Blog

  • Jalandhar News: महिला से ASI ने की हाथापाई, पीड़िता ने बहू को लेकर किए खुलासे, देखें वीडियो

    Jalandhar News: महिला से ASI ने की हाथापाई, पीड़िता ने बहू को लेकर किए खुलासे, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: भार्गव कैंप इलाके में महिला की बेरहमी से मारपीट मामले में तीन पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लाइन हाजिर कर दिया गया है। वहीं बहू प्रिया के आरोपों के बाद पीड़िता ममता ने अहम खुलासे किए है। बहू द्वारा बच्ची को जान से मारने की धमकियां मिलने को लेकर पीड़िता ने कहा कि 5 दिन की बच्ची को पीलिया हो गया था और उसने बच्ची का खुद इलाज किया और उसे दिल्ली ले गई, उस समय बच्ची को क्यों नहीं मारा गया। पीड़िता ने कहा कि बहू द्वारा लगाए गए आरोप बेबुनियाद है। ममता ने कहा कि उसने बच्ची के ईलाज के काफी पैसे खर्च किए थे और बहू का भी उसी ने ईलाज करवाया था।

    महिला ने खुलासा किया है कि 40 हजार रुपए को लेकर विवाद हो रहा है। ममता ने कहा कि 40 हजार रुपए बहू के पास थे और उसने उसके बारे में जब से पूछा उसके बाद से विवाद बहू द्वारा किया जा रहा है। बहू द्वारा सास की 4 शादियों पर ममता ने कहा कि उसकी लाइफ है और इलाका निवासियों को पता है कि उसने कोई शादी नहीं करवाई है। ममता ने कहा कि वह बहू को बच्ची वापिस नहीं करेंगी। पीड़िता ने कहा कि इस मामले को लेकर वह महिला आयोग के समक्ष जल्द पेश होंगी और वहां पुलिस द्वारा मारपीट किए जाने को लेकर इंसाफ मांगेगी।

    ममता ने कहा कि इससे अगर बहू को उसे खुशी मिल रही है तो वहीं ठीक है। वहीं कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत पीड़ित ममता का हाल जानने के लिए घर पहुंचे है। इस दौरान पीड़िता का हाल जानने के बाद मीडिया से बात करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि घरेलु विवाद था। ममता ने कैबिनेट मंत्री को बताया कि बहू मर्जी से अपने मायके गई थी। परिवार में बच्ची दादी, मां या पिता के पास रहे, यह कोई गंभीर मामला नहीं था। ऐसे में अगर बहू ने बच्ची को लेकर पुलिस को शिकायत दी थी तो पुलिस को घर आकर परिवार से बातचीत करके मामले को सुलझाया जा सकता था। लेकिन कल पुलिस द्वारा परिवार के साथ गलत व्यवहार किया गया है। बच्ची परिवार के पास सही सलामत है। ऐसे में एएसआई ने पुलिस का नाम बदनाम किया है। इस मामले में तीनों पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

    कैबिनेट मंत्री ने कहा कि वह खुद भी एएसआई के खिलाफ कार्रवाई करवाएंगे। उन्होंने कहा कि घटना में एएसआई की नायालकी सामने आई है। महिला के साथ हाथापाई की मोहिंदर भगत ने सख्त शब्दों में निंदा की है। एएसआई द्वारा कानून को हाथों में लेकर खुद हाथापाई करना गलत है।

  • Punjab News: Scorpio और Innova की टक्कर में 6 वर्षीय बच्चे की टूटी टांगे, खुले एयरबैग, देखें वीडियों

    Punjab News: Scorpio और Innova की टक्कर में 6 वर्षीय बच्चे की टूटी टांगे, खुले एयरबैग, देखें वीडियों

    लुधियाना: फिरोजपुर रोड पर दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां मल्हार रोड कट के पास एक तेज रफ्तार काली स्कॉर्पियो और सफेद इनोवा में टक्कर हो गई। हादसे में एक 6 साल का मासूम समेत अन्य लोग घायल हुए हैं। वहीं घायलों को उपचार के लिए डीएमसी (DMC) अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे में दोनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई। अस्पताल में दाखिल बच्चे की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना में बच्चे की दोनों टांगे टूट गई। चश्मदीदों के मुताबिक हादसा शनिवार सुबह करीब 5:12 बजे हुआ। सन्नाटे के बीच टक्कर का धमाका इतना तेज था कि आसपास के लोग सहम गए।
    इनोवा कार फिरोजपुर रोड से मल्हार रोड की ओर मुड़ने की कोशिश कर रही थी तभी आरती चौक की दिशा से आ रही बेहद तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उसे बीच से टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार राजौरी गार्डन निवासी कवलदीप सिंह अपने 6 वर्षीय बेटे गुरकृपाल सिंह के साथ इनोवा कार में सवार होकर मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारा बाबा दीप सिंह जी में माथा टेकने जा रहे थे। जैसे ही उन्होंने कट लिया सामने से आ रही स्कॉर्पियो काल बनकर आई। वहीं स्कॉर्पियो को अंश शर्मा नामक युवक चला रहा था जिसके साथ उसका दोस्त पारितोश भी मौजूद था। हादसे की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दोनों लग्जरी गाड़ियों का अगला हिस्सा पूरी तरह खत्म हो गया है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अगर गाड़ियों के एयरबैग न खुलते तो बड़ा जानी नुकसान हो सकता था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को बीच सड़क से हटवाया और अपने कब्जे मे लिया गया है। थाना 5 के एसएचओ (SHO) ने बताया कि पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। मौके के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है ताकि हादसे की सही वजह और स्कॉर्पियो की सटीक रफ्तार का पता लगाया जा सके। वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है और जांच के बाद दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
  • Punjab News: माता रानी चौक के पास सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: माता रानी चौक के पास सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत, देखें वीडियो

    होशियारपुरः जिले के मुकेरियां में भीषण सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान 70 वर्षीय मोहिंदर पाल निवासी रेलवे रोड़ मुकेरियां के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार सड़क क्रॉस करने के दौरान ट्रक की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हो गई। व्यक्ति ने बताया कि माता रानी चौक के पास निरंकारी भवन में समागम से लौट रहे थे और वह सड़क क्रॉस कर रहे थे।

    माता रानी चौक में ट्रक की चपेट में आने से व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर ड्राइवर को गिरफ्तार करके मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं शव को सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवाया जा रहा है। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। मृतक के परिजनों के बयानों पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

     

  • Punjab News: अकाली दल को झटका, जिला प्रधान साथियों सहित आप में शामिल

    Punjab News: अकाली दल को झटका, जिला प्रधान साथियों सहित आप में शामिल

    अमृतसरः पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टियों में नेताओं का जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। वहीं आज उस समय शिरोमणि अकाली दल को बड़ा झटका लगा है, जब अकाली दल बादल के जिला प्रधान (बीसी विंग) सरवन सिंह मुनीम अपने साथियों सहित आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। जिला प्रधान सहित सभी कार्यकर्ता मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में पार्टी में शामिल हुए।

    मिली जानकारी के अनुसार मजीठा के हल्का इंचार्ज तलबीर सिंह गिल की मौजूदगी में सीएम मान ने सभी को आप पार्टी में सिरौपा पहनाकर शामिल करवाया। इस दौरान हल्का मजीठा के चाविंडा देवी से नरिंदर सिंह, कुलवंत राय सुंदर, विजय कुमार भंडारी, हरमीत सिंह, परमजीत सिंह प्रेम आप पार्टी में शामिल हुआ है। ऐसे में बिक्रम मजीठिया को आप पार्टी ने बड़ा झटका दिया है।

  • हाईवे पर 15 वाहनों में हुई टक्कर, लगा जाम, 10 घायल

    हाईवे पर 15 वाहनों में हुई टक्कर, लगा जाम, 10 घायल

    पानीपतः दिल्ली- चंडीगढ़ हाईवे पर खड़े ट्रक में एक कार घुस गई। इस हादसे में गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह से डैमेज हो गया। इसके बाद पीछे से आ रही कई गाड़ियां भी आपस में टकरा गई। मिली जानकारी के अनुसार 15 वाहनों की टक्कर हो गई। दरअसल, हरियाणा में 2 दिन की बारिश के बाद शनिवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। जीरो विजिबिलिटी के चलते पानीपत और सोनीपत हाईवे पर भी कई वाहनों की टक्कर में 10 लोग घायल हो गए।

    इस घटना के कारण हाईवे पर काफी देर तक जाम लगा रहा। घायलों को उपचार के लिए पानीपत के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं, नेशनल हाईवे-44 पर भी धुंध में ट्रक पलटने से दर्जनों वाहन आपस में टकरा गए। हादसे के बाद हाईवे पर पलटे ट्रक को हटाने के लिए पुलिस ने 4 क्रेन मंगवाईं। काफी मशक्कत के बाद ट्रक और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाया गया, जिससे रास्ता साफ किया जा सका।

    लगभग चार घंटे की कड़ी मेहनत और राहत कार्य के बाद नेशनल हाईवे-44 को दोबारा खोल दिया गया। उधर, हिसार, फतेहाबाद, फरीदाबाद, भिवानी, नूंह, गुरुग्राम में भी जबरदस्त धुंध रही। 19- 20 मार्च को सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण 2 दिनों तक प्रदेश में करीब 180 मिमी बारिश दर्ज की गई, तापमान में भी 8 से 10 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हुई। लगातार बारिश, बादल और ठंडी हवा चलने से सुबह- शाम ठिठुरन भी बढ़ गई है।

  • युवक पर चाकू से किया गया हमला, वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार, देखें वीडियो

    युवक पर चाकू से किया गया हमला, वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूला: स्थानीय पुलिस ने कुछ दिन पहले सेक्टर-16 क्षेत्र में हुई लूट की वारदात का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सेक्टर-16 चौकी इंचार्ज सिंहराज ने बताया कि 8 मार्च को पंचकूला निवासी शिकायतकर्ता ने पुलिस चौकी में दी कुछ सामान लेने के लिए उतरा था।

    इसी दौरान तीन अज्ञात युवकों ने उस पर चाकू से हमला करके उसके पैर पर वार किया और उसकी जेब से करीब 2000 रुपये लूटकर मौके से फरार हो गए। शिकायत के आधार पर सेक्टर-14 थाना में 8 मार्च को गंभीर धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरु की गई।

    मामले की जांच कर रहे जांच अधिकारी एएसआई संदीप ने टीम के साथ मिलकर गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 16 मार्च को आरोपी अंशु निवासी इंदिरा कॉलोनी सेक्टर-17 पंचकूला को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस मामले में संलिप्त आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड। सामने आया है। इसमें उसके खिलाफ पहले से लूट के मामले दर्ज है। गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश कर 3 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया था। जिसे आज पेश करके अंबाला जेल भेज दिया गया।पुलिस इस घटना में फरार अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

     

  • Punjab News: 5.5 किलो हेरोइन सहित 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 5.5 किलो हेरोइन सहित 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जिले में युद्ध नशे के विरुद्ध मुहिम के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के 2 अलग-अलग मामलों में आरोपियों के कब्जे से हेरोइन बरामद की है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने 3 नशा तस्करों के कब्जे से 5.765 किलो हेरोइन बरामद की है। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी भूपिंदर सिंह सिद्धू ने बताया कि पंजाब सरकार और डीजीपी पंजाब के दिशा-निर्देशों के अनुसार जिले में नशा तस्करों और समाज विरोधी तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी है।

    इसी मुहिम के तहत सीआईए जीरा की टीम ने कार्रवाई करते हुए जसवीर सिंह उर्फ काका और सुखविंदर सिंह उर्फ सुख्खी को गिरफ्तार किया और उनके पास से 1 किलो 52 ग्राम हेरोइन बरामद की। इसके अलावा एक अन्य कार्रवाई में अलबख्श उर्फ काका को भी गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से 2 किलो 725 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क को खंगाला जा रहा है।

  • Jalandhar News: दिन दहाड़े फोन छीनकर स्नेचर फरार, 1.5 km पीछा कर किया काबू, देखें वीडियो

    Jalandhar News: दिन दहाड़े फोन छीनकर स्नेचर फरार, 1.5 km पीछा कर किया काबू, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर के पॉश इलाके लूट की घटना सामने आई है। दरअसल, शक्ति नगर में व्यक्ति का फोन छीनकर स्नेचर फरार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार व्यक्ति पार्क के पास बैठकर मोबाइल पर गेम खेल रहा था, उसी दौरान एक लुटेरा फोन छीनकर भागने की कोशिश करने लगा। बुजुर्ग के शोर मचाने पर स्थानीय निवासियों और राहगीरों ने करीब डेढ़ किलोमीटर तक पीछा करके आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी पर पहले से ही चोरी और स्नैचिंग के कई मामले दर्ज हैं। पीड़ित बुजुर्ग व्यक्ति मूल रूप से फिरोजाबाद के रहने वाला हैं और यहां माली का काम करता हैं।

    वे पार्क के बाहर बैठकर आराम कर रहा था। उन्होंने बताया कि वह अपने फोन पर गेम खेल रहे थे, तभी अचानक एक युवक आया और उनके हाथ से झपट्टा मारकर फोन छीन लिया। बुजुर्ग ने तुरंत शोर मचाया और चोर के पीछे भागने की कोशिश की, लेकिन भागते समय वह तीन बार जमीन पर गिर गए। पीड़ित बुजुर्ग व्यक्ति की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग और दुकानदार मदद के लिए दौड़े। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि स्नैचर फोन लेकर गलियों में करीब डेढ़ किलोमीटर तक भागता रहा। इलाके के लोगों ने उसका पीछा नहीं छोड़ा और अंत में घेरकर चोर को पकड़ लिया। घटनास्थल पर मौजूद एक व्यक्ति ने बताया कि उन्होंने खुद आरोपी को काफी दूर तक पीछा करने के बाद दबोचा है।

    पकड़े गए युवक ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह ‘चिट्टा’ (नशा) करने का आदी है। उसने यह भी कबूल किया कि वह पहले भी जेल जा चुका है और उस पर चोरी के 2-3 मामले दर्ज हैं। हालांकि, पुलिस जांच में सामने आया कि उस पर पहले से ही करीब 5 पर्चे (FIR) दर्ज हैं। आरोपी ने आगे बताया कि उसका एक्सीडेंट हो गया था और पैर में रॉड डली हुई है, इसलिए वह पैसों के लिए ऐसा काम कर रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर डिवीजन नंबर 4 की पुलिस टीम पहुंची। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी पिछले साल अक्टूबर में ही जेल से बाहर आया था और चार महीने के भीतर उसने फिर से वारदातों को अंजाम देना शुरू कर दिया। पुलिस अब आरोपी को थाने ले गई है और उस पर चोरी व स्नैचिंग की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

  • Jalandhar News: दिन दहाड़े व्यक्ति से लूट, सड़क पर लेटकर किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    Jalandhar News: दिन दहाड़े व्यक्ति से लूट, सड़क पर लेटकर किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: गोराया के गांव घुड़का के पास संग ढेसीयां नहर की पुली के नज़दीक दिन दहाड़े व्यक्ति से नगदी छीनकर लुटेरे फरार हो गए। इस घटना के बाद व्यक्ति ने सड़क किनारे लेटकर रोष प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसे समझाने में जुट गई। बताया जा रहा है कि व्यक्ति से लुटेरे एक हजार रुपये छीन कर फरार हो गए। इस घटना में लुटेरों ने पीड़ित का मोबाइल भी तोड़ दिया। घटना के बारे में पीड़ित जसवीर राज ने बताया कि वह कार पेंटर है। पीड़ित ने कहा कि वह काम से छुट्टी लेकर रिश्तेदारों के घर जा रहा था।

    रास्ते में उसे 2 अंजान लुटेरों ने घेर लिया इस दौरान लुटेरों ने फोन छीनकर नहर में फेंक दिया। जिसके बाद उससे एक हजार की नगदी छीनकर फरार हो गए। पीड़ित ने कहा कि इससे पहले उसके साथ लूट की वारदात हो चुकी है। उस समय से बेरहमी से पीटकर आरोपी फरार हो गए थे और वह अस्पताल में दाखिल हुआ था। पीड़ित ने कहाकि उस घटना के दौरान उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई थी। पीड़ित ने कहा कि वह शहीद परिवार से है और उसका भाई 1991 में शहीद हो चुका है।

    उसके घर आज भी पुलिस अधिकारी आते है, लेकिन उन्होंने फिर भी कोई गनमैन नहीं लिया है। पीड़ित ने कहा कि नहर पुली के पास आज फिर से लूट की घटना को अंजाम दिया गया। लुटेरों के मुंह ढके हुए थे। पीड़ित ने कहाकि वह रोजाना यहां से गुजरता है। पीड़ित ने अपील की है कि इस जगह पर नाकेबंदी की जाए। पीड़ित ने कहा कि एक से दो बार घटना होने के बाद उसमें मन में डर का माहौल बना हुआ है। गनीमत यह रही कि हादसे में कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। जसवीर राज ने बताया कि लुटेरों ने उसे गोली मारने की धमकी भी दी थी। मौके पर पहुंचे एएसआई बावा सिंह ने कहा कि आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Punjab News: ईद-उल-फितर पर हीरा मस्जिद में नमाज की गई अता, देखें वीडियो

    Punjab News: ईद-उल-फितर पर हीरा मस्जिद में नमाज की गई अता, देखें वीडियो

    पठानकोटः ईद-उल-फितर का त्यौहार आज पूरे विश्व में मनाया जा रहा है, इसी तरह आज पठानकोट में धूमधाम धाम से मनाया गया। इस अवसर पर डलहौजी रोड स्थित हीरा मस्जिद में नमाज अता की गई। इसमें हिन्दू कॉपरेटिव बैंक के चेयरमैन सतीश महिन्दरू ने सभी को ईद-उल-अजहा की शुभकामनाएं दी तथा आपसी भाईचारे को कायम रखने की अपील की गई।

    नमाज अता करने आए मुस्लिम भाइयों, बुजुर्गों, युवाओं और बच्चों ने भी नमाज अदा करने के बाद अपनी खुशी का इजहार किया और ईद उल अजहा के बारे में विस्तार से बताया। मस्जिद के इमाम मुहम्मद फुरकान ने ईद-उल-फितर के अवसर पर सभी के साथ सुबह फज्र की नमाज अदा की और इस दिन के महत्व के बारे में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हम अच्छे इंसान बनें, अल्लाह के बताए मार्ग पर चलें और सभी की भलाई की बात करें। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए आपसी भाईचारे को कायम रखने के बारे में कहा ताकि देश और भी ज्यादा मजबूत हो सके।