रोपड़/संदीपः भट्ठा साहिब चौंक के पास सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां 2 गाड़ियों की भीषण टक्कर हो गई। घटना का पता चलते ही भारी मात्रा में लोग इक्ट्ठे हो गए और हादसे में घायलों को कार के शीशे तोड़कर बाहर निकाला गया। हादसे में घायल हुए लोगों को रुपनगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सड़क पर चढ़ रहे वाहन को पीछे से आ रहे वाहन ने टक्कर मार दी। उनका कहना है कि पहले सड़क पर चढ़ रहे कार चालक की गलती लग रही है। इस घटना के दौरान बस लेने के लिए खड़ी एक लड़की और एक बुजुर्ग भी हादसे की चपेट में आ गये। वहीं डॉक्टर ने बताया कि लड़की के सिर में चोट लगी है और उसका इलाज किया जा रहा है और दूसरे व्यक्ति को सिटी स्कैन के लिए भेजा गया है
Blog
-
बारिश का कहरः कागज की तरह पानी में बही कारें, कहीं उखड़े पेड़, ट्रेनें और फ्लाइट्स कैंसिल, देखें वीडियो
चेन्नईः तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई समेत राज्य के कई जिलों में बारिश का कहर जारी है। लगातार हो रही बारिश के चलते लोगों की जीना मुहाल हो गया है। सामान्य जीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त होल गया है। चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। सड़कों पर घुटने तक पानी भर गया है जिससे लोगों को आने जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं कई जगहों पर ट्रेफिक जाम की परेशानी भी आ रही है। भारी बारिश और जलभराव की वजह से ट्रेनों पर भी असर पड़ रहा है। रेलवे ने कई ट्रेनों को अस्थायी तौर पर निलंबित कर दिया है।
वहीं स्पेशल ट्रेनें ही संचालित की जाएंगी। वहीं हो रही बारिश की एक वीडियो भी सामने आई है, जिसमें कागज की तरह कारें बह रही है। दूसरी ओर लगातार हो रही बारिश से पेड़ उखड़ने के मामले भी सामने आए है। उधर, राज्य सरकार ने प्रशासन को आदेश दिया है कि सभी जरूरतमंद लोगों को आवश्यक चीजें मुहैया कराई जाएं। वहीं फ्लाइट पर भी बारिश का असर पड़ रहा है, कई फ्लाइट्स को रद्द किया गया है तो कई उड़ानों के रूटों में बदलाव किया गया है।
चक्रवात ‘मिचौंग’ को लेकर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। एनडीआरएफ की कई टीमों को तैनात किया है। पीरकनकरनई और पेरुंगलाथुर के पास तांबरम क्षेत्र में एनडीआरएफ की टीमों ने करीब 15 लोगों को बचाया। आईएमडी ने कुछ दिन पहले ही बारिश को लेकर चेतावनी जारी कर दी थी। जिसके बाद सरकार ने चेन्नई, चेंगलपट्टू, रानीपेट और कांचीपुरम जिलों के स्कूलों और तिरुवल्लूर के स्कूलों और कॉलेजों में दिन के लिए छुट्टी घोषित कर दी है। सरकार ने लोगों से घरों में रहने का आग्रह किया था।
उधर पीएम मोदी भी हालात पर नजर बनाए हुए हैं। पीएम चक्रवात ‘मिचौंग” को लेकर देश के पूर्वी तटीय राज्यों की सरकारों के साथ लगातार संपर्क में हैं। उन्होंने तमिलनाडु, पुडुचेरी, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में बीजेपी के सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि वो राहत और बचाव कार्यों में शामिल होकर स्थानीय प्रशासन की मदद करें। पीएम ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी से बात की थी। इस दौरान मिचौंग से निपटने के लिए सरकार की तैयारियों के बारे में जायजा लिया।
-
पंजाबः BJP के मंडल अध्यक्ष पर कार सवार युवकों ने चलाई गोलियां
अमृतसर: भारतीय जनता पार्टी के वेरका मंडल के अध्यक्ष गुरमुख सिंह बल पर कुछ अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया। उन पर गोलियां चलाई गई। उन्होंने किसी तरह अपना बचाव कर लिया, जिसके चलते गोलियां उनकी कार के दरवाजे और टायर को लगी। मंडल अध्यक्ष ने इस संबंधी पुलिस को शिकायत की है और पुलिस ने भी इस मामले की जांच शुरू कर दी है। मंडल अध्यक्ष गुरमुख सिंह बल का कहना है कि वह रविवार की रात को अपनी कार में सवार होकर किसी काम से घर वापिस जा रहे थे।
जब वह वल्ला पुल के नजदीक पहुंचे तो बोलैरो गाड़ी में दो हमलावर आए और उन्होंने उनकी गाड़ी को रोक लिया। इसी दौरान हमलावरों ने गाड़ी से उतरकर सीधा उन पर फायर कर दिए। उनका किसी तरह से बचाव हो गया। एक गोली उनकी कार के दरवाजे पर लगी, जबकि एक गोली टायर में जा लगी। उन्होंने कहा कि उन्हें अक्सर जान से मारने की धमकियां मिलती रहती है। पीड़ित का आरोप है कि विधानसभा चुनावों के दौरान भी उन्हें धमकियां मिली थी, जिसकी शिकायतें पुलिस को भी की गई, लेकिन पुलिस ने उनकी शिकायत पर कभी गौर नहीं किया।
-
ਪੰਜਾਬ : MLA ਦੇ ਕਰੀਬੀ ਦੀ ਫੈਕਟਰੀ ਨੂੰ ਚੋਰਾਂ ਨੇ ਬਣਾਇਆ ਨਿਸ਼ਾਨਾ, ਦੇਖੋ CCTV
ਬਟਾਲਾ : ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਨੱਕ ਥਲੇ ਬਟਾਲਾ ਚ ਲਗਾਤਾਰ ਚੋਰੀ ਦੀਆਂ ਵਾਰਦਾਤਾਂ ਚ ਇਜ਼ਾਫਾ ਹੁੰਦਾ ਨਜਰ ਆ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਤਾਜਾ ਮਾਮਲਾ ਬਟਾਲਾ ਚ ਅਮ੍ਰਿਤਸਰ ਰੋਡ ਤੇ ਸਥਿਤ ਐਮ ਐਲ ਏ ਬਟਾਲਾ ਦੇ ਮਾਮੇ ਦੀ ਰਾਜਿੰਦਰਾ ਫਾਊਂਡਰੀ ਨੂੰ ਪਿਛਲੇ 3 ਦਿਨਾਂ ਵਿੱਚ ਚੋਰਾਂ ਏ ਦੂਜੀ ਵਾਰ ਆਪਣਾ ਨਿਸ਼ਾਨਾ ਬਣਾਇਆ। ਚੋਰਾਂ ਨੇ ਫੈਕਟਰੀ ਦੀ ਕੰਧ ਪਾੜ ਕੇ ਅੰਦਰੋਂ ਲੱਖਾਂ ਦੇ ਸਮਾਨ ਤੇ ਹੱਥ ਸਾਫ ਕੀਤਾ। ਘਟਨਾ ਫੈਕਟਰੀ ਅੰਦਰ ਲੱਗੇ ਸੀ ਸੀ ਟੀ ਵੀ ਵਿੱਚ ਕੈਦ ਹੋ ਗਈ ਹੈ। ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚੀ ਪੁਲਿਸ ਟੀਮ ਵਲੋਂ ਜਾਂਚ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿਤੀ ਹੈ। ਓਥੇ ਹੀ ਫੈਕਟਰੀ ਮਾਲਿਕ ਸੁਖਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਸੀ ਕਿ ਤਿੰਨ ਦਿਨਾਂ ਵਿੱਚ ਦੂਜੀ ਵਾਰ ਚੋਰਾਂ ਨੇ ਮੇਰੀ ਫੈਕਟਰੀ ਨੂੰ ਨਿਸ਼ਾਨਾ ਬਣਾਇਆ ਹੈ।
ਲੱਖਾਂ ਦਾ ਸਾਮਾਨ ਚੋਰੀ ਕਰਕੇ ਮੇਰਾ ਵੱਡਾ ਨੁਕਸਾਨ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਪਹਿਲੀ ਚੋਰੀ ਦੀ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਪੁਲਿਸ ਕੋਲ ਕਰ ਰੱਖੀ ਹੈ, ਪਰ ਕੋਈ ਅਸਰ ਨਹੀ ਹੋਇਆ। ਜਿਸਦਾ ਖਮਿਆਜਾ ਸਾਨੂੰ ਦੂਸਰੀ ਵਾਰ ਵੀ ਭੁਗਤਣਾ ਪੈ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਸਾਡੀ ਅਪੀਲ ਹੈ ਕੇ ਪੁਲਿਸ ਚੋਰਾਂ ਨੂੰ ਫੜ ਕੇ ਸਾਨੂੰ ਇਹਨਾਂ ਚੋਰੀ ਦੀਆਂ ਵਾਰਦਾਤਾਂ ਤੋਂ ਨਿਜਾਤ ਦਿਵਾਏ। ਬਟਾਲਾ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਸਬ ਇੰਸਪੈਕਟਰ ਬਲਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਘਟਨਾ ਬਾਰੇ ਦਸਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਬਿਆਨ ਦਰਜ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਅਗਲੀ ਕਾਨੂੰਨੀ ਕਾਰਵਾਈ ਜਲਦ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ।
-
पंजाबः रिश्ते हुए तार तार, भाई ने बहन और जीजा का किया क’त्ल
बठिंडाः भाई-बहन के रिश्ते को सबसे पवित्र माना जाता है, लेकिन इस रिश्ते को तार-तार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां रक्षा करने वाला भाई ही कातिल बन गया। गांव तुंग वाली में अहम की खातिर एक भाई ने अपनी बहन और जीजा का कत्ल कर दिया। जानकारी के मुताबिक कुछ साल पहले लड़की और लड़के ने परिवार की मर्जी के खिलाफ कोर्ट मैरिज की हुई थी। हालांकि इसके बाद लड़की अपने घर आ गई। कल पंजाब पुलिस में कॉन्स्टेबल लड़का उसे मिलने के लिए तुंगवाली आया था। जब वह वहां पहुंचा तो झगड़ा हो गया। जिसके बाद लड़की के भाई ने दोनों की हत्या कर दी। भाई जबरदस्ती अपनी बहन से मिलने उसके घर पहुंच गया। उसके बाद उसने बहन और उसके पति का कत्ल कर दिया। आरोपियों की पहचान काका सिंह, हंसा सिंह, बलकरन सिंह के तौर पर हुई है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

मृतक के भाई संदीप सिंह निवासी तुंगवाली ने बताया कि उसके बड़े भाई कॉन्स्टेबल जगमीत सिंह ने नर्स बेअंत कौर उर्फ मनी निवासी दशमेश नगर के साथ कोर्ट मैरिज कराई थी। इस वक्त बेअंत कौर अपने पिता के घर में रह रही थी। रविवार शाम वह अपने मौजूदा घर आदर्श नगर से अपने पिता केवल सिंह और भाई जगमीत सिंह के साथ गांव तुंगवाली स्थित पुराने घर में आए हुए थे। जहां वह पिता के साथ सफाई करने लगा। इतने में जगमीत सिंह कार लेकर पत्नी को मिलने चला गया। उसने आरोप लगाया कि बलकरन सिंह, कृपाल सिंह और हंसा सिंह ने उसके भाई पर हमला कर दिया। बेअंत कौर जगमीत को बचाने के लिए उसके ऊपर गिरकर रहम की भीख मांगने लगी लेकिन आरोपियों ने उसकी भी हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर आरोपियों के खिलाफ थाना नथाना में केस दर्ज कर लिया है।
गांव तुंगवाली में कत्ल की वारदात वाले घर के पड़ोसी बोले कि लड़की सरकारी अस्पताल में नर्स थी। उसने कॉन्स्टेबल से लॉकडाउन के वक्त शादी की थी। इसके बाद लड़की घर आ गई। उसके 2 भाई हैं। भाइयों ने एतराज जताया कि अभी घर में बड़ों की शादी होनी है और उसने पहले ही शादी क्यों कर ली?। इसके बाद लड़की घर में ही ठीक ढंग से रहने लगी। पड़ोसियों का दावा है कि रविवार देर शाम कॉन्स्टेबल ने वहां आकर ससुरालियों को ललकारा। जिसके बाद बात बिगड़ गई। उसी वक्त लड़की का भाई आ गया। उसके साथ कॉन्स्टेबल के साथ बहस हो गई। जिसके बाद उनका कत्ल कर दिया गया।
-
मिजोरम में चुनावों के रूझानों में पलटे आंकड़े
मिजोरमः विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना शुरू हो गई है। आज होने वाली मतगणना के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये हैं। पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम में 1984 से कभी कांग्रेस तो कभी मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) सरकारें रही है। इस बार यह देखना रोचक होगा कि एमएनएफ के जोरमथांगा अपनी सरकार को बचा पाते हैं या फिर राज्य पूर्व आईपीएस लालदुहोमा की नेतृत्व में बनी नई राजनीतिक पार्टी जोरम पिपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) कोई नई राजनीतिक समीकरण बनाएगी।
मिजोरम विधानसभा चुनाव के परिणाम आज जारी हुए हैं और जो रुझान सामने आ रहे हैं उसके मुताबिक जोरम पीपुल्स मूवमेंट राज्य में सरकार बनाने जा रही है। जेडपीएम फिलहाल 26 सीटों पर आगे चल रही है। सत्ताधारी मिजो नेशनल फ्रंट 10 सीटों पर सिमट रही है। भाजपा 3 सीटों पर लीड के साथ तीसरे स्थान पर है, वहीं कांग्रेस की स्थिति काफी खराब दिख रही है और वह सिर्फ 1 सीट तक ही सिमटती हुई प्रतीत हो रही है।
निर्वाचन आयोग के अनुसार, मिजोरम के उपमुख्यमंत्री तावंलुइया को तुइचांग में जेडपीएम के उम्मीदवार डब्ल्यू चुआनावमा से शिकस्त मिली है। मिज़ो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) के तावंलुइया को 6,079 वोट मिले, जबकि ज़ोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) के उम्मीदवार डब्ल्यू चुआनावमा को 6,988 वोट मिले। चुनाव आयोग ने कहा कि कांग्रेस उम्मीदवार सी लालहरियातुइया को 1,674 वोट मिले, जबकि निर्दलीय उम्मीदवार लालहमुंसियामी को केवल 67 वोट मिले।
मिजोरम में मतगणना रविवार को मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के साथ होनी थी। हालांकि, राजनीतिक दलों, गैर सरकारी संगठनों, चर्च और छात्र संगठनों की अपील के बाद निर्वाचन आयोग ने इसे स्थगित कर दिया क्योंकि रविवार का दिन ईसाई बहुल मिजोरम के लोगों के लिए विशेष महत्व रखता है। मिजोरम विधानसभा के लिए मतदान सात नवंबर को हुआ था और राज्य के 8.57 लाख मतदाताओं में से 80 प्रतिशत से अधिक ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।
-
पंजाबः 8 बहनों के इकलौते भाई की सड़क हादसे में मौ’त, देखें वीडियो
लुधियानाः समराला के नजदीकी गांव ढिलवां रोड़ पर सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां सड़क पर खड़े ट्रक में बाइक की टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि इस हादसे में एक की मौत हो गई। मृतक 8 बहनों का इकलौता भाई था। मृतक की पहचान 34 वर्षीय जसबीर सिंह निवासी गांव बोंदल के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक शाम करीब 7 बजे जसबीर सिंह बिल्डिंग में लैंटर डालकर समराला रोड से अपने घर जा रहा था, तभी गांव ढिलवां के पास एक ट्रक सड़क के बीच में खड़ा था, जिसमें उसकी बाइक की टक्कर होने से मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के शव को पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने शव को समराला के सिविल अस्पताल में भेज दिया है। वहीं ट्रक को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
मृतक के रिश्तेदार हरजिंदर सिंह निक्का ने बताया कि मृतक जसबीर सिंह गांव बोंदल का रहने वाला था। मृतक एक बिल्डिंग से लैंटर डालकर अपने घर जा रहा था, तभी शाम 7 बजे के करीब गांव ढिलवा रोड के बीच में एक ट्रक खड़ा था, मृतक जसबीर सिंह उसकी चपेट में आ गया। हरजिंदर सिंह ने बताया कि मृतक 8 बहनों का इकलौता भाई था। मृतक की एक साल की बेटी भी है। मृतक के परिजनों ने फरार ट्रक चालक पर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। सरकारी अस्पताल की डॉक्टर मनप्रीत कौर ने बताया कि बीती रात सिविल अस्पताल में एक अज्ञात शव आया था, जिसकी गांव ढिलवां के पास सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। शव को मृतक के परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
-
Indian Air Force के 2 पायलट की मौ’त से मचा हड़कंप
नई दिल्ली : भारतीय वायु सेना के 2 पायलट की मौत की खबर से हड़कंप मच गया है। विमान क्रैश होने की वजह से दोनों पायलट की मौत हुई है। हादसा तेलंगाना के डिंडीगुल स्थित वायु सेना अकादमी का बताया जा रहा है। जहां पिलाटस प्रशिक्षण विमान ट्रेनिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसा आज सुबह 8 बज कर 55 मिनट पर हुआ। भारतीय वायु सेना के दो पायलट ट्रेंनिंग कर रहे थे। इसी बीच उनका प्लेन क्रैश हो गया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। भारतीय वायु सेना के अधिकारी ने बताया की मरने वाले पायलटों में एक प्रशिक्षक और एक कैडेट शामिल हैं।
वायु सेना अकादमी (एएफए) हैदराबाद ने बताया कि आज सुबह एक पिलाटस पीसी 7 एमके II विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा नियमित प्रशिक्षण उड़ान के दौरान हुआ। एएफए ने कहा, “बेहद अफसोस के साथ है भारतीय वायुसेना ये पुष्टि करती है कि विमान में सवार दोनों पायलटों की मौत हो गई।” इस हादसे में किसी आम जनता या अन्य किसी सामान का नुकसान नहीं हुआ है। ट्रेनर विमान ने हैदराबाद से उड़ान भरी थी। वायु सेना की ओर से जारी बयान में कहा गया कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी का आदेश दिया गया है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पायलटों की मौत पर शोक व्यक्त करने हुए माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर लिखा, “हैदराबाद के पास हुए इस हादसे से दुखी हूं। यह बेहद दुखद है कि दो पायलटों की जान चली गई। इस दुखद घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं।” हादसे की वजह अब तक साफ नहीं हो सकी है। दुर्घटना की जो वीडियो सामने आई है उसमें विमान पूरी तरह क्षतिग्रस्त दिख रहा है। मलबों से धुंआ उठ रहा है और विमान बिल्कुल बुरी स्थित में है। वायु सेना ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
-
जालंधरः भगवान वाल्मीकि मंदिर में लगाया गया खूनदान कैंप
जालंधर, ENS: भगवान वाल्मीकि मंदिर में खूनदान कैंप लगाया गया। यह कैंप बस्ती शेख प्रधान ऋषि सहोता की तरफ से 5वीं बार लगाया गया। इस कैंप में 50 से अधिक युवाओं ने रक्तदान किया। वहीं मामले की जानकारी देते हुए नौजवान एकता ग्रुप के प्रधान राजन शर्मा ने बताया कि मानवता की सेवा के लिए रक्तदान करना सबसे बड़ा दान है। इस दौरान राजन ने रक्तदान के फायदे बताते हुए कहा कि रक्तदान से हार्ट अटैक की समस्या भी कम होती है और अपने शरीर का वजन कम करने के लिए मदद मिलती है। रक्तदान करने से कैंसर का खतरा भी काम हो जाता है। ऐसे में राजन ने युवा पीढ़ी के नशे से दूर होकर रक्तदान कर लोगों की सेवा में आने की अपील की। इस मौके राजन शर्मा, गौतम खौंसला, राहुल चौहान, हनी मेहरा, गौतम मट्टू, रमन संधू, वीने फरमाए, अंश कल्याण, एमबी वर्मा, सौरव वर्मा, मोहित वर्मा, अनमोल नाहल सहित कई युवा रक्तदान करने पहुंचे।
-
कपूरथलाः मॉडर्न जेल में बंद 2 कैदियों की हुई मौ’त
कपूरथलाः कपूरथला मॉडर्न जेल में बंद दो हवालातियों की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद मौत हो गई। उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद पहले उन्हें जेल के अस्पताल ले जाया गया। ड्यूटी डाक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को कपूरथला सिविल अस्पताल रैफर कर दिया। जहां ड्यूटी डाक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। थाना कोतवाली पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। मृतक हवालातियों की पहचान हरिचंद पुत्र शाम चंद वासी दीप नगर नजदीक गिल चौक लुधियाना और सोहन सिंह पुत्र गुरमीत सिंह वासी गांव काला बागड़िया के रूप में हुई है।
हरिचंद के बेटे सैंटी कुमार के अनुसार उसके पिता पिछले छह साल से एनडीपीएस एक्ट के मामले में जेल में बंद थे। उन्हें शुगर की बीमारी थी मगर उनकी सेहत बिल्कुल ठीक थी। अभी कुछ दिन पहले ही उनकी उनसे बात हुईं थी, तब वह बिल्कुल ठीक थे और कह रहे थे कि उन्हें दवाई भेज दो। जेल में दवाई ठीक से नहीं मिल रही है। रविवार को उन्हें फोन आया कि उनके पिता की सेहत बिगड़ गई है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है। जब वह सिविल अस्पताल कपूरथला पहुंचे तो उन्हें पता चला कि उनके पिता की मौत हो चुकी है।
उन्होंने जेल प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि यदि उनके पिता को समय पर दवाई मिलती रहती और समय-समय पर इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाया जाता तो उनकी जान बच सकती थी। दूसरा हवालाती सोहन सिंह पिछले एक साल से चोरी के मामले में बंद था और टीबी का मरीज था। शनिवार देर रात अचानक उसकी सेहत बिगड़ गई। उसे पहले इलाज के लिए जेल में बने अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे कपूरथला सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां पर ड्यूटी डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना कोतवाली पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल कपूरथला के शवगृह में रखवा दिया है।