Home Punjab>Amritsar Punjab News: प्रॉपर्टी डीलर किडनैपिंग मामले में SHO गिरफ्तार

Punjab News: प्रॉपर्टी डीलर किडनैपिंग मामले में SHO गिरफ्तार

0
Punjab News: प्रॉपर्टी डीलर किडनैपिंग मामले में SHO गिरफ्तार

अमृतसरः जिले में प्रॉपर्टी डीलर किडनैपिंग मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने थाना गोइंदवाल के एसएचओ प्रभजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला लगभग 11 करोड़ रुपये की जमीन से जुड़ा बताया जा रहा है, जिसमें अब नया मोड़ आ गया है। इस मामले में पुलिस ने अकाली दल के आईटी सेल से जुड़े युवा नेता नचथ्तर गिल के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस लगातार जांच कर रही है और आगे और गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए सिविल लाइन पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए एसएचओ को अदालत में पेश किया गया था, जहां पुलिस को एक दिन का रिमांड मिला है। उन्होंने कहा कि इस दौरान मामले से जुड़े अन्य पक्षों के बारे में भी पूछताछ की जाएगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह मामला काफी संवेदनशील है और इसमें शामिल प्रत्येक व्यक्ति की भूमिका की गहराई से जांच की जा रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जांच निष्पक्ष तरीके से आगे बढ़ाई जाएगी और जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here