Home Punjab>Amritsar Punjab News: एक्शन में पुलिस, हेरोइन और हथियारों की तस्करी को लेकर रेड अलर्ट

Punjab News: एक्शन में पुलिस, हेरोइन और हथियारों की तस्करी को लेकर रेड अलर्ट

0
Punjab News: एक्शन में पुलिस, हेरोइन और हथियारों की तस्करी को लेकर रेड अलर्ट

अमृतसरः नशे के खिलाफ लगातार पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है। हेरोइन और हथियारों की तस्करी करने वालों को काबू करने के लिए देहात पुलिस ने देर रात रेल अलर्ट जारी कर सारे शहर में नाकाबंदी कर दी। पुलिस को सूचना थी कि तस्करों को गिरोह हेरोइन और हथियारों को ठिकाने लगाने की फिराक में हैं।

इसके बाद एएसएसपी कंवलप्रीत सिंह चाहल ने पुलिस टीमों को तैयार कर सारे सीमावर्ती इलाके में तैनात कर दिया। यहीं नहीं छोटे रास्तों पर भी पुलिस टीम को दौड़ाया गया। अलर्ट बुधवार की सुबह 10 बजे तक भी जारी रहा। बता दें बीते दिनों पुलिस, बीएसएफ और अन्य एजेसियों की तरफ से 17 किलो हेरोइन, 25 पिस्तौल और एके 47 तक बरामद की जा चुकी है।लगातार खेतों में सर्च अभियान भी जारी है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here