Punjab News: Scorpio और Innova की टक्कर में 6 वर्षीय बच्चे की टूटी टांगे, खुले एयरबैग, देखें वीडियों

Written by

in

लुधियाना: फिरोजपुर रोड पर दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां मल्हार रोड कट के पास एक तेज रफ्तार काली स्कॉर्पियो और सफेद इनोवा में टक्कर हो गई। हादसे में एक 6 साल का मासूम समेत अन्य लोग घायल हुए हैं। वहीं घायलों को उपचार के लिए डीएमसी (DMC) अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे में दोनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई। अस्पताल में दाखिल बच्चे की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना में बच्चे की दोनों टांगे टूट गई। चश्मदीदों के मुताबिक हादसा शनिवार सुबह करीब 5:12 बजे हुआ। सन्नाटे के बीच टक्कर का धमाका इतना तेज था कि आसपास के लोग सहम गए।
इनोवा कार फिरोजपुर रोड से मल्हार रोड की ओर मुड़ने की कोशिश कर रही थी तभी आरती चौक की दिशा से आ रही बेहद तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उसे बीच से टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार राजौरी गार्डन निवासी कवलदीप सिंह अपने 6 वर्षीय बेटे गुरकृपाल सिंह के साथ इनोवा कार में सवार होकर मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारा बाबा दीप सिंह जी में माथा टेकने जा रहे थे। जैसे ही उन्होंने कट लिया सामने से आ रही स्कॉर्पियो काल बनकर आई। वहीं स्कॉर्पियो को अंश शर्मा नामक युवक चला रहा था जिसके साथ उसका दोस्त पारितोश भी मौजूद था। हादसे की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दोनों लग्जरी गाड़ियों का अगला हिस्सा पूरी तरह खत्म हो गया है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अगर गाड़ियों के एयरबैग न खुलते तो बड़ा जानी नुकसान हो सकता था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को बीच सड़क से हटवाया और अपने कब्जे मे लिया गया है। थाना 5 के एसएचओ (SHO) ने बताया कि पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। मौके के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है ताकि हादसे की सही वजह और स्कॉर्पियो की सटीक रफ्तार का पता लगाया जा सके। वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है और जांच के बाद दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *