Home Punjab>Amritsar Punjab News: आज Golden Temple पहुंचेगे Rahul Gandhi

Punjab News: आज Golden Temple पहुंचेगे Rahul Gandhi

0
Punjab News: आज Golden Temple पहुंचेगे Rahul Gandhi

अमृतसरः नेशनल कांग्रेस के पूर्व प्रधान और विपक्ष नेता राहुल गांधी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार आज राहुल गांधी पंजाब दौरे पर आ रहे है। बताया जा रहा है कि अमृतसर के श्री दरबार साहिब में आज शाम 7 बजे राहुल गांधी नतमस्तक होंगे। राहुल गांधी के अमृतसर दौरे को देखते हुए अमृतसर शहर में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी एयरपोर्ट से सीधा पहले स्थानीय मंडा होटल में आएंगे, उसके बाद वह देर शाम श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकेंगे। वहां वह इलाही गुरबाणी का कीर्तन सुनेंगे और सुबह दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अश्विनी पप्पू ने कहा है कि उन्हें सिर्फ अभी सूचना ही मिली है कि राहुल गांधी अमृतसर पहुंच रहे हैं, उनका अमृतसर में क्या शेड्यूल है इस संबंधी अभी तक पार्टी की ओर से कोई सूचना नहीं मिली है। जिला अध्यक्ष ने बताया कि राहुल गांधी का अमृतसर आने का सारा प्रोग्राम क्या है, इस संबंधी अभी तक उनको कोई भी रिपोर्ट पार्टी हाई कमान से नहीं मिली है। सिर्फ इतना पता चला है कि शाम 6:30 बजे वह अमृतसर पहुंचेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here