Blog
-

वैदिक न्यूरोथैरेपी उपचार केंद्र की वैवसाईट का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रणेश राणा ने किया
बददी/सचिन बैंसल : वैदिक न्यूरोथैरेपी उपचार केंद्र बददी की वैवसाईट का शुभारंभ एनयूजे (इंडिया) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रणेश राणा ने किया। उन्होने कहा कि वर्तमान में लगभग हर व्यक्ति किसी न किसी बीमारी से पीडीत है लेकिन अगर कोई बिना दवा के ठीक होता है तो यह बहुत बडी बात है। उन्होने कहा कि अब हमें अग्रेंजी दवाईयों से दूर होकर पुरानी व विश्सनीय पद्वति की ओर लौटना है। उन्होने वैदिक उपचार केंद्र के संचालकों को बधाई दी और कहा कि वो ईमानदारी से मानवता की सेवा करें। यह वैदिक केंद्र भारद्वाज अस्पताल के निकट सिटी सक्वेयर कांपलेक्स में चल रहा है जिसके संचालक महेंद्र पाल है। महेंद्र पाल ने बताया कि हमारे यहां कोई भी रोगी जिसमें अधिक दवाओं के सेवन से निराश रोगी नाममात्र शुल्क पर ईलाज करा सकते हैं जिसमें न दर्द, न दवा न साईड इफैक्ट होता है। न्यूरोथैरेपी की विशेषताएं यह है कि यूरोथैरेपी बिना दर्द के सभी बिमारियों का सफलता से उपचार करने वाली एक प्राचीन पद्वति है।न्यूरोथैरेपी द्वारा रोगों पर ध्यान रखते अलग अलग हिस्सों पर दबाव डालकर बीमारियों का उपचार किया जाता है । इसका कोई भी साइड इफेक्ट नहीं है। न्यूरोथैरेपी में हर आयु वर्ग के हुए शरीर के रोगियों का उपचार किया जाता है। न्यूरोथैरेपी द्वारा जिन बीमारियों का इलाज किया जाता है जिसमें पेट सम्बंधी रोग नाभी की समस्या, ऐसिडिटी, गैस, कब्ज, दस्त, भूख न लगना आदि है। इसके अलावा जोड़ो के दर्द, गर्दन दर्द, (सरवाइकल), कमर दर्द, स्लिप डिस्क, साइटिका, महिलाओं से सम्बन्धित रोग । त्वचा रोग एलर्जी, एग्जिमा, सोराईसिस, सफेद दाग, चेहरे व सिर के रोग मुँहासे, मोतिया, नींद न आना,याददाश्त कमजोर होना, सिर दर्द, माईग्रेन, जुकाम। अस्थमा, थाइराइड, पैरालाइसिस, हृदय रोग, मंदबुद्धि बच्चे, लम्बाई कम होना, मोटापा, आदि बीमारियों का इलाज किया जाता है। -

बद्दी के धर्मपुर में 6 दिनों से पानी की दिक्कत से जूझ रहे है ग्रामीण
घरों में लगे नल बने शोपीस : प्रदीप कुमार
बद्दी/सचिन बैंसल : औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के तहत गांव धर्मपुर के लोग पिछले छह दिनों से पीने के पानी किल्लत झेल रहे हैं। ग्रामीणों को दूर-दराजों से पानी भरकर लाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने पेयजल विभाग के एसडीओ को भी कई बार इसकी जानकारी दी, लेकिन कुछ नहीं हुआ। ग्रामीणों को बार-बार अधिकारियों से आश्वासन तो मिल रहा है, लेकिन विभाग ग्रामीणों को इस समस्या से निजात दिलाने में पूरी तरह से असमर्थ नजर आ रहा है। गांव धर्मपुर की महिलाओं को दूर-दराजों से पानी भरकर लाना पड़ रहा है, वहीं कुछ ग्रामीण गांव में आने वाले टैंकरों व बाजार से पानी खरीदकर अपनी प्यास बुझा रहे हैं।गांव में व्याप्त इस पानी की समस्या से कई बार ग्रामीणों ने पेयजल विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को बताया, लेकिन उनकी इस समस्या की ओर कोई ध्यान देने को तैयार नहीं है। गांव धर्मपुर के ग्रामीण राजेश गुरु का कहना है कि गांव में पिछले छह दिनों से ग्रामीण पेयजल किल्लत से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि गर्मियों में पानी की जरूरत ज्यादा होती है फिर भी विभाग इस समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं देता। ग्रामीण प्रदीप कुमार का कहना है कि गांव में पिछले छह दिनों से पानी की आपूर्ति न होने के कारण घरों में लगे नल शोपीस बनकर रह गए हैं। उन्होंने कहा कि पीने के पानी के लिए ग्रामीणों को दर-दर की ठोकरें खाने पर मजबूर होना पड़ रहा है। कमल वर्मा का कहना है कि गांव के कुछ लोग तो पानी खरीदकर अपनी पूर्ति कर लेते हैं, लेकिन जो पानी खरीदने में असमर्थ हैं वह अपनी पूर्ति खारा पानी पीकर या फिर दूर-दराजों से भरकर लाते हैं।गांव धर्मपुर में व्याप्त इस पेयजल संकट के बारे में जब विभाग के एसडीओ चमन लाल से पूछा गया तब उन्होंने कहा कि सड़क बनने के कारण हुई पहाड़ की कटान से मेन राइजिंग लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है और विभाग द्वारा नई लाइन डाली जा रही है। जल्द ही नई लाइन से पेयजल सप्लाई को शुरू करा दिया जाएगा। -

मन्धाला में पलटी कर्मचारियों से भरी बस
18 कर्मचारी चोटिल, 3 कर्मचारी गंभीर रुप से हुई घायल
बददी/सचिन बैंसल : पंचकूला से बददी की एक स्पिनिंग मिल्स में आ रही कंपनी की बस मंधाला में पलट गई जिसमें ड्राईवर समेत 19 लोग घायल हो गए। तीन महिलाएं गंभीर रुप से घायल हो गई जिनको चंडीगढ़ के अस्पताल भेज दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पंचकूला से धागा कंपनी की बस नंबर सीएच-01 टीबी-0724 सूरजपुर के पास से कंपनी के वर्करों को लेकर आ रही थी। जैसे ही यह बस मंधाला पंचायत घर के सामने पहुंची तो संतुलन खोकर साथ लगते ढलान में गिर गई। हादसे मे 15 महिला कर्मचारी आंशिक रुप से घायल हुई और उनको ईएसआई काठा भेजा गया जबकि तीन कर्मचारी गंभीर रुप से घायल हुई जिनको तुरंत अस्पताल रैफर कर दिया गया। थाना प्रभारी श्याम लाल ने बताया कि पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और उनको संबधित अस्पतालों में भेजा गया। उन्होने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बस का स्टेयरिंग लॉक होने से हादसा हुआ पर फिर भी हम बारीकी से जांच कर रहे हैं। -

श्री गुरु रविदास महासभा इकाई हरोली के सर्वसम्मति से बलविंदर चंद अध्यक्ष नियुक्त
ऊना/सुशील पंडित : श्री गुरु रविदास महासभा खंड हरोली द्वारा नंगल खुर्द के श्री गुरु रविदास मंदिर परिसर में रविवार को एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें हिमाचल प्रदेश श्री गुरु रविदास महासभा इकाई हरोली की कार्यकारणी के अध्य्क्ष पद के लिए सर्वसहमति से चुनाव करवाया गया। जिसमें वलविंदर चंद समनाल को अध्यक्ष नियुक्त किया गया। चुनाव ऑब्ज़र्वर में बलराम महेश की उपस्थिति में चुनाव हुए। नवनियुक्त अध्यक्ष ने कहा कि मैं नई जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभाऊंगा और अपने समाज के साथ हो रहे अत्याचार व भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाऊंगा। इसके अलावा दलित समाज की हर संभव मदद करूंगा।चुनाव में वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी कुलदीप कुमारी कुंगड़त को सौंपी गईं। उपप्रधान अश्वनी भरद्वाज धर्मपुर, महासचिव जरनैल सिंह बाथडी, सह सचिव सतपाल सिंह नगनोली, कोषाध्यक्ष हैप्पी बाथू, मुख्या सलाहकार जीत कौर व सलाहकार अनिल कुमार बाथू को चुना गया इसके अतिरिक्त डेलीगेटों में एडवोकेट नरेश कुमार, सुरजीत सिंह बढ़ेड़ा,लक्की भदौडी,दर्शन लाल नंगल खुर्द,दविंदर वीटन,कश्मीरी लाल बढ़ेड़ा,बीरबल पंडोगा,हरीश भारद्वाज धर्मपुर मदनलाल समनाल, तरसेम लाल सहोता ललड़ी व बृजपाल पंजावर को डैलीगेट के लिए नामांकित किए गए। इस अवसर पर महासभा के जिला सह सचिव हरि चंद संधु, शाम कुमार, परमिन्द्र कुमार, अमरजीत सिंह, रामआसरा, दर्शन सिंह, धनीराम,हरमेश,सौरव,हर्ष, रिंकू, सोनू अनुराग,सुचा सिंह, धर्मपाल, सुरेंद्र कुमार, रानू,मीना कुमारी सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे। -

महिला ने वार्ड पंच को मारा थप्पड़, दंपति के खिलाफ मामला दर्ज
ऊना/सुशील पंडित : पुलिस थाना गगरेट के अंतर्गत आते गांव कुठेड़ा जसवालां में एक महिला द्वारा वार्ड पंच को थप्पड़ मारने का मामला प्रकाश में आया हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड पंच माया देवी निवासी कुठेड़ा जसवाला ने बताया कि गांव में जमीनी विवाद के चलते हुई बहस की सुनवाई के लिए मौके पर गई। इस दौरान गांव की अनीता देवी ने रास्ता रोककर थप्पड़ मारा। वहीं महिला के पति दिलबाग सिंह ने भी उसके साथ गाली-गलौज की है । मामले को लेकर वार्ड पंच ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई। डीएसपी अम्व वसूधा सूद ने बताया कि पुलिस ने दंपति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी हैं। -

होशियारपुरः बारिश के कारण हुई तबाही, देखें वीडियो
दसूहा/ सोनू थापर: विधानसभा दसूहा हल्का में बीती रात हुई बारिश ने भारी तबाही मचाई है। बीती रात हुई बारिश के बाद हलके के दर्जनों के करीब गाओं अचानक आए तेज़ पानी से प्रभावित हुए है। कंडी क्षेत्र दसूहा में कभी इस तरह के हालात नही हुए, पर अचानक आई बाढ़ के कारण लोग भी हैरान है। दसूहा हाजीपुर मुख्य सड़क पर पड़ते गाँव सगरां के नज़दीक पड़ते चो में इस बार भारी मात्रा में पानी बहने लगा है। इस बार सभी छोटे बड़े चो में पानी पूरी रफ्तार से बह रहा है जो चिंता का विषय है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कई सालों से इस चो में पानी नही आया पर इस बार ज्यादा मात्रा में पानी चो से होकर गुजर रहा है। इसके अतिरिक्त कस्बा घोघरा के आसपास तकरीबन दर्जन से ज्यादा गाँव इस बाढ़ के कारण प्रभावित हुए है। धोगरा ,जीओचक, माखोवाल, धधर, छनिया, दोलोवल, चौहाना, बलहड़ा, तोये, सुंडिया, सगरां आदि गाँव जो इस पानी से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। घोघरा के गाँव हलेड मोड़ पर अचानक आए पानी ने एक गुज़ज़र परिवार का डेरा पूरी तरह से तबाह कर दिया।
जानकारी देते हुए महिला ने बताया कि इस पानी से उसका घर और दो पशु भी मर गए। वहीं गाओं जीओचक में तेज पानी के बहाव ने एक मुर्गीखाना पूरी तरह से तहसनहस कर दिया।
-

जालंधरः DC ने स्कूलों में छुट्टी के किए आदेश जारी
जालंधर: पंजाब में हो रही लगातार बारिश से नदियों का सतर बढ़ता जा रहा है। कई इलाको में आई बाढ़ से लोग परेशान है। कल सोमवार को पंजाब सरकार द्वारा जारी की गई स्कूलों कि छुट्टियां खत्म होने वाली है। जिस पर संज्ञान लेते हुए जालंधर के DC विशेष सारंगल ने बाढ़ के मौजूदा हालातों काे देखते हुए शाहकोट के ब्लॉक लोहियां के अधीन आते स्कूलों में छुट्टी के आदेश जारी किए हैं।

-

पंजाब : इस जिले में लोगों के घरों में घुसा पानी, छतों पर लगे तंबू, देखें तस्वीरें
फाजिल्का: सीमावर्ती गांवों में बाढ़ का पानी घुसने से लोगों को घर गिरने का डर सता रहा है। गांव दोना नानका और आस पास की ढाणियां पर दो दर्जन से भी अधिक घरों में पानी घुस चुका है। प्रशासन की मदद न मिलने पर कुछ लोग अपने घरों की छतों पर बोरियों की तिरपाल का तंबू बनाकर सामान रख रहे हैं। इस बारे में करनैल सिंह और मीतो बाई ने बताया कि उनके कमरों में करीब 3 फीट तक पानी भर गया है। वे लोग अपने घरों से अपना कीमती सामान निकालकर छतों के ऊपर रखकर बैठे हैं। प्रशासन द्वारा उन्हें कोई मदद नहीं दी जा रही है। जिसके चलते उन्होंने खुद से जोड़ तोड़ लगाकर तिरपाल बनाई है। जिसका तम्बू बनाकर उसके नीचे अपना सामान रख कर बैठे हैं।


वहीं, मंगल सिंह, शिंगारा सिंह, महिंदर सिंह निवासी ढाणी सुरजीत सिंह ने बताया कि उनके घरों में भी पानी भर जाने से वे लोग दिन रात बड़ी मुश्किल से गुजार रहे हैं। कभी उन्हें पानी से किसी जहरीले कीट से खतरा बना रहता है तो कभी पानी से उनके घर के टूटने का खतरा बना रहता है। इसी बेचैनी के चलते वे लोग दिन रात जागकर काट रहे हैं।


उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा केवल अपनी वाहवाही के लिए फोटो खिंचाए जा रहे हैं, लेकिन असलियत में अभी तक उन्हें कोई मदद नहीं मिल रही। जिसके चलते वे खुद ही अपने रहने और खाने पीने का बंदोबस्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे लोग रूखी सूखी खाकर गुजारा करने को मजबूर है। साथ ही उनके पशुओं के लिए भी हरे चारे का कोई बंदोबस्त नहीं किया गया है। उन्होंने सरकार से उनके खाने पीने के प्रबंध के अलावा पशुओं के लिए हरे चारे का प्रबंध किए जाने की मांग की है। इसके अलावा उनकी फसलों और मकानों के होने वाले नुकसान के लिए भी मुआवजे की मांग की है।
-

जालंधरः ठेके से खरीदी बीयर से निकला कचरा, हुआ हंगामा
जालंधर/ENS: महानगर के बस्ती नौ में शराब के ठेके के बाहर रविवार दोपहर व्यक्ति ने ख़ूब हंगामा किया। बस्ती नौ निवासी गौरव वर्मा ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसने ठेके से तीन बीयर पी ली थी, जिसमें एक बीयर के बीच कचरा निकाला है उसने ठेके पर काम कर रहे व्यक्ति को बोला की बीयर से कचरा निकाला है तो उक्त ठेके पर काम करने वाला व्यक्ति उसे कहने लगा इसमें उनकी कोई गलती नहीं है ये कंपनी की तरफ़ से आती है, इसके बाद व्यक्ति ने ठेके के बाहर खड़े होकर हंगामा करना शुरू कर दिया जिसे देख वहां से निकलने वाले लोग भी रुकने लगे और तो वहां मौजूद लोगों ने उस व्यक्ति को समझाकर वापस घर भेजा।
-

रसोई में मौजूद एक ऐसा जादुई मसाला, जिसमे छुपे है सुन्दर त्वचा के कई नुस्खे
Health Tips: हींग हमारी रसोई का एक बहुत ही खास मसाला है. दाल हो या सब्जी, एक चुटकी हींग का इनमे तड़का लग जाए तो स्वाद दोगुना हो जाता है. वहीं पाचन से जुड़ी समस्याओं में भी हींग कमाल कर सकती है. अक्सर गैस या अपच की शिकायत होती है तो सबसे पहले बड़े बुजुर्ग हींग खाने की सलाह देते हैं.लेकिन क्या आपको मालूम है की हींग आपकी त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद साबित हो सकती है. जी हां हींग का इस्तेमाल करके आप बेदाग और निखरी हुई त्वचा पा सकते हैं आइए जानते हैं कैसे…
त्वचा के लिए हींग के फायदे जानिए
1.ये स्किन इंफेक्शन से भी बचाता है.इचिंग को दूर करता है औऱ कॉर्न्स जैसी समस्या से बचाता है.हींग में कूलिंग इफेक्ट होता है.ये स्किन प्रॉब्लम्स के लिए जिम्मेदार बैक्टीरिया दूर करने में हेल्प करता है.
2.पिंपल की समस्या में हींग का फेस पैक काफी फायदेमंद साबित हो सकता है. ये इन्फेक्शन पैदा करने वाले कीटाणुओं से लड़ती है और त्वचा को मुंहासे दाग धब्बे से बचाता है.
3.धूल-मिट्टी प्रदूषण की वजह से अगर आपकी त्वचा डल औरत ड्राई हो गई है तो हींग इसमें भी फायदा पहुंचा सकता है. यह त्वचा को नमी देने के साथ ग्लोइंग बनाए रखता है.
4.हींग में एंटी एजिंग गुण होते हैं जो झुर्रियों से बचाते हैं. ये फाइन लाइंस और डार्क स्पॉट्स की समस्या से भी राहत दे सकता है.
5.त्वचा में प्राकृतिक निखार लाने के लिए भी हींग का इस्तेमाल फायदेमंद हो सकता है. ये स्किन ब्लैमिश को कम करता है. त्वचा को जवां बनाए रखता है. ऑइली स्किन से भी छुटकारा दिलाता है.
कैसे बनाएं हींग का फेस पैक
हींग से फेस पैक बनाने के लिए एक कटोरी में दो चम्मच मुल्तानी मिट्टी लीजिए. इसमें एक चम्मच शहद, एक चुटकी हींग, एक चम्मच गुलाब जल मिलाइए. इस मिश्रण को कुछ देर तक अच्छे से मिलाइए फिर 15 मिनट तक इसे चेहरे पर लगाकर रखें और सादे पानी से चेहरे को साफ कर ले. इस फेस पैक से एक्ने डार्क स्पॉट, झुर्रियां ड्राइनेस कम हो सकती है.नियमित इस्तेंमाल से चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है.