Home Punjab>Amritsar Punjab News: मर्डर केस में फरार आरोपी का पुलिस ने किया एनकाउंटर, देखें वीडियो

Punjab News: मर्डर केस में फरार आरोपी का पुलिस ने किया एनकाउंटर, देखें वीडियो

0
Punjab News: मर्डर केस में फरार आरोपी का पुलिस ने किया एनकाउंटर, देखें वीडियो

अमृतसर। देहाती पुलिस ने चाटीविंड थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे एक आरोपी का एनकाउंटर किया है। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि तरनतारन जिले का रहने वाला बलजिंदर सिंह उर्फ बॉबी चाटीविंड इलाके में देखा गया है। आरोपी काफी समय से मर्डर केस में फरार था और पुलिस को उसकी तलाश थी।

DSP अटारी के नेतृत्व में की गई नाकाबंदी
SSP सोहेल मीर ने बताया कि सूचना मिलते ही DSP अटारी की अगुवाई में पुलिस ने अलग-अलग टीमें बनाईं और पूरे इलाके में नाकाबंदी कर दी। पुलिस टीमों ने संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखनी शुरू कर दी।

पुलिस पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में घायल हुआ आरोपी
जब पुलिस ने संदिग्ध बलजिंदर सिंह को रोकने की कोशिश की, तो उसने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। अपनी सुरक्षा के लिए पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई।

घायल आरोपी अस्पताल में भर्ती 
एनकाउंटर के बाद घायल आरोपी को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल आरोपी अस्पताल में भर्ती है और पुलिस की कड़ी निगरानी में उसका इलाज चल रहा है।

आरोपी पर दर्ज हैं चार केस
DIG बॉर्डर रेंज संदीप गोयल ने बताया कि बलजिंदर सिंह उर्फ बॉबी के खिलाफ कुल चार एफआईआर दर्ज हैं। इनमें एक मर्डर केस और तीन मामले NDPS एक्ट से जुड़े हुए हैं।

गैंग लिंक और आपराधिक नेटवर्क की जांच जारी
पुलिस अब आरोपी के आपराधिक बैकग्राउंड और उसके किसी गैंग से जुड़े होने की जांच कर रही है। DIG ने कहा कि इलाके में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here