Home Punjab>Amritsar Punjab News: फायरिंग मामले को लेकर पुलिस ने दी सफाई, अफवाहों को लेकर CP ने की ये अपील, देखें वीडियो

Punjab News: फायरिंग मामले को लेकर पुलिस ने दी सफाई, अफवाहों को लेकर CP ने की ये अपील, देखें वीडियो

0
Punjab News: फायरिंग मामले को लेकर पुलिस ने दी सफाई, अफवाहों को लेकर CP ने की ये अपील, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के थाना छेहरटा के अधीन फ़ैले हुए हालिया चन्नी गोलीकांड मामले को लेकर अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि इस मामले को काफी हद तक सनसनीखेज बना दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में सारी जानकारी पहले ही पुलिस द्वारा सांझा की जा चुकी है और मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने भी मीडिया को पूरी जानकारी दी थी।

पुलिस कमिश्नर ने मीडिया हाउसों, राजनीतिक नेताओं और आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी घटना को बिना पुष्टि किए सनसनीखेज तरीके से पेश करने से लोगों में घबराहट और भय का माहौल बन जाता है। उन्होंने कहा कि कई बार सोशल मीडिया और कुछ चैनलों पर बिना पुलिस वर्जन के ही खबरें चला दी जाती हैं, जिससे सच्चाई दब जाती है।

उन्होंने बताया कि जिस व्यक्ति को इस मामले में चोट आई है, उसके खिलाफ पहले भी मामले दर्ज हैं और पुलिस इस मामले में कानूनी कार्रवाई कर रही है। हथियार की भी जांच की जा रही है कि वह कानूनी है या नहीं। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि अपराध समाज में होते रहते हैं और पुलिस का काम उनकी जांच करना और दोषियों को कानून के कटघरे में लाना है। इस मामले की जांच डीसीपी इनवेस्टिगेशन की देखरेख में की जा रही है और जल्द ही और तथ्य सामने लाए जाएंगे। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से अपील की कि गुरुनगरी अमृतसर की साख बनाए रखने के लिए जिम्मेदारी से काम किया जाए और अफवाहों से बचा जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here