पंजाब : बस और कार की टक्कर में 2 घायल, गाड़ी के उड़े परखच्चे

बठिंडा: मलोट रोड पर बहमन दीवाना के पास कार और बस की टक्कर हो गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं, कार सवार 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार मलोट रोड पर कार और बस की टक्कर हो गई।

हादसे में कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर सहारा जन सेवा की लाइफ सेविंग ब्रिगेड हेल्पलाइन टीम राजेंद्र कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कार सवार घायलों की मौके पर ही मरहमपट्टी की। जिसके बाद दोनों घायलों को सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *