Home Punjab>Amritsar Punjab News : तेज रफ्तार Bike सवारो ने मारी Car मे टक्कर, देखें वीडियो

Punjab News : तेज रफ्तार Bike सवारो ने मारी Car मे टक्कर, देखें वीडियो

0
Punjab News : तेज रफ्तार Bike सवारो ने मारी Car मे टक्कर, देखें वीडियो
अमृतसर:- शहर के हाईवे महिता रोड पर तेज रफ़्तार बाइक सवारों द्वारा कार को टक्कर मरने का मामला सामने आया है। जानकरी देते हुए पिंड छापा राम सिंह के निवासी सिरदुल सिंह ने बताया कि वह अपने बेटे के साथ कार मे गुरु राम दास अस्पताल की ओर से आ रहे थे, तभी अचानक फोकल पॉइंट से तेज रफ़्तार बाइक सवार उनकी गाड़ी पर चढ़ गए। जिससे गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
घटनास्थल से गुजर रहे राहगीरों ने कहा कि गलती बाइक सवार युवको की है। जिन्होंने ‘आव देखना न ताव’ बाइक सीधा गाड़ी पर चढ़ा दी। इस हादसे मे दोनों युवक बुरी तरह घायल हो गए। सिरदुल सिंह के बेटे गुसेवक सिंह ने बताया कि जब वह कुछ समझ पाते युवको ने बाइक गाड़ी पर चढ़ा दी थी। घायल युवको मे से एक युवक मौके से फरार हो गया और दूसरे को इलाज के लिए गुरु रामदास अस्पताल ले जाया गया है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने वाहनों को कब्जे मे लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here