दर्दनाक सड़क हादसे में 2 दोस्तों की मौत, ट्रैक्टर ट्राली चालक फरार

हिसारः हरियाणा के हिसार में सिरसा रोड़ पर आज बीएसएफ कैंप के पास ट्रैक्टर ट्राली और बाइक की टक्कर में ढंढूर बीड़ के रहने वाले दो दोस्तों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। वही पुलिस ने धारा 279, 304A के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अग्रोहा से वैल्डिंग का काम करके गांव जाते समय हादसा हो गया। सिर में चोट लगने से दोनों की मौत हो गई। हिसार सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में ढंढूर निवासी रामनिवास ने बताया कि वह खेती का काम करता है।

अल सुबह 1 बजे अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर अग्रोहा से अपने घर गांव ढंढूर आ रहा था। उसके आगे गांव के ही दो युवक अमित व मोती लाल अपने मोटरसाइकिल पर अग्रोहा की तरफ आ रहे थे। मोटरसाइकिल अमित चला रहा था व मोती लाल उसके पीछे बैठा था।उसने बताया कि हमारे सामने एक ट्रैक्टर ट्राली जा रही थी। ट्रैक्टर वाले ने एक दम से ब्रेक लगा दिए।

इस कारण अमित व मोती लाल का मोटरसाइकिल ट्रैक्टर ट्राली से जा टकराया। वह अमित व मोती लाल को सम्भालने में लग गया तो ट्रैक्टर चालक फायदा उठा कर मौका से भाग गया। हादसे के सूचना के बाद उनके परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों को हिसार के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। डाक्टरों ने वहां जांच के बाद अमित व मोती लाल को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने धारा 279, 304A के तहत मामला दर्ज कर लिया और आगामी कार्यवाही शुरू कर दी

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *