Home Punjab>Amritsar Punjab News: इस दिन से महिलाओं के लिए 1000 रुपये का योजना पंजीकरण होगा शुरू, देखें वीडियो

Punjab News: इस दिन से महिलाओं के लिए 1000 रुपये का योजना पंजीकरण होगा शुरू, देखें वीडियो

0
Punjab News: इस दिन से महिलाओं के लिए 1000 रुपये का योजना पंजीकरण होगा शुरू, देखें वीडियो

अमृतसरः मान सरकार ने बजट में महिलाओं के खाते में एक हजार रुपए डालने को लेकर ऐलान किया है। वहीं सरकार के ऐलान के बाद महिलाओं में खुशी की लहर देखने को मिली है। इसी दौरान आम आदमी पार्टी के शहरी जिला इंचार्ज प्रभबीर सिंह बराड़ और महिला विंग के नेताओं ने बुधवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि पंजाब सरकार द्वारा महिलाओं के लिए घोषित वित्तीय सहायता योजना महिला सशक्तिकरण की तरफ एक बड़ा कदम है। उन्होंने बताया कि 18 साल से ऊपर की हर महिला को हर महीने 1000 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी, जबकि अनुसूचित जाति की बहनों को 1500 रुपये दिए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि यह योजना आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल द्वारा दी गई गारंटी का हिस्सा है और आम आदमी पार्टी की सरकार हमेशा अपने वादे पूरे करती आई है। उन्होंने कहा कि अन्य पार्टियां चुनावों के दौरान वादे करती हैं, लेकिन सरकार बनने के बाद उन्हें भूल जाती हैं। आम आदमी पार्टी की गारंटियां हमेशा पूरी होती हैं। प्रभबीर सिंह बराड़ ने बताया कि 13 अप्रैल से इस योजना का पंजीकरण शुरू हो जाएगा और गांवों और शहरों में कैंप लगा कर महिलाओं का पंजीकरण किया जाएगा। पंजीकरण होने के बाद पैसे सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर किए जाएंगे। इस मौके पर अन्य नेताओं ने कहा कि यह योजना देश की सबसे बड़ी महिला हितैषी योजनाओं में से एक है।

उन्होंने कहा कि इससे महिलाओं को आर्थिक तौर पर मजबूती मिलेगी और वे अपने छोटे-मोटे खर्चों के लिए किसी पर निर्भर नहीं रहेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब सरकार महिलाओं के लिए पहले ही कई बड़े फैसले कर चुकी है, जैसे सरकारी बसों में मुफ्त सफर, स्वास्थ्य सुविधाएं और अन्य कई कल्याणकारी योजनाएं। अब महिलाओं को मासिक वित्तीय सहायता देने से उनकी जीवन स्तर में भी सुधार आएगा। आप नेताओं ने कहा कि केजरीवाल की गारंटी सिर्फ चुनावी नारा नहीं, बल्कि लोगों के साथ किया गया वादा है जिसे हर हालत में पूरा किया जाता है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब सरकार लोगों की भलाई के लिए लगातार काम कर रही है और भविष्य में भी लोगों के साथ किए हर वादे को पूरा किया जाएगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here