Home Punjab>Amritsar Punjab News: SGPC ने प्रबंधकीय ढांचे में किया फेरबदल, देखें वीडियो

Punjab News: SGPC ने प्रबंधकीय ढांचे में किया फेरबदल, देखें वीडियो

0
Punjab News: SGPC ने प्रबंधकीय ढांचे में किया फेरबदल, देखें वीडियो

अमृतसरः श्री गुरद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने प्रबंधकीय ढांचे में बदलाव करते हुए गुरिंदर सिंह मथरेवाल को धर्म प्रचार समिति का सचिव नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के बाद सिख संप्रदाय और एसजीपीसी के तबकों में खुशी की लहर देखी गई। नई जिम्मेदारी संभालने के अवसर पर गुरिंदर सिंह मथरेवाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह सब कुछ गुरु रामदास साहिब जी की अपार कृपा से संभव हुआ है।

उन्होंने कहा कि एसजीपीसी अध्यक्ष सरदार हरजिंदर सिंह धामी द्वारा उन पर विश्वास जताते हुए पहले भी कई महत्वपूर्ण सेवाएं सौंपी गईं और अब धर्म प्रचार समिति जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने कहा कि धर्म प्रचार समिति का कार्यक्षेत्र बहुत विस्तृत है। जहां गुरद्वारों की सेवा पंजाब तक सीमित रहती है, वहीं धर्म प्रचार समिति का दायरा देश-विदेश तक फैला हुआ है।

विभिन्न राज्यों और विदेशों में सिख धर्म के प्रचार के लिए केंद्र बने हुए हैं, जहां प्रचारक आवश्यकतानुसार जाकर सिख धर्म का संदेश पहुंचाते हैं। गुरिंदर सिंह मथरेवाल ने कहा कि जहां सिख आबादी कम है, वहां भी धर्म प्रचार के कार्य को मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष द्वारा उन पर किया गया विश्वास वह कभी टूटने नहीं देंगे और दिन-रात एक करके इस सेवा को निभाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने संगतों से आशीर्वाद और सहयोग की अपील करते हुए कहा कि गुरु साहिब की कृपा से सौंपी गई हर सेवा को पूरी तन-मन से निभाया जाएगा।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here