Home Punjab>Amritsar Punjab News: पाकिस्तान से डिपोर्ट होकर भारत पहुंची सरबजीत कौर, देखें वीडियो

Punjab News: पाकिस्तान से डिपोर्ट होकर भारत पहुंची सरबजीत कौर, देखें वीडियो

0
Punjab News: पाकिस्तान से डिपोर्ट होकर भारत पहुंची सरबजीत कौर, देखें वीडियो

अमृतसरः भारत से सिख जत्थे के साथा श्री गुरु नानक देव जी के पर्व पर पाकिस्तान गई पंजाब के कपूरथला की रहने वाली सरबजीत कौर भाग गई थी। जिसके बाद सरबजीत कौर ने नासिर हुसैन के साथ निकाह कर लिया था। वह सिख जत्थे से अलग होकर नासिर हुसैन के साथ रहने लगी। निकाह के लिए सरबजीत ने मुस्लिम धर्म अपनाकर अपना नाम भी नूर हुसैन रख लिया था। इस मामले को लेकर लाहौर हाईकोर्ट में याचिका भी दायर की गई थी और सरबजीत कौर को भारत डिपोर्ट करने की अपील की गई थी। वहीं आज सरबजीत कौर को डिपोर्ट कर दिया गया है।

सरबजीत को पाकिस्तान से अटारी बॉर्डर के रास्ते आज ही भारत डिपोर्ट करने की तस्वीरें भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि सरबजीत कौर भारत पहुंच गई है। वहीं इस मामले सरबजीत के साथ उसके पाकिस्तानी पति नासिर हुसैन को भी हिरासत में लिया गया है। वहीं पाकिस्तान पंजाब सरकार में मानवाधिकार और अल्पसंख्यक मामलों के पूर्व संसदीय सचिव महिंदर पाल सिंह का बयान सामने आया है, जहां उन्होंने बताया कि पंजाबी महिला सरबजीत कौर को भारत डिपोर्ट कर दिया गया है। महिंदर पाल सिंह ने कहा कि उन्होंने ही लाहौल कोर्ट में याचिका दायर की थी।

उन्होंने कहा कि सरबजीत कौर वीजा की अवधि से अधिक समय यहां अवैध तरीके से रह रही थी। दऱअसल, महिला भारतीय जत्थे के साथ तीर्थयात्रा के लिए पाकिस्तान आई थी। जिसके बाद वह जत्थे के साथ भारत वापिस नहीं गई, बल्कि सरबजीत कौर ने बाद में नासिर हुसैन से निकाह कर लिया और इस्लाम धर्म कबूल कर लिया। जिसके बाद सरबजीत कौर ने अपना नाम नूर हुसैन रख लिया। उन्होंने कहा कि यह प्रोटोकॉल की गंभीर उल्लघंना है। यह मामला अब कानूनी, प्रशासनिक और राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा बन गया था।

उन्होंने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व से एक दिन पहले सरबजीत कौर पाकिस्तान आई थी और वहां से भागकर सरबजीत कौर ने इस्लाम कबूल करके निकाह कर लिया था। वहीं अब श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व से एक दिन पहले उसे गिरफ्तार कर लिया गया और आज श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर उसे भारत डिपोर्ट किया गया। उन्होंने कहा कि निकाह करने से कोई लेना-देना नहीं है, लेकिन उसने सिख जत्थे के साथ यात्री वीजा के दौरान वीजा का गलत इस्तेमाल किया था। जिसके बाद पाक और सिख के जज्बातों के साथ उसने खिलवाड़ किया था। ऐसे में आज उसे भारत वापिस भेज दिया गया है और इसी से साथ इस लड़ाई में आज उनकी जीत हुई है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here