Blog

  • पंजाबः मंडियों में फ़ड़ी व रेहड़ी वालों को झटका, देने होंगे यूजर चार्जिस, देखें वीडियो

    पंजाबः मंडियों में फ़ड़ी व रेहड़ी वालों को झटका, देने होंगे यूजर चार्जिस, देखें वीडियो

    पठानकोट/अनमोलः एक तरफ जहां पंजाब सरकार लोगों को हर एक सहूलत देने के बड़े-बड़े दावे कर रही है वही लोगों को बड़े बड़े झटके भी सरकार की ओर से दिए जा रहे हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला पठानकोट की सब्जी मंडी में जहां पर फ़ड़ी व रेहड़ी वालों ने सब्जी मंडी को बंद कर और धरने पर बैठ गए। इसके पीछे कारण बताया जा रहा है कि मौजूदा पंजाब सरकार की ओर से फ़ड़ी और रेहड़ी लगाने वाले को यूजर चार्जेस करीब 70 से 100 रपये लगाए गए हैं, जिसका विरोध फ़ड़ी रेहड़ी वाले कर रहे हैं और पंजाब सरकार के खिलाफ रोष जता रहे है। 

    इस बारे में प्रदर्शन कर रहे रेडी फड़ी वालों ने बताया कि वह सब्जी मंडी में सब्जी बेचकर अपना गुजारा कर रहे हैं और अपने परिवार को पाल रहे हैं कई सरकारें आई और कई चली गई लेकिन किसी ने भी उनके ऊपर यूजर चार्जेस नहीं लगाए पर आम आदमी पार्टी की सरकार ने सत्ता संभालते ही यूजर चार्जेस लगा दिए हैं जिसके विरोध के चलते हमने सब्जी मंडी में हड़ताल कर दी है और जब तक हड़ताल जारी रहेगी तब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होती। 

    इस पूरे मामले में जब मार्केट कमेटी के सेक्टरी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के आदेशों के चलते यूजर चार्ज लगाए गए हैं, उन्होंने कहा कि यह यूजर चार्जेस रेहड़ी फड़ी वालों को देने ही होंगे क्योंकि यह सरकार के आदेश हैं ।

  • जालंधरः राणा गुरजीत सिंह बढ़ी मुश्किलें, महिला को पैसे देने के मामले में चुनाव आयोग को शिकायत करेंगे सीएम मान

    जालंधरः राणा गुरजीत सिंह बढ़ी मुश्किलें, महिला को पैसे देने के मामले में चुनाव आयोग को शिकायत करेंगे सीएम मान

    जालंधर/वरुणः कांग्रेस नेता राणा गुरजीत सिंह की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। दरअसल, हाल ही में राणा गुरजीत सिंह वेस्ट हलके में प्रचार दौरान महिला को पैसे देने की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। जिसके बाद उक्त मामला सीएम भगवंत मान के पास पहुंच गया। सीएम मान ने इस मामले पर कार्रवाई करने की बात कही। उन्होंने कहा कि वह महिला को पैसे देने के मामले में चुनाव आयोग को शिकायत करेंगे। सीएम मान विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस पैसों के बल पर लोगों को खरीदना चाहती है।

    हालांकि इस मामले को लेकर राणा गुरजीत सिंह का बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा कि उन्होंने कपूरथला की बेटी होने के नाते उसे पैसे दिए थे। इस दौरान राणा गुरजीत सिंह ने कहा कि वहां पर सभी मोहल्ले वाले बाहर थे, ऐसे में अगर कोई कह दे कि उन्होंने मोहल्ले में सभी को पैसे दिए है तो वह अपने आप को दोषी मानते है। उन्होंने कहा कि उन्होंने सिर्फ अपनी कपूरथले की बेटी होने के नाते सिर्फ उसी को पैसे दिए थे। आप पार्टी द्वारा चुनाव आयोग के पास शिकायत को लेकर राणा गुरजीत सिंह ने कहा कि अगर उन्हें नोटिस मिला तो वहां पर भी वह अपना पक्ष खुलकर रखेंगे।

    बता देंकि कुछ दिन पहले कांग्रेस के चुनाव प्रभारी कपूरथला के विधायक राणा गुरजीत सिंह प्रचार दौरान महिला को पैसे देते हुए नजर आ रहे थे। वीडियो में उनके साथ अमृतसर के सांसद भी नजर आ रहे हैं। यह वीडियो बस्तियों की बताई जा रही है। जिसमें राणा गुरजीत सिंह पहले किसी घर में गए और उसके बाद बाहर निकलने पर उन्हें एक महिला मिली। उन्होंने महिला से बातचीत की। इसके बाद अपने कुर्ते की ऊपर वाली जेब को टटोला, लेकिन उसमें कुछ पर्चियां निकली। 

    बाद में उन्होंने अपने किसी साथी को पैसे देने के लिए कहा। साथी ने तुरंत उन्हें 500-500 के नोट थमाए। राणा ने नोट बिना गिने आगे उनके साथ ही खड़ी महिला को जबरदस्ती पकड़ा दिए। हालांकि वीडियो में दिखाई दे रहा है कि महिला ने नोट सीधे नहीं पकड़े बल्कि राणा गुरजीत सिंह उन्हें नोट हाथ में थमाए। जब राणा गुरजीत सिंह ने महिला को नोट थमाए तो वह अकेली नहीं थी, उसके साथ और भी महिलाएं थीं। इस वायरल वीडियो के बाद आज सीएम मान ने इस वीडियो को लेकर कहा कि कांग्रेस और अकाली दल में 2022 में लोगों को बहुत पैसे बांटे थे। मान ने कहा कि लोग बहुत समझदार हो गए है और वह इनकों मुंह नहीं लगाएंगे। सीएम मान ने कहा कि पहले लोगों को दबा लो और बाद में उनको पैसे देकर वोट ले लो। ऐसा विपक्ष पहले भी करता आया है।

  • पंजाबः नहर में गिरी सवारियों से भरी बस, कई घायल

    पंजाबः नहर में गिरी सवारियों से भरी बस, कई घायल

    बठिंडाः जिले में सरहिंद नहर पुल को पार करते समय नहर में सवारियों से भरी बस गिर गई। इस घटना में आधा दर्जन सवारियां घायल हुई हैं। जिन्हें समाजसेवी संस्था व ग्रामीणों ने सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। मिली जानकारी के मुताबिक पेप्सू रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन खुद भी बठिंडा से वाया गोबिंदपुरा नथाना के लिए मिनी बसें चलाती है।

    आज वह उक्त बठिंडा से नथाना के लिए रवाना हुई। उक्त बस जब बीबी वाला गांव के सरहिंद नहर पुल को पार कर रही थी तभी अचानक बस सरहिंद नहर में जा गिरी। वहां से गुजर रहे लोगों ने इसकी सूचना यूथ वेलफेयर सोसायटी को दी। गांव बीबी वाला व यूथ वेलफेयर सोसायटी के कार्यकर्ताओं ने उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए है और मामले की जांच में जुट गए है। 

  • जंतर मंतर में धरने पर बैठे पहलवानों के समर्थन में उतरे नवजोत सिद्धू और नीरज चोपड़ा

    जंतर मंतर में धरने पर बैठे पहलवानों के समर्थन में उतरे नवजोत सिद्धू और नीरज चोपड़ा

    नई दिल्लीः भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों को अब टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीत चुके नीरज चोपड़ा का भी साथ मिला है। नीरज चोपड़ा ने कहा कि एथलीट्स को इस तरह सड़कों पर उतरकर न्याय की मांग करते हुए देखना दुखद है। इससे पहले, ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट अभिनव बिंद्रा ने भी पहलवानों का समर्थन किया था। वहीं उनके समर्थन में कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू भी उतर गए है।

    सिद्धू ने एक ट्वीट शेयर करते हुए उनका समर्थन किया और कहा- चौंकाने वाली बात यह है कि मान्यता की 9 महिलाओं ने शिकायत की और कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई। यह भारतीय इतिहास में समय के गाल पर एक आंसू होगा कोई भी देश जो अपनी महिला आइकन का अपमान करता है, वह अपने ही गौरव को ठेस पहुँचाता है, इन महिलाओं ने देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने लाखों लोगों की आकांक्षाओं को पंख दिए हैं उनके स्वाभिमान को चोट पहुँचाना भारत के गौरव को चोट पहुँचा रहा है। क्या हमारे देश के बड़े-बड़े लोग कानून से ऊपर हैं? कानून को एक निवारक स्थापित करना चाहिए कि पीढ़ियों को महिलाओं का अपमान करने से पहले कांपना चाहिए, एक अच्छा उदाहरण सबसे अच्छा उपदेश है जो आप दे सकते हैं। सोमवार को उनसे मिलने जाऊंगा और उनके सत्याग्रह में शामिल होऊंगा।

    वहीं नीरज चोपड़ा ने एक ट्वीट करते हुए लिखा, ‘न्याय की मांग को लेकर हमारे खिलाड़ी सड़क पर हैं, यह देखकर मुझे दुख होता है। हमारे महान देश का प्रतिनिधित्व करने और गौरवान्वित महसूस कराने के लिए इन खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत की है। एक देश के रूप में हम अखंडता की रक्षा और प्रत्येक व्यक्ति की गरिमा के लिए जिम्मेदार है, चाहे वो एथलीट हो या नहीं। जो हो रहा है, यह कभी नहीं होना चाहिए। यह एक संवेदनशील मुद्दा है और इसका हल निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से होना चाहिए। न्याय सुनिश्चित कराने के लिए ऊपर बैठे लोगों को भरोसा दिलाना चाहिए।’

  • ਪੰਜਾਬ : ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਮੱਥਾ ਟੇਕਣ ਜਾ ਰਹੇ ਸ਼ਰਧਾਲੂਆਂ ਦੀ ਬੱਸ ਦੀ ਟਰੱਕ ਨਾਲ ਹੋਈ ਟੱਕਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਮੱਥਾ ਟੇਕਣ ਜਾ ਰਹੇ ਸ਼ਰਧਾਲੂਆਂ ਦੀ ਬੱਸ ਦੀ ਟਰੱਕ ਨਾਲ ਹੋਈ ਟੱਕਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ : ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਮੱਥਾ ਟੇਕਣ ਜਾ ਰਹੇ ਸ਼ਰਧਾਲੂਆਂ ਦੀ ਬੱਸ ਨਾਲ ਅੱਜ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਦੇ ਹਲਕਾ ਜੀਰਾ ਵਿੱਚ ਸੜਕੀ ਹਾਦਸਾ ਵਾਪਰ ਗਿਆ। ਮਿਲੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਅਨੁਸਾਰ ਇੱਕ ਬੱਸ ਵਿੱਚ ਸਵਾਰ ਹੋ ਕੁੱਝ ਸ਼ਰਧਾਲੂ ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਮੱਥਾ ਟੇਕਣ ਲਈ ਜਾ ਰਹੇ ਸਨ ਅਤੇ ਜਦ ਉਹ ਜੀਰਾ ਅਮ੍ਰਿਤਸਰ ਰੋਡ ਮੇਨ ਹਾਈਵੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚੇ ਤਾਂ ਉਥੇ ਇੱਕ ਟਰੱਕ ਨਾਲ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਬੱਸ ਦੀ ਟੱਕਰ ਹੋ ਗਈ, ਜਿਸ ਦੌਰਾਨ ਕਈ ਸ਼ਰਧਾਲੂ ਜਖਮੀ ਹੋ ਗਏ ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਜਖਮੀਆਂ ਨੂੰ ਇਲਾਜ ਲਈ ਜੀਰਾ ਦੇ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿੱਚ ਲਿਜਾਇਆ ਗਿਆ। ਜਿਥੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦਾ ਇਲਾਜ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ।

    ਦੂਸਰੇ ਪਾਸੇ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਦੇ ਡਾਕਟਰ ਹਰਮਨਦੀਪ ਸਿੰਘ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ ਕੋਲ 7 ਲੋਕ ਜਖਮੀ ਹਾਲਤ ਵਿੱਚ ਲਿਆਦੇ ਗਏ ਸਨ। ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਦਾ ਇਲਾਜ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ ਅਤੇ ਕਨੂੰਨੀ ਕਾਰਵਾਈ ਲਈ ਰਿਪੋਰਟ ਬਣਾ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਹੈ।

  • जेल में बंद अमृतपाल सिंह पर लगे NSA के खिलाफ हाईकोर्ट जाएगी SGPC 

    जेल में बंद अमृतपाल सिंह पर लगे NSA के खिलाफ हाईकोर्ट जाएगी SGPC 

    नई दिल्लीः खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह अपने आठ साथियों के साथ असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद है। इन युवाओं के परिवार के सदस्य एसजीपीसी के लीगल विंग की सहायता से असम गए। परिजनों ने युवाओं के साथ डिब्रूगढ़ जेल जाकर बात की और उनका हाल जाना। अमृतपाल के परिवार में से चाचा और भाई अमृतपाल से मिला है। अमृतपाल वहां पूरी तरह ठीक है। मिलने के बाद परिवार के सदस्य खुश नजर आए और जेल की व्यवस्था पर संतोष जताया। शिरोमणि कमेटी के सदस्य एडवोकेट भगवंत सिंह सियालका युवक के परिजनों को अमृतसर से हवाई मार्ग से असम लेकर गए थे।

    सियालका ने बताया कि पूर्व में डिब्रूगढ़ जेल में बंद युवक के परिजनों से मिलने की अनुमति ली गई थी, जिसके अनुसार मुलाकात की व्यवस्था की गई है। इस मामले में आरोपी दलजीत सिंह कलसी के वकील के मुताबिक उन्होंने अमृतपाल और उसके साथियों पर लगाए गए एनएसए को पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि एनएसए को खत्म करवाने के लिए एसजीपीसी भी हाईकोर्ट में केस दायर करेगी।

  • पंजाबः सुखबीर बादल को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने इस मुकदमे को किया निरस्त 

    पंजाबः सुखबीर बादल को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने इस मुकदमे को किया निरस्त 

    नई दिल्लीः अकाली दल के सुप्रीमों सुखबीर बादल को बड़ी सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने दोहरे संविदान के मामले में होशियारपुर कोर्ट में चल रहे केस को रद्द कर दिया है। बलवंत सिंह खेड़ा ने होशियारपुर कोर्ट में मुकद्दमा दायर करके अकाली दल की मान्यता रद्द करने की मांग की थी। इस दौरान उसने कहा था कि अकाली दल धार्मिक चुनाव लड़ता है। इसलिए उसके द्वारा चुनाव आयोग को दी गई संविधान की कॉपी फर्जी है। शिरोमणि अकाली दल के दोहरे संविधान विवाद में पंजाब के होशियारपुर कोर्ट ने अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल और अन्य को उनके खिलाफ दायर जालसाजी और धोखाधड़ी के एक कथित मामले में तलब करने को कहा था,  प्रीम कोर्ट ने मुकदमे को रद्द करने के आदेश दिए है।

    दरअसल, शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल और उनके पिता ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की थी, जिसमें होशियारपुर की अदालत की कार्यवाही को चुनौती दी गई है। अकाली दल के दोहरे गठन पर फैसला सुनाते हुए, न्यायमूर्ति एमआर शाह की अगुवाई वाली पीठ ने कहा, “कोई सबूत नहीं मिला है, आपराधिक कार्यवाही रद्द कर दी गई, यह स्पष्ट रूप से कानून के दुरुपयोग का मामला, हमले सभी पक्षों को देखते हुए आदेश को रद्द कर दिया।”

    सुप्रीम कोर्ट में अकाली दल के प्रमुथ और उनके अन्य सहयोगियों द्वारा होशियारपुर कोर्ट के आदेश को चुनौती देते हुए एक याचिका दाखिल की थी। इस मामले की सुनवाई करते हुए शीर्ष अदालत के जस्टिस एम आर शाह और जस्टिस सी टी रविकुमार की पीठ ने 11 अप्रैल को अपना फैसला सुरक्षित रखा था। याचिकाकर्ताओं ने तर्क दिया कि इस मामले में जालसाजी और धोखाधड़ी के आरोपों का कोई आधार नहीं है।

  • ਪੰਜਾਬ: ਗਾਂਧੀ ਕੈਂਪ ਚੋਂ ਮਿਲੀ ਧਮਾਕਾਖੇਜ ਸਾਮਗਰੀ, ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਸ਼ੁਰੂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ: ਗਾਂਧੀ ਕੈਂਪ ਚੋਂ ਮਿਲੀ ਧਮਾਕਾਖੇਜ ਸਾਮਗਰੀ, ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਸ਼ੁਰੂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਾਟਾਲਾ : ਬਟਾਲਾ ਪੁਲਿਸ ਕਾਰ ਚੋਰੀ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਜਦੋ ਬਟਾਲਾ ਦੇ ਮੁਹੱਲੇ ਗਾਂਧੀ ਕੈਂਪ ਵਿੱਚ ਪੁੱਛਗਿੱਛ ਕਰਨ ਲਈ ਪਹੁੰਚੀ ਤਾਂ ਉੱਥੇ ਰਾਜਿੰਦਰ ਕੁਮਾਰ ਨਾਮਕ ਵਿਅਕਤੀ ਦੇ ਘਰ ਦੀ ਤਲਾਸ਼ੀ ਲਏ ਜਾਣ ਤੇ ਘਰ ਅੰਦਰੋਂ ਚਾਰ ਬੋਰੇ ਪਟਾਕਾ ਧਮਾਕਾਖੇਜ ਸਮਗਰੀ ਬਰਾਮਦ ਹੋਈ। ਇਸ ਸਮਗਰੀ ਦੇ ਬਾਰੇ ਜਦੋ ਪੁਲਿਸ ਵਲੋਂ ਘਰ ਦੀ ਮਾਲਕਿਨ ਸਪਨਾ ਕੋਲੋ ਪੁੱਛਗਿੱਛ ਕੀਤੀ ਤਾਂ ਉਸਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਸਦਾ ਸੋਹਰਾ ਪਟਾਕੇ ਬਨਾਉਣ ਦਾ ਕੰਮ ਕਰਦਾ ਸੀ ਉਸਦੀ ਮੌਤ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਇਹ ਸਮਾਨ ਨਹਿਰ ਵਿੱਚ ਬਹਾਉਣਾ ਸੀ ਪਰ ਸਮਾਂ ਨਹੀਂ ਲਗਾ ਉਸਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਹ ਸਮਾਨ ਕਾਫੀ ਸਮੇਂ ਤੋਂ ਘਰ ਅੰਦਰ ਪਿਆ ਹੋਇਆ ਸੀ। ਫਿਲਹਾਲ ਘਰ ਦਾ ਮਾਲਿਕ ਰਾਜੰਦਰ ਘਰ ਅੰਦਰ ਮਜ਼ੂਦ ਨਹੀਂ ਮਿਲਿਆ। 

    ਓਥੇ ਹੀ ਬਟਾਲਾ ਸਿਵਿਲ ਲਾਇਨ ਥਾਣਾ ਦੇ ਇੰਚਾਰਜ ਐਸ.ਐਚ.ਓ. ਕੁਲਵੰਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਮਾਮਲੇ ਬਾਰੇ ਦਸਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸ ਪਟਾਕਾ ਧਮਾਕਾਖੇਜ ਸਮਗਰੀ ਵਿੱਚ 500 ਦੇ ਕਰੀਬ ਸੇਬਾ ਬੰਬ ,7 ਕਿਲੋ ਪੋਟਾਸ਼ੀਅਮ ,500 ਦੇ ਕਰੀਬ ਫੀਤਾ ਮਿਲੇ ਹਨ ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕੇਸ ਦਰਜ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਅਗਲੀ ਕਾਨੂੰਨੀ ਕਾਰਵਾਈ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਹੈ ਬਾਕੀ ਇਸ ਨਾਲ ਨੁਕਸਾਨ ਵੀ ਹੋ ਸਕਦਾ ਸੀ।

    ਤੁਹਾਨੂੰ ਦਸ ਦਈਏ ਕਿ ਬੀਤੀ 4 ਸਤੰਬਰ 2019 ਵਿੱਚ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇ ਜੀ ਦੇ ਵਿਆਹ ਪੂਰਵ ਹੰਸਲੀ ਨਾਲੇ ਤੇ ਪਟਾਕਾ ਬਨਾਉਣ ਵਾਲੀ ਦੁਕਾਨ ਵਿੱਚ ਐਸੀ ਹੀ ਧਮਾਕਾ ਖੇਜ ਸਮਗਰੀ ਕਾਰਨ ਵੱਡਾ ਦੁਖਾਂਤ ਹਾਦਸਾ ਵਾਪਰਿਆ ਸੀ ਜਿਸ ਵਿੱਚ 23 ਦੇ ਕਰੀਬ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਜਾਨ ਗਈ ਸੀ ਅਤੇ ਕਈ ਲੋਕ ਜ਼ਖਮੀ ਹੋ ਗਏ ਸੀ।

  • पंजाबः दर्दनाक हादसा, माता वैष्णो देवी दरबार से आ रहे श्रद्धालुओं की पलटी बस, एक की मौत

    पंजाबः दर्दनाक हादसा, माता वैष्णो देवी दरबार से आ रहे श्रद्धालुओं की पलटी बस, एक की मौत

    अमृतसरः दिल्ली-अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां आज सुबह माता वैष्णो देवी से आ रहे श्रद्धालुओं की बस पलट गई। इस हादसे के बाद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। मिली जानकारी के मुताबिक हादसे में साइकिल सवार मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बस पलटने से कई श्रद्धालुओं घायल हुए है। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार हादसा बस ड्राईवर की आंख लगने से हुआ है। उन्होंने बताया कि बस सुबह करीब साढ़े 4 बजे ड्राईवर ने पानी से मुंह भी धो लिया था, लेकिन फिर भी आंख लग गई।

    जिसके चलते बस चालक से बस का संतुलन बिगड़ गया और सड़क पर जा रहे एक साइकिल सवार को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में साईकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक फैक्ट्री से नाइट शिफ्ट कर अपने घर लौट रहा था। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल को उपचार के लिए स्थाीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं मृतक के शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • पंजाबः AGTF टीम ने गायक करण औजला के साथी को किया गिरफ्तार!

    पंजाबः AGTF टीम ने गायक करण औजला के साथी को किया गिरफ्तार!

    पटियालाः जिले से पंजाबी गायक करण औजला को लेकर अहम खबर सामने आई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पंजाबी गायक करण औजला के साथ शार्पी घुम्मण को एजीटीएफ की टीम ने गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक पंजाबी गायकों-गैंगस्टरों और ट्रैवल एजेंटों के गठजोड़ पर बड़ी कार्रवाई की गई है। एजीटीएफ सूत्रों ने कहा कि राज्य अपराध शाखा ने एफआईआर दर्ज करके कई गिरफ्तारियां की थी। औजला के मैनेजर शारपी घुम्मण सहित 8 लोगों को गिरफ्तार किया है।

    मिली जानकारी के अनुसार शारपी को पटियाला से गिरफ्तार किया गया है। शारपी सिंगर करण औजला का खास है। करण औजला के साथ-साथ दिखने के अलावा उसका नाम कबड्‌डी कार्यक्रम आयोजित करवाने में भी आता है। फिलहाल AGTF उससे अनमोल के बारे में पूछताछ करना चाहती है।सभी के खिलाफ मोहाली थाने में मामला दर्ज किया गया है। गौरतलब है कि 16 अप्रैल को पंजाबी सिंगर करण औजला और शैरी मान की यूएसए में शादी में गाते हुए की वीडियो वायरल हुई थी। इस वीडियो में लॉरेंस का भाई अनमोल नाचते हुए दिखा था। हैरानी की बात यह थी कि विदेश मंत्रालय ने सितंबर 2022 में बयान जारी किया था कि अनमोल को कीनिया में डिटेन किया गया है, लेकिन अप्रैल में उसकी वीडियो सामने आने के बाद विदेश मंत्रालय को भी इस पर सफाई देनी पड़ी थी।