पंजाबः भांजे ने मौसी का गोलियां मारकर किया कत्ल

तरनतारनः पंजाब में लगातार गोलियां चलने के मामले सामने आ रहे है। वहीं ताजा मामला तरनतारन से सामने आया है। जहां भांजे ने मौसी का गोलियां मारकर कत्ल कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक प्रॉपर्टी को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा था। जिसके बाद भांजे ने देर रात घटना को अंजाम दिया। नौजवान की पहचान सिंकदर के रूप में हुई है। मृतका की पहचान 35 वर्षीय कुलविंदर कौर के रूप में हुई है। सिकंदर मौसी के गोलियां मारने के बाद मौके से फरार हो गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। 

जानकारी के मुताबिक, आरोपी जमीन पर अपना मालिकाना हक चाहता था और दोनों पक्षों के बीच विवाद था। इसी बीच सिकंदर ने अपनी मौसी की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर हत्यारे की तलाश शुरू कर दी है। मृतका की भांजी अर्शदीप कौर ने बताया कि उसकी मौसी कुलविंदर कौर की बहन के बेटे सिकंदर निवासी पट्टी के साथ प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर सिकंदर उनके घर आया और कुलविंदर कौर की गोली मारकर हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *