Blog

  • ज्वेलरी दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

    नई दिल्ली : राजस्थान के सांचौर जिला मुख्यालय स्थित बिश्नोई धर्मशाला के पीछे मंगलम ज्वेलर्स की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि व्यापारी का लाखों का सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित व्यापारी का आरोप है कि आग लगने की सूचना देने के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी लगभग एक घंटा देरी से पहुंची।

    जानकारी के अनुसार बिश्नोई धर्मशाला स्थित मंगलम ज्वेलर्स की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। जिससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई। लेकिन मौके पर सिर्फ पुलिस पहुंची। इसके बाद ग्रामीणों ने अपने स्तर पर टैंकर व बाल्टियों से पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया।

    लेकिन आग इतनी भयानक थी कि ग्रामीणों के प्रयास नाकाम रहे। वहीं आगजनी की इस घटना के बाद नगर पालिका की घोर लापरवाही सामने आई है। लोगों का कहना है कि यदि दमकल की टीम समय पर पहुंचती तो व्यापारी को ज्यादा नुकसान नहीं होता, लेकिन देरी से पहुंची दमकल की वजह से ज्वेलर्स की दुकान में रखा सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया। वहीं अचानक आगजनी की वजह शॉर्ट सर्किट होना बताई जा रही है। 

  • जालंधर: अकाली दल को बड़ा झटका, गुरचरण सिंह चन्नी ने दिया इस्तीफा

    जालंधर, ENS: लोकसभा चुनाव से पहले अकाली दल को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, अकाली नेता गुरचरण सिंह चन्नी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देते हुए लिखा है कि माननीय एस सुखबीर सिंह बादल जी, मैं शिरोमणि अकाली दल से अपना इस्तीफा दे रहा हूं, मैंने पार्टी को 30 साल से अधिक का समय दिया है।

    मैं आपके निमंत्रण पर पार्टी में दोबारा शामिल हुआ था, लेकिन मेरे अनुभवों ने मुझे पार्टी के भविष्य और पंजाब और उसके लोगों की उचित सेवा करने की क्षमता के बारे में निराश कर दिया है। पार्टी नेतृत्व और आंतरिक राजनीति के गंभीर मुद्दों का सामना कर रही है, मुझे डर है कि आप इसका समाधान करने या यहां तक कि ठीक से स्वीकार करने में असमर्थ हैं। पार्टी अपने मूल मूल्यों और लोकतांत्रिक ढांचे से बहुत दूर चली गई है, और यह कुछ ऐसा है जिसे मैं जारी नहीं रख सकता।

  • पंजाब : धूमधाम से मनाई गई बाबा भीमराव अंबेडकर की जयंती, देखें वीडियो

    पठानकोट/अमृतसर  : भारत को आजादी मिलने के बाद जहां भारत को अंग्रेजों से आजादी मिली। वहीं आजादी मिलने के बाद देश का दलित वर्ग ऊंची जाति से नीचे जीवन यापन करने को मजबूर था और दलित वर्ग जो अंग्रेजों के बाद ऊंची जाति का गुलाम है। इन स्थितियों को देखकर बाबा भीमराव अंबेडकर ने आशा की एक चिंगारी जलाई, जिसके तहत उन्होंने दलित दबका उठाया और इस चिंगारी को एक बड़ी मशाल में बदल दिया, जिसका परिणाम आज है।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click करें

    दलित समाज समाज के हर वर्ग के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। बाबा साहेब ने समानता के अधिकार के लिए कई बलिदान दिए और कई लड़ाइयां लड़ीं। तब जाकर दलित समाज को आजादी मिली और आज उनके जन्मदिन के मौके पर दलित समाज ने बाबा साहेब को याद किया और उन्हें श्रद्धा के फूल भेंट किए और उनके बलिदान को याद किया।

    इसी तरह अमृतसर के विरसा विहार में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 133वीं जयंती मनाई गई। इस मौके पर रविंदर हंस के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी के विधायक और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मौके पर पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि इस शुभ दिन पर हम देश के लोगों को बाबा साहेब बीआर अंबेडकर के जन्मदिन की बधाई देते है। बाबा साहब बीआर अंबेडकर ने जो सपना देखा था, उस समाज के निर्माण में हम अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि आज देश में अलोकतांत्रिक और असंवैधानिक गतिविधियां चल रही है। जो केंद्र सरकार की एजेंसियां ​​हैं, चाहे वह ईडी हो या सीबीआई, डरा-धमकाकर पार्टी को तोड़ने की कोशिश की जा रही है। पार्टी के बड़े-बड़े नेताओं को अंदर डाला जा रहा है।

  • पंजाब : दिन दिहाड़े तेजधार हथियारों से विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष की ह’त्या, देखें वीडियो

    नंगल : रेलवे रोड में विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष विकास प्रभाकर का 2 अज्ञात लोगों द्वारा तेजधार हथियारों से हत्या करने का मामला सामने आया है। इस हत्या के बारे में आस पड़ोस के लोगों को भी खबर नही हुई। मिली जानकारी के अनुसार गत शाम विकास प्रभाकर अपनी दुकान पर बैठे थे कि अज्ञात लोगों ने तेजधार हथियारों से हमला कर फरार हो गए।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click करें

    पड़ोस के दुकान का एक कर्मचारी विकास की दुकान से सामान लेने गया, तो उसने विकास को जख्मी हालात में देखा और अपने मालिक को जा कर बताया। जिसके बाद दुकानदार मनीष न अन्य दुकानदारों के साथ विकास को गंभीर हालात में सिविल अस्पताल पंहुचाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। इस वारदात से पूरे क्षेत्र में मातम का महौल बना हुआ है और पूरे परिवार को रो-रो कर बूरा हाल है।

    इस वारदात की जानकारी मिलते ही डीएसपी अजय सिंह और थाना प्रभारी इंसपेक्टर रजनीश चौधरी भी मौके पर पंहुच चुके है और क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है।  इस मौके पर पंहुचे डीएसपी अजय सिंह ने कहा कि बैसाखी के मौके पर इस तरह की वारदात होना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के लिए टीमों का गठन किया गया है और सीसीटीवी फुटेज में  2 एक्टिवा सवार पर संदेह जताया जा रहा है।

  • घर में सो रहे 3 बच्चे जिंदा जले, जाने मामला

    सरगुजा :  जिले के मैनपाट में शनिवार देर रात एक घर में आग लगने का मामला सामने आया है। हादसे में घर में सो रहे तीन बच्चे जिंदा जल गए। मृतक बच्चों की पहचान  गुलाबी (8), सुषमा (6), रामप्रसाद (4) के तौर पर हुई है।  बच्चों की मां उन्हें घर में छोड़कर दरवाजा बाहर से बंद कर पड़ोस में गई थी। जब वह वापस लौटी तो कच्चे घर को आग से घिरा पाया। आस पड़ोस के लोग आग बुझाने की कोशिश कर पाते, इससे पहले ही पूरा घर आग की चपेट में गया। सुबह तीनों बच्चों के अवशेष मिले हैं।

    आगजनी का कारण स्पष्ट नहीं है। जानकारी के मुताबिक मैनपाट के ग्राम बरिमा, पकरीपारा में शनिवार रात करीब 12 से एक बजे के बीच देवप्रसाद माझी के कच्चे मकान में अचानक आग की लपटें उठने लगीं। देवप्रसाद के तीनों बच्चे सो रहे थे, लिहाजा पत्नी सुधनी बाहर से दरवाजा बंद कर पड़ोस में गई थ। सुधनी के शोर मचाने पर आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए, लेकिन वे कुछ नहीं कर सके। कच्चा मकान लकड़ी और घास से बना था। लोग कुछ कर पाते, इससे पहले ही उसने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया।

     बच्चों का पिता देवप्रसाद रोजगार की तलाश में पुणे गया हुआ है। सुबह तीनों बच्चों के जले हुए अवशेष घटनास्थल पर मिले हैं। आग कैसे लगी, इसका पता नहीं चल सका है। घटना की सूचना मिलने के बाद मैनपाट थाना पुलिस फौरन मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक सब कुछ खत्म हो चुका था। आग लगने की वजह का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। जानकारी के मुताबिक बच्चों की मां सदमे में है और कुछ भी बोल पाने की हालत में नहीं है।

  • पंजाबः कांग्रेस आज जारी कर सकती है उम्मीदवारों की पहली सूची, जालंधर सीट पर लग सकती है मोहर

    मोहालीः लोकसभा चुनावों को लेकर आज कांग्रेस पंजाब उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर सकती है। बीते दिन उम्मीदवारों की सूची जारी करते हुए चंडीगढ़ से मनीष तिवारी को टिकट दे दी गई है। वहीं सूत्रों के अनुसार आज जारी सूची में जालंधर सीट से पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के नाम पर मोहर लग सकती है। बताया जा रहा है कि पहली सूची में 5 सीटों पर मोहर लगा सकती है। वहीं कहा जा रहा है कि पटियाला से धर्मवीर गांधी के नाम लगभग तय है।

    वहीं चन्नी को लेकर चौधरी परिवार बगावत के मूड में हैं। वहीं पटियाला से पूर्व प्रदेश प्रधान रहे लाल सिंह और पूर्व विधायक हरदयाल सिंह कंबोज विरोध कर रहे हैं। वहीं बताया जा रहा हैकि बठिंडा संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग पीछे हट गए हैं और अब जीत मोहिंदर सिंह सिद्धू को टिकट मिलना तय हो गया है। इसकी किसी भी समय आधिकारिक घोषणा हो सकती है। कांग्रेस के अंदरूनी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस की लीडरशिप ने जीत मोहिंदर सिंह सिद्धू के नाम पर मुहर लगा दी है।

    सूत्रों के अनुसार सिद्धू बठिंडा पहुंचकर सबसे पहले तख्त श्री दमदमा साहिब पर नतमस्तक होंगे और इसके बाद सिद्धू मूसेवाला के घर में जाकर उनके पिता से मिलेंगे ताकि मनसा हल्के में उनको सपोर्ट कर सकें। कहा जा रहा है कि अमृतसर से गुरजीत सिंह औजला के नाम पर मोहर लग गई है। जबकि फतेहगढ़ साहिब से डॉ. अमर सिंह को दोबारा टिकट मिल सकती है। जबकि खडूर साहिब के सांसद जसबीर डिंपा और फरीदकोट से सांसद मुहम्मद सादिक के नामों पर सहमति नहीं बन सकी।

    कांग्रेस इन चुनावों में अपने मौजूदा विधायकों पर भी दाव लगाने के मूड में है। अनुमान के अनुसार संगरूर से इस बार कांग्रेस सुखपाल खैहरा को टिकट दे सकती है। वहीं, कांग्रेस सूत्रों के अनुसार इस पर सहमति भी बन चुकी है। संगरूर सीट कांग्रेस के लिए अहम साबित होने वाली है। इस सीट पर मुख्यमंत्री भगवंत मान सांसद रह चुके हैं। वहीं उनके सीएम बनने के बाद हुए उप-चुनावों में ये सीट सिमरनजीत सिंह मान ने जीत ली थी।

  • सुबह-सुबह हॉस्टल में लगी भीषण आग, 7 छात्र झुलसे

    कोटा : हॉस्टल में रविवार सुबह 6 बजे ट्रांसफॉर्मर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। घटना के समय 6 मंजिला हॉस्टल में कुल 70 छात्र थे। अधिकतर छात्र सुबह गहरी नींद में थे। इस दौरान भगदड़ मच गई। आग लगने से 7 छात्र झुलस गए हैं। पहली मंजिल पर कुछ छात्रों ने बालकनी में चादरें बांधकर उतरने का प्रयास किया। इसमें एक छात्र गिरकर घायल हो गया। एक छात्र सीढ़ियों में फिसल गया, जिसके पैर में फ्रैक्चर हो गया। इंजीनियरिंग और मेडिकल की तैयारी करने वाले स्टूडेंट यहां रहते थे।

     जानकारी के अनुसार शहर के कुन्हाड़ी इलाके के लक्ष्मण विहार स्थित आदर्श हॉस्टल में घटना हुई है। सुबह 6 बजे ग्राउंड फ्लोर पर लगे ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से चिंगारी निकली। इसके बाद धीरे-धीरे आग ने विकराल रूप ले लिया। आग तेजी से ऊपर की तरफ फैली। छात्रों ने खिड़की से चादर बांध-बांधकर बिल्डिंग से नीचे उतरने की कोशिश की। आगजनी की सूचना मिलते ही कुन्हाड़ी थाना पुलिस और दमकल टीमें मौके पर पहुंचीं। इसके बाद आग को बुझाने के प्रयास शुरू हुए। पुलिस और फायरकर्मियों ने मिलकर हॉस्टल के सभी छात्रों को सीढ़ियों के जरिए नीचे उतारा। इन छात्रों में से 2 के पैर में चोट लगी है।

    7 छात्र मामूली रूप से झुलसे हैं। चार छात्रों को इलाज के लिए एमबीएस हॉस्पिटल भेजा गया। बाकी लड़कों की वहीं काउंसिलिंग की गई। इन्हें दूसरी जगह शिफ्ट किया जा रहा है। एसपी अमृता दुहन भी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने छात्रों से बातचीत की। छात्र विपिन ने बताया- आग का पता नहीं चला। सभी सो रहे थे। शोर की अवाज सुनकर वो बाहर निकले। सेकेंड फ्लोर पर रूम है। फायर ब्रिगेड ने बालकनी साइड से सीढ़ी लगाकर उतारा। बाहर निकलते वक्त हथेली जल गई। आग सेकेंड फ्लोर तक पहुंच गई थी।

  • पंजाबः ड्यूटी दौरान पुलिस कांस्टेबल की हुई मौ+त, देखें वीडियो

    लुधियानाः साहनेवाल एयरपोर्ट पर डयूटी के दौरान पुलिस कांस्टेबल की हार्ट अटैक आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान बलजीत सिंह निवासी गांव घुंडाणी कलां के तौर पर हुई है। देर रात बलजीत सिंह डयूटी पर तैनात था। इस दौरान बलजीत को हार्ट अटैक आ गया। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click करें

    जानकारी देते हुए बलजीत के बेटे बलजिंदर सिंह ने कहा कि उसके पिता साहनेवाल एयरपोर्ट पर तैनात थे। बीते रात करीब 12 बजे अचानक तबीयत खराब हो गई। वह चक्कर खाकर जमीन पर गिर गए। साथी कर्मी से उन्होंने कहा कि शरीर में घबराहट हो रही है। साथी कर्मचारी ने शोर मचा बाकी के मुलाजिमों को सूचित किया।

    प्राथमिक उपचार भी दिया, लेकिन तब तक उन्होंने दम तोड़ दिया था। फिलहाल शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। आज शव का पोस्टमार्टम करवा संस्कार करवा दिया जाएगा। मृतक पुलिस कर्मचारी के बेटे ने पिता को शहीद का दर्जा देने की मांग भी की।

  • पंजाबः बुधवार को स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद

    पंजाबः बुधवार को स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद

    मोहालीः पंजाब के स्कूलों में नई कक्षाओं की शुरुआत में बच्चों की मौज लगनी शुरू हो गई है। दअसरल, अप्रैल महीने में सरकारी छुट्टियों का दौर शुरू हो गया है। वहीं अब बुधवार 17 अप्रैल को सरकार की ओर से आधिकारिक छुट्टी घोषित की गई है।

    इस दिन राज्य भर के स्कूल, कॉलेज, शैक्षणिक और अन्य संस्थानों में छुट्टी रहेगी। 17 अप्रैल को रामनवमी का त्योहार है और सरकार द्वारा जारी 2024 कैलेंडर के मुताबिक इस दिन छुट्टी रहेगी।

  • पंजाब : पहले दिन ड्यूटी पर गए JCB चालक का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव

    फरीदकोट : जिले के कोटकपूरा स्थित गांव फिड्डेखुर्द में नहर पर पुल बनाने के कार्य को लेकर आए जेसीबी मशीन का चालक अपनी डयूटी के पहले दिन ही रहस्यमयी हालात में लापता हो गया था। वहीं अब चार दिन बाद उसका शव नहर से बरामद हुआ है। मृतक नौजवान चालक की पहचान मुक्तसर के गांव अबलु खुराना के रहने वाले संदीप सिंह सीपा के रूप हुई है। शनिवार को थाना सदर कोटकपूरा में पहुंचे उसके परिवार के सदस्यों ने सीपा की हत्या करके शव को नहर में फेंके जाने की आशंका जताई है।

    परिजनों ने पुलिस से इंसाफ की मांग की है। वहीं इस मामले की पुलिस द्वारा पड़ताल की जा रही है। इस मौके पर बातचीत करते हुए मृतक संदीप सिंह सीपा के परिजनों ने बताया कि वह 8 अप्रैल को ही फिड्डेखुर्द में कार्य करने के लिए आया था और उसी दिन रात के समय गायब हो गया। इसके बाद इस बारे में ठेकेदार ने कोई जानकारी नहीं दी। वहीं अब उसका शव लौहगढ़ के पास से नहर में से बरामद हुआ है।

    परिवार के मुताबिक संदीप सिंह बड़ी खुशी के साथ नई जगह पर काम पर आया था और उन्हें किसी तरह की कोई परेशानी नहीं है। ऐसे में उन्हें शक है कि उसकी हत्या करके लाश को नहर में फेंका गया है। उधर थाना सदर कोटकपूरा के एसएचओ गुरसेवक सिंह ने कहा कि पुलिस बारिकी के साथ मामले की पड़ताल कर रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी