Home Punjab>Amritsar Punjab News: दरबार साहिब में नतमस्तक हुए Singer Mankirt Aulakh, देखें वीडियो

Punjab News: दरबार साहिब में नतमस्तक हुए Singer Mankirt Aulakh, देखें वीडियो

0
Punjab News: दरबार साहिब में नतमस्तक हुए Singer Mankirt Aulakh, देखें वीडियो

अमृतसरः पंजाबी गायक मनकीरत औलख नई एलबम रिलीज होने के बाद गोल्डन टेंपल में आज माथा टेकने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गुरुघर में नतमस्तक होकर वाहेगुरु का शुक्राना अदा किया और सरबत के भले की अरदास की। इस दौरान वे अपने फैंस से मिलते हुए और उनके पैर छूते हुए भी दिखाई दिए। मीडिया से बातचीत में मनकीरत औलख ने बताया कि उनकी नई म्यूजिक एलबम हाल ही में रिलीज हुई है।

उन्होंने कहा कि पूरी टीम ने पहले ही यह फैसला किया था कि जैसे ही ईपी रिलीज होगी, वे सबसे पहले गोल्डन टेंपल में माथा टेकने आएंगे। इसी वादे को निभाने के लिए वह आज सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब पहुंचे हैं। औलख ने बताया कि इस ईपी में लगभग सात से आठ गाने शामिल हैं और यह उनकी दूसरी ईपी है। इससे पहले वह ज्यादातर सिंगल ट्रैक ही रिलीज करते रहे हैं। उन्होंने अपने प्रशंसकों से अपील की कि वे उनकी नई ईपी को ज्यादा से ज्यादा प्यार और समर्थन दें। अपने फैंस के लिए संदेश देते हुए मनकीरत औलख ने कहा कि हर इंसान को भगवान की रजा में रहना चाहिए और किसी का दिल नहीं दुखाना चाहिए।

ਪੰਜਾਬੀ ਵਿਚ ਪੜੋ: ਸੱਚਖੰਡ ਸ੍ਰੀ ਹਰਿਮੰਦਰ ਸਾਹਿਬ ਨਤਮਸਤਕ ਹੋਏ ਮਨਕੀਰਤ ਔਲਖ!

उन्होंने कहा कि हमेशा अपने आसपास के लोगों को खुश रखें और जिंदगी में सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें। गौरतलब है कि मनकीरत औलख पंजाबी संगीत जगत के उन चर्चित कलाकारों में शामिल हैं जिन्होंने “गैंगलैंड”, “बदनाम” और “कोका” जैसे सुपरहिट गीतों से खास पहचान बनाई है। अब उनके कई नए गाने भी जल्द रिलीज होने वाले हैं, जिनका उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here