Home Punjab>Amritsar Punjab News: गोल्डन टेंपल में बेअदबी मामले को लेकर SGPC ने दी शिकायत, देखें वीडियो

Punjab News: गोल्डन टेंपल में बेअदबी मामले को लेकर SGPC ने दी शिकायत, देखें वीडियो

0
Punjab News: गोल्डन टेंपल में बेअदबी मामले को लेकर SGPC ने दी शिकायत, देखें वीडियो

अमृतसरः सचखंड श्री दरबार साहिब के पवित्र सरोवर में पवित्र स्थानों की अवमानना करने के मामले को लेकर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति ने थाना कोतवाली में शिकायत दर्ज करवाई है। SGPC के कर्मचारियों ने पुलिस से मांग की है कि दोषी युवक के खिलाफ FIR दर्ज करके कानूनी कार्रवाई की जाए। मीडिया से बातचीत में SGPC के कर्मचारी ने बताया कि 13 तारीख़ को एक मुस्लिम युवक के द्वारा दरबार साहिब परिसर में प्रवेश कर सरोवर साहिब में कुर्लियां करने की घटना हुई थी, जिसकी वीडियो 16 तारीख़ को सोशल मीडिया पर वायरल हुई।

वीडियो सामने आने के बाद SGPC ने तुरंत मामले की विभागीय जांच शुरू की और परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी जांच में यह स्पष्ट हो गया है कि युवक का इरादा दर्शन करने या माथा टेकने का नहीं था, बल्कि अवमानना करने का था। युवक लगभग 20 मिनट तक परिक्रमा में घूमता रहा, वीडियो बनाता रहा और सरोवर में कुर्लियां मारने के बाद बिना माथा टेके ही बाहर चला गया। SGPC के अनुसार यह क्रिया नमाज़ से पहले की जाने वाली ‘अज़ू’ प्रक्रिया से जुड़ी हुई बताई जा रही है, जो सिख धार्मिक मर्यादा का उल्लंघन है।

SGPC ने यह भी कहा कि युवक द्वारा बाद में जारी की गई माफी की वीडियो स्वीकार नहीं की जा सकती, क्योंकि अगर वह सच्ची निष्ठा से आया होता तो माथा टेकर ही जाता। अंदर और बाहर की वीडियो में स्पष्ट रूप से विरोधाभास दिखाई दे रहा है। SGPC के मुताबिक इस घटना में कुल पांच व्यक्ति शामिल थे, जिनकी भूमिकाओं और किसी साजिश के होने की जांच पुलिस कर रही है। दूसरी ओर, पुलिस ने SGPC की शिकायत प्राप्त कर कार्रवाई शुरू कर दी है, हालांकि पुलिस अधिकारियों ने मीडिया को बयान देने से इनकार करते हुए कहा कि इस मामले से संबंधित जानकारी केवल पुलिस कमिश्नर या ACP स्तर के अधिकारी ही देंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here