Home Punjab>Amritsar Punjab News: सुखबीर बादल पर हमले के बाद गरमाई सियासत, मजीठिया ने सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस पर उठाए कई सवाल, देखें वीडियो

Punjab News: सुखबीर बादल पर हमले के बाद गरमाई सियासत, मजीठिया ने सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस पर उठाए कई सवाल, देखें वीडियो

0
Punjab News: सुखबीर बादल पर हमले के बाद गरमाई सियासत, मजीठिया ने सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस पर उठाए कई सवाल, देखें वीडियो

ये हमला बादल पर नहीं श्री दरबार साहिब पर किया गयाः विक्रम मजीठिया

अमृतसरः श्री दरबार साहिब में सेवा निभा रहे सुखबीर सिंह बादल पर गोली चलने से सियासत गरमा गई है। मामले में अब विक्रम मजीठिया का बयान सामने आया है। विक्रम मजीठिया ने इस घटना पर पुलिस प्रशासन के साथ-साथ सुरक्षा एजेंसियों पर कई सवाल उठाए है। उन्होंने कहा कि यह हमला सुखबीर सिंह बादल पर नहीं बल्कि श्री दरबार साहिब पर किया गया है। नारायण सिंह चौड़ा खालिस्तानी समर्थक नहीं बल्कि पाकिस्तान का आईएसआई एजैंट है। आरोप लगाते कहा कि नारायण सिंह चौड़ा के भाई के लिंक कांग्रेस नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा के साथ है। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिय पर भी है। पुलिस प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों पर सवाल उठाते कहा कि नारायण सिंह चौड़ पर कई अपराधिक मामले दर्ज है, एजेंसी की निगाहें नारायण सिंह चौड़ा पर होनी चाहिए थी, लेकिन आज जब नारायण सिंह चौड़ा दरबार साहिब पहुंचे तो पुलिस की सुरक्षा एजेंसियां क्या कर रही थी। जो पुलिस की कार्रवाई पर कई सावाल खड़े कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here