आकर मेरी जान बचाई।

    घायल रमन कौर ने बताया कि हमलावर पहले भी मारने की धमकियां देते रहते है। वही सिविल अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि इस महिला को चोटें लगी है। जिसका इलाज किया जा रहा है और इसकी एमएलआर काट कर संबंधित पुलिस थाना में भेज दी गई है जिस पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

  • जालंधर में मनाई गई बाबा भीमराव अंबेडकर की जयंती, देखें वीडियो

    जालंधर,ENS : संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर आम आदमी पार्टी द्वारा प्रोटेस्ट किया गया। इस दौरान संविधान बचाओ तानाशाह हटाओ का नारा लगाया । इस मौके पर कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह, होशियारपुर से लोकसभा सीट उमीदवार राजकुमार, जालंधर सेंटर से आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा मौजूद है।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click करें

    इस दौरान मौके पर पहुंचे आम आदमी पार्टी के लीडरों ने कहा बाबा साहब की जयंती मनाई जा रही है। वहीं दूसरी और भाजपा के तानाशाह के खिलाफ प्रोटेस्ट किया जा रहा है। उनका कहना है कि बीजेपी अरविंद केजरीवाल को कैद कर सकती है, लेकिन उनकी सोच को नहीं। आम आदमी पार्टी हमेशा लोगों के बुनियादी मुद्दों पर बात करती है और वह हमेशा करती रहेगी।

  • ऊना में फायर फाइटरों ने 13 लोगों व 16 पशुओं की जान बचा कर दिखाई बहादुरी 

    ऊना में अग्निशमन सेवा सप्ताह का आगाज 

    ऊना/सुशील पंडित :अग्निशमन केंद्र ऊना में राष्ट्रीय अग्निशमन  सेवा सप्ताह के अंतर्गत आमजन को जागरुक करने  का अभियान शूरू  हो गया है । इस दौरान केंद्र में दो मिनट का मोन रख आग बुझाते समय शहीद हुए फायर फाइटरो को  श्रद्धांजली  दी गई । बताया गया कि हिमाचल प्रदेश में अग्निशमन विभाग का गौरवमय इतिहास रहा है बर्ष  2009 में  नालागढ़ में आग बुझाते समय दो फायर फाइटर शहिद हो गए थे । ऊना जिला में अग्निशमन कर्मचारियों ने बर्ष 2023 में बेहतर प्रदर्शन किया  है । 

    जिला  ऊना में  95 अग्निकांड हुए है व 17 वचाब कार्य किए गए है । इस दौरान आग से 36 लाख 14 हजार का नुकसान हुआ । जबकि  फायर फाइटरों  की तत्परता से 8 करोड़ 35 लाख 65 हजार की संपत्ति को आग से बचाया गया । इतना ही नहीं  फायर कर्मचारियों ने 13 लोगों की जान भी  बचाई है व 16 पशुओं को सुरक्षित किया  है । 14 अप्रैल से शुरू हुए अभियान के अंतर्गत केंद्र क्षेत्र के सार्वजनिक स्थानों, बस अड्डा, अस्पताल , शेक्षणिक संस्थानों मे  आमजन को आग को लेकर जागरूक करने का अभियान शूरू किया गया है। केंद्र में अग्निशमन उपकरनों की प्रदर्शनी भी लगाई गई है । 

    फायर ब्रिगेड के टोल फ्री नम्बर 101 पर सेवाएं लेने की जानकारी दी जा रही है । आग  बुझाने के तरीके बताये जा रहे है । केंद्र के अधिकारी  द्वारा  इतिहास बारे बताया गया कि  14 अप्रैल 1944 के दिन मुंबई में जहाज को भीषण आग लग गई थीं। जहाज की आग बुझाते समय 66 फायर फाइटर शहीद हो गए थे। उनकी सेवाओं का स्मरण करते हुए  राष्ट्र स्तर पर  अग्निशमन सेवा सप्ताह मे आमजन को आग के प्रति हमेशा अलर्ट रहने के लिए  जागरूक किया  जा रहा है।