अमृतसरः शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की 23 दिसंबर को होने वाली अंतरिम कमेटी की हंगामी बैठक रद्द कर दी गई है। शिरोमणि कमेटी के मुख्य सचिव कुलवंत सिंह मन्न ने बताया कि जरूरी मामलों पर विचार करने के लिए यह हंगामी मीटिंग बुलाई गई थी। लेकिन शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी के व्यस्त होने के चलते यह मीटिंग रद्द कर दी गई है। उन्होंने कहा कि इस संबंधी सूचना अंतरिम कमेटी के पदाधिकारी औऱ मेंबरों को भेजी जा रही है।