Blog

  • आज का राशिफल, 28 अप्रैल 2023

    आज का राशिफल, 28 अप्रैल 2023

    आज का राशिफल, 28 अप्रैल 2023

    मेष: घर में अतिथियों का आगमन होगा। व्यय होगा। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में संतोष रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। विरोध होगा। विवाद से क्लेश होगा, इससे बचें। पुराना रोग उभर सकता है। परिवार की चिंता रहेगी। जल्दबाजी न करें।

    वृष: शत्रु सक्रिय रहेंगे। शारीरिक कष्‍ट संभव है। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। निवेश मनोनुकूल लाभ देगा। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी।

    मिथुन: अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। बात बढ़ सकती है। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्‍थ्य की चिंता रहेगी। तनाव रहेगा। पुराना रोग उभर सकता है। लेन-देन में सावधानी रखें। किसी भी व्यक्ति की बातों में न आएं। महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर करें, लाभ होगा।

    कर्क: धनहानि संभव है, सावधानी रखें। किसी व्यक्ति के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। विवाद से बचें। शत्रु शांत रहेंगे। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा लाभदायक रहेगी। व्यापार मनोनुकूल चलेगा। नौकरी में चैन रहेगा।

    सिंह: कष्ट, तनाव व चिंता का वातावरण बन सकता है। शत्रु पस्त होंगे। धन प्राप्ति सुगम तरीके से होगी। नई योजना बनेगी। तत्काल लाभ नहीं होगा। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक कार्य करने में रुझान रहेगा। मान-सम्मान मिलेगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि से मनोनुकूल लाभ होगा।

    कन्या: पूजा-पाठ में मन लगेगा। किसी साधु-संत का आशीवार्द मिल सकता है। कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेंगे। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। लंबित कार्य पूर्ण होंगे। प्रमाद न करें।
    तुला:  पुराना रोग उभर सकता है। दूर से दु:खद समाचार मिल सकता है। व्यर्थ भागदौड़ रहेगी। किसी व्यक्ति के व्यवहार से अप्रसन्नता रहेगी। अपेक्षित कार्य विलंब से होंगे। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। किसी व्यक्ति विशेष की नाराजी झेलना पड़ेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।

    वृश्चिक: कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। थकान व कमजोरी रह सकती है। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। निवेश में जल्दबाजी न करें। नौकरी में शांति रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। मित्रों का सहयोग रहेगा। कार्य समय पर पूर्ण होंगे।

    धनु: जल्दबाजी न करें। कोई समस्या खड़ी हो सकती है। शरीर शिथिल हो सकता है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। भूमि व भवन इत्यादि की खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। आय में वृद्धि होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेगे। प्रमाद न करें।

    मकर: यात्रा मनोरंजक रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। व्यस्तता के चलते स्वास्‍थ्य प्रभावित होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। मित्रों का सहयोग समय पर प्राप्त होगा। रुके कार्यों में गति आएगी। प्रसन्नता रहेगी। जोखिम न उठाएं।

    कुंभ: जल्दबाजी से चोट लग सकती है। दूर से शोक समाचार मिल सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी अपने ही व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। थकान व कमजोरी रह सकती है। स्वास्थ्य पर खर्च होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। नौकरी में कार्यभार रहेगा। भागदौड़ रहेगी। आय होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।

    मीन: व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बेचैनी रहेगी। प्रयास सफल रहेंगे। धनलाभ के अवसर हाथ आएंगे। सामाजिक कार्य करने में रुचि रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
  • पंजाब : नशे में धुत्त स्कूल बस चालक ने बाइक सवार को मारी टक्कर

    पंजाब : नशे में धुत्त स्कूल बस चालक ने बाइक सवार को मारी टक्कर

    लुधियाना : चंडीगढ़ रोड पर स्थित प्राईवेट स्कूल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां नशे में धुत्त बस चालक ने सुबह बाइक सवार व्यक्ति को टक्कर मार दी। गनीमत रही कि इस हादसे में बाइक सवार बाल-बाल बच गया। जानकारी के अनुसार प्राईवेट स्कूल की बस कैलाश नगर इलाके से स्टूडेंट्स को लेने जा रही थी।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कूल बस गलत साइड पर जा रही थी, इसी बीच बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिसके बाद बस चालक अपनी गलती मानने की बजाए बाइक सवार की पिटाई करने लग पड़ा। इस दौरान हंगामा होता देख इलाके के लोग एकत्रित हो गए। इस बीच बचाव में पता चला कि बस ड्राइवर के मुंह से शराब की बदबू आ रही है तो लोग और भड़क गए।

    गुस्साएं लोगों को कहना है कि बस ड्राईवर ने शराब पी रखी थी, जिसे तुरंत पुलिस को बुलाकर थाना पहुंचाया गया। वहीं बस में सवार 1 छात्र को उसके परिजनों को बुलाकार उन्हें सौंप दिया। फिलहाल पुलिस ने लोगों के बयानों के आधार पर ड्राईवर के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। उक्त बस चालक से पूछताछ की जा रही है।

  • पंजाब: Amritpal Singh की जेल से आई चिट्ठी सामने,  सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

    पंजाब: Amritpal Singh की जेल से आई चिट्ठी सामने, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

    डिब्रूगढ़: असम की जेल में बंद अलगाववादी अमृतपाल सिंह समेत ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के उसके अन्य साथियों के परिवार के लोगों ने डिब्रूगढ़ जेल में वीरवार को उनसे मुलाकात की। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के कार्यकारी सदस्य और वकील भगवंत सिंह सियालका और एक अन्य वकील सिमरनजीत सिंह भी इन कैदियों के परिवार के सदस्यों के साथ थे। अमृतपाल ने कहा है कि जेल में उसके हौसले बुलंद हैं।

    अमृतपाल ने जेल के अंदर सियालका को गुरुमुखी में लिखा एक पत्र सौंपा, जिसमें उन्होंने कहा कि सर्वशक्तिमान के आशीर्वाद से मैं यहां ‘चरदी कला’ (मेरे हौसले बुलंद हैं) में हूं। अपने संगठन के सदस्यों के खिलाफ दर्ज मामलों का जिक्र करते हुए अमृतपाल ने पंजाब सरकार पर सिखों के खिलाफ ‘कई फर्जी मामले’ दर्ज करने का आरोप लगाया। एसजीपीसी ने आरोप लगाया है कि राजनीतिक लाभ लेने के लिए अमृतपाल और ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के अन्य सदस्यों पर कार्रवाई की गई।

    आल इंडिया एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट के चेयरमैन मनिंदरजीत सिंह बिट्टा ने कहा कि पंजाब में अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी सही समय पर हुई है। उसने सिर्फ अमेरिका से फंडिंग प्राप्त करने के लिए पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश की है तथा सिखों को भी बदनाम कर रहा है। पंजाब पुलिस ने अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी के समय बहुत सूझबूझ से काम लिया है। किसी प्रकार की कोई मर्यादा भंग नहीं हुई। पुलिस ने गुरुद्वारा साहिब से बाहर रहकर ही उसकी गिरफ्तारी की है जोकि एक सराहनीय कदम है। 

  • पंजाब : बस और कार की टक्कर में 2 घायल, गाड़ी के उड़े परखच्चे

    पंजाब : बस और कार की टक्कर में 2 घायल, गाड़ी के उड़े परखच्चे

    बठिंडा: मलोट रोड पर बहमन दीवाना के पास कार और बस की टक्कर हो गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं, कार सवार 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार मलोट रोड पर कार और बस की टक्कर हो गई।

    हादसे में कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर सहारा जन सेवा की लाइफ सेविंग ब्रिगेड हेल्पलाइन टीम राजेंद्र कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कार सवार घायलों की मौके पर ही मरहमपट्टी की। जिसके बाद दोनों घायलों को सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • माता चिंतपूर्णी जयंती पर इन चीजों पर लगी रोक

    माता चिंतपूर्णी जयंती पर इन चीजों पर लगी रोक

    हिमाचल : अगर आप भी माता चिंतपूर्णी जयंती पर जा रहे हैं तो यह खबर आपके लिए अहम है। दरअसल, माता चिंतपूर्णी की जयंती पर इस बार भी 5 मई को भव्य आयोजन किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। 4 मई को मंदिर को भव्य रूप से विशेष प्रकार के पुष्पों से सुसज्जित किया जाएगा। पावन पिंडी की विशेष पूजा-अर्चना और हवन यज्ञ किया जाएगा।

    माता को विशेष रूप से तैयार किए गए 56 भोग भी अर्पित किए जाएंगे। मां चिंतपूर्णी की जयंती पर किसी भी श्रद्धालु को केक और पेस्ट्री लाने की अनुमति नहीं होगी। मंदिर प्रशासन ने भी इसके लिए विशेष व्यवस्थाएं करने की बात कही है। दर्शन पर्ची के समय ही इस बात का ध्यान रखा जाएगा कि कोई भक्त पेस्ट्री या केक न लाए। आम तौर पर देखा गया है कि कुछ भक्त श्रद्धास्वरूप चॉकलेट, फ्रूटी और कोल्ड ड्रिंक जैसी चीजें लेकर भी मंदिर आते हैं और इसे मां को अर्पित करते हैं।

    चिंतपूर्णी मंदिर पुजारी संघ के अध्यक्ष रविन्द्र छिंदा ने कहा कि 5 मई को चिंतपूर्णी माता की जयंती के लिए तैयारियां शुरू की गई हैं। मां के दरबार में केवल हलवा, ड्राई फ्रूट और फल आदि ही अर्पित करने चाहिएं। मंदिर अधिकारी बलवंत सिंह पटियाल का कहना हैं कि पुजारियों से इस संबंध में चर्चा की गई है। श्रद्धालुओं को चाहिए कि जो पौराणिक परम्पराएं हैं, उसी के अनुसार पूजा-अर्चना हो। केवल वही चीजें अर्पित की जाएं जिनकी मान्यता है। 

  • नाबालिग किशोरी घर से भागी, मामला दर्ज

    नाबालिग किशोरी घर से भागी, मामला दर्ज

    ऊना/सुशील पंडितः पुलिस थाना मैहतपुर में एक नाबालिग किशोरी का घर से भागने का मामला सामनें आया हैं। पीड़िता की मां ने एक युवक के खिलाफ संदेह व्यक्त करते हुए बहला फुसलाकर भगा ले जाने की शिकायत दर्ज कराई हैं। पुलिस ने पीड़ित महिला के बयानों के आधार पर मैहतपुर पुलिस थाना में मामला दर्ज कर  आगामी कार्रवाई शुरु कर दी हैं।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार मैहतपुर थाने में महिला ने शिकायत सौंपी कि उसकी नाबालिग बेटी काल्पनीक नाम ज्योति 25 अप्रैल को घर से चली गई हैं। बेटी घर से निकलने से पुर्व एक पत्र लिखकर छोड़ गई हैं। पीड़िता ने अपने बेटी को कई जगह तलाश किया। लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। पीड़िता ने बताया कि उसकी बेटी एक युवक से मोबाइल पर बातचीत करती थी। उसे संदेह है कि बेटी को वह युवक भगाकर कहीं ले गया हैं। 

    अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि  मैहतपुर क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी घर में बिना बताए कहीं चली गई हैं। और जाते समय एक पत्र भी घर में छोड़ गई।  पुलिस ने पीड़ित महिला के बयानों के आधार पर मैहतपुर पुलिस थाना में मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरु कर दी हैं।

  • पंचायत उपप्रधान की शिकायत पर महिला सहित चार लोगों पर मामला दर्ज

    पंचायत उपप्रधान की शिकायत पर महिला सहित चार लोगों पर मामला दर्ज

    ऊना/सुशील पंडित : पुलिस थाना अम्व के अंतर्गत आती रिपोह मिसरां पंचायत उपप्रधान की शिकायत पर एक महिला सहित चार लोगों पर गाली गलौज करने व जान से मारने की धमकियां देने के आरोप में केस दर्ज किया है। मामला आरोपितों द्वारा किसी विधवा महिला की मलकियती भूमि पर जबरदस्ती निर्माण कार्य किए जाने को लेकर हुआ है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार रिपोह मिसरां पंचायत के उपप्रधान होशियार सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि गत 22 अप्रैल, को नीलम कुमार पत्नी स्वर्गीय शिवगिर ने उसे शिकायत दी थी कि गांव के कुछ लोग उसकी मलकियत भूमि पर जबरदस्ती एक कमरे का निर्माण करना शुरू कर दिया है। आरोप है कि जब वह मौका देखने गया तो आरोपित लोग वहां पर मजदूरों के साथ निर्माण कार्य में लगे हुए थे।

    उपप्रधान ने जब आरोपित को जबरदस्ती किसी की भूमि पर निर्माणकार्य न करने के लिए कहा तो वे लोग आगबबूला हो गए और उसके साथ गाली गलौज व उसे जान से मारने की धमकियां देने लगे। पुलिस को दी शिकायत में उपप्रधान ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधि होने के नाते कई बार उन्हें लड़ाई झगड़ों के मामले को सुलझाने के लिए मौके पर जाना पड़ता है। ऐसे में अगर उनके साथ इस तरह से बर्ताव किया जाता है तो वह ऐसे की भी मामले में भी मामले में फैसला करने नहीं जा सकते। उपप्रधान ने आरोपितों से जान का खतरे का अंदेशा जताते हुए कहा कि वह किसी भी अनहोनी घटना को अंजाम दे सकते हैं। ऐसे में आरोपितों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जाए। वहीं, पुलिस थाना प्रभारी अम्व आशीष पठानिया ने कहा कि पुलिस ने उक्त मामले को लेकर उपप्रधान की शिकायत मिली है। पुलिस ने इस मामले में नामजद किए गए लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

  • हरोली पुलिस ने पकड़ा उदघोषित अपराधी

    हरोली पुलिस ने पकड़ा उदघोषित अपराधी

    दो वर्षों से मोबाइल छीनने का आरोपी था

    ऊना/ सुशील पंडित :  हरोली पुलिस थाना की टीम को एक उदघोषित अपराधी को पकड़ने मे सफलता हासिल हुई है ।  जशन कुमार पुत्र सुखदेव सिंह, निवासी-खेडा कलमोट, त0 व थाना नंगल जिला रूपनगर पंजाब पिछले 2 वर्षों से हरोली पुलिस को मोबाइल छीना झपटी के आरोप में वांछित था।जिसकी हरोली पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही थी । गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर आरोपित को कलमा मोड( पंजाब) से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जिसे माननीय अदालत मे पेश करके पुलिस रिमांड हासिल किया जायेगा । 

    ज्ञात हो कि आरोपी जशन कुमार ने वाथडी टाहलीवाल मे वर्ष 2021 मे अपने 2 अन्य साथियों के साथ मिलकर एक युवक मदन कुमार से राह चलते उसके 2 मोबाईल छीन लिऐ थे। जिनमें से एक अपराधी को पकडकर  अदालत में पेश किया था। जबकि जशन व एक अन्य आरोपी कभी भी पुलिस के हाथ नही आए । उन्हें में से एक आरोपी जशन को आज कलवां मोड से गिरफतार किया गया है। पुलिस थाना प्रभारी सुनील साख्यान ने उदघोषित अपराधी को पकडने की पुष्टी करते हुए बताया कि पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल महेन्द्र सिंह जांच अधिकारी टाहलीवाल तथा कांस्टेबल नीरज व वलजीत पर आधारित टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। हरोली थाना के पुलिस उप-अधीक्षक मोहन रावत ने बताया कि हरोली पुलिस अच्छा काम कर रही है व अन्य कई वांछित अपराधी भी पुलिस के राडार पर हैं।

  • बड़ी खबरः प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर में चली गोलियां, 3 घायल

    बड़ी खबरः प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर में चली गोलियां, 3 घायल

    नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली के नरेला इलाके में एक प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर में गोली लगने से तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया हैं। मिली जानकारी के मुताबिक गोली लामपुर गांव के पास चली है।

    वहीं पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। वारदात को अंजाम देकर बाइक पर सवार 3 हमलावर मौके से फरार हो गए हैं। बता दें कि इससे पहले दिल्ली के साकेत कोर्ट परिसर में बीते शुक्रवार को सुबह करीब 40 साल की एक महिला को गोली मार दी गई थी। हमलावर वकील की वेश में आए थे, आरोपी की पहचान निलंबित वकील कामेश्वर सिंह के रूप में हुई थी।

    पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) चंदन चौधरी ने बताया था कि महिला के पेट में और एक हाथ में दो गोलियां लगीं। उन्होंने बताया था कि आरोपी को बार काउंसिल की ओर से प्रतिबंधित भी कर दिया गया था। आरोपी ने पीड़िता के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया था और सुनवाई आज साकेत अदालत में होनी थी। वहीं बाद में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।

  • दूल्हे को खुश करने के लिए दुल्हन के इस जगह पर लगवाई मेहंदी, वीडियो देख आप भी हो जाएंगे हैरान

    दूल्हे को खुश करने के लिए दुल्हन के इस जगह पर लगवाई मेहंदी, वीडियो देख आप भी हो जाएंगे हैरान

    नई दिल्ली: शादी और शादी की रस्मों से जुड़ी खबरें और वीडियो आज कल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होते हैं। इन वीडियो में कुछ हंसी मजाक से भरपूर रहते हैं तो कुछ विवादित भी होते हैं। कुछ वीडियो में जीजा साली या दूल्हा-दुल्हन के बीच नोक झोंक देखने को मिलता है। तो वहीं कुछ खबरें दहेज नहीं मिलने के चलते बारात वापस लौटने की होती है, जो तेजी से वायरज होते हैं।

    ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दुल्हन ने अपने पति को खुश करने के लिए ऐसा काम कर दिया जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। सामने आए चंद सेकंड के इस वीडियो में दुल्हन अपनी शादी के लिए मेंहदी लगवाते हुए नजर आ रही है। लेकिन आप ये जानकर हैरान हो जाएंगे कि दुल्हन कहां पर मेंहदी लगवा रही है। जी हां दुल्हन ने अपनी पूरी पीठ पर मेंहदी लगवाई है। दुल्हन की मेंहदी का पूरा डिजाइन ब्लाउज जैसा बनाया गया है।