Home Punjab>Amritsar Punjab News: Cotton Factory में लगी भयानक आग, काबू पाने में लगी दमकल की 16 गाड़ियां, देखें वीडियो

Punjab News: Cotton Factory में लगी भयानक आग, काबू पाने में लगी दमकल की 16 गाड़ियां, देखें वीडियो

0
Punjab News: Cotton Factory में लगी भयानक आग, काबू पाने में लगी दमकल की 16 गाड़ियां, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के छेहरटा में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक रूई की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना आसपास के लोगों ने दमकल विभाग को दी। आग इतनी भीषण थी कि आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की 16 गाड़ियां लगाई गईं। वहीं मामले की जानकारी देते हुए फैक्ट्री मालिक सुनील बुटानी ने बताया कि सुबह 7 बजे उन्हें फोन के जरिये सूचना मिली फैक्ट्री में भयानक आग लग गई है।

जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे और दमकल विभाग को घटना की सूचना दी। फैक्ट्री मालिक ने बताया कि फिलहाल आग पर काबू पाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आग लगने से काफी नुकसान हुआ है। वहीं आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। दूसरी ओर मामले की जानकारी देत हुए फायर ब्रिगेड के अधिकारी सुरिंदरजीत सिंह ने बताया कि उन्हें आग लगने की सूचना मिली थी। जिसके बाद वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे औरआग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गए।

उन्होंने बताया कि फायर ब्रिगेड की करीब 16 गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं और आग बुझाने का काम जारी हैं। उन्होंने कहा कि आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है, लेकिन अभी तक आग लगने के कारण का ठीक से पता नहीं चल सका है। दमकल विभाग के कर्मी ने कहाकि रूई की फैक्ट्री होने के कारण आग बढ़ती जा रही है, जिसके चलते आग पर काबू पाने के लिए उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here