Home Punjab>Amritsar Punjab News: Car सवार आढ़तिये को घेरकर Thar चालक हमलावारों ने मारी गोलियां, देखें वीडियो

Punjab News: Car सवार आढ़तिये को घेरकर Thar चालक हमलावारों ने मारी गोलियां, देखें वीडियो

0
Punjab News: Car सवार आढ़तिये को घेरकर Thar चालक हमलावारों ने मारी गोलियां, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति अचानक चरमरा गई है और आए दिन लूटपाट और फायरिंग की घटनाएं सामने आ रही हैं। वहीं लोगों के मन में पुलिस का खौफ नजर नहीं आ रहा है। ताजा मामला लोपोके थाने के तहत सागड़े गांव से सामने आया है, जहां ख्याले गांव से शहर आते समय आढ़ती मसा सिंह पर थार चालक हमलावारों ने गोलियां चला दीं। इस घटना में मसा सिंह नामक आढ़त बाल-बाल बच गया। वहीं आढ़ती ने पुलिस प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है।

मामले की जानकारी देते हुए आढ़ती मसा सिंह ने बताया कि वह सागड़े गांव का रहने वाला है और देर रात वह अपने गांव ख्याले से अपनी कार में शहर आ रहा था। इस दौरान रास्ते में उसे रोककर थार चालक कुलदीप सिंह और उसके लड़के ने उस पर गोलियां चला दी। इस घटना में गोलियां उसकी कार के शीशे और बोनट पर लगी है। जिसके बाद उसने घटना स्थल से भागकर अपनी जान बचाई।

पीड़ित ने बताया कि झगड़े का कारण पुराने पैसे लेन-देन का मामला है। पीड़ित ने कहा कि कुलदीप सिंह ने उसके पैसे देने थे, लेकिन नियत में खोट आने पर वह उससे झगड़ा करने की कोशिश कर रहा है। पीड़ित ने कहा कि देर रात भी उस पर गोलियां चलाकर उसे निशाना बनाया गया। इस घटना में गनीमत यह रही कि वह बाल-बाल बच गया। पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से मांग है कि मेरी जान-माल की सुरक्षा की जाए।

उधर, पुलिस अधिकारी मान सिंह का कहना है कि वे रात को घटना स्थल पर गए थे और शिकायत दर्ज कर आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि कुलदीप नामक एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जल्द ही बेटे को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here