Blog

  • पंजाब : सरकारी राइफल से चली गोली, जवान की मौ’त, देखें वीडियो

    गुरदासपुर : भारत और पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात बीएसएफ की 113 बटालियन के एक जवान ने सरकारी राइफल से गोली मारकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीओपी आबाद पर ड्यूटी पर तैनात बीएसएफ की 113 बटालियन का जवान कठुआ जिला जम्मू के सांखा निवासी राजबीर सिंह सुबह अपने एक साथी के साथ इलाके में गश्त कर रहे थे।

    इसी दौरान राजबीर ने 2 गोलियां मारकर आत्महत्या कर ली।  प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त बीएसएफ जवान अप्रैल माह के पहले सप्ताह में एक माह की छुट्टी काटकर वापिस ड्यूटी पर आया था। मृतक राजबीर ने 2014 में भर्ती हुआ था। बताया जा रहा है कि राजबीर की दो साल पहले शादी हुई थी और उसका एक भाई भी है।

    जवान द्वारा गोली मारकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने के बाद बीएसएफ जवानों और अधिकारियों में शोक की लहर है। इस घटना की खबर मिलते ही बीएसएफ अधिकारियों के अलावा डेरा बाबा नानक थाने के अंतर्गत आने वाली पुलिस चौकी धर्मकोट के प्रभारी अंग्रेज सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मृतक जवान के शव को कब्जे में ले लिया गया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

  • जालंधरः धार्मिक स्थानों, मैरिज-पैलेस आदि को लेकर सख्त आदेश जारी, नहीं तो होगी कार्रवाई

    जालंधर, ENS: लोकसभा चुनावों को लेकर पुलिस ने सख्ती से कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। इसी के तहत आज ज्वाइंट कमिश्नर संदीप शर्मा ने दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 और शस्त्र नियम 2016 की धारा 32 के तहत प्राप्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए पुलिस कमिश्नरेट जालंधर के क्षेत्र में एक आदेश जारी किया है। जारी किए गए आदेशों में सार्वजनिक स्थानों, धार्मिक स्थानों, विवाह-शादियों के समय मैरिज पैलेस/होटल/हाल आदि पर हथियार ले जाने और हथियारों का प्रदर्शन (पब्लिक डिस्पले) पर प्रतिबंध लगाया गया है।

    वहीं आदेश में कहा गया है कि कोई भी व्यक्ति जो सोशल मीडिया/फेसबुक/व्हाट्सएप आदि पर तस्वीरें लेकर या वीडियो क्लिप बनाकर हथियारों और हिंसा/झगड़े और हथियारों का गुणगान करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में हथियारों और हिंसा करने वाले गानों का प्रचार या उन्हें अपलोड करने पर प्रतिबंध लगाया गया है। दूसरी ओर यह भी कहा गया है कि कोई भी व्यक्ति किसी भी समुदाय के खिलाफ नफरत भरा भाषण नहीं देगा। यह आदेश 09.04.2024 से 08.06.224 तक लागू रहेगे।

  • पंजाबः किसानों ने आप पार्टी के उम्मीदवार का किया विरोध, देखें वीडियो

    बठिंडाः किसान यूनियन एकता उगराहां की ओर से आज बठिंडा लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार गुरमीत सिंह खुड्डियां का विरोध किया गया। दरअसल, किसान पिछले 4 से 5 दिन से डिप्टी कमिश्नर दफ्तर के बाहर धरना लगाकर बैठे हुए है। आज किसानों को जैसे ही पता चला कि कृषि मंत्री और बठिंडा लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार गुरमीत सिंह वकीलों के साथ बैठक करने खुड़िया पहुंचे है तो उन्होंने वहां पहुंचकर आप उम्मीदवार का विरोध करना शुरू कर दिया। किसान यूनियन एकता उगराहां के नेता ने कहा कि हम पिछले 4 से 5 दिनों से बठिंडा के डिप्टी कमिश्नर दफ्तर के बाहर बैठे हैं।

    उनका कहना है कि अभी तक ना तो प्रशासन ने और ना ही पंजाब सरकार ने उनकी मांगें मानी हैं। किसानों ने मीडिया से बात करते हुए है कि उनकी कुल 6 मांगें हैं। जिसमें सबसे बड़ी मांग यह है कि पिछले दिनों बठिंडा में हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि के कारण जिन किसानों की गेहूं की फसल बर्बाद हुई है, वह उसके मुआवजे की मांग कर रहे हैं। किसानों ने कहा कि आज हमें पता चला कि आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार गुरमीत सिंह खुड्डिया वकीलों के साथ बठिंडा कोर्ट में आ रहे हैं और हमने उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। किसानों ने कहा कि यह विरोध तब तक जारी रहेगा जब तक हमारी मांगें नहीं मानी जातीं, हम गांवों में भी आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों का घेराव करेंगे। 

  • पंजाब : मुलाजिमों ने लगाया धरना, देखें वीडियो

    मोगा : सरकारी अस्पताल में आऊटसोर्स मुलाजिमों ओर सफ़ाई सेवक अपनी तनख्वाह को लेकर हड़ताल पर बैठे है। उन्होंने बताया कि पिछले 6 महीने से उन्हें तनख्वाह नही मिली है। वही जानकारी देते हुए मुलाजिम सुरिंदर कुमार ने कहा के पिछले 2 साल से हमें हमारी तनख्वाह 6 महीने के बाद ही मिलती है।

    अभी भी छे महीने हो चुके है हमारी सैलरी नही मिली। उन्होंने कहा कि हमारे बच्चे छोटे छोटे है और घर का गुजारा चलाना मुश्किल है। हमे पिछले दो सालों से ऐसे ही मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

    हम अपनी पूरी इमानदारी से मेहनत करते है, परंतु हमें अपनी समय से नही मिलती। जिसके चलते हमें मजबूरन धरने में बैठना पड़ा। जब तक हमारी सैलरी नही मिलती धरना जारी रहेगा।

  • बड़ी कार्रवाईः 10 करोड़ की शराब और साढ़े 3 करोड़ का कैश बरामद

    सिरसाः हरियाणा में लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद अब तक 10 करोड़ रुपए की चुनावी शराब जब्त की जा चुकी है। निष्पक्ष चुनाव हो सके, इसलिए हरियाणा में शराब और अन्य मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) अनुराग अग्रवाल ने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद राज्य में पुलिस, आयकर विभाग, आबकारी एवं कराधान विभाग तथा राजस्व निदेशालय (DRI) द्वारा यह कार्रवाई की जा रही है। हरियाणा पुलिस द्वारा 40.22 लाख रुपए कैश, 225.57 लाख रुपए की कीमत की 70,671.54 लीटर शराब, 514.48 लाख रुपए की कीमत की मादक पदार्थ, प्रलोभन व अन्य वस्तुएं, जिनकी कीमत 56.81 लाख रुपए है, जब्त की गई हैं।

    इसी प्रकार, आयकर विभाग द्वारा 42 लाख रुपए नकद, 173 लाख रुपए से अधिक के 2967.88 ग्राम कीमती सामान तथा 42.19 लाख रुपए की अन्य वस्तुओं को जब्त किया गया है। आबकारी विभाग द्वारा ढाई लाख रुपए कैश, 40 लाख रुपए की 101036 लीटर शराब जब्त की गई है। इसके अलावा, डीआरआई द्वारा 2 करोड़ 78 लाख रुपए की नकद राशि जब्त की गई है। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने बताया कि लोकसभा आम चुनावों के मद्देनजर लागू आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के संबंध में C-विजिल एप के माध्यम से नागरिकों द्वारा भी कड़ी नजर रखी जा रही है। राज्य में अब तक 1204 शिकायतें सी-विजिल मोबाइल एप पर प्राप्त हुई हैं, जिनका निश्चित समय में समाधान किया जा चुका है।

    उन्होंने कहा कि आमजन “सी-विजिल” मोबाइल एप के माध्यम से सिस्टम में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रहे हैं, यह गौरव की बात है।  हरियाणा में आचार संहिता के उल्लंघन के सबसे अधिक मामले सिरसा में आए हैं। यहां 317 शिकायतें आयोग को मिली हैं। दूसरे नंबर पर अंबाला से 219, भिवानी से 46, फरीदाबाद से 40, फतेहाबाद से 37, गुड़गांव से 78, हिसार से 46, झज्जर से 20, जींद व कैथल से 22-22, करनाल से 16, कुरुक्षेत्र से 31, महेंद्रगढ़ से 3, मेवात से 36, पलवल से 32, पंचकूला से 67, पानीपत से 5, रेवाड़ी से 3, रोहतक से 34, सोनीपत से 87 तथा यमुनानगर से 43 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इनमें से 959 शिकायतें सही पाई गई और इन पर नियमानुसार कार्रवाई की गई।

  • दर्दनाक सड़क हादसे में 2 दोस्तों की मौत, ट्रैक्टर ट्राली चालक फरार

    हिसारः हरियाणा के हिसार में सिरसा रोड़ पर आज बीएसएफ कैंप के पास ट्रैक्टर ट्राली और बाइक की टक्कर में ढंढूर बीड़ के रहने वाले दो दोस्तों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। वही पुलिस ने धारा 279, 304A के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अग्रोहा से वैल्डिंग का काम करके गांव जाते समय हादसा हो गया। सिर में चोट लगने से दोनों की मौत हो गई। हिसार सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में ढंढूर निवासी रामनिवास ने बताया कि वह खेती का काम करता है।

    अल सुबह 1 बजे अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर अग्रोहा से अपने घर गांव ढंढूर आ रहा था। उसके आगे गांव के ही दो युवक अमित व मोती लाल अपने मोटरसाइकिल पर अग्रोहा की तरफ आ रहे थे। मोटरसाइकिल अमित चला रहा था व मोती लाल उसके पीछे बैठा था।उसने बताया कि हमारे सामने एक ट्रैक्टर ट्राली जा रही थी। ट्रैक्टर वाले ने एक दम से ब्रेक लगा दिए।

    इस कारण अमित व मोती लाल का मोटरसाइकिल ट्रैक्टर ट्राली से जा टकराया। वह अमित व मोती लाल को सम्भालने में लग गया तो ट्रैक्टर चालक फायदा उठा कर मौका से भाग गया। हादसे के सूचना के बाद उनके परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों को हिसार के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। डाक्टरों ने वहां जांच के बाद अमित व मोती लाल को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने धारा 279, 304A के तहत मामला दर्ज कर लिया और आगामी कार्यवाही शुरू कर दी

  • पंजाबः इस इलाके में हुई खूनी झड़प, होटल मालिक पर हमलावारों ने किया तेजधार हथियारों से हमला, देखें CCTV

    अमृतसरः सचखंड श्री दरबार साहिब के पास कई होटल इस तरह से बनाए गए हैं कि लोग देर रात को पहुंचते हैं और वहां पर अपना समय व्यतीत करत हैं। जिसके बाद सुबह जल्दी उठकर सचखंड श्री दरबार साहिब में पूजा करने पहुंचते हैं, लेकिन कई ऐसे होटल हैं जो रिहयशी इलाकों में बने हैं, जिसकों लेकर लोगों में रोष भी देखने को मिलता है। क्योंकि सचखंड श्री दरबार साहिब के पास व्यापार का धंधा लगातार बढ़ता नजर आ रहा था, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर कई वीडियो भी वायरल हुए थे। लेकिन देर रात सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें एक व्यक्ति पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया, जिसके बाद उस व्यक्ति ने बताया कि उसका होटल रामानंद बाग के पास है, जहां वह देर रात पहुंचा।

    इस दौरान पीड़ित ने बताया इलाके के कुछ अज्ञात हमलावारों द्वारा उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया गया। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे हमलावारों द्वारा बेरहमी से मारपीट की जा रही है। पीड़ित ने बताया कि उस पर जानबूझकर हमला किया गया है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पीड़ित ने कहा कि वह चाहते हैं कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो, हालांकि पुलिस कार्रवाई की बात भी कर रही है, लेकिन कहीं न कहीं पुलिस पर राजनीतिक दबाव जरूर देखा जा रहा है। आरोप ही हमलावारों में कुछ लोग जो आम आदमी पार्टी से जुड़े हुए हैं और इस घटना में उनकी भी संलिप्तता पाई गई है।

    ऐसे में अब देखना होगा कि पुलिस किस तरह से कार्रवाई करती है। दूसरी ओर इस मामले को लेकर पुलिस अधिकारी का कहना है कि वह सीसीटीवी की मदद से आरोपियों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि उन पर कोई राजनीतिक दबाव नहीं डाला जा रहा है और हम जल्द ही आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करेंगे। कहा जा रहा है कि पुलिस अधिकारी साफ तौर पर एक राजनीतिक दल के नेता को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में उनका नाम नहीं लेने की भी चर्चा है।

  • पंजाब : चोर गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तार, देखें वीडियो

    2 महिंद्रा गड़ियां और भारी मात्रा में चावल बरामद

    फिरोजपुर : पुलिस ने चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले शातिर गिरोह को पकड़ा है। यह गिरोह फरीदकोट, फिरोजपुर, तरनतारन, अमृतसर, श्री मुक्तसर साहिब, जगराओ आदि और जिलों के गोदामों से गेहूं और राइस चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले शातिर चोर गिरोह को गिरफ्तार किया है।

    जानकारी देते हुए एसपीडी रणधीर कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि इस गिरोह के 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनमें से तीन भाई है। आरोपी रणजोध के ऊपर 10मुकद्दमें दर्ज है और तीन के ऊपर भी पहले कई मुकदमे दर्ज है।

    आरोपियों के पास से चोरी किए हुए 55 गट्टे चावल, 10 गट्टे वाडेवे और 2 महिंद्रा बोलोरो गड़ियां पकड़ी गई। आरोपी सुबह के समय रेकी करते थे और रात के समय में चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। यह आरोपी 2017 से चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे है।

  • जालंधरः भांजे ने मामा से की करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी, मामला दर्ज

    जालंधर, ENS:  थाना नई बारादरी की पुलिस ने दुबई में रह रहे व्यक्ति की शिकायत पर उसके भांजे के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दरअसल, पुलिस को दी शिकायत में लद्देवाली के खैहरा एनक्लेव के निवासी प्रदीप नैय्यर ने बताया कि वह पिछले काफी समय से दुबई में रह रहा हैं। करीब 11 साल पहले उन्हें भांजे गगनदीप खोंसला के जरिए एक ​​​​​प्रॉपर्टी के बारे में पता चला था। आरोपी गगनदीप ने उन्हें फोटो वीडियो भी दिखाए थे। प्रदीप ने आरोप लगाया कि दुबई से उसने कुछ ​​​​​प्रॉपर्टी खरीदने के लिए कई बार में करीब 3 करोड़ रुपए गगनदीप को दिए थे। पैसे लेने के बाद गगनदीप ने टालमटोल करना शुरू कर दिया। जिसके बाद ना तो गगन ने पैसे वापस किए और ना ही ​​​​​प्रॉपर्टी खरीद कर दी।

    जब प्रदीप भारत लौटे तो उन्होंने उक्त पैसे का हिसाब मांगा। गगन के पास उक्त पैसा का कोई स्पष्ट जवाब नहीं था। साथ ही मामा को अपने घर भी निकाल दिया। हालांकि जांच के दौरान प्रदीप पुलिस को 1.23 करोड़ रुपए के दस्तावेज ही दिखा पाया है। जिसके चलते पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने प्रीत नगर के रहने वाले गगनदीप खोसला के खिलाफ 1.23 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि प्रदीप ने कमिश्नर पुलिस को शिकायत दी गई थी। उक्त शिकायत की जांच सिटी पुलिस के एंटी फ्रॉड विंग को दी गई थी। मामले में लंबी जांच के बाद थाना नई बारादरी में केस दर्ज कर वाया गया। पुलिस का कहना है कि वह गगनदीप को पहले पुलिस नोटिस जारी कर जांच में शामिल करेगी, उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • पंजाबः प्रेम संबंधों के चलते युवक का क+त्ल, 5 के खिलाफ मामला दर्ज, देखें वीडियो

    फाजिल्काः जिले में एक प्रेम प्रसंगों के चलते 19 वर्षीय युवक का बेरहमी से कत्ल कर देने का मामला सामने आया है। वहीं परिजनों का आरोप है कि युवक को लड़की पक्ष के लोग घर से बुलाकर लें गए और युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की गई और घायल अवस्था में युवक का गलत पता बताकर अस्पताल छोड़ आए। जहां ईलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस ने लड़की सहित उसकी बहनों और 2 अन्य लोगों सहित 5 पर कत्ल का मामला दर्ज कर लिया है। परिवार अब पुलिस से इंसाफ की मांग कर रहा है। वहीं पुलिस ने बताया फरीदकोट मेडिकल से उन्हें लड़के की मौत की सूचना मिली थी। वहीं पुलिस ने बताया कि लड़के के लड़की के साथ नाजायद संबंध के मामले में उस पर हमला कर दिया गया।

    जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि उक्त हमलावार अस्पताल में गलत पता बताकर वहां ईलाज के लिए छोड़कर फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की अस्पताल में दाखिल करवाने की सीसीटीवी सामने आई है। वहीं जांच में पता चला है कि दोनों पक्षों की रिश्तेदारी सामने आई है। मृतक की पहचान राजन पुत्र राजिंदर के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा कि मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। उनका कहना है कि आरोपियों की पहचान हो गई है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।