पंजाबः 2 गाड़ियों की भीषण टक्कर, कार के शीशे तोड़कर घायलों को निकाला बाहर, देखें वीडियो

रोपड़/संदीपः भट्ठा साहिब चौंक के पास सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां 2 गाड़ियों की भीषण टक्कर हो गई। घटना का पता चलते ही भारी मात्रा में लोग इक्ट्ठे हो गए और हादसे में घायलों को कार के शीशे तोड़कर बाहर निकाला गया। हादसे  में घायल हुए लोगों को रुपनगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सड़क पर चढ़ रहे वाहन को पीछे से आ रहे वाहन ने टक्कर मार दी। उनका कहना है कि पहले सड़क पर चढ़ रहे कार चालक की गलती लग रही है। इस घटना के दौरान बस लेने के लिए खड़ी एक लड़की और एक बुजुर्ग भी हादसे की चपेट में आ गये। वहीं डॉक्टर ने बताया कि लड़की के सिर में चोट लगी है और उसका इलाज किया जा रहा है और दूसरे व्यक्ति को सिटी स्कैन के लिए भेजा गया है

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *