Blog

  • पंजाबः शहीद भगत सिंह के बुत के पास लिखे मिले खालिस्तानी 

    पंजाबः शहीद भगत सिंह के बुत के पास लिखे मिले खालिस्तानी 

    फिरोजपुर: पंजाब से बड़ी ख़बर सामने आई है। राज्य में खालिस्तान नारों के जरिए लगातार माहौल बिगाड़ने की साजिश की जा रही है। वहीं अब ताजा मामला फिरोजपुर से सामने आया है। फिरोजपुर में शहीद भगत सिंह के बुत के पास खालिस्तानी नारे लिखे गए मिले हैं। यह नारे वाला एरिया मुदकी भारत-पाकिस्तान बॉर्डर की सरहद के नजदीक है। मामले की सूचना मिलते ही फिरोजपुर पुलिस तुरंत वहां पहुंची। जिसके बाद इन खालिस्तानी नारों को मिटा दिया गया है। पुलिस ने नारे लिखने वाले अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

    इलाके को किया गया सील, की जा रही चेकिंग 

    फिरोजपुर पुलिस की टीम ने नारे लिखने का पता चलते ही इलाके को सील कर दिया। इसके बाद चेकिंग की जा रही है। इसके अलावा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। पुलिस यहां आने-जाने वाले रास्तों के सीसीटीवी भी चेक कर रही है ताकि कोई सुराग मिल सके।

    डीआरएम ऑफिस के बाहर लिखे मिले खालिस्तानी शब्द

    बता दें कि इससे पहले फिरोजपुर में डीआरएम ऑफिस के बाहर खालिस्तानी नारे लिखे जा चुके हैं। फिरोजपुर के अलावा फरीदकोट, संगरूर, रोपड़ जिलों में भी ऐसे नारे लिखे जा चुके हैं। पुलिस का दावा है कि इसके पीछे प्रतिबंधित खालिस्तानी आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस है। 

  • पंजाबः Monkeypox केस को लेकर लोगों में भय का माहौल 

    पंजाबः Monkeypox केस को लेकर लोगों में भय का माहौल 

    मोहालीः देश में मंकीपाक्स के केस आने के बाद लोगों में भय का माहौल बना है। बता दें कि अभी तक देश में दो मामले सामने हैं। यह दोनों की मामले दक्षिण भारत के केरल में दर्ज किए गए हैं। वहीं आज ट्राईसिटी मोहाली में भी मंकीपाक्स का एक मरीज मिलने की अफवाह चल रही है। बताया जा रहा है कि मोहाली में मंकीपाक्स का एक मरीज मिला है। मरीज में मंकीपाक्स संक्रमण के लक्षण मिले हैं। इससे लोग डर गए हैं।

    सोशल मीडिया ग्रुपों में वायरल

    ट्राईसिटी में शुक्रवार सुबह ऐसे मैसेज सोशल मीडिया ग्रुपों में वायरल होने लगे कि मोहाली के एक निजी स्कूल में बच्चे में मंकीपाक्स के लक्षण मिले हैं। बच्चा चौथी क्लास का स्टूडेंट है और बच्चे के संपर्क में दूसरे कई बच्चे भी आए हैं। इसके बात यह मैसेज धड़ाधड़ दूसरे ग्रुपों में भी शेयर होने लगा। लोग एक-दूसरे को मैसेज फारवर्ड कर सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं।

    अफवाहों पर न दें ध्यान: सिविल सर्जन डा. आदर्श पाल

    इस मामले को लेकर मोहाली के सिविल सर्जन डा. आदर्श पाल से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मंकीपाक्स का कोई मामला अभी तक नहीं मिला है। इस तरह की अफवाह उड़ाई जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें। क्योंकि मोहाली में ऐसा कोई मरीज नहीं है और नहीं किसी मरीज में मंकीपाक्स के लक्षण मिले हैं। ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं है।

    चंडीगढ़ में भी मंकीपॉक्स का अलर्ट

    बता दें कि बीते हफ्ते केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मंकीपॉक्स के मामलों को देखते हुए सतर्क रहने की हिदायत दी है। ऐसे में चंडीगढ़ प्रशासन भी मंकीपॉक्स केस को लेकर अलर्ट है। यूटी प्रशासन की तरफ से लोगों को मंकीपॉक्स के लक्षणों और बचाव की जानकारी दी जा रही है। प्रशासन की तरफ से तस्वीरों के जरिए सोशल मीडिया पर लोगों को संक्रमण के प्रति जागरूक कर रहा है।

  • पंजाबः लोहे की जालियों से टकराकर पलटी गाड़ी, उड़े परखच्चे

    पंजाबः लोहे की जालियों से टकराकर पलटी गाड़ी, उड़े परखच्चे

    चंडीगढ़ः हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। मिली जानाकारी के मुताबिक जिले के शाहबाद मारकंडा के नौ गजा पीर के पास सड़क दुर्घटना में राजपुरा (पंजाब) के रहने वाले पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी अपनी बेटी को लेने के लिए सुबह राजपुरा से निकले थे। उनकी बेटी मलेशिया से लौट रही थी। वो उसे लेने दिल्ली हवाई अड्डे जा रहे थे।

    राजपुरा का रहना वाला परिवार

    मलेशिया से लौट रही उनकी बेटी ने आज सुबह 9:00 बजे के लगभग दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरना था। मगर सड़क दुर्घटना में मां बाप की मौत हो गई और गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। वहीं गाड़ी के ड्राइवर को मामूली चोटें आई हैं। बता दें कि सेतिया परिवार पंजाब  के राजपुरा के रहने वाले हैं। जिस कार का हादसा हुआ उसका नंबर PB39K6686 है।

    जांच में जुटी पुलिस

    वहीं हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। वहीं हादसे में घायल ड्राइवर को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

    तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित हुई गाड़ी

    बताया जा रहा है कि ड्राइवर की तेज रफ्तार से कार चला रहा था। कार की स्पीड ज्यादा होने के चलते वो अनियंत्रित हो गई और जीटी रोड पर लगी लोहे की जालियों से टकरा कर पलट गई, सूचना मिलते ही पुलिस व हेल्पर सोसाइटी के वाहन और एम्बुलेंस मौके पर पहुंचे। बुरी तरह से जख्मी ड्राइवर को अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज चल रहा है।

  • पंजाबः सीएम मान के ऑफिस में इस काम के मिलेगे 25 हजार डॉलर

    पंजाबः सीएम मान के ऑफिस में इस काम के मिलेगे 25 हजार डॉलर

    चंडीगढ़ : पंजाब में सीएम मान को लेकर बड़ी ख़बर सामने आई है। सिख फॉर जस्टिस के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू ने सीएम मान के ऑफिस से भगत सिंह की फोटो हटाने को लेकर बड़ी ईनाम रखा है। पन्नू कहा कि जो कोई सीएम भगवंत मान के कार्यालय से भगत सिंह की तस्वीर हटाएगा, उसे सिख फॉर जस्टिस द्वारा 25 हजार डॉलर का इनाम दिया जाएगा।

    वहीं इस मामले को लेकर विधायक इंद्रबीर सिंह निज्जर का बयान सामने आया है उन्होंने कहा, ऐसी बातों से मेरा दिल दुखता है, जो कोई ऐसा करेगा उसे सजा भी मिलेगी। बता दें कि गुरपतवंत पन्नू के पंजाब का माहौल खराब करने को लेकर लगातार बयान सामने आ रहे है। वह पहले भी कई बार ऐसे विवादित बयान दे चुके है।

  • पंजाबः नहर से गाड़ी सहित परिवार के शव बरामद

    पंजाबः नहर से गाड़ी सहित परिवार के शव बरामद

    फरीदकोट : फरीदकोट से दुखःद घटना सामने आई है। जहां एक कार नहर में गिर गई और कार में सवार परिवार की डूबने मौत हो गई। बता दें कि यह हादसा करीब डेढ़ महीने पहले का है। दरअसल, परिवार वाले श्री हरिमंदिर साहिब माथा टेकने के लिए घर से निकले थे तभी रास्ते में यह हादसा हुआ। परिवारिक सदस्य गाड़ी सहित तब से शकी हालातों में लापता हो गए थे।

    आज उनकी कार को सरहिंद नहर से बाहर निकाला गया। कार में दो बच्चे और पति पत्नी थे। चारों की गली सड़ी हालत में शव बरामद की गई। किन हालातो में ये हादसा हुआ फ़िलहाल उसके कारणों का अभी तक पता नही चल सका है। मृतकों की पहचान भर्मजीत सिंह पुत्र नंद सिंह निवासी मान हालबाद भान सिंह कॉलोनी, फरीदकोट, पत्नी रुपिंदर कौर, बेटी रुपिंदर कौर 13 वर्षीय और बेटा राजदीप सिंह 11 वर्षीय के रूप में हुई है।

  • आप की बढ़ी मुश्किलेंः नई एक्साइज पॉलिसी के खिलाफ CBI जांच के आदेश जारी

    आप की बढ़ी मुश्किलेंः नई एक्साइज पॉलिसी के खिलाफ CBI जांच के आदेश जारी

    नई दिल्लीः आप पार्टी की मुश्किलें एक बार फिर से बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने राजधानी की अरविंद केजरीवाल सरकार के खिलाफ सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं। दिल्ली की नई एक्साइज पॉलिसी में शराब के दुकानों के टेंडर में गड़बरी का आरोप है। जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार की नई आबकारी नीति में कई नियमों की अनदेखी करते हुए टेंडर जारी कर दिए गए।

    चीफ सेकेट्री की रिपोर्ट पर लिया गया फैसला

    एलजी विनय कुमार सक्सेना ने सरकार के खिलाफ सीबीआई जांच का ये बड़ा आदेश दिल्ली के चीफ सेक्रेटरी की एक रिपोर्ट के बाद उठाया है। जिसमें राज्य सरकार पर नियमों की अनदेखी की बात कही गई थी। बता दें कि दिल्ली की नई आबकारी नीतियों को लेकर प्रमुख विपक्षी पार्टी बीजेपी लगातार आम आदमी पार्टी की सरकार पर हमलावर थी। ऐसे में चीफ सेकेट्री की रिपोर्ट के बाद दिल्ली के एलजी ने सीएम केजरीवाल की सरकार के खिलाफ सीबीआई जांच का जो आदेश दिया है उसे एक बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।

    बीजेपी नई एक्साइज पॉलिसी को लेकर कई बार कर चुकी प्रदर्शन

    बीजेपी ने दिल्ली सरकार की इस नई एक्साइज पॉलिसी को लेकर कई बार प्रदर्शन कर चुकी है। मार्च 2022 में तो बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पॉलिसी के विरोध में लंबा चक्काजाम कर दिया था। सिर्फ बीजेपी ही नहीं, बल्कि कांग्रेस भी इसका विरोध कर रही है। लेकिन सवाल उठता है कि आखिर ये नई एक्साइज पॉलिसी में ऐसा क्या है जो इसका विरोध हो रहा है? गौरतलब है कि दिल्ली के एलजी चाहे पुराने हो या नए उनके और दिल्ली के सरकार के बीच छत्तीस का आंकड़ा रहा है। संवैधानिक पदों पर बैठी शख्सियतों के बीच ये अदावत दिल्ली की सत्ता में किसका नियंत्रण हो इस विषय को लेकर चला करती है। ऐसे में इस फैसले के बाद दोनों के बीच के संबंधों में कुछ और तनाव आ सकता है।

    दिल्ली की एक्साइज पॉलिसी को समझिए

    इस नई पॉलिसी के तहत दिल्ली में जो कुल 272 वार्ड्स हैं और हर वार्ड में कम से कम शराब की तीन दुकानें होंगी। इस पॉलिसी के लागू होने से पहले दिल्ली सरकार ने कहा था कि 79 वार्ड में एक भी दुकान नहीं हैं वहां भी वाइन शॉप दुकानें खोली जाएंगी। ये दुकानें दूसरे वार्ड से शिफ्ट होकर यहां आएंगी। इस पॉलिसी से पहले तक 60 फीसदी दुकानें सरकारी और 40 फीसदी दुकानें प्राइवेट थीं। अब 100 फीसदी दुकानें निजी हाथों में हैं। शराब पीने की कानूनी उम्र 25 साल से घटाकर 21 साल की गई है। इस विषय में दिल्ली सरकार ने हाईकोर्ट में कहा था कि जब 18 साल से ऊपर वोट दे सकते हैं तो शराब क्यों नहीं पी सकते।

  • केंद्र सरकार का एक्शनः 747 वेबसाइट और 94 यूट्यूब चैनल किए बंद

    केंद्र सरकार का एक्शनः 747 वेबसाइट और 94 यूट्यूब चैनल किए बंद

    नई दिल्लीः केंद्र सरकार ने साल 2021-22 के दौरान 94 यूट्यूब चैन, 19 सोशल मीडिया अकाउंट्स और 747 वेबसाइट बैन कर दिए हैं। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने ये जानकारी दी है, उन्होंने कहा कि IT एक्ट 2000 के सेक्शन 69 ए के तहत ये कार्रवाई की गई है।

    अप्रैल में 16 YouTube चैनल किए थे बैन


    सूचना और प्रसारण मंत्रालय इससे पहले भी भी यूट्यूब चैनल्स को बंद करने की कार्रवाई कर चुका है। अप्रैल में भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेश संबंधों और सार्वजनिक व्यवस्था से संबंधित दुष्प्रचार फैलाने को लेकर 16 यूट्यूब चैनलों को ब्लॉक कर दिया गया था। इनमें 10 चैनल भारतीय और 6 पाकिस्तान बेस्ड यूट्यूब चैनल थे। IT नियम, 2021 के तहत इमरजेंसी शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए इन चैनल्स को ब्लॉक किया गया था।

    बैन किए गए चैनल्स बिगाड़ रहे थे देश का माहौल


    इस चैनल्स को ब्लॉक करने के संबंध में मंत्रालय का कहना है कि ये सभी YouTube चैनल भारत में दहशत पैदा करने, सांप्रदायिक विद्वेष भड़काने और सार्वजनिक व्यवस्था को बिगाड़ने के लिए झूठी, असत्यापित जानकारी फैला रहे थे। ब्लॉक किए गए यूट्यूब समाचार चैनलों की दर्शकों की संख्या 68 करोड़ से अधिक थी।

    एक समुदाय को बताया था आतंकवादी


    अप्रैल में कार्रवाई करते हुए सरकार ने कहा था कि किसी भी डिजिटल समाचार प्रकाशक ने आईटी नियम, 2021 के नियम 18 के तहत मंत्रालय को आवश्यक जानकारी नहीं सौंपी थी। मंत्रालय ने बताया था कि भारत के कुछ यूट्यूब चैनलों द्वारा प्रकाशित सामग्री में एक समुदाय को आतंकवादी के रूप में दिखाया गया है। इसके अलावा विभिन्न धार्मिक समुदायों के सदस्यों के बीच घृणा को बढ़ाने का काम किया गया है। इस तरह की सामग्री से सांप्रदायिक वैमनस्य पैदा करने और सार्वजनिक व्यवस्था को बिगाड़ने की कोशिश की जा रही थी।

  • आज का राशिफल, 22 जुलाई 2022

    आज का राशिफल, 22 जुलाई 2022

    मेष राशिफल। आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहेगा। समाज में शुभ व्यय से उनकी कीर्ति बढ़ेगी। आपका यदि किसी डील पर विचार विमर्श चल रहा था, तो वह भी फाइनल होगा। आपको आज कोई नेत्रों से संबंधित समस्या हो सकती है,इसलिए बाहर के खानपान से परहेज रखें। राज्य से भी आज आपको विशेष सम्मान प्राप्त होता दिख रहा है। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होंगे। कार्यक्षेत्र से संबंधित आप पास व दूर की यात्रा पर जा सकते हैं,जो आपके लिए लाभदायक रहेगी।

    वृष राशिफल। आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहेगा। आपका ध्यान नई योजनाओं में लगेगा,लेकिन आपको एक बजट प्लान करके चलना होगा,तभी आप अपना कुछ धन  भविष्य के लिए भी सचंय कर पाएंगे। यदि आप किसी नए वाहन की खरीदारी करने की सोच रहे थे,तो आपकी वह इच्छा पूरी होगी। आपको दैनिक आवश्यकताओं की खरीदारी पर भी कुछ धन व्यय करेंगे। परिवार के लोग आपकी तरक्की देखकर आपसे ईष्या करेंगे। माता पिता के सहयोग से आज आपको प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी।

    मिथुन राशिफल। आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा,जो लोग ऑनलाइन काम करते हैं,उन्हें आज कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। किसी क्रिएटिव काम को करने में आप पूरा दिन बिता देंगे,जो काम आपको सबसे प्रिय है,आप उसे करके रिलैक्स महसूस करेंगे,लेकिन आपके दिमाग में कुछ योजनाएं आएंगी,जिन्हें आप अपने व्यवसाय में लागू करेंगे और उनसे लाभ भी अवश्य कमाएंगे। आपकी कोई लेन-देन की समस्या परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है,जिसे आपने अभी तक छुपाकर रखा हुआ था।

    कर्क राशिफल। आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप जिस भी कार्य को करें,उसे पूरी लगन व मेहनत से करें तो उसमें सफल अवश्य होंगे। आप आपने कुछ अधूरे पड़े हुए कार्य को निपटाने के लिए भी योजना बना सकते हैं,लेकिन संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है। ऑफिस में अपने विचारों के मुताबिक माहौल बनाने में आप कामयाब रहेंगे। जो लोग रोजगार के लिए इधर-उधर भटक रहे थे,उन्हें अपने किसी मित्र की मदद से कोई बेहतर अवसर आ सकता है।

    सिंह राशिफल। आज का दिन आप धर्म और अध्यात्म के कार्यों में जुटे रहेंगे। विद्यार्थियों का पढ़ाई लिखाई में मन कम लगेगा,लेकिन उनको इधर-उधर की बातों पर ध्यान लगाने से अच्छा है कि वह अपने काम पर ध्यान लगाएं। नौकरी कर रहे जातकों को कोई मन मुताबिक कार्य सौंपा जाएगा,जिसे देखकर उनके साथी भी परेशान रहेंगे। आपको रात्रि का समय अपने परिवार के सदस्यों की समस्याओं को सुनने में व्यतीत करेंगे। माताजी से आपकी किसी बात पर कोई झड़प हो सकती है। जो लोग प्रेमजीवन जी रहे हैं वह साथी को कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं।

    कन्या राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है,क्योंकि आपके परिवार में शुभ व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आपके रूखे व्यवहार के कारण परिवार के सदस्य आपसे थोड़ा ना खुश रहेंगे,इसलिए आपको वाणी की मधुरता को बनाए रखना बेहतर रहेगा। आपको किसी नए कार्य को भाग्य पर भरोसा रख कर आत्मविश्वास के साथ करना होगा,तभी आप उसमें सफलता हासिल कर सकेंगे। आपके शत्रु आपके किसी कार्य में रुकावट डालने की कोशिश करेंगे,लेकिन आप अपनी चतुर बुद्धि का प्रयोग करके उन्हें मात देंगे।

    तुला राशिफल। आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से फलदायक रहेगा। कार्य व्यवहार से जुड़े सभी विवाद आपके सुलझ सकते हैं। आपका कोई जमीन जायदाद से संबंधित मामला आपके लिए कुछ परेशानी पैदा कर सकता है। सट्टेबाजों से आज सावधान रहना होगा,नहीं तो अपना सारा धन गवां सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी कुछ पुरानी लटकी हुई योजनाएं गति पकड़ेंगी। कार्यक्षेत्र में आपको अपने आसपास के लोगों से कुछ परेशानी हो सकती है। दोस्तों के सहयोग से आपका कोई बिगड़ता हुआ काम बिगड़ सकता है।

    वृश्चिक राशिफल। आज का दिन आपके लिए काफी मजबूत रहेगा क्योंकि आपकी आर्थिक स्थिति पहले से ज्यादा मजबूत होगी। यदि आपके ऊपर पहले कुछ कर्ज था,तो आप उसे काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे। परिवार में सुख शांति और स्थिरता का आप आनंद उठाएंगे। कुछ समय छोटे बच्चों के साथ  मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। परेशानियों की ओर बिल्कुल ध्यान नहीं देंगे और रिलैक्स महसूस करेंगे। काम में आज एक नई जान आएगी। व्यापार में यदि आप कुछ नवीनता ना सके,तो आगे चलकर आपको इसका भरपूर लाभ मिलेगा।

    धनु राशिफल। आज का दिन आपको सावधानी और सतर्कता बरतने के लिए रहेगा। आपको अपने किसी परिजन के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम करना पड़ सकता है। आपको कार्यक्षेत्र में लाभ के अवसर मिलते रहेंगे,जिनको पहचानकर आपको उन पर अमल करना होगा,तभी आप लाभ कमा पाएंगे। बिजनेस कर रहे लोगों को यदि कोई जोखिम उठाना पड़े,तो बहुत ही सावधानी से उठाएं,नहीं तो आपका धन फंस सकता है। जो लोग मांस मदिरा का सेवन करते हैं,वह उसे छोड़ने पर भी विचार कर सकते हैं।

    मकर राशिफल। आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। साझेदारी में व्यापार कर रहे लोगों को किसी बड़ी समस्या के दूर रहने से फायदा होगा,लेकिन उनका कोई साथी उन्हें धोखा दे सकता है। आप अपने रोजमर्रा के घरेलू कामों को निपटाने की पूरी कोशिश करेंगे। यदि संतान के विवाह में कोई समस्या आ रही थी,तो वह आज किसी मित्र की मदद से दूर होगी,जो लोग नौकरी में कार्यरत हैं और किसी पार्ट टाइम कार्य को करना चाहते हैं,तो वह उसके लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। विद्यार्थियों को भी आज किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा।

    कुंभ राशिफल। आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति कोई लापरवाही नहीं बरतनी है। यदि आपने ऐसा किया,तो बाद में आप किसी बड़ी बीमारी का शिकार हो सकते हैं। आपका कोई अपना आपको समय पर मदद ना करने के कारण आपका मन दुखी रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है,इसलिए आपको किसी भी कार्य को जल्दबाजी में नहीं करना है वह सोच विचारकर करना बेहतर रहेगा। व्यापार में आ रही समस्याओं के लिए आपको किसी वरिष्ठ सदस्य से सलाह मशवरा करना होगा।

    मीन राशिफल। आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है,क्योंकि व्यापार को जोखिम उठाना आपके लिए हितकर रहेगा,इसलिए दिल खोलकर जोखिम उठाएं। आपको यदि किसी संकटग्रस्त व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले,तो अवश्य करें। इससे आपको प्रसन्नता होगी। आप अपनी बुद्धि का प्रयोग करके आज वह सब कुछ पा सकते हैं,जिसकी अभी तक आपके पास कमी थी। परिवार में चल रहे वाद विवाद को भी आपको मधुर वाणी का प्रयोग करके ही समाप्त करना होगा। परिवार के किसी अहम मुददे पर वरिष्ठ सदस्यों से सलाह मशवरा अवश्य करें।

  • सीबीएसई बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक….

    सीबीएसई बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक….

    नई दिल्ली। सीबीएसई बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. जिन स्टूडेंट्स ने इसके लिए एग्जाम दिए थे वह अपना रिजल्ट सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in, results.cbse.nic.in, results.gov.in, digilocker.gov.in पर चेक कर सकते हैं. सीबीएसई 12वीं की परीक्षाओं में इस साल करीब 14 लाख स्टूडेंट्स ने बारहवीं की परीक्षा में भाग लिया था. इन सभी छात्रों का इंतजार अब खत्म हो गया है.

    CBSE 12th रिजल्ट ऐसे करें चेक
    -आधिकारिक वेबसाइट- cbse.gov.in, cbresults.nic.in पर जाएं.
    -फिर रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें.
    -इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर दर्ज करें.
    -कक्षा 12वीं का रिजल्ट 2022 आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा.
    -कक्षा 12वीं का स्कोरकार्ड डाउनलोड करें, आगे के लिए एक प्रिंट आउट लें.

    SMS से ऐसे चेक करें रिजल्ट
    इस तरह एक एसएमएस टाइप करें: cbse12<रोल नंबर>
    अब इस मैसेज को 7738299899 पर भेजें
    CBSE.nic.in 12वीं रिजल्ट 2022 इसी नंबर पर एसएमएस के तौर पर भेजा जाएगा.

  • द्रौपदी मुर्मू बनी भारत की राष्ट्रपति

    द्रौपदी मुर्मू बनी भारत की राष्ट्रपति

    नई दिल्ली। राष्ट्रपति चुनाव के लिए अब तक हुई मतगणना से ये साफ हो गया है कि द्रौपदी मुर्मू चुनाव जीत गई हैं राज्यसभा महासचिव ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू ने 50 फ़ीसदी से ज्यादा वोट प्राप्त किया मुर्मू ने जीत का आंकड़ा पार कर लिया है अभी उनके जीतने की आधिकारिक घोषणा होनी बाकी है