तीसरी शादी करने जा रहा था शख्स, SP ऑफिस पहुंची दोनों पत्नियां, फिर…

बांदाः उत्तर प्रदेश के बांदा से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक युवक एक नहीं, दो नहीं, बल्कि तीसरी शादी करने वाला है। आरोप है कि शादी करने के चक्कर में उसने दो पत्नियों को मारपीट कर घर से निकाल दिया है। दोनों पत्नियों ने परेशान होकर अपने बच्चों के साथ पुलिस अधीक्षक के पास पहुंचकर शिकायत की है।

जानकारी के अनुसार, यह मामला चिल्ला थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां रहने वाले एक शख्स पर आरोप है कि उसकी दो शादियां हो चुकी हैं। दो महिलाओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी शादी 2018 में हिंदू रीति रिवाज से हुई थी। इसके बाद पति मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगा और घर से निकाल दिया। अब वह तीसरी शादी करने जा रहा है।

यह मामला कोर्ट में चल रहा है। आरोपी युवक ने पहली शादी की बात छिपाकर दूसरी शादी 2022 में बिहार में कर ली थी। इसके बाद करीब डेढ़ साल बाद आरोपी ने दूसरी पत्नी को भी मारपीट कर घर से निकाल दिया। दूसरी पत्नी को पहली पत्नी ने अपने घर में शरण दी। अब दोनों मजदूरी करके गुजारा कर रही हैं।

दोनों पत्नियों को जब इस बात का पता चला कि उनका पति अब तीसरी शादी मुजफ्फरनगर में करने जा रहा है, तो वे शिकायत लेकर थाने पहुंच गईं, मगर सुनवाई नहीं हुई। अंत में उन्होंने पुलिस अधीक्षक ऑफिस पहुंचकर एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। एसपी ने इस मामले में थाना प्रभारी को जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

डीएसपी अजय कुमार सिंह ने बताया कि थाना चिल्ला क्षेत्र की दो महिलाओं ने शिकायती पत्र दिया कि थाना चिल्ला के ही दीपक ने धोखा देकर दो शादियां कीं है। आरोपी दोनों पत्नियां को बंधक बनाकर मारपीट और शारीरिक शोषण करता था। मामले में थाना चिल्ला में केस दर्ज किया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *