Blog

  • पंजाबः रेलवे ने प्लेटफार्म टिकट के बढाए दाम, जाने रेट

    पंजाबः रेलवे ने प्लेटफार्म टिकट के बढाए दाम, जाने रेट

    अमृतसरः आम जनता को त्योहार के दौरान रेलवे ने बड़ा झटका दिया है। फिरोजपुर रेलवे डिवीजन के अधीन आते 12 रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफार्म टिकट के रेट बढ़ा दिए है। 10 रुपये में बिकने वाला प्लेटफार्म टिकट का रेट अब 30 रुपये कर दिया गया है। उत्तर रेलवे ने त्योहारों के चलते स्टेशनों पर बढ़ रही भीड़ के चलते बड़ा फैसला किया है। उत्तर रेलवे ने ए-वन कैटेगरी के रेलवे स्टेशनों पर यह रेट बढ़ाए है।

    23 अक्तूबर से 6 नवंबर तक यह रेट बढ़ाए गए है। फिरोजपुर डिवीजन के अधीन आते लुधियाना, जालंधर शहर, अमृतसर, जम्मू तवी, श्री वैष्णों देवी कटरा, जालंधर कैंट, ब्यास, फगवाड़ा, उधमपुर, पठानकोट, फिरोजपुर कैंट, पठानकोट कैंट रेलवे स्टेशन पर यह रेट बढ़ा दिए गए है। फिरोजपुर डिवीजन के सहायक वाणिज्य प्रबंधक पीएस बघेल का कहना है कि दीवाली और छठ पूजा को लेकर रेलवे स्टेशनों पर भीड़ काफी बढ़ जाती है, जिसके चलते रेलवे को यह फैसला करना पड़ा है। भीड़ कम करने के लिए प्लेटफार्म टिकट के रेट बढ़ाए गए है। 

  • पंजाबः सब्जी मंडी सहित कई जगह लगी आग, 3 खोखे जलकर राख

    पंजाबः सब्जी मंडी सहित कई जगह लगी आग, 3 खोखे जलकर राख

    अमृतसरः जिले में दीवाली की रात आग लगने के कई मामले सामने आए है। दीवाली की रात फायर बिग्रेड के कर्मचारी, अधिकारियों के साथ-साथ अमृतसर सेवा समिति के सेवादार पूरी रात आगजनी की घटनाओं पर काबू पाने में लगे रहे। रात 1 बजे तक अमृतसर के विभिन्न इलाकों से तकरीबन डेढ़ दर्जन फोन फायर ब्रिगेड के इमरजेंसी नंबरों पर आए। जिन्हें समय पाते काबू पा लिया गया। फायर ब्रिगेड की समझदारी से कहीं भी जानी नुकसान की सूचना नहीं है।

    अमृतसर में सबसे पहली आगजनी की घटना का कॉल वल्ला सब्जी मंडी से आया। यहां पटाखों की चिंगारी से मंडी में आग लग गई। लाखों की सब्जी व फ्रूट जलकर राख हो गया। इतना ही नहीं, 3 खोखे भी इसमें जल गए। इसके बाद चौक जय सिंह स्थित एक मकान में आग लग गई। पहली मंजिल पर लगी आग की लपटें बाहर आ रही थी। तंग गलियों में जाकर फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। चौक जय सिंह में लगी आग पर काबू पाने के लिए पिछली दीवार को तोड़ना पड़ा। इसके बाद ही शर्मा कॉलोनी पाले वाला खूह इस्लामाबाद में जागजनी की घटना हुई। जहां दुकानों के ऊपर बने कमरों में आग लगी। यह आग ऊपर फैलते-फैलते छत तक पहुंच गई। इसके बाद तकरीबन 11 बजे दाना मंडी से आगजनी का कॉल आया। जिसे समय रहते काबू पा लिया गया।

    दिवाली की रात की सबसे भयानक आग श्री गुरु हरिकृष्ण स्कूल भगतांवाला के पास नगर निगम के कार्यालय में लगी। यहां शहर से हटाए गए अतिक्रमण का सामान रखा गया था। यहां आधा दर्जन से अधिक सिलेंडर भी रखें थे, जिन्हें तरतीब से या सुरक्षित स्थान पर नहीं रखा गया था। इन सिलेंडरों ने बम का काम किया। रात तकरीबन 11:30 बजे के करीब के करीब भगतांवाला से कॉल रिसीव हुआ। यहां काफी अधिक ज्वलनशील सामान जैसे कपड़े, गत्ता, लकड़ी और खासकर सिलेंडर खुले में रखे हुए थे। फायर ब्रिगेड और सेवा समिति की टीमें मौके पर पहुंच गई। आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू हुई, तभी ध्यान वहां रखे सिलेंडरों पर गया।

    आग के बीच जाकर फायर ब्रिगेड व सेवा समिति के वलंटीयर्स ने आधा दर्जन से अधिक सिलेंडरों को बाहर निकाला। खास बात है कि यहां सिलेंडर एक जगह इकट्ठे करके भी नहीं रखे गए थे। सिलेंडर रिकवर किए जाने के बाद भी एक सिलेंडर मलबे के बीच में दबा रहा और आग की चपेट में आ गया। इतना जबरदस्त धमाका हुआ कि उसकी धमक 1 किमी दूर तक भी महसूस की गई। तकरीबन 2 घंटे बाद यहां आग पर काबू पा लिया गया। दिवाली की रात आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की 20 टीमों के साथ दो टीमें सेवा समिति की भी पूरी रात मुस्तैद रही। फायर ब्रिगेड की 14 गाड़ियों के साथ दो गाड़ियां सेवा समिति की भी पूरी रात आग पर कeबू पाने के लिए लगी रहीं। सेवा समिति के सेवक हर्ष मनचंदा ने बताया कि तकरीबन आधा दर्जन कॉल उनकी 2 गाड़ियों ने भी रिसीव किए।

  • जालंधरः न्यू सराजगंज में आग लगने से घर का सामान जलकर राख

    जालंधरः न्यू सराजगंज में आग लगने से घर का सामान जलकर राख

    जालंधर/वरुणः दीवाली की रात शहर में एक घर में आग लगने से सामान जलकर राख हो गया। घटना शहर के नकोदर रोड पर न्यू सराजगंज में दीवाली की रात घर में जलाई गई ज्योत के दौरान हुई। हादसे में घर का सामान जलकर राख हो गया। हादसा इतना भयानक था कि घर के लोगों को सामान निकालने का भी मौका नहीं मिला। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया।

    हालांकि आग लगने का सही कारण तो अभी तक पता नहीं चला है लेकिन बताया जा रहा है कि दीवाली की रात पूजा पाठ के दौरान जलाई गई ज्योत के कारण घर में आग लगी। आग इतनी जल्दी फैली कि घर के लोग सामान भी नहीं निकाल पाए। घर के लोगों ने पहले अपने स्तर पर भी आग को बुझाने के प्रयास किए थे। लेकिन आग की लपटें शांत होने की बजाय बढ़ती ही चली गईं।

    घटना के बाद वार्ड के पार्षद भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने तुरंत प्रभाव से फायर ब्रिगेड को फोन लगाया और मौके पर बुलाया। फायर कर्मचारियों ने मौके पर आकर काफी मशक्कत के बाद आग को शांत किया। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों के घर में पड़ी छोटे-छोटे ट्रंक भी बाहर निकाले, लेकिन उनमें भी सारा सामान सुलग रहा था। आग बुझाने आए फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने बताया कि घर वाले तो घर में जलाई गई ज्योत को आग लगने कारण बता रहे हैं। 

  • WhatsApp का सर्वर डाउन, करोड़ो यूजर्स हो रहे थे परेशान

    WhatsApp का सर्वर डाउन, करोड़ो यूजर्स हो रहे थे परेशान

    नई दिल्लीः पॉपुलर मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप ने मंगलवार दोपहर साढ़े बारह बजे अचानक काम करना बंद कर दिया। करीब तीस मिनट से सर्वर डाउन रहने की वजह से  देशभर में इसके यूजर्स को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सोशल मीडिया ट्विटर पर इसको लेकर लोग कई तरह की टिप्पणी कर रहे हैं। भारत में कई लोग इसको एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं। 2 बजे के बाद दोबारा व्हाट्सएप चलना शुरू हुआ। सर्वर करीब 1.5 घंटे तक डाउन रहा। 

    लोगों को मैसेज भेजने और रिसीव करने में परेशानी हो रही है। व्हाट्सएप डाउन होने की शिकायत लोग ट्विटर पर भी कर रहे हैं। व्हाट्सएप पर किसी मैसेज को सेंड करने पर एरर आ रहा है। इससे करोड़ों लोग प्रभावित हुए हैं। इसको लेकर ट्विटर पर मीम्स भी वायरल होने लगे हैं। व्हाट्सएप के डाउन होने को लेकर Downdetector ने भी रिपोर्ट किया है। डाउन डिटेक्टर ने इस बात की पुष्टि की है कि व्हाट्सएप लाखों लोगों के लिए इस वक्त काम नहीं कर पा रहा है। इस मैप के मुताबिक मुंबई, दिल्ली, कोलकाता और लखनऊ प्रभावित है। हालांकि इससे हर जगह लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं।

    व्हाट्सएप का बयान आया सामने

    बता दें कि व्हाट्सएप ने अभी-अभी आधिकारिक बयान साझा किया है और कहा है कि हम जानते हैं कि कुछ लोगों को संदेश भेजने में समस्या हो रही है और हम जल्द से जल्द सभी के लिए व्हाट्सएप को दोबारा बहाल करने के लिए काम कर रहे हैं।

    बता दें कि बीते सोमवार रात भी दुनियाभर में फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम का सर्वर 6 घंटे तक डाउन रहा। सोशल मीडिया के डाउन होने की वजह से दुनियाभर के सभी यूजर्स को काफी परेशानी हुई। मंगलवार सुबह 4.30 बजे सोशल मीडिया ने फिर से रफ्तार पकड़ी थी। इस बात की जानकारी खुद फेसबुक ने ट्वीट करके दी और उन्होंने सभी यूजर्स से असुविधा के लिए माफी भी मांगी थी। 

    Facebook-Whatsapp ने मांगी माफी 

    तो वहीं, व्हाट्सएप ने भी अपने आधिकारिक हैंडल से एक ट्वीट कर खुद इस बात की जानकारी दी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि धीरे-धीरे सेवा बहाल हो रही है और हम पूरी सतर्कता के साथ इस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। उन सभी लोगों से माफी मांगते हैं जो कुछ समय के लिए व्हाट्सएप का उपयोग नहीं कर पाए। धैर्य बनाए रखने के लिए आप सभी का धन्यवाद। हमारे पास इस संबंध में और अधिक जानकारी आने पर उसे आपसे साझा करेंगे।

    करोड़ का हुआ नुकसान 

    खबरों की मानें तो सोशल मीडिया डाउन होने की वजह से फेसबुक के शेयर की कीमतों पर भी काफी बड़ा असर पड़ा है। अमेरिकी स्टॉक मार्केट नैस्डेक में फेसबुक का शेयर 7 फीसदी तक गिरा, जिससे मार्क जुकरबर्ग की कंपनी फेसबुक का बाजार मूल्य 52 हजार करोड़ रुपये घट गया है। 

    इन दोनों जगहों पर काम कर रहा था सोशल मीडिया 

    बता दें कि वेब और स्मार्टफोन दोनों पर ही वाट्सएप और इंस्टाग्राम काम कर रहा था। लेकिन, एंड्रायड, आईओएस और वेब प्लेटफॉर्म सभी पर काफी परेशानी आ रही थी, जिसकी वजह से लोगों को मेसेज कर पा रहे थे और न ही भेज पा रहे थे।

    व्हाट्सएप ने आगे कहा कि हमें कुछ लोगों द्वारा इसके काम नहीं करने की शिकायतें मिली हैं। हम इसे सही करने का प्रयास कर रहे हैं और जल्द से जल्द इस संबंध में अपडेट देंगे। इसी के साथ फेसबुक ने अपनी तरफ से बयान जारी करते हुए कहा कि हमें पता है कि कुछ लोगों को हमारे ऐप और उत्पादों को लेकर समस्या आ रही है। हम जल्द से जल्द इसे ठीक करने की कोशिश कर रहे हैं। असुविधा के लिए हम क्षमा चाहते हैं।

  • बस के अंदर मिट्टी के दीये जलाने से लगी आग, ड्राइवर और कंडक्टर की जलकर मौत

    बस के अंदर मिट्टी के दीये जलाने से लगी आग, ड्राइवर और कंडक्टर की जलकर मौत

    रांचीः राजधानी रांची के कांटाटोली स्थित खादगड़ा बस स्टैंड में भीषण हादसा हुआ। बस स्टैंड में खड़ी बस में आग लग जाने से चालक और सह-चालक की मौत हो गई। मृतकों की पहचान मदन और इब्राहिम के रूप में हुई है। मदन बस का चालक था वहीं इब्राहिम बस में बतौर खलासी काम करता था। बताया जाता है कि दोनों बस के अंदर ही सो गए थे, तभी हादसा हो गया। 

    बस में दीया जलाकर अंदर सो गए थे मदन और इब्राहिम 

    घटना के संबंध में मिली आरंभिक जानकारी के मुताबिक मदन और इब्राहिम दीया जलाकर बस के भीतर ही सो गए थे। आशंका व्यक्त की जा रही है कि दीये की वजह से बस में आग लगी। चूंकि, इब्राहिम और मदन गहरी नींद में थे तो वक्त रहते उनको आग लगने का पता नहीं चला। जब तक वे कुछ समझ पाते, बस धू-धूकर जलने लगी। आग इतनी भीषण थी कि उन्हें बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका। दोनों की जलकर मौत हो गई। घटनास्थल से जो तस्वीरें सामने आई हैं, वो विचलित करने वाली हैं। 

    दर्दनाक हादसे से बस स्डैंट में हड़कंप

    दिवाली वाले दिन हुए इस दर्दनाक हादसे ने बस स्टैंड में काम करने वाले सभी कर्मचारियों को हिलाकर रख दिया है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस छानबीन में जुटी है। शवों को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है। 

    मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर घटना पर जताया दुख

    प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी घटना पर दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर हादसे में जान गंवाने वाले मृतकों के प्रति संवेदना प्रकट की है। मुख्यमंत्री ने अपने ऑफिशियल ट्विटर पर लिखा है कि रांची के खादगढ़ा बस स्टैंड में बस में आग लगने से ड्राइवर और खलासी की मृत्यु अत्यंत पीड़ादायक है। परमात्मा दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारों को दुःख की विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे।
  • पंजाबः लॉरेंस के गुर्गे सोशल मीडिया के जरिए कर रहे अवैध हथियारों की ऑनलाइन डिलीवरी, देखें पोस्ट

    पंजाबः लॉरेंस के गुर्गे सोशल मीडिया के जरिए कर रहे अवैध हथियारों की ऑनलाइन डिलीवरी, देखें पोस्ट

    चंडीगढ़ः पंजाब में गैंगस्टरों की ओर से सोशल मीडिया के जरिए हाल ही में ग्रुप ज्वाइन करने की युवाओं को अपील की गई है। यह अपील बंबीहा गैंग और लॉरेंस की ओर से की गई थी। वहीं अब सोशल मीडिया के जरिए अवैध हथियारों की तस्करी का काला कारोबार धड़ल्ले से किया जा रहा है। इस बीच सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मास्टरमाइंड लॉरेंस की फोटो लगा एक पेज भी SOPU का सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव है। इस पेज पर सिर्फ गैंगस्टर या अपराधी किस्म के युवा फॉलोअर्स के रूप में दिखेंगे।

    इस पेज के जरिए सरेआम अवैध हथियारों की ऑनलाइन तस्करी हो रही है। बड़ी-बड़ी बातें करने वाला साइबर आईटी सेल भी इसे नजरअंदाज कर रहा है। इस पेज पर अवैध हथियारों के तस्कर सरेआम लिख रहे हैं कि जिस किसी व्यक्ति को हथियार चाहिए वह इनबॉक्स में संदेश भेजे। वहीं यह भी लिखा जा रहा है कि जो युवा उनके साथ हथियारों की तस्करी का काम करना चाहते हैं वह भी इनबॉक्स में संदेश भेजे। बता दें कि लॉरेंस गैंग का गुर्गा सोनू कानपूर अवैध हथियारों की तस्करी में पूरा एक्टिव चल रहा है। बदमाश लगातार सोशल मीडिया के पेज पर पोस्ट डाल रहा है कि हथियारों की डिलीवरी लेने के लिए उससे कोई भी संपर्क करे। वहीं बदमाश ने वॉट्सऐप नंबर 8426984881 भी जारी किया है। इस तरह खुलेआम हथियारों की तस्करी करना कहीं न कहीं सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी चुनौती है।

    बता दें तस्कर सोनू कानपूर सोशल मीडिया पर लिख रहा है कि जो मुझे जानते हैं उनके और जो मुझे नहीं जानते उनको मैं बताना चाहता हूं कि कई दिन से मेरे पास कॉल आ रहे हैं कि तुम लोगों से फ्रॉड कर रहे हो। मेरा एक ही नंबर है जो सिर्फ वॉट्सऐप पर चलता है। वहीं एक अन्य हथियार तस्कर गिलजीत सिंह जट्‌ट नाम से है। आरोपी ने पोस्ट में लिखा कि जिस किसी को डिलीवरी का काम करना हो वह इनबॉक्स में संदेश भेजे। जब तक आप माल नहीं उठाएंगे तब तक मैं आपके एकाउंट में 1 रुपया भी नहीं डालूंगा। पहुंच कर माल उठाएंगे आप तभी खर्चे का पैसा भी मिलेगा और आधी पेमेंट एडवांस भी मिलेगा।

    सामान की सेफ्टी खुद ही करनी होगी। अगर जिस किसी ने काम करना है तो कमेंट में नंबर ना डाले बल्कि इनबॉक्स में मैसेज करे। आरोपी लिखता है कि मैं रिप्लाई इनबॉक्स में ही करूंगा, जो व्यक्ति काम जिम्मेवारी से कर सकता वही बात करे। समय पर धोखा नहीं होना चाहिए। वहीं एक बदमाश राहुल ठाकुर ने पिस्तौल की फोटो डाल लिखा कि काम आप बोलो और उसकी रकम मैं बोलूंगा।

  • जालंधरः शरारती अनसरों ने लूटा शराब का ठेका,पुलिस बनी मूकदर्शक, देखें वीडियो

    जालंधरः शरारती अनसरों ने लूटा शराब का ठेका,पुलिस बनी मूकदर्शक, देखें वीडियो

    जालंधर, (वरुण/हर्ष): महानगर में लूटपाट के मामले एक बार फिर से बढ़ने शुरू हो गए है। आए दिन शहर में लूट के मामले सामने आ रहे है। वहीं देर रात स्टेशन के नजदीक शरारती अनसरों द्वारा शराब के ठेके को निशाना बनाया गया। पुलिस की मौजूदगी में कुछ शरारती अनसर आपस में भिड़ते नजर आए।

    इस सारे घटनाक्रम को कार सवारों ने अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया। अब सोशल मीडिया पर ठेके के झगड़े की वीडियो वायरल हो रही है। वीडियो में दो गुट आपस में भिड़ रहे हैं। पहले मौके पर पुलिस उन्हें छुड़ाने का प्रयास करती है, फिर खड़ी पुलिस तमाशा देखती है। उक्त शरारती अनसर पुलिस वालों के साथ भी धक्का मुक्की करते हैं। इतना ही नहीं दोनों गुट ठेके से बोतलें उठा-उठा कर कर एक दूसरे को मारते हैं।

    सेल्समैन बोतलों की टूट-फूट को देखकर ठेका का शटर भी बंद करता है, लेकिन दोनों गुट ठेके का शटर उठा देते हैं। इसके बाद दोबारा फिर से एक दूसरे को बोतलें मारनी शुरू कर देते हैं। इस दौरान कुछ बोतलें लेकर शरारती अनसर फरार हो गए। इस सारी घटना में पुलिस मूकदर्शक बनकर तमाशा देखती रही। हैरानी की बात यह है कि पुलिस की मौजूदगी में शराब ठेके से बोतलें तोड़ कर शरारीत अनसर नुकसान करके चले गए। इस घटना दौरान पुलिस कर्मचारियों ने नुकसान करने वालों को पकड़ कर थाने में ले जाने की जहमत तक नहीं उठाई।

  • जालंधरः किला मोहल्ला में चली गोलियां, गुंडागर्दी का नंगा नाच

    जालंधरः किला मोहल्ला में चली गोलियां, गुंडागर्दी का नंगा नाच

    जालंधर/हर्ष कुमार : महानगर में दीवाली की रात किला मोहल्ला में गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला है। जहां हिंदू नेता सुभाष महाजन और दिनेश महाजन पर 5 से 6 शरारती अनसरों ने तेजधार हथियारों से हमला किया और हवाई फायर किया।

    इस मामले को लेकर सुभाष ने बताया कि दीवाली की रात वह अपने परिवार के साथ त्यौहार मना रहे थे कि इसी दौरान उनके घर के पास झगडे़ की आवाजे सुनाई दी। सुभाष ने बताया कि जैसे ही वह झगड़ा छुड़ाने गया तो उस दौरान शिवम चौहान उर्फ तोता और उसके साथियों ने उस पर हमला कर दिया। जिसमें वह और उसका बेटा घायल हो गए।

    इसी दौरान शिवम (तोता) ने हवाई फायर किया। सुभाष शर्मा ने बताया कि 5 से 6 अज्ञात युवकों ने तेजधार तलवारों और अन्य हथियारों के साथ उनकी गाड़ी के शीशे तोड़े और गली में खड़े कुछ बाइकों को भी तोड़ा है। इस घटना का एक सीसीटीवी भी सामने आया जिसमे देखा जा सकता है कि कुछ नौजवान हवाई फायर करते भी नजर आ रहे हैं। 

    वहीं दूसरी ओर थाना 3 पुलिस ने इरादा ए कत्ल का मामला दर्ज कर लिया है। डीसीपी अंकुर गुप्ता ने बताया कि घायल सुभाष महाजन के बयानों पर बदमाश तोता और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश के लिए छापामारी की जा रही है। वहीं एसीपी दमनवीर सिंह ने बताया कि आरोपी शिवम चौधरी उर्फ तोता और अरुण नाम के आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। कुछ अज्ञात लोगों को भी नामजद किया है।

    आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें बनाकर रवाना कर दी गई हैं। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना की सूचना मिलते ही अलग-अलग हिंदू जत्थेबंदिया मौके पर पहुंच गई। शिव सेना समर्थकों ने मांग की है कि हमलावारों हिंदू नेता पर हमला किया है जो कि निंदनीय है। उन्होंने मांग की है कि अगर 24 घंटों में हमलावारों को काबू नहीं किया गया तो वह सविधान चौक का घेराव करेंगे।

  • पंजाबः इंटरस्टेट नाके पर 15 करोड़ की हेरोइन सहित 3 गिरफ्तार

    पंजाबः इंटरस्टेट नाके पर 15 करोड़ की हेरोइन सहित 3 गिरफ्तार

    चंडीगढ़ः बठिंडा के साथ लगते हरियाणा बॉर्डर पर पंजाब पुलिस के इंटरस्टेट नाके पर पुलिस ने सोमवार रात को तीन लोगों को तीन किलो हेरोइन समेत गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान साहिल मट्टू निवासी जम्मू, अश्वनी निवासी होशियारपुर, अजयवीर सिंह निवासी तरनतारन के तौर पर हुई है। तीनो आरोपी स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार थे। पकड़ी गई हेरोइन की कीमत 15 करोड़ रुपये के करीब बताई जा रही है।  पुलिस से जुड़े सूत्रों ने बताया कि थाना संगत पुलिस की ओर से सोमवार को दीपावली के मौके पर जिले के साथ लगते हरियाणा बॉर्डर पर इंटरस्टेट नाकाबंदी की गई थी। देर रात को हरियाणा की तरफ से स्कॉर्पियो गाड़ी पंजाब में दाखिल हुई तो उसे नाके पर रोका गया।

    जब पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें से तीन किलो हेरोइन बरामद हुई। मौके पर पहुंचे डीएसपी आर नरेंद्र की अगुवाई में पुलिस ने हेरोइन को कब्जे में तीनो आरोपियों साहिल मट्टू, अश्वनी और अजयवीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना संगत में नशा तस्करी का केस दर्ज करके अगली कारवाई शुरू कर दी है। पुलिस तीनों आरोपियों को मंगलवार को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल करेगी। 

    सूत्रों ने बताया कि पकड़ी गई हेरोइन की कीमत करीब 15 करोड़ रुपये बताई जा रही है। तीनों आरोपी किसी समय जेल में बन्द थे तब वो किसी हेरोइन तस्कर के संपर्क में आए थे। सूत्रों ने बताया कि आरोपी एक विदेशी तस्कर के संपर्क में थे, जिसके विदेशी नंबर की पुलिस जांच कर रही है। सूत्र बताते हैं कि आरोपी अपने विदेशी तस्कर के कहने पर राजस्थान के किसी जिले से तीन किलो हेरोइन लेकर आए थे, विदेशी तस्कर ने उन्हें डिलीवरी की लोकेशन पंजाब में दाखिल होने के बाद देनी थी। लेकिन आरोपी पंजाब में दाखिल होते ही पुलिस ने पकड़ लिए। पुलिस गाड़ी के नंबर की भी जांच कर रही है कि आरोपियों द्वारा जिस स्कॉर्पियो गाड़ी का उपयोग किया गया, उस गाड़ी पर लगा रजिस्ट्रेशन नंबर असली जा फर्जी है। सूत्र बताते है उक्त मामले को लेकर पुलिस पूछताछ में आरोपी बड़े खुलासे कर सकते है।

  • दिवाली की रात पटाखे फोड़ने को लेकर हुआ विवाद, 2 गुटों में जमकर हुई पत्थरबाजी, पुलिस पर भी अटैक

    दिवाली की रात पटाखे फोड़ने को लेकर हुआ विवाद, 2 गुटों में जमकर हुई पत्थरबाजी, पुलिस पर भी अटैक

    अमहदाबाद: गुजरात के वडोदरा में दिवाली की रात अचानक दो समुदाय के लोग आपस में भिड़ गए, जिससे देखते ही देखते पत्थरबाजी, आगजनी और तोड़फोड़ होने लगी. दिवाली की रात वडोदरा शहर में सड़कों पर उपद्रवियों का जमकर तांडव देखने को मिला. दरअसल, वडोदरा के पानी गेट इलाके में पटाखे फोड़ने को लेकर दो समुदाय के बीच भिड़ंत हो गई. इसके बाद दोनों पक्षों बीच बवाल इतना बढ़ गया कि पत्थरबाजी होने लगी. हिंसक झड़प के दौरान कई दुकानों और गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया, वहीं जमकर तोड़फोड़ की गई. इतना ही नहीं, पेट्रोलिंग पर पहुंची पुलिस पर भी पेट्रोल बम से हमला किया गया.

    शहर के मुस्लिम मेडिकल संटेर के पास पटाखे उड़ाने को लेकर हुई हिंसक झड़प में न केवल पत्थरबाजी हुई, बल्कि गाड़ियों और दुकानों में भी तोड़फोड़ की गई और आगजन की गई. हिंसा की सूचना मिलते ही वडोदरा पुलिस और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को काबू में लाने की कोशिश की गई. पुलिस ने स्थिति पर कंट्रोल कर पूरे इलाके में पेट्रोलिंग की. जब पुलिस पेट्रोलिंग कर रही थी, तभी तब पुलिस के अधिकारी पर पेट्रोल बम से हमला भी किया गया. पुलिस ने बताया कि इसके बाद इलाके के सभी घरों में कॉम्बिंग की जा रही है. फिलहाल, पुलिस की भारी मौजूदगी के बाद मामले को शांत करा दिया गया है. पुलिस ने दंगा के मामले में मुकदमा दर्ज किया है और दंगा करने वालों की भी शिनाख्त की जा रही है. वोडदरा पुलिस के डीसीपी यशपाल जोगनिया ने कहा कि फिलहाल इलाके में शांति है. मुस्लिम मेडिकल के पास में पथराव क्यों हुए, इसकी जांच के लिए हम सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं. चश्मदीदों से भी पूछताछ की जा रही है. जांच के बाद दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.