ऊना/सुशील पंडित : ग्राम पंचायत – देहलां में जिला स्तरीय G–20 के उपलक्ष में ”महिला के नेतृत्व में विकास” के अंतर्गत “प्राकृतिक खेती द्वारा खाद्य एवं पोषण सुरक्षा” पर एक दिवसीय सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमे जिला की 50 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया।इस कार्यक्रम में महिलाओं को मोटे अनाज जैसे जावर, बाजरा, रागी, कंगनी, कोदरा के बारे जानकारी व इसके पोषक तत्वों की जानकारी दी गई ।साथ ही रागी की खीर परोसी गई। इस कार्यक्रम में कृषि विभाग आत्मा के परियोजना निदेशक डॉ संतोष शर्मा, कृषि विज्ञान केंद्र से डॉ संजय शर्मा व ब्लॉक के बीटीएम अरुण कल्याण व सोनिया शर्मा ने मोटे अनाज की खेती और इसके पोषक तत्वों की जानकारी दी। प्राकृतिक खेती की जानकारी व घटक की प्रदर्शनी लगाई गई साथ ही विभाग में चल रही अन्य स्कीम की जानकारी दी गई।इस सम्मेलन में पंचायत के वार्ड सदस्य व सचिव मौजूद रहे ।
Blog
-

मामूली विवाद को लेकर तेजधार हथियारों से हमला
चंडीगढ़ः शहर में क्राइम की वारदातों का ग्राफ एक बार फिर से बढ़ना शुरू हो गया है। वहीं सेक्टर-29 में 20 वर्षीय युवक पर तेजधार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। जिसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल व्यक्ति को सेक्टर-32 के अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया। जिसके बाद घटना की सूचना थाना पुलिस को दे दी गई। घायल व्यक्ति की पहचान गुरदीप सिंह निवासी सेक्टर-29 के रूप में हुई है।
अस्पताल में पुलिस को दी शिकायत में गुरदीप सिंह ने बताया कि एक युवक गाली गलौज कर रहा था। इस दौरान जब उसने उक्त युवक को गाली गलौज करने से रोका तो उसने पीछे से आकर तेजधार हथियार से उसकी छाती पर हमला कर दिया। जिसके बाद वह मौके से फरार हो गया। घायल व्यक्ति के बयानों के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
-

श्रीमद्भगवत श्रवण से मानव को होता है कर्तव्य बोध: बाबा बाल जी महाराज
ईश्वर से प्रेम करें, वासनाओं के त्याग से ही प्रभु मिलन संभव: ठाकुर कृष्ण चंद्र शास्त्री
ऊना/सुशील पंडित : श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन बाबा बालजी आश्रम कोटला कलां वृंदावन से पधारे ठाकुर कृष्ण चंद्र शास्त्री ने भक्त प्रह्लाद प्रसंग का बखान किया । राधा कृष्ण मंदिर में जारी कथा में ठाकुर कृष्ण चंद्र शास्त्री ने कहा कि भक्त प्रह्लाद ने माता कयाधु के गर्भ में ही नारायण नाम का मंत्र सुना था। जिसके सुनने मात्र से भक्त प्रह्लाद के कई कष्ट दूर हो गए थे। कथा का आगाज गुरु वंदना के साथ किया गया।इसके उपरांत उन्होंने भगवान श्री कृष्ण की पावन लीलाओं का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि ईश्वर से प्रेम करें, वासनाओं के त्याग से ही प्रभु मिलन संभव है।बच्चों को धर्म का ज्ञान बचपन में दिया जाता है, वह जीवन भर उसका ही स्मरण करता है। ऐसे में बच्चों को धर्म व आध्यात्म का ज्ञान दिया जाना चाहिए। माता-पिता की सेवा व प्रेम के साथ समाज में रहने की प्रेरणा ही धर्म का मूल है। अच्छे संस्कारों के कारण ही ध्रुव जी को पांच वर्ष की आयु में भगवान का दर्शन प्राप्त हुआ। इसके साथ ही उन्हें 36 हजार वर्ष तक राज्य भोगने का वरदान प्राप्त हुआ था। ऐसी कई मिसालें हैं, जिससे सीख लेने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि मनुष्य जीवन में जाने अनजाने प्रतिदिन कई पाप होते है। उनका ईश्वर के समक्ष प्रायश्चित करना ही एक मात्र मुक्ति पाने का उपाय है। उन्होंने ईश्वर आराधना के साथ अच्छे कर्म करने का आह्वान किया। उन्होंने जीवन में सत्संग व शास्त्रों में बताए आदर्शों का श्रवण करने का आह्वान करते हुए कहा कि सत्संग में वह शक्ति है, जो व्यक्ति के जीवन को बदल देती है। उन्होंने कहा कि व्यक्तियों को अपने जीवन में क्रोध, लोभ, मोह, हिंसा, संग्रह आदि का त्यागकर विवेक के साथ श्रेष्ठ कर्म करने चाहिए।कथा व्यास कृष्ण चंद्र शास्त्री ने भागवत कथा के दौरान कपिल चरित्र, सती चरित्र, ध्रुव चरित्र, जड़ भरत चरित्र, नृसिंह अवतार आदि प्रसंगों पर प्रवचन करते हुए कहा कि भगवान के नाम मात्र से ही व्यक्ति भवसागर से पार उतर जाता है। उन्होंने भगवत कीर्तन करने, ज्ञानी पुरुषों के साथ सत्संग कर ज्ञान प्राप्त करने व अपने जीवन को सार्थक करने का आह्वान किया। -

केंद्रीय जेल को लेकर हवालाती ने सुपरिंटेंडेंट और डिप्टी सुपरिंटेंडेंट पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो
फिरोजपुरः जिले की केंद्रीय जेल एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। दरअसल, मेडिकल छुट्टी पर आए एक हवालाती ने जेल सुप्रिडेंट और डिप्टी सुप्रिडेंट पर गंभीर आरोप लगाए है। छुट्टी पर आए हवालाती अनोख सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जेल के अंदर क्या कुछ चलता है उसके बारे में खुलासा किया है। अनोख सिंह ने गुर सीख हवालती के साथ हुए जेल कर्मचारियों के द्वारा किए गए दूर व्यवहार को लेकर हवालाती परिवार जेल में कैदियों के साथ हो रहे व्यवहार को लेकर खुलासा किया है।
अनोख सिंह और एक हवालाती की बहन परमजीत कौर ने कहा कि जेल के अंदर सिक्खों के साथ धक्का हो रहा है। इस दौरान उसने एक सिख की वीडियो बनाकर उसे मीडिया के समक्ष दिखा कर दावा करते हुए कहा कि हवालाती हरप्रीत सिंह द्वारा अवाज उठाने के बाद उसके साथ बहुत बुरी तरह से मारपीट की गई। हवालाती ने आरोप लगाए है कि जेल में महंगे दामों हर प्रकार का नशा और मोबाइल फ़ोन मिलते है।
अनोख सिंह ने आरोप लगाया कि जेल के अंदर ये अधिकारी लाखों रुपये में क़ैदियों को मोबाइल फ़ोन और नशा मुहैया करवाते है। हवालाती ने आरोप लगाए कि जेल में बहुत बड़ी तादात में क़ैदियों के पास मोबाइल फ़ोन है। इस दौरान हवालाती ने केंद्रिय जेल में को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए है। गौर हो कि मान सरकार लगातार जेल में मोबाइल और नशे पर नकेल कसने के दावे करती आ रही है। लेकिन इस कैदी के द्वारा किए गए खुलासों के बाद एक बार फिर से जेल प्रशासन की कारगुजारी पर सवाल उठने शुरू हो गए है।
-

जालंधरः बिजली बोर्ड का Additional Superintending Engineer गिरफ्तार
जालंधर/वरुण: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के दौरान जालंधर में तैनात पीएसपीसीएल के अतिरिक्त अधीक्षक इंजीनियर (एएसई) सुखविंदर सिंह मुल्तानी को आज 15 लाख रुपए की रिश्वत लेने और 20 लाख रुपए की और मांग करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। विजिलेंस के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त अधिकारी जो पहले कार्यकारी इंजीनियर (एक्सियन) तकनीकी ऑडिट, पीएसपीसीएल जालंधर में स्टोर कीपर के तौर पर तैनात था, के खिलाफ पीएसपीसीएल वेरका, अमृतसर के स्टोर कीपर शरणजीत सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है।
इस संबंध में शिकायतकर्ता ने मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी कार्रवाई लाइन पर ऑडियो-वीडियो प्रारूप में सबूत के साथ ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी। विवरण देते हुए उन्होंने आगे कहा कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि उक्त अधिकारी ने एक्सियन के पद पर पदस्थापन के दौरान स्टोर के सामान की निरीक्षण रिपोर्ट अपने पक्ष में भेजने के एवज में 15 लाख रुपये की रिश्वत ली थी और अब शिकायतकर्ता को नौकरी से बहाल करने की सिफारिश के बदले में 20 लाख रुपये और मांग रहा है क्योंकि शिकायतकर्ता को स्टॉक सत्यापन रिपोर्ट के आधार पर निलंबित कर दिया गया था।
शिकायतकर्ता ने पूरी बातचीत को सबूत के तौर पर रिकॉर्ड किया जिसे जांच के लिए विजिलेंस ब्यूरो को सौंप दिया गया। प्रवक्ता ने बताया कि विजिलेंस ने आरोपों की जांच की और उपरोक्त पीएसपीसीएल अधिकारी को तीन किस्तों में 15 लाख रुपये की रिश्वत लेने और शिकायतकर्ता से 20 लाख रुपये की मांग करने का दोषी पाते हुए मामला दर्ज किया। इस संबंध में आरोपी अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।
-

इवान सिक्यूरिटी में भरे जाएंगे 150 सुरक्षा गार्ड के पद
ऊना/ सुशील पंडित : ज़िला रोज़गार अधिकारी अनिता गौतम ने जानकारी दी है कि इवान सिक्यूरिटी प्राइवेट लिमिटेड शिमला द्वारा 150 सिक्यूरिटी गार्ड/सपुरवाइज़र के पद भरे जा रहे हैं। जिसके लिए उपरोज़गार कार्यालय, अम्ब में 13 फरवरी, हरोली में 14 तथा बंगाणा में 15 फरवरी को साक्षात्कार लिये जाएंगे। साक्षात्कार दी गई तिथि पर प्रातः साढ़े दस बजे से शुरू होंगे।उन्होंने बताया कि प्रार्थी की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं तथा बीए तक होनी चाहिए। जबकि आयुसीमा 20 से 36 वर्ष रखी गई है। चयनित प्रार्थी को रहने की सुविधा के साथ 12 से 27 हजार रूपये मासिक वेतन दिया जाएगा। जबकि साक्षात्कार में शामिल होने के लिए किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं है। इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नम्बर 9418217918 पर भी सम्पर्क कर सकते हैं। -

शादी में खाने को लेकर दो गुटों में झड़प, एक की मौत
नई दिल्लीः रोहिणी इलाके में शादी में डीजे का काम करने वाले दो गुटों में झड़प होने का मामला सामने आया है। इस दौरान डीजे की टीम में शामिल दो लोगों ने 48 वर्षीय कैटरिंग कर्मचारी की कथित तौर पर पीट-पीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, यह घटना 8-9 फरवरी की दरमियानी रात की है। दरअसल, देर रात पुलिस को सूचना मिली कि रोहिणी के सेक्टर 12 स्थित जापानी पार्क के पास कुछ लड़कों का झगड़ा हो रहा है। पुलिस की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस को पता चला कि घायल को उसके दोस्त बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल ले गए थे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान किरारी के प्रेम नगर निवासी संदीप ठाकुर के रूप में हुई, संदीप कैटरिंग टीम में था। समारोह के दौरान डीजे के साथ आए लोगों के लिए थाली नहीं लाने पर संदीप के साथ दो लोगों ने मारपीट कर दी थी। इस दौरान उसके सिर पर प्लास्टिक के टोकरे से वार किया गया। इस मामले में पुलिस ने प्रशांत विहार थाने में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि अब तक की जांच में पता चला है कि जिस वक्त मारपीट हुई, उस वक्त मौके पर चार लोग मौजूद थे।
दो लोगों से पूछताछ की जा रही है और सभी संदिग्धों की भूमिका का पता लगाया जा रहा है। फरार दोनों आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम का गठन किया गया है। मृतक के भाई अर्जुन ठाकुर ने कहा कि उन्हें अस्पताल से घटना की जानकारी मिली। अस्पताल के अधिकारियों ने संदीप के मोबाइल से फोन किया था। संदीप पार्टियों में कैटरिंग स्टाफ के रूप में काम करता था। भाई के परिवार में उनकी पत्नी और पांच बच्चे-तीन बेटियां और दो बेटे हैं। दो बेटियों की शादी हो चुकी है। हमें पुलिस की जांच पर भरोसा है। उम्मीद है कि हमें न्याय मिलेगा।
-

पिपलू घलूँ व सरोह स्कूल में हुआ बार्षिक बितरण समारोह, भुट्टो रहे मुख्य अतिथि
कुटलैहड़ बने शिक्षा का मॉडल, शिक्षा समाज के शिक्षकों के साथ मिलकर करेंगे चर्चा:भुटटो
ऊना/ सुशील पंडित : उपमण्डल बंगाणा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पिपलू घलू एवं सरोह में वार्षिक पारितोषिक बितरण समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया। और कार्यक्रम में कुटलैहड़ के बिधायक देबेन्द्र कुमार भुट्टो ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। स्कूल पहुंचने पर पिपलू एवं सरोह स्कूल में मुख्यतिथि देवेंद्र भुट्टो ने पौधा रोपण करके कार्यक्रम की शुरुआत की। बहीं बिधायक ने मेधाबी छात्रों को समानित भी किया। भुट्टो ने कहा कि पिपलू घलूँ स्कूल की सीमा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के विधानसभा क्षेत्र से लगती है।
और हमारा सौभाग्य है। कि राज्य के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू हमारे कुटलैहड़ विस क्षेत्र की सीमा के साथ वाले विस क्षेत्र के बिधायक है। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ में पानी की समस्या को देखते हुए हमने 60 करोड़ की पेयजल योजना मांगी थी। और उसे पूरा करते हुए उसकी डीपीआर तैयार की जा रही है। दूसरा हमने कुटलैहड़ के युवाओं को रोजगार पर कुटलैहड़ में कुछ इंडस्ट्री लगाने की मांग की है। उंसे भी प्रभाव से सीएम साहब ने पूरा करने के लिए कहा है। कुटलैहड़ के लिए खेल मैदान ओर बंगाणा में कोर्ट खोलने की मांग भी जल्द पूरा होने जा रही है। भुट्टो ने कहा कि सोलह सिगी धार में छः हजार की आबादी है छात्रों को कुटलैहड़ में अच्छी पढ़ाई मिले। उन्होंने कहा कि शिक्षा समाज के शिक्षक और सरकार की तरफ से प्रतिनिधि बनकर हम कुटलैहड़ को शिक्षा के रुप में विकसित करेंगे। और कुटलैहड़ को शिक्षा का हब बनायेगें।
भुट्टो ने मंच से साफ शब्दों में कहा कि अध्यापकों की अदला बदली करने पर हम विश्वास नहीं रखते है।हमें एक वर्ष में कुटलैहड़ के हर स्कूल का बेहतर रिपोर्ट कार्ड शिक्षा के क्षेत्र में चाहिए। ताकि युबा वर्ग शुरू से ही शिक्षा की बेहतर नींव रख सके। मुख्यतिथि ने पिपलू घलूँ एवं सरोह स्कूल के लिए 51,51 सौ एवं प्राइमरी स्कूलों के लिए 11,11 सौ देने की घोषणा की। इस मौके पर जिला पार्षद सत्य देवी,कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता बिजय डोगरा, अरुण पटियाल, प्रकाश चंद,किशोरी लाल,पूर्व प्रधान देबराज शर्मा,उपप्रधान भूषण शर्मा व स्कूल स्टाफ व अविभावक मौजूद रहे।
-

अटल बिहारी बाजपेई महाविद्यालय बंगाणा में
एनएसएस के विशेष शिविर का आयोजन 10 से
ऊना/ सुशील पंडित : आज अटल बिहारी बाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर सिकंदर नेगी की अध्यक्षता में आगामी होने वाले सात दिवसीय एनएसएस विशेष शिविर के बारे में एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में एनएसएस के प्रोग्राम ऑफिसर सिकंदर नेगी ने कहा कि इस विशेष शिविर का आयोजन दिनांक 10 फरबरी 20223 से 16 फरबरी 2023 तक किया जाएगा। इस दौरान एनएसएस के स्वयं सेवक इन सात दिनों में पर्यावरण संरक्षण , कुपोषण , स्वच्छता , शिक्षा , मतदाता जागरूकता , यातायात के नियम, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ , कोरोना वायरस से बचाव इत्यादि विविध गतिविधियों को संपन्न करेंगे।
इस अवसर पर विभिन्न विभाग से रिसोर्स पर्सन को आमंत्रित किया जाएगा जो अपने सरकार के जन कल्याण कार्यों के बारे में अवगत करवाएंगे। एनएसएस के स्वयंसेवक सांस्कृतिक खेलकूद और योगा अभ्यास जैसे रचनात्मक गतिविधियां भी करेंगे। एनएसएस के प्रोग्राम ऑफिसर प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने यह भी कहा कि इस सात दिवसीय विशेष एनएसएस शिविर का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.सतिंदर कुमार शर्मा के कर कमलों द्वारा किया जाएगा।
-

निजी जेट विमान हायर करने जा रही मान सरकार, जानें कितने लाख रुपए होगा पायलट का वेतन
चंडीगढ़ : पंजाब सरकार के लिए हवाई सेवाओं के बेड़े में जल्द ही एक 10 सीटर निजी जेट विमान शामिल होगा। सरकार के नागरिक उड्डयन विभाग की ओर से एयर चार्टर सेवा प्रदाताओं से मांगी गई निविदाएं पहुंच चुकी हैं। प्रदेश की भगवंत मान सरकार जल्द 8 से 10 सीटर चार्टर विमान किराए पर लेगी। सरकार की ओर से इसे लेकर 27 जनवरी तक निविदाएं मांगी गई थीं। सूत्रों के अनुसार विमान के पायलट को सरकार की ओर से चार लाख रुपये मासिक वेतन और अन्य लाभ दिए जाएंगे।
बता दें कि पहले पंजाब सरकार 19-20 सीटर हाईटेक फाल्कन-2000 एयरक्राफ्ट किराए पर लेने जा रही थी, लेकिन फिजूलखर्ची को लेकर विपक्ष के निशाने पर आने के बाद सरकार ने छोटा जेट किराए पर लेने का मन बनाया। सरकार अब जल्द ही निर्धारित नियम-शर्तों और बेहतर ऑफर के आधार पर किसी एक कंपनी का चयन करेगी। इसके बाद राज्य सरकार के सरकारी हेलिकॉप्टर के अलावा निजी फिक्स्ड विंग जेट भी पंजाब के आसमान से अन्य राज्यों में जाता दिखाई देगा। चार्टर सर्विस प्रोवाइडर कंपनियों ने पंजाब सरकार के सिविल एविएशन के डायरेक्टर ऑफिस में अपने बेहतर ऑफर के साथ आवेदन भेजे हैं।
सूत्रों के अनुसार पंजाब सरकार मुख्यमंत्री भगवंत मान के निजी विमान के पायलट को 3 प्रतिशत वार्षिक वृद्धि के साथ चार लाख रुपये मासिक वेतनमान देगी। इसके अलावा 25 हजार मासिक फिक्स्ड हाउस रेंट अलाउंस और दो हजार मासिक फिक्स्ड मोबाइल अलाउंस भी मिलेगा। ऐसे में पंजाब सरकार की ओर से पहले ही बैंकों से लिया गया भारी-भरकम कर्ज और सरकारी विभागों की बकाया राशि समेत साल 2024 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आर्थिक बोझ पहले से कहीं अधिक बढ़ने का अनुमान है।
